सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)

Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary

आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा

DevanagariHindipublished226 पृष्ठ

पृष्ठ 68, कुल 226 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 68

अध्याय - 3
ज्ञानी ज्ञान का ही कर्ता है -
जे पोग्गलदव्वाणं परिणामा होंति णाण-आवरणा।
ण करेदि ताणि आदा जो जाणदि सो हवदि णाणी॥
(3-33-101)
जो ज्ञानावरणादिक पुद्गल द्रव्यों के परिणाम हैं, उन्हें जो आत्मा नहीं करता, (परन्तु
जो) जानता है, वह ज्ञानी है।
The Self who does not engage in doing karmas, such as
knowledge-obscuring karma, which are consequences of the
karmic matter, but only knows these karmas, is the knower.
अज्ञानी अज्ञान भावों का कर्ता है -
जं भावं सुहमसुहं करेदि आदा स तस्स खलु कत्ता।
तं तस्स होदि कम्मं सो तस्स दु वेदगो अप्पा॥ (3-34-102)
आत्मा जिस शुभ या अशुभ भाव को करता है, वह उस भाव का निश्चय ही कर्ता
होता है। वह भाव उसका कर्म होता है, वह आत्मा उस भावरूप कर्म का भोक्ता
होता है।
Whatever psychic disposition, virtuous or wicked, the Self
engages in, he is definitely the author of the disposition. The
disposition becomes his karma and he is the enjoyer of the fruits
of this psycho-physical karmic matter (bhāv karma).
51