ऋग्वेद संहिता (सरल हिन्दी भावार्थ सहित)
Rigveda Samhita with Hindi Translation
डा. गंगा सहाय शर्मा द्वारा
स्रोत: संस्कृत साहित्य प्रकाशन · संस्कृत साहित्य प्रकाशन (उद्गम)
पृष्ठ 270, कुल 1855 में से
संदर्भ में पढ़ेंअग्नि अभिमत के फल की वृद्धि के समान रमणीय, धरती के समान विस्तीर्ण, पर्वत के
समान सबको भोजन देने वाले एवं जल के समान सुखप्रद हैं. युद्ध में सतत गमनशील अश्व
एवं बहते हुए जल के समान शीघ्रगामी अग्नि को कौन रोक सकता है? (५-६)
जामिः सिन्धूनां भ्रातेव स्वस्रामिभ्यान्न राजा वनान्यत्ति.
यद्वातजूतो वना व्यस्थादग्निर्ह दाति रोमा पृथिव्याः.. (७-८)
अग्नि बहिन के हितैषी भाई के समान बहने वाले जल के हितैषी हैं. अग्नि शत्रु के
विनाशकारी राजा के समान वन का भक्षण करते हैं. वायु द्वारा प्रेरित अग्नि जिस समय वनों
को जलाते हैं, उस समय पृथ्वी के रोगों के समान सभी वनस्पतियां समाप्त हो जाती हैं.
(७-८)
श्वसित्यप्सु हंसो न सीदन् क्रत्वा चेतिष्ठो विशामुषर्भुत्.
सोमो न वेधा ऋतप्रजातः पशुर्न शिश्वा विभुर्दूरभाः.. (९-१०)
जिस प्रकार हंस पानी में बैठता है, उसी प्रकार प्रातःकाल जागकर सबको सावधान
करने वाला अग्नि जल में रहकर शक्ति प्राप्त करता है. अग्नि सोम के समान सभी ओषधियों
को बढ़ाते एवं गर्भ में स्थित शिशु के समान जल में सिकुड़ कर बैठे थे. जब अग्नि ने वृद्धि की
तो इसका प्रकाश दूर तक फैल गया. (९-१०)
सूक्त—६६ देवता—अग्नि
रयिर्न चित्रा सूरो न संदृगायुर्न प्राणो नित्यो न सूनुः.
तक्वा न भूर्णिर्वना सिषक्ति पयो न धेनुः शुचिर्विभावा.. (१-२)
धन के समान विचित्ररूप, सूर्य के समान सभी वस्तुओं को दिखाने वाले, प्राणवायु के
समान जीवन संस्थापक, पुत्र के समान प्रियकारी, गतिशील अश्व के समान लोकवाहन एवं
गाय के समान पोषणकारी, दीप्ति एवं विशिष्ट प्रकाशयुक्त अग्नि वनों को जलाने के लिए
आते हैं. (१-२)
दाधार क्षेममोको न रण्यो यवो न पक्वो जेता जनानाम्.
ऋषिर्न स्तुभ्वा विक्षु प्रशस्तो वाजी न प्रीतो वयो दधाति.. (३-४)
रमणीय घर के समान स्तोताओं को दिए हुए धन की रक्षा में समर्थ, पके हुए जौ के
समान सबके उपभोग योग्य, मंत्रद्रष्टा ऋषियों के समान देवों के स्तुतिकर्त्ता, यजमानों में
प्रसिद्ध एवं अश्व के समान हर्षयुक्त अग्नि हमें अन्न दें. (३-४)
दुरोकशोचिः क्रतुर्न नित्यो जायेव योनावरं विश्वस्मै.
चित्रो यदभ्राट्छेतो न विक्षु रथो न रुक्मी त्वेषः समत्सु.. (५-६)
ebook converter DEMO Watermarks*