सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan

महाकवि केशवदास द्वारा

DevanagariHindipublished286 पृष्ठ

पृष्ठ 239, कुल 286 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 239

२४४ रसिकप्रिया
पाइनि लागत सोंधो चढ़ावत पान खवावतहीं निसि जागे।
कान्ह चलौ उठि बैठे कहा ? मन मूसि परायो ब रूसन लागे ।८।
शब्दार्थ—भूषन-भेद = विविध प्रकार के गहने । बनाइकै = सजाकर ।
बागे = वस्त्र । राग = प्रेम । सोंधो = सुगंध । मूसि = चुराकर । रूसन लागे =
रूठने लगे ।
भावार्थ—उस समय का तो ध्यान कीजिए जब विविध प्रकार के गहनों,
पुष्पों और वस्त्रों से सजकर उसे आकृष्ट करने के लिए आया करते थे । भाग्य,
सोहाग और प्रेम को बढ़ाकर हृदय से उस पर अनुरक्त हुए । पैरों पड़ते, सुगंध-
द्रव्य लगाते और पान खिलाते हुए ही तुम रात रात भर जागते रह जाते
थे । अतः हे कृष्ण, उठकर चलिए । यहाँ क्या बैठे हैं, दूसरे का मन चुराकर
अब रूठने चले हैं ?
· राधा को मिलैबो—( सवैया )
(४५०) दुर्लभ देवनिहूँ कौं सु तौ हरि को मन हाँसिन ही हरि लीनौ ।
टारहु जैं हिय तैं कबहुँ अब ज्यों गुरु को दियो मंत्र प्रबीनौ ।
लेत लियो तौ न देत दियो अब मानहु ता दिन दुक्ख नवीनौ ।
माँगन आवै तौ दीजै भटू अपनो मन, जौ वह जाइ न दीनौ ।६।
शब्दार्थ—जै = ( जिन ) मत । लेति० = लेते समय तो बड़े आनंद से
उसे ले लिया, पर अब वह दिया नहीं जाता, प्रत्युत देने में एक नया दुःख ही
खड़ा हो जाता है । अतः यदि माँगने आएँ तो श्रीकृष्ण को चाहे उनका मन
मत लौटाना पर अपना मन दे देना ।
सूचना—यह छंद सरदार की टीका में तो है, पर उन्होंने लिखा है—
‘यह कबित्त केशव को नाहीं तातें नारायण कवि नाहीं लिखो' । हस्तलिखित
प्रतियों में भी यह छंद है। लीथोवाली प्रति में नहीं है। इसमें केशव की
छाप नहीं है।
पुनः—( सवैया )
(४५१) आजु देवारि की राति जौ कीजै तौ आजु के द्योस लौं है है सभागी ।
बात सुनी जननी पै जबै तब हा मति मान का नींद न जागी ।
अंग सिँगारि निहारि निसा तिन चित्तबिहारनि सों अनुरागी ।
दीप दै देवनि जाइ ---- मिसि केसवराय भा खेलन लागी ॥१०॥
....-बागे । चढ़ावत-लगावत । निसि०-रसपागे । परायो ब-परायौ
सु । ६—मन-पुत्र । ही-इ । हरि-हठि । जैं-जो । तौन देत०-तौन मानहु
सों मानिहौ तादिन । दुख्ख-दुस्ट । १०-पुनः-मध्य को मिलैबो । तौ-सु ।
जबै-जबहीं । केसवराय-केसवदास ।