समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 31, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 1
ज्ञानी और अज्ञानी जीव की पहचान -
अहमेदं एदमहं अहमेदस्सेव होमि मम एदं।
अण्णं जं परदव्वं सचित्ताचित्तमिस्सं वा॥ (1-20-20)
आसि मम पुव्वमेदं अहमेदं चावि पुव्वकालम्हि।
होहिदि पुणो वि मज्झं अहमेदं चावि होस्सामि॥ (1-21-21)
एवं तु असंभूदं आदवियप्पं करेदि संमूढो।
भूदत्थं जाणंतो ण करेदि दु तं असंमूढो॥ (1-22-22)
अपने से अन्य जो स्त्री-पुत्रादिक चेतन, धन-धान्यादिक अचेतन और ग्राम-नगरादि
चेतनाचेतन परद्रव्य हैं; इनके सम्बन्ध में ऐसा समझे कि 'यह मैं हूँ', 'यह द्रव्य मुझ
स्वरूप है', 'मैं इसका ही हूँ', 'यह मेरा है', 'यह पूर्व में मेरा था', 'पूर्वकाल में मैं
भी इस रूप था', 'भविष्य में भी यह मेरा होगा', 'भविष्य में मैं भी इस रूप
होऊँगा', इस प्रकार का मिथ्या आत्म विकल्प जो करता है, वह अज्ञानी (बहिरात्मा)
है; और जो परमार्थ वस्तुस्वरूप को जानता हुआ वैसा झूठा विकल्प नहीं करता, वह
ज्ञानी अन्तरात्मा है।
One who erroneously considers any alien object such as an
animate being (wife, son etc.), an inanimate thing (riches such as
gold and silver), and mixed animate-inanimate object (land,
cattle etc.) as ‘I am this substance’, or ‘It is me’, or ‘I am its’, or ‘It
is mine’, or ‘It was mine in the past’, or ‘I was identical to it in the
past’, or ‘It shall be mine in future also’, and ‘I shall also be like it
in future’, has only superficial awareness (bahirātmā). But one
who understands the real nature of the Self does not entertain
such erroneous notions and, therefore, possesses intimate
knowledge (antarātmā).
14