सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

रसिकप्रिया (महाकवि केशवदास - सम्पूर्ण सविस्तार हिन्दी व्याख्या, नायिका-भेद एवं शृंगार मनोविज्ञान)

Rasikapriya: Nayika Bheda, Shringara Rasa evam Saundarya Manovigyan

महाकवि केशवदास द्वारा

DevanagariHindipublished286 पृष्ठ

पृष्ठ 110, कुल 286 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 110

११२ रसिकप्रिया
अलंकार—पिहित ।
श्रीकृष्णजू की प्रच्छन्न चेष्टा, यथा—( कबित्त )
(१५०) छोरि छोरि बाँधौ पाग आरस सों आरसी लै,
अनत ही आन भाँति देखत अनैसे हौ ।
तोरि तोरि डारत तिनूका कहौ कौन पर,
कौन के परत पाइ बावरे ज्यौं ऐसे हौ ।
कबहुँ चुटकि देति चटकि खुजावौ कान,
मटकि ऐँडाउ जुरी ज्यौं जँभात तैसे हौ ।
बार बार कौन पर देत मनिमाला मोहि
गावत कछू के कछू आज कान्ह कैसे हौ ।११.
शब्दार्थ—पाग = पगड़ी । आरसी = (आदर्श) दर्पण । अनत = अन्यत्र ।
आन भाँति = दूसरे ढंग से । अनैसे = (अनिष्ट) बेढंगे । तिनूका = तिनका ।
चुटकि = देत = चुटकी बजाते हो । चटकि = जल्दी से । जुरी = ज्वरी, ज्वरग्रस्त ।
जुरी० = ज्वर से पीड़ित व्यक्ति की भाँति जँभाते हो । कौन पर = किसके लिए ।
(१५१) श्रीकृष्णजू की प्रकाश चेष्टा, यथा—( सवैया )
जा लगि लाँच लुगाइनि दै दिन नाच नचावत साँझ पहाऊँ ।
केसव मंत्र करौ बसकारक हारक जंत्र कहाँ लौं गनाऊँ ।
हारि रहे हरि क्योंहूँ मिली न मिलाऊँ जौ ताहि तौ माँगौं सो पाऊँ ।
ठाढ़ी वै जाइ मिलौ मिलिबे कहँ और कछू कनियाँ करि लाऊँ ।१२।
शब्दार्थ—लांच = घूस, रिश्वत । दिन = नित्य, प्रतिदिन । पहाऊँ =
प्रभात, सबेरे । हारक = थका देनेवाले ।
भावार्थ—( सखी की उक्ति नायक प्रति ) जिसको आपने वश में करने
के लिए नित्य दूतियों को घूस देकर साँझ-सबेरे नाच नचाया (परेशान किया),
फिर आपने अनेक वशीकरण मंत्रों का प्रयोग किया तथा थका देने वाले जंत्रों
का भी प्रयोग किया, मैं कहाँ तक उनकी गिनती करूँ । आप अब हार मान
बैठे, वह किसी प्रकार मिली नहीं । ऐसी नायिका को यदि मैं आपसे ला
मिलाऊँ तो अवश्य ही जो माँगूँ वह मिलेगा (मुझे इसका पूरा विश्वास है) ।
अच्छा जाइए, वे मिलने को खड़ी हैं, क्या उन्हें गोद में लाना पडेगा ?
११—बांधो-बांधै । कहौ-तुम । ऐँडाउ-पोंडाउ, ऐँड़ात । तैसे-वैसे, जैसे ।
के-को । १२—लांच-लोच । पहाऊं-महांऊं । हारक-हारे के । क्यों हूँ-केहूं ।
सो-सु । जाइ-जाहु । कछू-कहा । लाऊं-ल्याऊं ।