सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रतिरहस्य: असली कोकशास्त्र (पण्डित कोक्कोक - कामकला, दाम्पत्य-जीवन एवं सम्पूर्ण रति-विज्ञान)

रतिरहस्य: असली कोकशास्त्र (पण्डित कोक्कोक - कामकला, दाम्पत्य-जीवन एवं सम्पूर्ण रति-विज्ञान)

Rati Rahasya or Asli Koka Shastra of Kokkoka with Hindi Commentary

पण्डित कोक्कोक (भाषा टीकाकार: पण्डित कन्हैयालाल) द्वारा

DevanagariHindipublished440 पृष्ठ

पृष्ठ 365, कुल 440 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 365

असली कोकशास्त्र ३५५
बेलगिरी, धाय के फूल, नेत्रवाला, लोध और गजपीपल के
क्वाथ में शहद डालकर पिलाने से भी अतिसार नष्ट हो जाता है ।
नागरमोथा, अतीस, इन्द्रजव, नेत्रवाला का क्वाथ बालक के
अतिसार को अच्छा कर देता है ।
आम की जड़ का स्वरस भी बच्चों के अतिसार को अच्छा
करने में एक ही चीज है ।
सोंठ, अतीस, नागरमोथा, कूड़े की छाल इनका काढ़ा पिलाने
से भी अतिसार से बालक का पिण्ड छूट जाता है और दस्त
नियमित रूप से आने लगते हैं ।
यदि अतिसार के साथ ज्वर भी हो तो नागरमोथा, पीपल,
अतीस, काकड़ासिंगी इनका चूर्ण शहद के साथ चटाना चाहिए ।
इस दवा से अतिसार और ज्वर का तो नाश हो ही जाता है-साथ
ही खांसी और दूध गिरना भी आन-फानन बन्द हो जाता है ।
अथवा हल्दी, दारुहल्दी, मुलहठी, कंटकारी की जड़ और इन्द्रजव
का काढ़ा पिलाने से भी ज्वरातिसार नष्ट हो जाता है । या धाय के
फूल, बेल, धनियाँ, लोध, इन्द्रजव का चूर्ण शहद में चटावे ।
यदि इनके साथ प्यास भी लगती हो तो मोथा, सोंठ, अतीस
इन्द्रजव और खस का काढ़ा पिलाना चाहिए । और यदि केवल
प्यास हो, अतिसार या ज्वर न हो-तो पीपल, मुलहठी, जामुन के
पत्ते और आम के पत्ते का चूर्ण शहद के साथ चटाने से बालक की
प्यास मिट जाती है । अथवा अनारदाना, सफेद जीरा और नाग-