सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan

महाकवि केशवदास द्वारा

DevanagariHindipublished286 पृष्ठ

पृष्ठ 147, कुल 286 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 147

१५० रसिकप्रिया
केसौदास सब छाड़ि कियो हठ ही सों हेत,
वाहू छोड़ि जिय जिये बिन कहा जात है।
ऐसे प्यारे पीय ही सों मान्यो न मनायो तब,
ऐसी तोहि बूझियै जु पाछैं पछिताव है। १४।
शब्दार्थ—बालिस = (सं० बालिश) मूर्ख। ज्यों = भाँति। कह = क्यों।
बिललातु है = व्याकुल होता है। पाहन = (पाषाण) पत्थर। तें = से (भी
अधिक)। पीन = मोटा, कठोर। माखन सो = मक्खन की भाँति मृदु। हेत =
प्रेम, संबंध। जिय = हे मन। जिए बिन = जीते रहे बिना, अब जाओगे कहाँ,
तुम्हें जीते रहना ही पड़ेगा, मरने चले हो तो मर भी न सकोगे। ऐसी० =
क्या तुम्हें ऐसा करना चाहिए था कि तू पीछे पछताए ?
प्रकाश अभिसंधिता, यथा—( सवैया )
(२५२) पाइ परेहू तें प्रीतम त्यों कहि केसव क्योंहूँ न मैं दृग दीनी
तेरी सखी सिख सीखी न एकहूँ रोष ही