सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary

सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished799 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

रसतरङ्गिणी बीसवीं शताब्दी के रसवैद्य प्राणाचार्य सदानन्द शर्मा का रसशास्त्र पर संस्कृत ग्रन्थ है। मुखपृष्ठ के अनुसार वे कविराज नरेन्द्रनाथ मित्र के शिष्य थे। पुराने रसग्रन्थों की बिखरी हुई विधियों को व्यवस्थित, स्पष्ट और प्रयोग-योग्य रूप में रखने के कारण यह ग्रन्थ आयुर्वेद महाविद्यालयों में रसशास्त्र और भैषज्य-कल्पना की पढ़ाई का मानक ग्रन्थ बन गया।

ग्रन्थ चौबीस तरङ्गों में है, जिनके विषय मोटे तौर पर ये हैं:

  • पारद का माहात्म्य, शोधन, अष्टसंस्कार, मूर्च्छना और बन्ध
  • महारस, उपरस और साधारण रस, जैसे अभ्रक, माक्षिक और गन्धक
  • स्वर्ण, रजत, ताम्र, वंग, नाग, यशद और लौह की भस्में
  • रत्न, उपरत्न, क्षार और द्रावक
  • कूपीपक्व रस, रससिन्दूर और रसकर्पूर

इस संस्करण में मूल के साथ आयुर्वेदाचार्य हरिदत्त शास्त्री की 'प्रसादनी' संस्कृत व्याख्या और आयुर्वेदाचार्य धर्मानन्द शास्त्री का 'रसविज्ञान' नामक हिन्दी वक्तव्य है। इसका सम्पादन पण्डित काशीनाथ शास्त्री ने किया और इसे मोतीलाल बनारसीदास ने प्रकाशित किया। ७९९ पृष्ठों का यह संस्करण रसशास्त्र के विद्यार्थियों और वैद्यों के लिए एक विस्तृत सन्दर्भ-ग्रन्थ है।

पृष्ठ 70
स्थायी लिंक
पृष्ठ 70 स्कैन

२८ रसतरङ्गिणी
भा.टी.—मूषा को कुमुदी, कुमुदिका, क्रोञ्चिका, वह्निमित्रा तथा पाचनी
नाम से कहा जाता है अर्थात् मूषा के यह पर्यायवाचक नाम हैं। क्योंकि मूषा
उसमें रखकर तपाये या पकाये हुए द्रव्य के दोषों को हर लेती है अतः उसे
मूषा कहते हैं। रात्रि में खिलनेवाले कमल पुष्प के समान आकार होने से
मूषा को कुमुदी कहते हैं। क्योंकि मूषा को अग्नि मित्र होती है अर्थात् अग्नि
में मूषा नहीं जलती है अतः उसे वह्निमित्र कहते हैं। इसमें द्रव्य रखकर
पकाया जाता है अतः इसे पाचनी भी कहते हैं ॥ १-३ ॥
वक्तव्य—व्यवहार में मूषा को घरिया कहते हैं यह प्रायः सोनारों के पास
सोना चाँदी को गलाने के काम आती है।
पिधानम्
द्रव्यपूरितमूषादेः द्रव्यपातन्निवृत्तये ।
आच्छादकं भवेद् यत्तु पिधानं तदिहोच्यते ॥ ४ ॥
द्रव्यपूरितमूषादेरित्यपादाने पञ्चमी। द्रव्यस्य पातः बहिरुच्छलनं, तन्निवर्तकं
पिधानकम् ॥ ४ ॥
भा.टी.—मूषा, पुट या हाँडी आदि में द्रव्य भरकर उस द्रव्य को बाहर
गिरने से बचाने के लिये अथवा उठाने-रखने में सुविधा के लिए मूषा आदि
के मुख पर जो ढक्कन दिया जाता है उसे "पिधा" कहते हैं ॥ ४ ॥
सन्धिलेपनम्
मूषादीनां तु यत्सन्धौ किट्टाद्यैः स्याद्विलेपनम् ।
तत्सन्धिलेपनं ख्यातं तच्चोक्तं सन्धिबन्धनम् ॥ ५ ॥
सन्धिलेपनं व्याख्यासमम् ॥ ५ ॥
भा.टी—मूषा आदि यंत्र और उसके ढक्कन के जोड़ पर छिद्र को बन्द
करने के लिये जो लोह कीट्ट, मिट्टी आदि से लेप किया जाता है उसे सन्धि-
लेपन या सन्धिबन्धन कहा जाता है ॥ ५ ॥
मूषानिर्माणोचिता मृत्तिका.
सशर्करा पाण्डुरा च वह्नितापसहा चिरम् ।
स्थूला च मृत्तिका या स्यान् मूषार्थं सा मतोत्तमा ॥६॥
सशर्करा स्फुटनभयराहित्यात्, वह्नितापसहा वह्नौ स्फुटनावर्जिता ॥ ६ ॥
भा. टी.—मूषा बनाने के लिये कुछ रेतीली पाण्डुर वर्ण मोटे कणों
की देर तक अग्नि सहन करनेवाली मिट्टी अच्छी समझनी चाहिए ॥ ६ ॥

पृष्ठ 71
स्थायी लिंक
पृष्ठ 71 स्कैन

तृतीयस्तरङ्गः २६
सामान्यमूषा
शिखित्रकैर्दग्धतुषैः शणेन सलद्दिका दण्डसुकुट्टिता च।
या मृत्तिका तद्विहिता तु मूषा सामान्यमूषा कथिता रसज्ञैः ॥७॥
शिखित्रकैर्जलनिर्वापितैरङ्गारैः। लद्दिका घोटकपुरीषम्। दण्डेन मुसला-
दिना सामान्यमूषेत्यनुक्तविशेषमूषास्थाने ग्राह्या ॥ ७ ॥
भा.टी.-बुझे हुए कोयले, तुष की राख, सूक्ष्म शण के रेशे और घोड़े की
लीद; इन सबको एकत्र मिलाकर मूसली या हथौड़ी से अच्छी तरह कूटकर
बनाई हुई मिट्टी के द्वारा निर्माण की हुई मूषा को सामान्य मूषा कहते हैं ॥७॥
वक्तव्य—जहाँ पर किसी मूषा का नाम न दिया हो वहाँ उक्त प्रकार से
बनी हुई सामान्य मूषा को काम में लाना चाहिए।
वज्रमूषा
त्रयो भागा मृदो द्वौ तु शणलद्दिकयोस्तथा।
भागो दग्धतुषादेश्च किट्टस्य त्वर्ध एव च ॥८॥
एभिः कृता तु या मूषा वज्रमूषा तु सा मता।
प्रयुज्यते विशेषेण सत्त्वपातनकर्मणि ॥ ६ ॥
वज्रमूषा कठिनतायां वज्रतुल्या, यथाभागं मृत्तिकाशणादिक्षेपश्च सुश्ल-
क्षणताहेतुः व्यपगतस्फुटनभयो निर्माणसुखश्चेति ॥ ८, ६ ॥
भा.टी.—तीन भाग मिट्टी, एक भाग शण, एक भाग घोड़े की लीद,
एक भाग तुष आदि की राख, आधा भाग लोह कीट (मण्डूर); इन सब को
एकत्र मिलाकर खूब कूटकर बनाई मूषा को वज्रमूषा कहते हैं। यह मूषा
अभ्रक हीरा आदि कठिन द्रव्यों के सत्त्व पातन करने के निमित्त विशेष रूप से
व्यवहार में ली जाती है ॥ ८, ६ ॥
वक्तव्य—इस प्रकार से बनी हुई मूषा वज्र के समान दृढ़ होने से वज्र
मूषा शब्द से कही जाती है। इसके बनाने में कोई दो भाग शण तथा दो
भाग घोड़े की लीद लेते हैं।
योगमूषा
तुषाद्यैश्च बिडाद्यैश्च कृता चापि विलेपिता।
सूतसिद्धिकरी चैषा योगमूषा निगद्यते ॥ १० ॥
सूतसिद्धकरी पारदसाधनकरिका ॥ १० ॥
भा.टी.-तुषभस्म, कोयले, बाँबी की मिट्टी तथा क्षार, अम्ल गन्धक,

पृष्ठ 72
स्थायी लिंक
पृष्ठ 72 स्कैन

३० रसतरङ्गिणी
लवण आदि विड द्रव्यों से मूषा बनाकर फिर इस मूषा को उक्त द्रव्यों के ही
कल्क से अच्छी तरह तीन चार लेप करके सुखा लेवें । इस मूषा को योगमूषा
कहते हैं । इस मूषा द्वारा पारद मारण किया जाता है ॥ १० ॥
वज्रद्रावणिका मूषा
समैर्भूनागगाराद्यैस्तुषाद्यैश्चापि निर्मिता ।
क्षीरैश्च माहिषैर्मूषा वज्रद्रावणिका मता ॥ ११ ॥
वज्रद्रावणिका मूषा वज्रसत्त्वप्रसाधिका ।
यामद्वयमपि ध्माता नासौ द्रवति कर्हिचित् ॥ १२ ॥
भूनागः कञ्चुलिकस्ताम्रवर्णः कीटविशेषः सरीसृपो वर्षासु जायमानः ।
गारो जलप्लुता मृत्तिका । यामद्वयमपि ध्मातेति अत्यन्तदृढेत्यर्थः ॥११, १२॥
भा.टी.-सूखे केंचुए, गारा तथा तुष भस्म आदि को सम भाग में लेकर
भैंस के दूध के साथ मर्दन करके बनाई मूषा को वज्रद्रावणिका मूषा कहते हैं ।
यह मूषा वज्र (हीरा) के सत्त्वपातन करने में काम आती है । छः घण्टे निर-
न्तर अग्नि देने पर भी यह पिघलती या जलती नहीं है ॥११, १२॥
वक्तव्य-तन्त्रान्तर में इस मूषा को चार पहर की अग्नि सहन करनेवाली
लिखा है और इसका निर्माण निम्न प्रकार से लिखा है "गारभूनागधौताभ्यां
तुषमष्टशणेन च । समैः समा च मूषामृन्महिषोद्दुग्धमर्दिता ॥ तया विरचिता
मूषा लिप्ता मत्कुणशोणितैः । बालाऽब्दध्वनिमूलैश्च वज्रद्रावणक्रौञ्चिका । सह-
तेऽग्निं चतुर्यामं द्रवेण व्यथिता सती ॥"
गारमूषा
दग्धषड्गुणगारेण मृदा चासितया तु या ।
विधीयते च किट्टाद्यैर्गारमूषा तु सा मता ॥१३॥
यामयुग्ममपि ध्माता नासौ द्रवति निश्चितम् ।
ढालनादौ विशेषेण रसज्ञैः सा प्रयुज्यते ॥१४॥
असितया कृष्णया ॥१३, १४॥
भा.टी.-काली मिट्टी एक भाग, तुषभस्म या गारा छः भाग लेकर
उसमें आवश्यकतानुसार लोह कीट तथा शण आदि मिलाकर बनाई हुई
मूषा को गारमूषा कहते हैं । छः घण्टे निरन्तर अग्नि में रखकर तपाने से
भी यह नहीं पिघलती है । और यह मूषा विशेषा कर धातु को पिघलाकर
ढालने के काम में आती है ॥ १३, १४ ॥

पृष्ठ 73
स्थायी लिंक
पृष्ठ 73 स्कैन

तृतीयस्तरङ्गः ३१
वक्तव्य—रसरत्नसमुच्चय में इसका लक्षण निम्न प्रकार से बहुत स्पष्ट
मिलता है। और "दग्ध” स्थान पर "दुग्ध” पाठ मिलता है "दुग्धषड्गुणगा-
राष्ट्रकिट्टाङ्गारशणान्विता । कृष्णमृद्भिः कृता मूषा गरमूषेत्युदाहृता ॥”
गोस्तनीमूषा
सापिधाना शिखोपेता गोस्तनाकारसन्निभा ।
सत्त्वद्रावणशुद्ध्यर्था सा मूषा गोस्तनोमता* ॥१५॥
शिखोपेता शिखायुक्ता, ग्रहणसौकर्यार्थ ॥ १५ ॥
भा. टी.—गोस्तन के आकार की एक मूषा बनाकर उसके मुख पर रखने
के लिए एक ऐसा पिधान ( ढकन ) बनायें जो नीचे को चौड़ा और ऊपर की
तरफ पतला शिखाकार हो । इसे गोस्तनी मूषा कहते हैं। यह मूषा अभ्रक आदि
सत्त्वों के द्रावण तथा शुद्धि के काम आती है ॥ १५ ॥
मल्लमूषा
सम्पुटाकारतां नीता मल्लद्वितययोजनात् ।
मल्लमूषा समाख्याता पर्पट्यादिप्रसाधिका ॥ १६ ॥
मल्लद्वितयं = चषकयुगम् । पर्पट्यादिप्रसाधिकेति न स्वर्णपर्पट्यादिसाधन-
मत्राभिप्रेतम्, अपि तु विशिष्टो रसः कश्चित् । यथा रसरत्नसमुच्चये त्रैलोक्य-
सुन्दरः— “विमर्दिताभ्यां रसगन्धकाभ्यां नीरेण कुर्यादिह गोलकन्तु। भाण्डे नवीने
विनिवेश्य पश्चात्तद्गोलकस्योपरि ताम्रपात्रम् ॥ सार्धंमुहूर्त्तं विनिरुध्य धीमानुद्दी-
पयेद्दीप्तकृशानुनास्य । अधस्ततः सिद्ध्यति पर्पटीयं नवज्वरारण्यकृशानुमेषः ॥”
इति॥ १६ ॥
भा. टी.—दो गोल प्यालों को आपस में जोड़ कर संपुट के रूप में बना
लेने को मल्लमूषा कहा जाता है । इसके द्वारा पर्पटीरस आदि रसों को बनाया
जाता है ॥ १६ ॥
महामूषा
वर्तुला चिपिटा मूले स्थूला चायामविस्तरा ।
विस्तृतास्या च या मूषा महामूषा तु सा मता ॥१७॥
लोहाभ्रताप्यसत्त्वादेः पुटनार्थं भिषग्वरैः ।
प्रयुज्यते महामूषा स्थूलमूषा च सा स्मृता ॥१८॥

  • इयमेव मूषा रसार्णवे अन्धमूषाख्यया प्रतिपादिता । तथा हि—
    “अन्धमूषा तु कर्तव्या गोस्तनाकारसन्निभा ।
    पिधानकसमायुक्ता किञ्चिदुन्नत मस्तका” ॥ १ ॥
पृष्ठ 74
स्थायी लिंक
पृष्ठ 74 स्कैन

३२ रसतरङ्गिणी
आयामविस्तरेति आयामे विस्तारे च समा, विस्तृतं आस्यं मुखं यस्याः
सा विस्तृतास्या ॥ १७, १८ ॥
भा.टी.-एक ऐसा पात्र जिसकी लम्बाई-चौड़ाई सम भाग हो और
मूल (नीचे की तरफ) में गोल और चपटा (जिससे जमीन में अच्छी तरह
स्थिर रह सके) हो औ मोटा हो ऊपर मुख की तरफ बहुत खुला हुआ हो तो
उसे महामूषा कहते हैं। इसी को स्थूलमूषा भी कहा जाता है। इस मूषा
को वैद्यलोग लोह, अभ्रक, स्वर्णमाक्षिक के सत्त्वादि को पुट देने के लिए काम
में लाते हैं ॥ १७, १८ ॥
वृन्ताकमूषा
धत्तूरपुष्पाकारेण सच्छिद्राष्टाङ्गुलेन च ।
नालेन तूर्ध्वतः श्लिष्टां सुदृढ़ं द्वादशाङ्गुला ॥१६॥
वृन्ताकसदृशाकारा मूषा वृन्ताकभूषिका ।
साधयेत्खर्परादीनां सत्त्वं वै मूषयाऽनया ॥२०॥
वृन्ताकमूषायां धत्तूरपुष्पाभनालनिर्देशः सत्वपातसुखार्थः नालस्थ विस्तृतं
मुखं मूषामुखे सन्धिवन्धनं विधेयम् ॥ १६, २० ॥
भा.टी.-बारह अंगुल लम्बी चौड़ी बैंगन के आकार की एक मूषा
बनायें इसके मुख में आने योग्य एक ऐसा ढक्कन बनायें जो धतूरे के फूल
के सदृश ऊपर को चौड़ा और नीचे को पतला आठ अंगुल लम्बी नलीवाला
हो जिससे मूषा में द्रव्य भरकर धतूर-आकार ढक्कन को उसमें जोड़कर
अग्नि में रखा जाता है। इस प्रकार से बनाई हुई मूषा को बैंगन के समान
आकार होने से वृन्ताकमूषा कहते हैं। इसके द्वारा खर्पर आदि द्रव्यों का
सत्त्वपातन आदि कार्य किया जाता है ॥ १६-२० ॥
मूषाप्यायनकम्
द्रव्ये द्रवोन्मुखे जाते मूषाया वह्नियोगतः ।
निष्कासनं क्षणं यत्तु तन्मूषाप्यायनं मतम् ॥२१॥
मूषाऽप्यायनं मूषारक्षार्थमौषधदाहनिवारणार्थञ्च । द्रवोन्मुखे जात इति
तदानीं मूषाऽऽप्यायनकालो नार्वाक् ॥ २१ ॥
भा.टी.--मूषा में द्रव्य रखकर अग्नि में रखने पर जब द्रव्य मिलने
लगता है थोड़ी देर के लिये उसे बाहर निकालने को मूषाप्यायन कहते हैं।
इससे मूषा में अग्निसहनशक्ति बढ़ जाती है ॥ २१ ॥

पृष्ठ 75
स्थायी लिंक
पृष्ठ 75 स्कैन

३ तृतीयस्तरङ्गः ३३
अङ्गारधानिका
अङ्गारधानिका ख्याता हसन्ती च हसन्तिका ।
अङ्गारशकटी चापि हसनी च निगद्यते ॥२२॥
अङ्गारधानिका ह्येषा मृदुद्रव्यप्रसाधिका ।
वङ्गादीनां ढालनादौ विशेषेण प्रयुज्यते ॥२३॥
अङ्गारधानिका यथार्थनाम्नी । उज्ज्वलनासादृश्याद् हसन्ती च ॥२२ २३॥
भा.टी.—कोयलों की अँगेठी को अङ्गारधानिका, हसन्ती, हसन्तिका,
अँगारशकटी और हसनी नाम से कहा जाता है । यह अँगेठी मृदु द्रव्यों के
लगाने और पकाने के काम आती है, विशेष रूप से राँगा तथा वंग को पिघला
कर शोधन या ढालन के काम आती है ॥ २२-२३ ॥
कोष्ठिका
सत्त्वादियातनार्थं द्रव्यढालनसाधिका ।
वह्निसन्धानिका या तु कोष्ठिका सा निगद्यते ॥२४॥
वह्निसन्धानिका सर्वतोऽवरुद्धवह्नितया सम्यग्द्रव्यतापक्री ॥ २४ ॥
भा.टी.—सत्त्वादि के पातनार्थ तथा पिघले हुए द्रव्यों के ढालनार्थ जो
कोयलों की भट्टी बनायी जाती है उसे कोष्ठिका कहते हैं । इसमें चारों तरफ
से रुकावट होने से अग्नि अधिक तीव्र होती है ॥ २४ ॥
अङ्गारकोष्ठिका
नृपहस्तमितोत्सेधे तदर्धाय्यामविस्तृता ।
मध्यतश्चतुरस्रा च मृदा च परिलेपिता ॥२५॥
चतुरङ्गुलमानेन रन्ध्रेण परिशोभिता ।
नालिकां समकोणाञ्च रन्ध्रे तिर्यङ् निवेशयेत् ॥२६॥
नालिकाया मुखे चैव भस्त्रावक्त्रं निवेशयेत् ।
आपूर्य कोकिलैः कोष्ठीं द्रव्यमूषान्वितां धमेत् ॥२७॥
अङ्गारकोष्ठिका ख्याता द्रव्यढालनसाधिका ।
सत्त्वानां पातने चेयं विशेषाद्विनियुज्यते ॥२८॥
उत्सेधे = उच्चतायां, नृपहस्तमिता = सपादहस्तपरिमाणा, चतुरस्रा =
चतुष्कोणा ॥ २५-२८ ॥
भा.टी.—समतल जमीन के ऊपर एक ऐसी भट्टी बनायें जो नृपहस्त
(एक गज) ऊँची और आधा गज चौड़ी (बीच में खाली जगहवाली)

पृष्ठ 76
स्थायी लिंक
पृष्ठ 76 स्कैन

३४ | रसतरङ्गिणी

हो । बीच का यह आधा गज रिक्तस्थान गोल न होकर चतुष्कोण होना
चाहिए। अर्थात् भीतरी चारों कोने एक हाथ गहरे और चौड़े हों। अब इस
भट्ठी की भीतरी और बाहर की दीवारों को चिकनी मिट्टी से अच्छी तरह लीप
दिया जाय जिससे अग्नि बाहर न जाने पाये। फिर इस भट्ठी की एक दीवार
में तलप्रदेश पर एक चार अंगुल गोल छिद्र बनायें। इस छिद्र में एक
लोहे या बाँस की समकोण गोल नली लगा दें, नली में बाहर की तरफ
से चमड़े की धौंकनी का मुख जोड़ दें और भट्ठी में कोयले डालकर उन पर
द्रव्ययुक्त मूषा रखकर अग्नि जलाकर धौंकें। इस प्रकार से बनी हुई कोष्ठी
को अंगारकोष्ठी कहते हैं। यह कोष्ठी द्रव्यों के ढालनार्थ प्रयुक्त होती है और
सत्त्वपातन कार्य में विशेष रूप से काम आती है ॥ २५-२८ ॥
वक्तव्य-नृपहस्त से सवा हाथ का भी ग्रहण किया जाता है। अतः सवा
हाथ ऊँची और १५ अंगुल चौड़ी गड़रवाली कोष्ठी बनायी जा सकती है।
रसरत्नसमुच्चय में निम्न प्रकार से अंगारकोष्ठी का वर्णन है जो इससे कुछ
भिन्न है-"राजहस्तसमुत्सेधा तदर्द्धायमविस्तरा। चतुरस्रा च कुब्जेन वेष्टिता
मृन्मयेन च ॥ एकभित्तौ न्वरेद् द्वारं वितस्त्याभोगसंयुतम्। द्वारं सार्द्धवितस्त्या
च सम्मितं सुदृढं शुभम् ॥ देहल्यधो विधातव्यं धमनाय यथोचितम्। प्रादेशप्र-
मिता भित्तिरुत्तरङ्गस्य चोर्ध्वतः॥ द्वारं चोपरि कर्तव्यं प्रादेशप्रमितं खलु।
ततश्चैष्टकया रुद्ध्वा द्वारसन्धि विलिप्य च ॥ शिखित्रैस्तान् समापूर्य घमेदस्रा-
द्वयेन च। शिखित्रान् धमनद्रव्यमूर्ध्वद्वारेण निक्षिपेत् ॥ सत्वपातनगोलांश्च पञ्च
पञ्च पुनः पुनः। भवेदंगारकोष्ठियं खराणां सत्त्वपातिनी ॥"
पातालकोष्ठिका
वितस्तिविस्तृतं गर्तं भूमौ कुर्याद्विधानतः ।
तन्मध्ये वर्तुलं छिद्रं निम्नवेशे प्रकल्पयेत् ॥२६॥
गर्तमध्यगते छिद्रे तिर्यङ् नालं निवेशयेत् ।
नालवक्त्रे च भस्त्राया मुखं सम्यङ् निरोधयेत् ॥३०॥
द्रव्यमूषां कोष्ठिकायां निधाय भस्त्रया धमेत् ।
पातालकोष्ठिका ह्येषा मृदुद्रव्यप्रसाधिका ॥ ३१ ॥
वितस्तिविस्तृतं = द्वादशाङ्गुलमानम् । तदुक्तम्—"पातालकोष्ठिका ह्येषा
मृदूनां सत्वपातनी। ध्मानसाध्यपदार्थानां नन्दिना परिकीर्तिता" ॥ २६-३१ ॥
आ.टी.-जमीन पर एक ऐसा गढ़ा बनायें जो एक बालिश्त ( बारह

पृष्ठ 77
स्थायी लिंक
पृष्ठ 77 स्कैन

तृतीयस्तरङ्गः ३५
अंगुल) लम्बा और उतना ही चौड़ा गोल हो। अब गढ़े के मध्यप्रदेश में चार
अंगुल चौड़ा गोल एक और छिद्र बनायें जिसका मुख बाहर की तरफ तिरछा
होना चाहिए। इस तिरछे मुखवाले निम्नगर्त के मुख पर निचले सिरे से ऊपर
पृथ्वी तक तिरछी नली लगाकर इन नली का मुख धौंकनी के मुख के साथ
अच्छी तरह जोड़ दें। अब कोष्ठ में कोयलों के ऊपर द्रव्ययुक्त मूषा रख के
धौंकनी से धौंकें। इसे पातालकोष्ठी कहते हैं। इसके द्वारा मृदुद्रव्यों का
सत्त्वपातन आदि कार्य किया जाता है॥ २६-३१॥
वक्तव्य-रसरत्नसमुच्चय में इस कोष्ठी के विषय में इतनी विशेषता
लिखी हुई है कि "बीच के छिद्र के ऊपर एक पाँच छिद्रोंवाला मिट्टी का
प्याला या फलक रख दिया जाता है।"
अथ पुटलक्षणम्
रसोपरसलोहादेः पाकमानप्रसापकम्।
उत्पलाद्यग्निसंयोगात् यत्तदत्र पुटं स्मृतम्॥३२॥
अथ क्रमप्राप्तं पुटलक्षणमाह-रसः पारदः, उपरसोऽभ्रादयः, लोहाः
सुवर्णादयः, तेषां पाको वह्निसंयोगेन गुणान्तरपरिणामः, तस्य मानज्ञापकम्,
उत्पलादित्यत्रादिना तुषादिग्रहः॥ ३२॥
आ.टी.-रस उपरस धातु उपधातुओं में से किसको कितनी बार कितनी
अग्नि से पकाया गया है इस बात को सूचित करने के लिए जो औषधि को
सम्पुट में बन्दकर न्यून या अधिक उपले-तुष आदि की अग्नि दी जाती है
उसे "पुट" कहा जाता है॥ ३२॥
वक्तव्य-प्रत्येक उपरस धातु आदि अपनी-अपनी अग्निताप-सहन
शक्ति रखता है। उसके अनुसार उसे उतनी ही अग्नि देने के लिए भिन्न-भिन्न
प्रकार के पुटों की आवश्यकता होती है जिससे कि वह न अधिक नन्यून रूप से
पकने पाये। इसी अभिनय को लेकर रसरत्नसमुच्चय में भी लिखा है-"रसादि-
द्रव्यपाकानां प्रमाणज्ञापनं पुटम्। नेष्टो न्यूनाधिकः पाकः, सुपाकं हितमौषधम्॥"
पुटप्रयोजनम्
अवेद्यतः पुटादेव दोषहानिर्गुणोदयः।
रसोपरसलोहानां पुटपाकस्ततः स्मृतः॥ ३३॥
पुटपाकेन लोहादेर्निरुत्थत्वञ्च दीपनम्।
अभेद्यारितरत्वञ्च पुटपाकस्ततः स्मृतः॥ ३४॥

पृष्ठ 78
स्थायी लिंक
पृष्ठ 78 स्कैन

३६ रसतरङ्गिणी
मृतलोहादिकं यस्मादतिशेते मृतं रसम् ।
पुटपाकविधानेन पुटं तस्मात्प्रशस्यते ॥३५॥
अथ विशिष्टं प्रयोजनम्—दोषाणां रोगहेतूनाम् , गुणानां=रोगापनयन-
शक्तीनाम् । दीपनं = तीव्रगुणता । तदुक्तम्—“रसादिद्रव्यपाकानां प्रमाणज्ञापनं
पुटम् । नेष्टो न्यूनाधिकः पाकः सुपाकं हितमौषधम् ॥ लोहादेरपुनर्भावो गुणा-
धिक्यं ततोऽप्यता । नचाप्सु मज्जनं रेखापूर्णता पुटतो भवेत् ॥ पुटाद्रागो लघुत्वञ्च
शीघ्रं व्याप्तिश्च दीपनम् ॥ जारितादपि सूतेन्द्रालोहानाधिको गुणः”॥३३-३५॥
भा०टी०—क्योंकि पुट द्वारा पाक करने पर रस, उपरस, धातु आदि में
स्थित विभिन्न प्रकार के रोगोत्पादक दोषों का नाश होता है, और भिन्न-भिन्न
औषधियों के योग से उनमें (धात्वादि में) रोगनाशक शक्ति की उत्पत्ति होती
है । अतः पुटपाक करना आवश्यक होता है । इसके अतिरिक्त पुटपाक द्वारा
लोह आदि की भस्म निरुत्थ हो जाती है और उसमें दीपनता (गुणों में तीव्रता)
आ जाती है । इसके द्वारा बनी हुई भस्म वारितर हो सकती है । अतः पुट-
पाक की आवश्यकता होती है । इसके अतिरिक्त सम्यक् पुटपाक विधान से
भी बनी हुई धातु आदि की भस्म कई बार पारद की भस्म की अपेक्षा अधिक
गुणकारी सिद्ध होती है ॥३३-३५॥
वक्तव्य—योग्य अग्नि न मिलने पर भस्म कच्ची रह जाती है जो अन्तः-
प्रयोग करने पर शरीर की जीवनशक्ति या सेलों को नष्ट करती हैं, जिससे
उदर-सम्बन्धी अनेक रोग उत्पन्न हो जाते हैं । अतः शीघ्रता तथा अल्प प्रयास
द्वारा एक साथ ही तीव्र अग्नि देकर बनाई हुयी औषधियाँ लाभदायक नहीं
होती हैं । वैज्ञानिकों का यह मत है कि प्रत्येक पदार्थ आकाश की तरफ ऊपर
को डालने पर गुरुत्वाकर्षण के कारण नीचे पृथ्वी की ओर आता है । पुट
देने से पदार्थ की यह अधोगमन शक्ति कम हो जाने से उसकी भस्म आमा-
शयादि अंगों में देर तक रहेगी जिससे उसका परिपाक ठीक होकर सूक्ष्मरूप
से शरीर में अधिक-से-अधिक मात्रा में शोषित होकर रक्त में मिल सारे शरीर
के भिन्न-भिन्न अंगों में होनेवाली विकृति को दूर करने में समर्थ होती है ।
अतः पुटप्रयोग विधान आयुर्वेदीय रसशास्त्र का एक अद्भुत विज्ञान है ।
सामान्यपुटक्रमः
मूषागते तु लोहादौ पुटनीये विशेषतः ।
वह्निस्तु स्वानुकूल्येन तथा स्यात्तु पुटक्रमः ॥ ३६ ॥

पृष्ठ 79
स्थायी लिंक
पृष्ठ 79 स्कैन

तृतीयस्तरङ्गः ३७
सूर्यपुटलक्षणम्
द्रव्याणां भावितानान्तु भावनौषधजै रसैः ॥
शोषणां सूर्यतापे यत्तत्सूर्यपुटमुच्यते ॥ ३७ ॥
भा. टी. — आवश्यकतानुसार पुट इस प्रकार देना चाहिए जिससे मूषा
या सम्पुट में रखे हुए पुटनीय लोह आदि धातु में दी जानेवाली अग्नि
सुविधा के साथ पुटनीय द्रव्य के सर्वांश में ठीक-ठीक रूप से पहुँच सके ॥३६॥
भावना देनेवाली औषधियों के स्वरस कषाय आदि से द्रव्यों को भावित
कर या तर करके धूप में रखकर सुखाने को सूर्यपुट कहते हैं । इसीको
रौद्रपुट भी कहा जाता है ॥ ३७ ॥
महापुटम्
व्यामार्द्धनिम्ने चतुरस्ररूपे हस्तद्वयायाममिते च कुण्डे ।
वन्योत्पलापूरितगर्भभागे मूषां निदध्यात्पुटनीयपूर्णाम् ॥३८॥
पुनस्तु विन्यस्य वनोत्पलानि सम्पूरयेत्कुण्डमुखं रसज्ञः ।
सन्दीष्य वह्निं पुटनं ततस्तन्महापुटाख्यं विबुधैः प्रदिष्टम् ॥३९॥
व्यामो नाम विस्तारितबाहुयुगस्य पुंसः दक्षिणहस्तमध्यमाङ्गुल्यग्रभागाद्
वामहस्तमध्यमाङ्गुल्यग्रभागपर्य्यन्तं दीर्घता । “चतुरशीत्यङ्गुलो व्यामः” इति
कौटिल्यः । 'व्यामो बाह्वोः...रन्तरमि'त्यमरश्च ॥ ३८-३९ ॥
भा. टी. — आधा व्याम ( दोनों हाथों को सीधा फैलाकर जितनी लम्बाई
हो उसे व्याम करते हैं ) गहरे और दो हाथ चौड़े गोल गढ़े को महापुट कहा
जाता है । इस गढ़े के आधे भाग में जंगली उपले भरकर उन पर द्रव्य सम्पुट
रख दें और अवशिष्ट ऊपर के आधे भाग को फिर उपलों से भर दें, फिर
इसमें अग्नि देकर पुट दें ॥ ३८-३९ ॥
वक्तव्य—पुटों को जमीन में यदि ईंटों से बनाया जाय तो उनके टूटने
का डर नहीं रहता है और अग्नि अच्छी तरह लगती है । पुट में आधे उपले
भरकर मूषा या सम्पुट रखकर अग्नि देनी चाहिए । फिर और उपले भरने
चाहिये । इससे दोनों तरफ अग्नि एक साथ लगती है ।
गजपुटम्
नृपकरचतुरस्रोत्सेधदैर्घ्ये तु कुण्डे छगणगणभृतार्द्धे मूषिकां स्थापयित्वा ।
पुटनमिह भवेत्तच्छाणपूर्णोऽद्धेभागे गजपुटमिह तन्त्रे भाषितं तद्रसज्ञैः ॥४०

पृष्ठ 80
स्थायी लिंक
पृष्ठ 80 स्कैन

३८ रसतरङ्गिणी
गजपुटन्तु नृपकरचतुरस्रोत्सेधदीर्घं सपादहस्तं सर्वत इत्यर्थः। छागणशङ्काणो
वन्योपल इत्यर्थान्तरम् ॥ ४० ॥
भा.टी.—एक गज या सवा हाथ गहरे और चौड़े गढ़े में आधे भाग
तक उपलों से भरकर मूषा रख दें और फिर आधे भाग को उपलों से भर
कर अग्नि देने को गजपुट कहा जाता है । यही पुट साधारण रूप से अभ्रक
लोह आदि द्रव्यों को पुट देने में काम आता है ॥ ४० ॥
वाराहपुटम्
कुण्डे त्वरत्निमानेन चतुरस्रे तथोच्छ्रिते ।
पुटं यद् दीयते तच्च वाराहपुटमुच्यते ॥ ४१ ॥
अरत्निः विस्तृतकनिष्ठिको मुष्टिः ॥ ४१ ॥
भा.टी.--भूमि में एक अरत्नि लम्बा चौड़ा और गहरा एक गढ़ा खोद
कर उसके आधे भाग में जंगली उपले भरकर उन पर मूषा को टिकाकर
अवशेष भाग को पुनः उपलों से भरकर पुट देने को वाराहपुट कहा जाता
है ॥ ४१ ॥
वक्तव्य--हाथ की कोहनी से लेकर सबसे छोटी हाथ की अंगुली तक की
लम्बाई को अरत्नि शब्द से लिया जाता है । यह लगभग बीस या इक्कीस
अंगुल लम्बी होती है ।
कुक्कुटकपुटम्
वितस्तिद्वयमानेन निम्ने च चतुरस्रके ।
पुटं यद्दीयते तत्त मतं कुक्कुटकं बुधैः ॥ ४२ ॥
वितस्तिः = द्वादशाङ्गुलः ॥ ४२ ॥
भा.टी.—दो बालिस्त गहरे चौड़े गढ़े में उपले भरकर पुट देने को
कुक्कुटपुट कहते हैं ॥ ४२ ॥
वक्तव्य--वितस्ति १२ अंगुल की होतीं है । कोई वैद्य जमीन के ऊपर
ही उक्त प्रकार से पुट देने को कुक्कुटपुट कहते हैं । परन्तु जमीन के अन्दर
देना अधिक लाभदायक है ।
कपोतपुटम्
वन्योत्पलैरष्टसंख्यैः क्षितौ यद्दीयते पुटम् ।
रसादीनान्तु सिद्ध्यर्थं तत्कपोतपुटं स्मृतम् ॥ ४३ ॥
क्षितौ इति न विनैव गर्ते, किन्तु ईषदगर्त्तं विधायेत्यर्थः ॥ ४३ ॥

पृष्ठ 81 स्कैन

तृतीयस्तरङ्गः ३६
आ.टी.—जमीन के ऊपर आठ जंगली उपलों से रसादिकों की सिद्धि
के निमित्त जो पुट दिया जाता है उसे कपोतपुट कहते हैं ॥ ४३ ॥
गोर्वरपुटम्
गोर्वरैर्वा तुषैर्वापि खलु कुण्डेऽथवा क्षितौ ।
पुटं यद्दीयते विज्ञैस्तद् गोर्वरपुटं स्मृतम् ॥४४॥
भाण्डपुटम्
मूषागर्भे तुषापूर्णे स्थूले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 82 स्कैन

भा.टी.—जमीन में एक ऐसा गढ़ा बनावे जिसमें मूषा या सम्पुट के
अनुसार नीचे-ऊपर चारों तरफ दो अंगुल स्थान खाली रहे । अर्थात् गढ़े में
पहिले दो अंगुल रेत भरे और उस पर फिर मूषा रख देवे । अब मूषा के
ऊपर दो अंगुल और चारों तरफ के दो अंगुल रिक्त स्थान को भी वालुका से
भर दे और इसके ऊपर अग्नि देकर पुट दे। इसको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 83 स्कैन

चतुर्थस्तरङ्गः ४१
अथ यन्त्रविज्ञानीयश्चतुर्थस्तरंगः
यन्त्रलक्षणम्
रसोपरसलोहाद्य। मारणाद्यर्थसिद्धये ।
यन्त्र्यन्तेऽनेन यस्मात्तु तस्माद् यन्त्रं प्रकीर्तितम् ॥१॥
अथादौ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 84 स्कैन

४२ रसतरङ्गिणी
दोलायन्त्रलक्षणम्
सूतादिकं स्वेदनीयं निक्षिपेत् त्रिगुणाम्बरे ।
स्फीतकेन निरुध्याथ पोट्टलीं कारयेद् भृशम् ॥
पूरितार्द्धोदरे भाण्डे द्रवैस्तन्मुखपार्श्वयोः ।
रन्ध्रद्वयं विधायाथ तत्र दण्डं विनिक्षिपेत् ॥३॥
दण्डमध्ये तु सुदृढं बध्नीयाद् द्रव्यपोट्टलीम् ।
गुरुदर्शितमार्गेण वह्निं प्रज्वालयेदधः ॥४॥
स्वेदयेच्च ततश्चैतद् दोलायन्त्रमिति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 85 स्कैन

चतुर्थस्तरङ्गः ४३
द्रवभाव सूख जाय तब पोटली को निकाल लेना चाहिए । पोटली के द्रव्य
को अच्छी तरह स्वेद पहुँचाने के लिए कई वैद्य हाँडी के मुख पर एक शराव
या पात्र भी रखने को कहते हैं ।
ऊर्ध्वपातनयन्त्रम्
द्वादशाङ्गुलमुखी सुवर्तुला सुदृढा च खलु गर्भविस्तृता ।
अङ्गुलद्वयमितौष्ठसंयुता पातने भवति निम्नगा घटी ॥७॥
उक्तसर्वगुणसंयुता तले

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 86 स्कैन

३४ रसतरङ्गिणी
...र कपड़मिट्टी करके अच्छी तरह सुखा लें। अब इस यन्त्र को चूल्हे पर रख
कर नीचे अग्नि जलावें। ऊपर की हाँड़ी के थांले में जल भर दें। जब
थांले का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 87 स्कैन

चतुर्थस्तरङ्गः ४५
अधःपातनयन्त्रम्
ऊर्ध्वपात्रान्तरे सूतं लिप्त्वाधः पात्रके जलम् ।
निक्षिप्य भूमौ गर्तञ्च विधाय विन्यसेद् दृढम् ॥ ११ ॥
प्रदीप्तैश्छगणैस्तत्र वह्निं प्रज्वालयेद् भृशम् ।
रसज्ञैः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 88 स्कैन

३६ रसतरङ्गिणी
तक पूरी समा जाय। इसमें हाँडी को डालकर ऊपर की हाँडी के पेंदे में
बाहर से उपलों की अग्नि देवें। इस प्रकार पारद ऊपर के अग्नितप से
धीरे-धीरे नीचे जल में आगिरेगा।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 89 स्कैन

चतुर्थस्तरङ्गः ५७

दें। अब इस हाँडी की ग्रीवा को एक दूसरी लम्बी ग्रीवावाली हाँडी (उसके
साथ जुड़ी हुई) को चूल्हे के पास बनायी हुई ईंटों के चूल्हे के बराबर ऊँची
चौकी पर रख दें। चूल्हे के नीचे अग्नि जलायें। पारद अग्नितप से उड़कर
दूसरे रिक्त घड़े में जा गिरेगा। परन्तु इस रिक्त घड़े के ऊपर बाहर से शीतल
जल से सिंचन करते रहना चाहिए। इस यन्त्र के द्वारा पारद का तिर्यक्पातन
होता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें