समयसार (प्राकृत गाथा एवं हिन्दी-अंग्रेजी व्याख्या)
Samayasara of Acharya Kundakunda with Hindi Commentary
आचार्य कुन्दकुन्द / अमृतचन्द्र सूरि द्वारा
पृष्ठ 30, कुल 226 में से
संदर्भ में पढ़ेंअध्याय - 1
कर श्रद्धान-निश्चय करता है और उसके बाद प्रयत्नपूर्वक उसकी सेवा करता है।
इसी प्रकार मोक्षार्थी पुरुष को जीव रूपी राजा का ज्ञान करना चाहिये तथा उसी का
श्रद्धान करना चाहिये; फिर उसी का अनुचरण-अनुभव करना चाहिये।
Just as a man desirous of monetary benefits, after identifying
the king by his crown and other insignia of royalty, exerts to
serve him faithfully, in the same way, one who desires
emancipation should know the soul as a king, put faith in it, and
attend to it in right earnest.
आत्मा तब तक अज्ञानी रहता है -
कम्मे णोकम्मम्हि य अहमिदि अहकं च कम्मणोकम्मं।
जा एसा खलु बुद्धी अप्पडिबुद्धो हवदि ताव॥ (1-19-19)
जब तक इस आत्मा की द्रव्यकर्म, भावकर्म और शरीरादि नोकर्म में 'यह मैं हूँ' और
'मुझ में कर्म और नोकर्म हैं' ऐसी बुद्धि रहती है, तब तक यह आत्मा अज्ञानी है
(रहता है)।
So long as the soul believes that it comprises the karmic matter –
the subtle karmic matter (dravya karma), the psycho-physical
karmic matter (bhāv karma), and the quasi-karmic matter
(particles of matter fit for the three kinds of bodies and the six
kinds of completion and development) (nokarma) – and that the
subtle karmic matter and the body building karmic matter are
its constituent parts, it remains lacking in discriminatory
knowledge.
13