रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)
Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan
महाकवि केशवदास द्वारा
पृष्ठ 172, कुल 286 में से
संदर्भ में पढ़ेंअष्टम प्रभाव १७५
ताल तें बागिन बाग तें तालनि ताल तमाल की जात न सीवैं ।
कैसी हैं केसव वे जुवतीं सुनि ऐसी दसा पिय की पल जीवैं ।३३।
शब्दार्थ—मेघनि ज्यों० = जैसे बादल हंसों को नहीं देखता ( वर्षा आने
पर हंस मानसरोवर चले जाते हैं ) वैसे ही वे हँसकर ( प्रसन्नतापूर्वक ) हंसों
को नहीं देखते । हंसनि ज्यों० = जैसे हंस बादल का रूप (रस) पान नहीं करते
वैसे ही वे भी बादलों को नहीं देखते । कंजनि ज्यों० = जैसे कमल मन से
चंद्रमा को नहीं चाहते वैसे ही वे भी चंद्रमा को नहीं देखते । चंद ज्यों० =
जैसे चंद्रमा किसी प्रकार'कमलों की नहीं छूता (कमल चंद्रोदय होने पर बंद हो
जाते हैं) वैसे ही वे भी कमलों को नहीं छूते । न छीवैं = नहीं छूते । ताल
तें० = न ताल से बाग में आते हैं और न बाग से ताल की ओर ( जैसे पहले
जाया आया करते थे, वे अब सुखद नहीं लगते ) । ताल तमाल की० = जहाँ
ताल और तमाल के वृक्ष हैं वहाँ ( संकेतस्थल समझकर मारे क्लेश के )
जाते ही नहीं । सीवैं = सीमा में, निकट । पल = क्षण भर भी ! जीवैं =
जीती हैं ।
श्रीकृष्णजू को प्रकाश उद्वेग, यथा—( सवैया )
(३१५) सोचि सखी भरि लेत बिलोचन, काँपत देखत फूले तमालहि ।
भूले से डोलत बोलत नाहिंन बाग गए किधौं तेरे ही तालहि ।
देख्यो जौ चाहति देखि न आवति ऐसे में हौं न दिखैहौं री लालहि ।
आजु कहा दिखसाध लगी जब देख्यो सुहाइ कछू न गुपालहि ।३४।
शब्दार्थ—सोचि = स्मरण करके । बिलोचन = दोनो नेत्र । काँपत०=फूले
तमालों को देखकर वे काँपने लगते हैं । भूले० = भूले से फिरते रहते हैं, चुप-
चाप । बाग गए० = ( कभी ) तेरे बाग या (कभी) ताल पर जाया करते हैं ।
देख्यो जु० = यदि उन्हें देखना ही चाहती है तो देख क्यों नहीं आती ? मैं तो
ऐसी दशा में लाल को दिखलाने स्वयम् न जाऊँगी । दिखसाध = देखने की
उत्कंठा । जब देख्यो = जब गोपाल को कोई वस्तु देखने पर अच्छी नहीं लग
रही है तब तुझे देखने की लालसा जगी है ।
अथ प्रलाप-लक्षण—( दोहा )
(३१६) भँवंत रहै मन भौर ज्यों, है तन-मन-परिताप ।
बचन कहै प्रिय पक्ष सों, तासों कहत प्रलाप ।३५।
शब्दार्थ—परिताप = ( परि + ताप ) अत्यंत ताप । वचन कहै=प्रिय
पक्ष की ही बातें कहे, प्रियतम की ही बातें करे ।
३४—दो लोचन-दो लोचन । तेरे हों-तेरई । जौ-जु । दिखैहौं-दिखाऊँ ।
३५—भँवत-भ्रमत । परिताप-परिताप ।