सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रामायण मीमांसा (स्वामी करपात्री जी महाराज - रामायण दार्शनिक महाग्रन्थ एवं सम्पूर्ण चरित्र-मीमांसा)

Ramayana Mimamsa of Swami Karpatri Maharaj

धर्मसम्राट् स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished1,049 पृष्ठ

४६४ रामायणमीमांसा चतुर्दश
आमिष न खाकर कन्द, मूल, फलों और अग्निपक्व मांस आदि से ही जीवन चलाते हुए वन में निवास करूंगा ।
"ऐणेयं मांसमाहृत्य शालां यक्ष्यामहे वयम् ।” ( वा० रा० २।५६।२२ ) के अनुसार ऐणेय मांस से ही वास्तुशान्ति
आदि कार्य भी राम ने किया था । अतएव श्राद्धादि धर्म में भी शुद्ध मांस का प्रयोग होता है ।
इस दृष्टि से “इदं मेध्यमिदं स्वादु निष्टप्तमिदमग्निना ।” ( वा० रा० २।९६।२ ) इन वचनों के साथ
समन्वय हो जाता है ( तिलक ) । २।४२।१०२ की टीका में तिलककार कहते हैं- 'मांसस्य वन्याहारान्तर्गतत्वान्न
दोषः, मृगयाधर्मकत्वाच्च न मृगहनने दोषः ।' अर्थात् शुद्ध मांस वन्य आहार के अन्तर्गत होने से शुद्ध मृगमांस खाना
दोष नहीं है । इसके अतिरिक्त मृगयाधर्म से मृग मारना भी दोष नहीं है । यदि मृगया भी अप्रामाणिक कही जाय तब
तो मारीचवध आदि सभी कथाओं को प्रक्षेप ही कहना पड़ेगा ( तिलक ) ।
बुल्के कहते हैं कि “महाभारत के रामोपाख्यान में गुह का उल्लेख नहीं है । किन्तु वाल्मीकिरामायण के
अनुसार राम चित्रकूट की यात्रा में अपने सखा गुह के यहाँ रात बिताते हैं । गुह लक्ष्मण तथा सुमन्त्र के साथ सोते
हुए राम और सीता की रक्षा करता है । अगले दिन नौका मँगाकर राम, सीता और लक्ष्मण को गङ्गा पार पहुँचाता
है ।” पर रामोपाख्यान में तो वाल्मीकिरामायण की ही संक्षिप्त कथा वर्णित है । केवट की कथा भी मूल से अविरुद्ध है,
अतः शतकोटिप्रविस्तर रामायण का ही अंश समझना चाहिये । अध्यात्मरामायण के अनुसार चित्रकूट-यात्रा प्रसङ्ग में
ही उसका वर्णन सङ्गत है । राम के चरित्र अनन्त हैं, अतः तापस-वन्दना तथा ग्राम-वधूटियों की कथा भी
प्रामाणिक है ।
अन्धमुनि-पुत्र के वध की कथा अन्य पुराणों और रामायण के अनुसार तो है ही, परन्तु वाल्मीकिरामायण
के अनुसार भी उसे विकास या प्रक्षेप कहना साहस है । तिलक आदि टीकाकारों को वह पाठ सम्मत भी है । ( वा०-
रा० २।६३।४०, ४१ ) में स्पष्ट कहा गया है कि ब्रह्महत्या का भय हृदय से निकाल दो । मैं ब्राह्मण नहीं हूँ, वैश्य से
शूद्रा में उत्पन्न हूँ-
“ब्रह्महत्याकृतं पापं हृदयादपनीयताम् ।
न द्विजातिरनं राजन् मा भूत्ते मनसो व्यथा ॥
शूद्रायामस्मि वैश्येन जातो नरवराधिप ।”
उसकी विभिन्न कथाओं का यथासम्भव समन्वय किया जा सकता है । अन्धमुनि और उसका पुत्र तपोनिष्ठ
था, इसी दृष्टि से क्वचित् उसके ब्राह्मणत्व का व्यवहार हुआ है । "ब्रह्महत्या स्पृशेन्न त्वां वैश्योऽहं तपसि स्थितः ।"
( वा० रा० २।७।२७ ) के अनुसार वह वैश्य था, अतः ब्रह्महत्या का स्पर्श नहीं हुआ । नामभेद की प्रसिद्धि देशभेद
से भिन्न भी हो सकती है ।
सेरीराम और श्याम की कथाओं का समन्वय करने से यही प्रतीत होता है कि हानिकारक हाथियों के ही
मारने का अनुरोध दशरथ से विभिन्न सूत्रों द्वारा किया गया था । उसी प्रसङ्ग में हाथी के भ्रम से दशरथ ने अन्ध-
मुनि-पुत्र को मारा था । अन्धमुनि के अन्ध होने और पुत्रदुःख-प्राप्ति के विभिन्न कारण भी हो ही सकते हैं, अतः वैसे
वर्णन भी अप्रामाणिक नहीं ।
कई कथाओं में कल्पभेद से भेद हुआ है । उसके अनुसार भी रामायणों का समन्वय संभव है । रामचरित-
मानस के अनुसार जनक के चित्रकूटगमन की कथा स्वाभाविक ही लगती है । इतनी बड़ी घटना का पता न लगना भी
संभव नहीं और पता लगने पर तटस्थ या उदासीन रहना भी सम्भव नहीं था, अतः शिव-भुशुण्डि-परम्परा में जनक
की कथा का होना स्वाभाविक है ।

अध्याय अयोध्याकाण्ड ४६५
सीताहरण का समाचार सुनकर राम और लक्ष्मण की माताओं के मर जाने की सेरीराम की बात
वाल्मीकिरामायण के विरुद्ध होने के कारण श्रद्धेय नहीं है। दशरथ के लिए राम के द्वारा इङ्गुदी की खली का
पिण्डदान-वर्णन अन्यत्र किञ्चित् भिन्न हो सकता है। ब्रह्मपुराण (अध्याय १२३) के अनुसार दशरथ अपने पुत्रों को
दर्शन देकर ब्रह्महत्या के कारण अपनी नरकयातना का वर्णन करते हैं और उनसे गौतमी-तट पर पिण्डप्रदान करने
का अनुरोध करते हैं। अनन्तर राम के पिण्डदान द्वारा दशरथ नरक से मुक्ति पाते हैं तथा स्कन्दपुराण (प्रभासक्षेत्र-
माहात्म्य अ० १११) के अनुसार दशरथ राम को स्वप्न में दिखाई देते हैं। राम ब्राह्मणों से परामर्श कर पिण्ड-
दानादि धार्मिक क्रिया करते हैं। पद्मपुराण (सृष्टिखण्ड अ० २८।४८-९०) के अनुसार वनवास के समय इसी
स्वप्नदर्शनाध्याय के फलस्वरूप श्राद्ध के आयोजन का वर्णन मिलता है। गरुड़पुराण (अध्याय १४३) के
अनुसार राम अयोध्या लौटने पर पितृकर्म के लिए गयाशिर (गया) जाते हैं। प्रतिमानाटक में भी इसका
उल्लेख है। शिवपुराण (ज्ञानखण्ड अध्याय ३०) के अनुसार राम और लक्ष्मण श्राद्धसामग्री लेने गये थे आने में
विलम्ब होने पर सीता श्राद्ध-काल की किञ्चित् अवधि शेष जानकर स्वयं श्राद्ध करती है। दशरथ प्रकट होकर कहते
हैं मैं दशरथ हूँ। तुम्हारे सफल श्राद्ध से मैं तृप्त हुआ हूँ। बाद में राम के अर्पण करने पर दशरथ उनसे कहते
हैं कि पुत्र, अब क्यों प्रदान कर रहे हो, सीता के द्वारा मैं तृप्त हो गया हूँ-
“किमर्थं हूयते पुत्र त्वनया तर्पिता वयम् ।”
आनन्दरामायण में भी सीता फल्गुस्नान करने जाती हैं। माहेश्वरी-पूजा के लिए १०२ बालू के पिण्ड
तैयार करती हैं। वहाँ धरती से दशरथ का हाथ प्रकट होता है और सीता एक-एक कर १०२ पिण्ड दशरथ के
हाथ पर रख देती हैं। सीता भयभीत होकर यह वृत्तान्त छिपाकर रखती हैं। बाद में जब राम पिण्ड चढ़ाने आते
हैं तब दशरथ का हाथ नहीं प्रकट होता है, जिससे सबको आश्चर्य होता है। सीता अपना रहस्य प्रकट करती हैं कि
दशरथ मुझसे पिण्ड-ग्रहण कर चुके हैं। राम साक्षी चाहते हैं। सीता आम वृक्ष, फल्गु नदी, ब्राह्मण, बिडाल, गौ
और अश्वत्थ को साक्ष्य देने को कहती हैं। सब अस्वीकार कर सीता से शम होते हैं। अन्त में स्मरण कर सीता
का समर्थन करते हैं। दशरथ स्वयं विमान द्वारा आते हैं और कहते हैं कि राम, मैथिली के पिण्डदान से दुस्तर नरक
से मैं तर गया और मेरी पूर्ण तृप्ति हुई।
सारलादास के अनुसार वनवास के समय राम अनेक तीर्थयात्राएँ करते हैं। किसी दिन राम गया पहुँचे।
पितृ-कर्म के लिए गैंडा आवश्यक समझकर लक्ष्मण के साथ राम उसकी खोज में शिकार के लिए गये। सीता ब्रह्मा
के पुत्र फल्गु नदी के संरक्षण में रामगया में ही रह गयीं। राम को समय पर न आते देख सीता ने पूर्वजों को सात
बालू के पिण्ड समर्पित किये। दशरथ का हाथ प्रकट हुआ जिससे सीता को मालूम हुआ कि दशरथ का देहान्त हो
चुका। सीता ने फल्गु से निवेदन किया कि वह इस घटना को राम से छिपा रखे। फल्गु ने सीता से अनुचित प्रस्ताव
किया, उसके ठुकराये जाने पर ब्राह्मणों से कह दिया कि सीता ने पिण्डदान किया है। ब्राह्मण दक्षिणा के लिए
अनुरोध करने लगे तथा राम के प्रत्यागमन तक प्रतीक्षा करना उन्होंने अस्वीकार कर दिया। इसपर सीता ने अपने
कपड़े दे दिये और पद्मपत्रों से अपना अङ्ग ढक लिया। वापस आकर सब वृत्तान्त जानकर राम ने फल्गु तथा ब्राह्मणों
को शाप दिया।
कृत्तिवासरामायण के अनुसार दशरथ की मृत्यु के पश्चात् उनका श्राद्ध उचित रीति से करने के लिए
राम और लक्ष्मण अंगूठी बेचने जाते हैं। इतने में सीता फल्गु के किनारे खेलती हैं। दशरथ देखकर कहते हैं, भूख
की पीड़ा असह्य हो उठी है। रेत का पिण्ड देकर भूख शान्त कर दो। बाद में ब्राह्मण, तुलसी और फल्गु सीता के
पक्ष में साक्ष्य नहीं देते हैं। उनको सीता शाप देती हैं। वट वृक्ष सीता का समर्थन करता है तथा राम और सीता
दोनों से आशीर्वाद प्राप्त करता है।
५९

४६६ रामायणमीमांसा चतुर्दश

दुर्गावरकृत असमिया गीतिरामायण में भी इस प्रसङ्ग का वर्णन है। उसमें सीता चन्द्रमा, वायु, पृथिवी,
फल्गु तथा ब्राह्मणों को शाप देती हैं। बालरामदासरामायण के अनुसार राम स्वयं फल्गु को अन्तःसलिला बन जाने
का शाप देते हैं। प्रार्थना करने पर वर्षा ऋतु में प्रकट होने का अनुग्रह करते हैं। वस्तुतः वाल्मीकिरामायण में
वर्णित श्राद्ध का ही भिन्न-भिन्न पुराणों एवं रामायणों में पल्लवन किया गया है। दशरथजी के नरकयातना भोगने और
क्षुधातुर होने आदि का वर्णन गुणवादी अर्थवाद ही समझना चाहिए । उसका तात्पर्य गौतमी नदी पर श्राद्ध एवं
गयाश्राद्ध तथा फल्गुश्राद्ध के माहात्म्य-वर्णन में है। "नहि निन्दा निन्द्यं निन्दितुं प्रवर्तते अपितु विधेयं स्तोतुम्"
निन्दा का तात्पर्य निन्द्य की निन्दा में न होकर विधित्सित अर्थ की स्तुति में ही होता है। श्रीराम का नाम स्मरण
करने से भी प्राणियों की मुक्ति हो जाती है फिर राम के परमानुरागी दशरथ के लिए नरक-यातना की कल्पना भी
कैसे की जा सकती है। रामचरितमानस में कहा गया है—
"राम राम कहि राम कहि राम राम कहि राम ।
तनु परिहरि रघुबर बिरह राउ गयऊ सुरधाम ॥" ( रा० मा० २।१५५ )
"जिअन मरन फलु दशरथ पावा । अण्ड अनेक अमल जसु छावा ॥
जिअत रामविधुवदन निहारा। रामविरह करि मरन सँवारा ॥"
( रा० मा० १।१५४।१ )
ऐसे ही देवी-भागवत में परीक्षित् के अन्तरिक्ष-मरण के कारण दुर्गति का वर्णन भी निन्दार्थवाद ही है ।
प्रमाणान्तर विरुद्ध अर्थवाद का स्वार्थ ग्राह्य न होकर केवल स्तुति में ही उसका तात्पर्य होता है। उदाहरणार्थ
शुक्लयजुःसंहिता के ४० वें अध्याय में विद्या और अविद्या ( कर्म और उपासना ) दोनों की ही निन्दा की गयी है ।
"अन्धन्तमः प्रविशन्ति येऽविद्यामुपासते ततो भूय इव तमो य उ विद्यायां रताः।" ( ईशा० उ० ७ ) वे
लोग अन्धन्तम में प्रवेश करते हैं जो कर्म में लगे हैं और उससे भी अधिक घोर तम में वे प्रवेश करते हैं जो कि
उपासना में लगे हैं। परन्तु ये दोनों ही बातें "कर्मणा पितृलोकः विद्यया देवलोकः ।" इन श्रुति-वचनों से विरुद्ध हैं;
क्योंकि इनमें कर्म से पितृलोक और विद्या से देवलोक की प्राप्ति कही गयी है। अतः ऊपर के वचनों का तात्पर्य विद्या
और अविद्या दोनों के समुच्चयानुष्ठान में ही है, किसी की निन्दा में नहीं। ठीक इसी तरह रामनाम का स्मरण
राम-भक्ति परम मोक्ष का कारण है, यह श्रुति, स्मृति और पुराणों से सिद्ध है। ऐसी स्थिति में परम राम-भक्त
दशरथ की नरक-प्राप्ति सर्वथा विरुद्ध ही है। अतः वैसे वचनों का तात्पर्य गौतमी तथा गया आदि क्षेत्रों एवं वहाँ के
श्राद्धादि कर्मों के माहात्म्य-वर्णन में ही है अर्थात् दशरथ जैसे परम सम्मान्य पुरुषों की सद्गति यहीं हुई थी ।
पादुकाओं का वृत्तान्त
इसे ( पादुकाओं के वृत्तान्त को ) भी बुल्के बाद में जोड़ा हुआ समझते हैं। वे कहते हैं कि "दाक्षिणात्य
पाठ ( वा० रा० १।११२।२१ ) के अनुसार भरत राम की हेमविभूषित पादुकाएँ ले जाने की प्रार्थना करते हैं—
"अधिरोहार्य पादाभ्यां पादुके हेमभूषिते ।
एते हि सर्वलोकस्य योगक्षेमं विधास्यतः ॥" ( वा० रा० २।११२।२१ )
पर गौड़ीय पाठ के अनुसार भरत के प्रस्थान के समय शरभङ्ग राम को कुशपादुकाओं का एक जोड़ा भेजते
हैं। वसिष्ठ के अनुरोध से राम उन्हें प्रदान करते हैं। माधवकन्दली और बलरामदासरामायण में भी कुशपादुकाओं
की ही चर्चा है। पश्चिमोत्तरीय पाठ में वसिष्ठ के कहने पर राम अपनी पादुकाएँ भरत को देते हैं।
दशरथजातक के अनुसार भी अमात्य लोग राम की पादुकाओं के सामने राजकार्य करते हैं। अन्याय होते
ही पादुकाएँ एक दूसरे पर आघात करती हैं एवं ठीक निर्णय होने पर शान्त हो जाती हैं।

अध्याय अयोध्याकाण्ड ४६७
पादुकाओं के स्वरूप में कुछ मतभेद होने पर भी पादुकाओं में कोई मतभेद नहीं है। अतः पादुकावृत्तान्त
को ही प्रक्षेप कहना साहसमात्र है और मतभेद से नाजायज फायदा उठाने की दुश्चेष्टामात्र है। चित्रकूटनिवास,
पर्णशाला-निर्माण आदि सभी प्रामाणिक ही हैं।
काक-वृत्तान्त
जयन्त काक का वृत्तान्त सुन्दरकाण्ड में हनुमान् के लिए अभिज्ञान के रूप में सुनाया था। राम के द्वारा
प्रयुक्त अस्त्र से वह कहीं भी त्राण न पाकर राम की शरण में आकर प्राण बचाता है। यह घटना अयोध्याकाण्ड की ही
है। अतः क्षेपक में या पुराणों में उसका वर्णन स्वाभाविक था। इसी दृष्टि से गौड़ीय पाठ ने उस सर्ग को प्रक्षिप्त नहीं
माना। नृसिंहपुराण, पद्मपुराण तथा रामचरितमानस में भी इसका वर्णन है। अध्यात्मरामायण तथा आनन्दरामायण
में भी उक्त वृत्तान्त है ही। रामकेर्ति तथा रामकियेन में काकासुर का वध वर्णित है, पर वह असुर है। अयोध्याकाण्ड
के काक-वृत्तान्त का काक तो इन्द्रपुत्र जयन्त है।
४४०वें अनु० में रसिकसम्प्रदाय की रचनाओं में रासलीला का वर्णन भावराज्य का विषय है। श्रीराम
परब्रह्म हैं। उनमें विविध भावनाओं से उपासक उनकी उपासना कर सकते हैं। वाल्मीकिरामायण में वर्णित मर्यादा-
पुरुषोत्तम की लीलाएँ प्रकट लीलाएँ हैं।
राम-वनगमन
राम-वनगमन की कथा में वाल्मीकिरामायण, अध्यात्मरामायण, आनन्दरामायण एवं पुराणों का ही
मुख्य प्रामाण्य है।
बौद्ध और जैन कथाओं में तो उसका विकृत रूप ही है। अतएव बौद्धों के अनुसार अशोकवनिका से सीता
का हरण या रावण द्वारा अयोध्या से सीता को ले जाना या राम का हिमालय प्रदेश में वनवास करना आदि
काल्पनिक ही हैं। राम ईश्वरावतार थे, इसलिए नारद का आना और अवतार का उद्देश्य स्मरण कराना अध्यात्म-
रामायण की कथा ठीक ही है।
अनेक रामायण
वाल्मीकिरामायण के अनुसार सीता ने कहा है कि लक्षणज्ञ ब्राह्मणों ने मेरे लिए वनवास कह रखा है—
"वस्तव्यं किल मे वने" (वा० रा० २।२९।८)। वे यह भी कहती हैं कि मैंने जितने रामायण सुने हैं। उनमें
सबमें सीता राम के साथ वन जाती हैं। आनन्दरामायण के अनुसार यह भी तर्क दिया है कि स्वयंवर के समय राम
को पतिस्वरूप में प्राप्त करने के लिए १४ वर्ष वनवास का व्रत किया है। बुल्के कहते हैं, "रामवनवास के अन्य कई
कारण बताये गये हैं। दशरथ द्वारा प्राणियों का वध (वा० रा० २।३९।४), अन्धमुनि-पुत्र-वध (वा० रा०
२।६३।११) एवं पूर्वजन्म में कौशल्या द्वारा गायों के स्तनों का काटना (वा० रा० २।५३।१९)।
"मन्ये खलु मया पूर्वं विवत्सा बहवः कृताः।
प्राणिनो हिंसिता वापि तन्मामिदमुपस्थितम् ॥" (वा० रा० २।३९।४)
"निःसंशयं मया मन्ये पुरा वीर कदर्यया।
पातुकामेषु वत्सेषु मातृणां शातिताः स्तनाः ॥" (वा० रा० २।४३।१७)
"नूनं जात्यन्तरे तात स्त्रियः पुत्रैर्वियोजिताः।
जनन्या मम सौमित्रे तदद्यैतदुपस्थितम् ॥" (वा० रा० ५।५३।१९)

इन वचनों का उक्त निष्कर्ष निकालना सर्वथा अनभिज्ञता ही है। यह तो दुःखाभिभूत प्राणियों की मनो-
भावना का निदर्शन है। इसलिए ‘मन्ये’, ‘नूनम्’ आदि संभावना के सूचक शब्द हैं। कौशल्या अपना दुःख देखकर दुःख के
आधार पर कल्पना करती है, मैं समझती हूँ कि मैंने बहुत प्राणियों का वध किया होगा। उनका फल सामने उपस्थित
है। मैंने निःसंशय पयःपानार्थी बछड़ों की माताओं के (गायों के) स्तनों को काटा होगा। मैंने बहुत सी माताओं
को उनके पुत्रों से वियुक्त किया होगा। वस्तुतः बुल्के बेचारे संस्कृत ज्ञानशून्य होने के कारण ‘मन्ये’ शब्द का उत्प्रेक्षा
अर्थ मानने में समर्थ नहीं। अतः ये सब वनगमन के हेतु नहीं हैं। दुःखी हृदय की कल्पना मात्र हैं। आश्चर्य है बुल्के
को यह कैसे विश्वास हो गया कि कौशल्या या दशरथ या राम को जन्मान्तरीय हेतुओं का किस प्रकार ज्ञान हो गया।
अन्धमुनि-शाप की हेतुता कही जा सकती है और दशरथ को शाप का ज्ञान था ही। प्रत्यक्ष हेतु तो कैकेयी के लिए
वरदान हैं।

अनु० ४४४ वें में बुल्के कहते हैं कि “लक्ष्मण कैकेयी का वध करना चाहते थे। वाल्मीकिरामायण सर्ग २१
के अनुसार लक्ष्मण ने दशरथ को मार डालने का प्रस्ताव किया था एवं कौशल्या ने लक्ष्मण के उस प्रस्ताव का समर्थन
किया था। सभी रामकथाओं में राम इस परीक्षा में खरे उतर कर पिता की आज्ञा के पालन में दृढ़ रहे। परन्तु
उक्त विचार अशुद्ध हैं। वस्तुतः लक्ष्मण जैसे धर्मनिष्ठ व्यक्ति में दशरथ के वध की कल्पना नहीं की जा सकती है।
राम-प्रेमपरतन्त्र लक्ष्मण राम के विरुद्ध जो भी हो उसके प्रति अपना क्रोधमात्र व्यक्त कर रहे थे। वध शब्द का वहाँ
बन्धन भी अर्थ है। कैकेयी के भी वध की बात वहाँ नहीं है। अतएव अगले श्लोक में कहा गया है कि उत्पथ प्रतिपन्न
कार्याकार्य विवेकशून्य गुरु का भी शासन करना चाहिये। कौशल्या ने वध का समर्थन किया, यह कहना सर्वथा ही
निर्मूल है। लक्ष्मण की बात सुनकर रोती हुई शोकव्याकुल कौशल्या ने कहा पुत्र, तुमने लक्ष्मण की बात सुन ली।
अब जो उचित लगता है वह करो—‘यदत्रानन्तरं तत्त्वं कुरुष्व यदि रोचते।’ अनन्तरं युक्तं कार्यम् (तिलक)।
जो उचित है, अच्छा लगता है सो करो—‘‘अनेन कौशल्याया गूढं स्वानभिमतत्वं लक्ष्मणोक्तस्य सूचितम् ।’’
(तिलक) इससे स्पष्ट विदित होता है कि कौशल्या को लक्ष्मण की बात अभिमत नहीं है। ‘यदत्रानन्तरं तत्त्वं कुरुष्व
यदि रोचते।’ इस वाक्य में समर्थन का सूचक कोई भी शब्द नहीं है। ‘अनन्तरम्’ ‘यदि’ ‘रोचते’ तीनों बुल्के के
विरुद्ध हैं।

लक्ष्मण ने कहा—देवकल्प, ऋजु, दान्त तथा शत्रुओं पर भी अनुग्रह करनेवाले राम ऐसे पुत्र का त्याग
कौन कर सकता है। अतः पुनः बाल्यभाव को प्राप्त राजा को वनवास सम्बन्धी बात को राजवृत्त का स्मरण करने-
वाला कौन पुत्र हृदय में ला सकता है। अतः वनवास की बात प्रकट होने के पहले ही मेरे साथ आप को शीघ्र शासन
हस्तगत कर लेना चाहिए। धनुषयुक्त मेरे द्वारा सुरक्षित कृतान्त के समान आप के अभिषेक में विघ्न कौन कर
सकता है। भरत या भरतपक्षीय जो भी विपरीत होगा सबका वध कर दूँगा। यदि कैकेयी के प्रोत्साहन में पिता भी
प्रतिकूल होंगे तो उन्हें बन्धन में डाल दूँगा।

सेनासहित भरत के चित्रकूट पहुँचने पर लक्ष्मण ने जब भरत के वध करने की बात कही तब राम ने
लक्ष्मण को शान्त किया और कहा कि जब स्वयं भरत आये हैं तब धनुष की क्या आवश्यकता है ? भरत को मारकर
सापवाद राज्य से क्या लाभ ? बान्धवों और मित्रों के क्षय से जो द्रव्य मिलता है उसे विषमिश्रित भक्ष्य के समान मैं
कभी नहीं ले सकता हूँ (वा० रा० २।९८।३४)। वन में लक्ष्मण ने कैकेयी को क्रूरदर्शिनी कहा तो राम ने लक्ष्मण
से कहा कि मध्यमा माँ कैकेयी की गर्हणा नहीं करनी चाहिये—‘‘न तेऽम्बा मध्यमा तात गर्हितव्या ।’’ (वा० रा०
३।१६।३७) अतः स्पष्ट है कि प्रकृत में कैकेयी या दशरथ के मार डालने की बात यदि लक्ष्मण ने कही होती तो
राम ने अवश्य ही उसका विरोध किया होता। दशरथकथानम् के अनुसार सौतेली माँ के षड्यन्त्र के भय से

अध्याय अयोध्याकाण्ड ४६९
दशरथ राम और लक्ष्मण दोनों पुत्रों को बन में भेज देते हैं। अनामकं जातकं के अनुसार मामा के आक्रमण की
तैयारियाँ सुनकर स्वेच्छा से राम वन जाते हैं। पउमचरियं के अनुसार भी भरत को राज्य देने का समाचार सुनकर
वे स्वेच्छा से वन जाते हैं।
तिब्बती रामायण के अनुसार जब पिता 'किसको राज्य दें?' इस सम्बन्ध में किंकर्तव्यविमूढ़ हो गये तब
राम आश्रम में जाकर तपस्या करने लगे। सेरीरामरामायण के अनुसार मन्थरा को पीटने के कारण राम की बदनामी
हो गयी थी। सीता-स्वयंवर के समय भरत को राज्य दिये जाने का समाचार सुनकर राम राजधानी न लौटकर
सीता एवं लक्ष्मण के साथ वन चले गये। सेरीराम के अन्य पाठ के अनुसार सीता, राम और लक्ष्मण घर लौट आते
हैं। भरत की माता भरत के लिए राज्य माँग लेती है और दशरथ के सोते समय ही राम को राज्य से वञ्चित होने
का समाचार सुनाती है। राम प्रसन्न होकर ऋषि बनने के लिए वन चले जाते हैं।
सिंहली रामकथा के अनुसार शनि की अशुभ दशा से बचने के लिए राम राजधानी छोड़कर सात वर्ष वन में
रहते हैं। पाश्चात्य वृत्तान्त नं० १ के अनुसार ताड़का-वध के प्रायश्चित्तस्वरूप राम तपस्या करने के लिए बन चले जाते
हैं। किसी अन्य वृत्तान्त के अनुसार एक ब्राह्मण के शाप से राम का ईश्वरीय ज्ञान लुप्त हो गया था। बाद में कैकेयी
की प्रार्थना से राम स्वेच्छा से ही वन में प्रवेश करते हैं। वस्तुतः मूल प्रमाण से जो लोग जितने दूर हुए हैं उन लोगों
की रामकथाओं में उतनी ही अधिक विकृतियाँ हुई हैं। भारतीय रामायणों, पुराणों, महाभारत तथा संहिताओं की
रामकथाओं तथा दूरत्व के दोषों के कारण या दुरभिसन्धि के कारण ये विकृतियाँ आ गयी हैं उनका समन्वय निरर्थक
एवं असम्भव ही हैं। यही कहा जा सकता है कि जिस किसी तरह भी राम-सम्बन्ध होना अच्छा ही है।
'भाव कुभाव अनख आलसहूँ। नाम जपत मङ्गल दिसि दसहूँ।'
(रा० मा० १।२७।१)
फिर भी रामायण तथा रामतत्त्व का याथात्म्य समझने के लिए वाल्मीकिरामायण, अध्यात्मरामायण,
आनन्दरामायण, महाभारत तथा पुराणों का ही आश्रयण अपेक्षित है। उसके बिना मूल आदर्श से वञ्चित रह जाने की
अधिक सम्भावना है।
कैकेयी को वर-प्राप्ति
४४७ वें अनु० में बुल्के कहते हैं "वाल्मीकिरामायण के अनुसार देवासुरसंग्राम में शम्बरासुर से युद्ध करते
हुए दशरथ आहत होकर कैकेयी द्वारा रणभूमि से हटाये जाते हैं। इसके लिए दशरथ उन्हें दो वर प्रदान करते हैं।
इनमें से वह एक से भरत के लिए राज्य और दूसरे से राम के लिए वनवास माँगती है-
"तत्राकरोन्महायुद्धं राजा दशरथस्तदा ।
असुरैश्च महाबाहुः शस्त्रैश्च शकलीकृतः ॥
अपवाह्य त्वया देवि संग्रामाद्भ्रष्टचेतनः ।
तत्रापि विक्षतः शस्त्रैः पतिस्ते रक्षितस्त्वया ॥
तुष्टेन तेन दत्तौ ते द्वौ वरौ शुभदर्शने ।
स त्वयोक्तः पतिर्देवि यदेच्छेयं तदा वरम् ॥
गृह्णीयाम्...............।" (वा० रा० २।९।१५-१७)
वाल्मीकिरामायण पश्चिमोत्तरीय पाठ में कहा गया है कि एक ब्राह्मण को प्रसन्न कर कैकेयी ने विद्याबल
पाया था। जिससे वह पति को बचाने में सफल हो सकी थी। शम्बर युद्ध में माया का सहारा लेता था, पर कैकेयी

४७० रामायणमीमांसा चतुर्दश
को भी वह माया विदित थी, अतः कैकेयी ने शम्बर का माया-प्रभाव नष्ट कर दशरथ को बचाया था। तेलगू द्विपद-
रामायण ( २।२ ) में ऐसा भी वृत्तान्त है कि युद्ध में दशरथ के रथ का अक्ष टूटा देखकर कैकेयी ने उसमें अपना
हाथ डाल दिया ( उन्हें उसी का वरदान मिला था कि हाथ लोहसार का हो जायेगा ) । ब्रह्मपुराण ( अ० १२३ ),
पद्मपुराण, अध्यात्मरामायण ( २।१।६६ ), आनन्दरामायण ( १।१।८२ ) तथा रामकियेन ( अध्याय १४ ) ।
भावार्थरामायण के अनुसार अन्ध मुनि के शाप के कारण दशरथ के राज्य में अनावृष्टि हो गयी थी ।
दशरथ इन्द्र से युद्ध करने गये । उसमें अक्ष टूट जाने पर कैकेयी ने अपनी भुजा से रथ संभाला था। इन्द्र की पराजय
हुई थी । कृत्तिवासरामायण और असमिया बालकाण्ड के अनुसार एक वर शम्बरासुर के युद्ध में मिला था और
दूसरा वर दशरथ के व्रण की पीब चूस लेने के कारण मिला था । पाश्चात्य वृत्तान्त नं० ३ तथा नं० १३ के
अनुसार बिच्छू के डंक से पीड़ित दशरथ को स्वस्थ करने के कारण दूसरा वर मिला था ।
सेरीराम में भी ऐसी ही कथा है। वसुदेवहिण्डि में कामशास्त्रनिपुणता के कारण कैकेयी को एक वर मिला
था । दूसरा वर, युद्ध में किसी राजा ने दशरथ को बन्दी बना लिया था, कैकेयी ने सेना का नेतृत्व कर विरोधी
राजा को हराकर दशरथ को मुक्त कराया था, तब मिला था ।
कहना न होगा कि आर्ष वाल्मीकिरामायण और पुराणों की ही कथाएँ श्रद्धेय हैं। बहुत से लोग अपनी
रचनाओं में मौलिकता और चमत्कृति लाने की दृष्टि से भी अपनी अभिनव कल्पनाओं को निविष्ट कर देते हैं ।
पउमचरियं के अनुसार स्वयंवर में दशरथ का रथ हाँक कर अन्य राजाओं के विरुद्ध दशरथ की सहायता करने के
कारण वर मिला था ।
महाभारत ( ३।२६१।२१ ), रामकियेन तथा पद्मपुराण के अनुसार एक ही वरदान से भरत के लिए
राज्य और राम के लिए वनवास माँगा गया था। परन्तु कई स्थलों में जातित्वात् एकवचन का प्रयोग हो जाता है,
अतः दो वरदानों की बात ही प्रामाणिक है। ब्रह्मपुराण ( अध्याय १२३ ) के अनुसार देवासुरयुद्ध में कैकेयी ने अपने
हाथ से दशरथ-रथ का टूटा हुआ अक्ष सम्भाला था। इसपर प्रसन्न होकर दशरथ ने तीन वर दिये थे। कल्पभेद से
भी पुराणों का समन्वय किया जा सकता है ।
कैकेयी का दोष निवारण
आदि कवि वाल्मीकि ने कैकेयी की कुटिलता का स्पष्ट शब्दों में चित्रण किया है। कहा जाता है कि राम
ने कैकेयी के सम्बन्ध में यह शङ्का की थी कि वह देवी राज्य के कारण कहीं महाराज दशरथ का ही प्राण न ले ले
और कहीं कौशल्या और सुमित्रा को जहर न दे दे । ( वा० रा० २।५३।७-१८ ) । युद्धकाण्ड में सीता ने भी श्रीराम
का माया सिर तथा धनुष उनके सामने उपस्थित करने पर कहा था कि कलहशीला कैकेयी ने सारे कुल का उत्सादन
कर डाला—
"कुलमुत्सादितं सर्वं त्वया कलहशीलया" ( वा० रा० ६।३२।४ )
परन्तु ऐसी सभी बातें दुःख और शोक के आवेश का तात्कालिक परिणाम हैं। ये उनके हृद्गत भावों
के सूचक नहीं हैं। भारद्वाज ठीक कहते हैं—राम के वनवास से देवताओं, दानवों तथा भावितात्मा ऋषियों का
हित ही होगा। इसमें कैकेयी का कोई दोष नहीं है ( वा० रा० २।९२।३१ ) ।
राम ने भी भरत से कहा था—विवाह के समय महाराज ने मां कैकेयी के पिता से कैकेयी के पुत्र के
लिए राज्य देने की प्रतिज्ञा की थी ( वा० रा० २।१०७।३ ) । गौड़ीय तथा पश्चिमोत्तरीय पाठों में कहा गया है कि
शाप-मोहित होकर कैकेयी मन्थरा के जाल में फँस गयी थी। विमलसूरि के अनुसार भरत का वैराग्य दूर करने के

लिए राज्य माँगा गया था। सीता और लक्ष्मण के साथ राम स्वेच्छा से ही वन चले गये। सबको शोकातुर देखकर
कैकेयी ने ही भरत को राम को लौटा लाने के लिए भेजा था, किन्तु राम भरत का अभिषेक करके उन्हें अयोध्या
लौटा देते हैं। तत्त्वसंग्रहरामायण के अनुसार अयोध्यावासियों को दुखी देखकर कैकेयी स्वयं द्रवित हो जाती है। वह
राम की आराधना करके क्षमा माँगती है। प्रतिमानाटक के अनुसार शाप के कारण पुत्रवियोग से दशरथ की मृत्यु
अनिवार्य थी। कैकेयी ने राम को विकट विपत्ति से बचाने के लिए वसिष्ठादि से परामर्श करके राम को वनवास
दिलाया था। १४ दिन के स्थान में भूल से १४ वर्ष मुख से निकल गया। महावीरचरित तथा अनर्घराघव के
अनुसार स्वयंवर के समय शूर्पणखा मन्थरा के वेष में मिथिला पहुँच कर दशरथ को कैकेयी का जाली पत्र देती है
जिसमें वर केवल राम का वनवास ही मांगा गया है। फलतः राम मिथिला से ही वन चले जाते हैं। अध्यात्मरामायण
(२।२।४४-४६) के अनुसार सरस्वती की प्रेरणा से कैकेयी वैसा करती है। आनन्दरामायण तथा रामचरितमानस
में भी यही बात है। रामलिङ्गामृत (सर्ग १२) के अनुसार देवेन्द्र की प्रेरणा से कैकेयी राम को वन भेजती हैं।
अध्यात्मरामायण के अनुसार राम ने कहा था कि वाणी मुझसे प्रेरित होकर आपके मुख से निकली थी—

“मयैव प्रेरिता वाणी तव वक्त्राद् विनिर्गता।” (२।७।६३)

किन्हीं सूक्ष्म अदृष्ट कारणों से विविध घटनाएँ घटती ही हैं। इसमें वाल्मीकिरामायण का भी कोई
विरोध नहीं है।

मन्थरा
मन्थरा के सम्बन्ध की भी विभिन्न कथाएँ संगत हैं। अग्निपुराण (अध्याय ६६।८) के अनुसार राम ने
बाल्यावस्था में मन्थरा का पैर पकड़ कर खींचा था। इस कारण उसने कैकेयी को उकसाया था। अन्य रामकथाओं
में इसी का पल्लवन किया गया है। सत्योपाख्यान के अनुसार विरोचन दैत्य की पुत्री ने देवासुरयुद्ध में देवताओं के
विमानों और वाहनों को अपने पाशों से बाँध दिया था। इसपर विष्णु की आज्ञा से इन्द्र ने उसे वज्र से मारा था।
उस वैर से ही उसने मन्थरा बनकर बदला चुकाया। आनन्दरामायण (९।५।३५) के अनुसार वही पूतना बनी है।
कल्पान्तर में वही कुब्जा हुई थी (आ० रा० १।२।३)। भारतीय संस्कृति के अनुसार राम और कृष्ण साक्षात्
परब्रह्मस्वरूप ही हैं। उनका यथाकथञ्चित् सम्बन्ध भी कल्याणकारक है, अतः उनके अनुकूल तथा प्रतिकूल सभी का
कुछ विशिष्ट स्थान है। इसी दृष्टि से उनकी जन्मान्तरीय कथाओं की छानबीन की गयी है। पर जन्मान्तरीय ज्ञान
ऋषियों को ही हो सकता है, अन्य को नहीं, अतः आर्ष पुराणादि ही उस सम्बन्ध में प्रमाण हैं, अन्य नहीं।

पञ्चदश अध्याय
अरण्यकाण्ड
अरण्यकाण्ड में ३१ वें सर्ग के सम्बन्ध में भी ऋषियों के स्वागत को बुल्के प्रक्षेप कहते हैं। इसके अनुसार
अकम्पन रावण के पास जाकर खर के वध का समाचार सुनाता है। सीता के सौन्दर्य की प्रशंसा कर उनको हर
लेने का परामर्श देता है। रावण इसके लिए मारीच के पास जाकर सहायता माँगता है। मारीच राम की वीरता की
प्रशंसा करके सीता-हरण रोक देता है। वाल्मीकिरामायण के गौड़ीय व पश्चिमोत्तरीय पाठ में यह सर्ग नहीं है।
उनके अनुसार शूर्पणखा ही सीता के सौन्दर्य की प्रशंसा करती है। इसी तरह ६० वें सर्ग में राम वृक्षों एवं पशुओं
को सम्बोधित करके सीता का पता पूछते हैं—यह गौड़ीय पाठ में बुल्के के अनुसार ६२ वें तथा ६३ वें सर्ग में वर्णित
राम का विलाप ६० वें सर्ग की पुनरावृत्ति है।
अयोमुखीवध-वृत्तान्त भी दाक्षिणात्य पाठ में ही है। इन्द्र द्वारा सीता के पास पायस लाने का वृत्तान्त
दाक्षिणात्य पाठ सर्ग ५६ में प्रक्षिप्त है, परन्तु वह अन्य पाठों में प्रक्षिप्त नहीं है।
याकोबी के अनुसार “आदिरामायण में चित्रकूट के लिए प्रस्थान करने के बाद अरण्यकाण्ड के ११ वें सर्ग
का आरम्भ मिलता है।
“अग्रतः प्रययौ रामः सीता मध्ये सुशोभना।
पृष्ठतस्तु धनुष्पाणिर्लक्ष्मणोऽनुजगाम ह॥”
अनन्तर पञ्चवटी में आगमन का वर्णन था (१५ वां सर्ग)। उनके अनुसार विराध-वध, शरभङ्ग,
सुतीक्ष्ण तथा अगस्त्य के आश्रमों में गमन, सीताहरण से पहले जटायु से भेंट ये सब वृत्तान्त आदिवाल्मीकिरामायण
में नहीं थे, क्योंकि आधिकारिक कथावस्तु के दृष्टिकोण से उनका महत्त्व नहीं है। भरत के प्रस्थान के पश्चात् शूर्पणखा
आगमन तक की ११-१२ वर्ष की अवधि का कुछ वर्णन करने के उद्देश्य से उपर्युक्त वृत्तान्त रखे गये होंगे।” बुल्के की
दृष्टि में भी उनका यह अनुमान न्यायसङ्गत है। ऐसी भी रामकथाएँ हैं जिनमें सीताहरण के पश्चात् ही राम जटायु
से मिलते हैं तथा रामायण से भी ऐसी ही ध्वनि निकलती है। परन्तु यह ठीक नहीं है। केवल अनुमानमात्र के
आधार पर प्रामाणिक परम्पराप्राप्त पाठों का अपलाप नहीं किया जा सकता। पाठ के अनुसार घटनाओं का अस्तित्व
जानना उचित है। अनुमान के अनुसार विद्यमान पाठों का अपलाप नहीं किया जा सकता। पाठभेद के आधार पर
भी ऐसी कल्पना करना पाठभेद का दुरुपयोग करना ही है। कहा जाता है—
“अनेन सीता वैदेही भक्षिता नात्र संशयः।
गृध्ररूपमिदं व्यक्तं रक्षो भ्रमति काननम्॥” (वा० रा० ३।६७।११)
इस वचन से यही ध्वनि निकलती है कि जटायु को राम पहले से नहीं जानते थे, परन्तु यह ठीक नहीं है,
क्योंकि यह तो शोकव्याकुल राम का भ्रममात्र था। पिछले प्रसंग से विदित होता है कि सीता जटायु से परिचित थीं।
अतएव सीता ने कहा था जटायो ! राम और लक्ष्मण के लिए मेरे हरण का सारा वृत्तान्त कह देना—
“रामाय तु यथातथ्यं जटायो हरणं मम।
लक्ष्मणाय च तत्सर्वमाख्यातव्यमशेषतः॥” (वा० रा० ३।४९।४०)

इससे यह भी ध्वनि निकलती है कि सीता जटायु से परिचित थीं। राम जिस वन में विचरण कर रहे हैं
वहीं अगस्त्य, सुतीक्ष्ण आदि के आश्रम हैं। परम आस्तिक वैदिक राम उन लोगों से न मिलते यह कैसे संभव हो सकता
था ! वस्तुतः याकोबी या बुल्के इन कथाओं के सर्गों को इसलिए प्रक्षिप्त कहते हैं कि इनमें राम की
दिव्यता और अलौकिकता का वर्णन है। शरभङ्ग और अगस्त्य के आश्रमों में देवताओं सहित इन्द्र का
वर्णन है। अगस्त्य द्वारा राम के लिए दिव्य धनुष का प्रदान वर्णित है। राम के अवतारत्व का. भी वर्णन
है। अकम्पन के वृत्तान्त में भी राम के अवतारत्व का वर्णन है। इसी लिए अवतारत्व-स्वीकार अभीष्ट न
होने से ये सब दुष्ट कल्पनाएँ हैं। रामायण के अनुसार रावणादि राक्षसों के वधार्थ राम का अवतार हुआ
है। ऋषियों और देवताओं का असुरों और राक्षसों से मुख्य विरोध है। अतः राम का देवताओं तथा
ऋषियों से परामर्श ग्रहण करके कार्य करना महत्त्वपूर्ण ही है। फिर मौसरे भाई याकोबी या बुल्के का
इन्हें महत्त्वपूर्ण न मानना निरी अज्ञानता ही है।
इसी तरह अनसूया-सीता-संवाद को भी प्रक्षिप्त कहना प्रमाद है, यह कहा जा चुका है।
विराध-वध के बाद उसके दिव्य रूप धारण करने का उल्लेख दाक्षिणात्य पाठ में न होने पर भी “अप्रति-
षिद्धं परमतमनुमतं भवति” के अनुसार अप्रतिषिद्ध परमत अनुमत ही माना जाता है और वह गौडीय पाठ तथा
अध्यात्मरामायण के अनुसार ठीक ही है। कल्पभेद से कभी तुम्बुरु कुबेर के शाप से विराध बना था। उसी कल्प में
दुर्वासा द्वारा शापित विद्याधर विराध बनता है।
४५९ वें अनु० का खण्डन पिछले प्रसंग में किया जा चुका है। वाल्मीकिरामायण के अनुसार राम मर्यादा-
पुरुषोत्तम हैं। श्रीमद्भागवत के अनुसार भी राम का अवतार मर्त्यशिक्षणार्थ है, अतः राम ऋषियों के आश्रम में जाते
हैं, उनका दर्शन करते हैं। वे मुनियों का पाद-स्पर्श करते हैं। ऋषि लोग राम को प्रिय अतिथि मानकर इतना
आदर करते हैं कि वे उनको बिना देखे ब्रह्मलोक भी जाना नहीं चाहते—
ब्रह्मलोकं न गच्छामि त्वामदृष्ट्वा प्रियातिथिम् ।” ( वा० रा० ५।२९।३ )
इस सम्बन्ध में कम्बरामायण ( ३।२ ) का वर्णन ठीक ही है कि इन्द्र शरभङ्ग को ब्रह्मलोक ले जाने के
लिए आये थे, परब्रह्म विष्णुरूप राम से मिलकर ही वे मुक्ति के पद को प्राप्त हुए। “राम अगस्त्य के पास पहुँचकर
उनके पैर छूते हैं” वाल्मीकिरामायण की यह बात ठीक ही है। परन्तु अगस्त्य उनको केवल एक राजा मानकर नहीं,
किन्तु सर्वलोक का राजा ईश्वर मानकर उनका आतिथ्य करते हैं। लौकिक राजा एक राज्य का राजा होता है।
सर्वलोक का राजा ईश्वर ही हो सकता है, वही ऋषियों का भी पूज्य हो सकता है, सामान्य राजा नहीं।
“राजा सर्वस्य लोकस्य धर्मचारी महारथः ।
पूजनीयश्च मान्यश्च भवान् प्राप्तः प्रियातिथिः ॥”
अध्यात्मरामायण, आनन्दरामायण, भावार्थरामायण तथा तुलसीकृत रामचरितमानस में राम के ऐश्वर्य-
प्रधान रूप का वर्णन है, अतः उनके अनुसार ऋषि लोग उनकी स्तुति, पूजा आदि करते हैं। ऋषि लोग उनका
परमेश्वर के रूप में सम्मान करते थे। अध्यात्मरामायण, आनन्दरामायण तथा पुराणों का यही दृष्टिकोण है।
लक्ष्मण का संयम
अध्यात्मरामायण के अनुसार जो बारह वर्ष तक निद्रा एवं आहार छोड़ सकता है, वही मेघनाद का वध
भी कर सकता है—युद्धकाण्ड सर्ग ८ । कृत्तिवासरामायण में इसी बात का उपबृंहण है।
“नाहं जानामि केयूरे नाहं जानामि कुण्डले ।
नूपुरे त्वभिजानामि नित्यं पादाभिवन्दनात् ॥” ( वा० रा० ४।६।२२ )

४७४ रामायणमीमांसा पञ्चदश
यह श्लोक भी लक्ष्मण के संयम का सूचक है। लक्ष्मण कहते हैं कि मैं सीता के केयूरों और कुण्डलों को
नहीं पहचानता, किन्तु नित्य पादवन्दना के कारण उनके नूपुरों को पहचानता हूँ, ये उन्हीं के हैं। विश्वामित्र
की बला और अतिबला विद्याओं में ये गुण विद्यमान थे जिनसे श्रम, ताप और रूपविपर्यय तथा क्षुधा-पिपासा की
बाधा नही होती थी—
“मन्त्रग्रामं गृहाण त्वं बलामतिबलां तथा ।
न श्रमो न ज्वरो वा ते न रूपस्य विपर्ययः ॥
न च सुप्तं प्रमत्तं वा धर्षयिष्यन्ति नैर्ऋताः।
क्षुत्पिपासे न ते राम भविष्येते नरोत्तम ॥” (वा० रा० १।२२।१३,१८)
यद्यपि वाल्मीकिरामायण के अनुसार विश्वामित्र ने यह विद्या राम को ही प्रदान की थी। तिलकटीका-
कार कहते हैं—“'गृहाण त्वं' में 'त्वम्' उपलक्षण है। लक्ष्मण को भी वह विद्या दी गयी है, क्योंकि क्षुधा और
पिपासा के सहनारूप फल दोनों में ही परिलक्षित होते हैं। राक्षसरूपी अरियों के वधार्थ इसकी अपेक्षा भी दोनों को
ही थी।
“तौ तत्र हत्वा चतुरो महामृगान् वराहमृश्यं पृषतं महारुरुम् ।
आदाय मेध्यं त्वरितं बुभुक्षितौ वासाय काले ययतुर्वनस्पतिम् ॥”
( वा० रा० ३।५५।३२ )
“बहून् मेध्यान् मृगान् हत्वा चेरतुर्यमुनात्तटे ।” ( वा० रा० ३।५५।३२ )
इत्यादि जहाँ कहीं राम, लक्ष्मण आदि का साथ भोजन करना वर्णित है वहाँ भी 'ऋतं पिबन्तौ सुकृतस्य
लोके' ( क० उ० १।३।१ ) “अनश्नन्नन्यो अभिचाकशीति” के अनुसार “एकः पिबति अन्यः पाययति
पिबन्तौ” की तरह समझना चाहिये ।
जीव कर्मफल का भोक्ता है ईश्वर अभोक्ता द्रष्टा ही है तथापि जैसे एक के छत्री होने पर भी बहुत
छत्रहीन यात्रियों में 'छत्रिणो यान्ति' का व्यवहार होता है वैसे ही एक के भोक्ता होने पर भी दोनों में भोक्तृत्व का
व्यवहार होता है, उसी तरह राम और सीता के भोजन में ही तीनों के भोक्तृत्व का व्यवहार हो सकता है। कम्ब-
रामायण की कल्पना ठीक ही है कि शृङ्गवेर में निद्रादेवी लक्ष्मण के सामने आयी तब उन्होंने कह दिया कि अयोध्या
लौटकर आयेंगे, तब आना ( कम्ब रा० २।६।११ ) ।
द्विपदरामायण के अनुसार उन्होंने उसे उर्मिला के पास भेज दिया। अतएव लक्ष्मण के लौटने तक उर्मिला
सोती ही रही । रामकेति ( सर्ग १ ) के अनुसार निद्रा लक्ष्मण की एक हितैषिणी थी। जो नींद देने आया करती
थी । गुह मिलने के बाद उन्होंने उससे कहा कि तुम १४ वर्ष बाद आना । इस अवधि में भोजन भी नहीं करूँगा ।
तुम क्षुधा को मुझसे हटाकर स्वस्थ सबल बनाये रखो । निद्रा ने वैसा ही करने की प्रतिज्ञा की ।
सीताहरण के पश्चात् राम सीता के पलंग पर मूर्च्छित होकर गिर जाते हैं । लक्ष्मण चालीस दिन तक
तक निद्रा और अन्न त्याग कर राम का सिर गोद में लेकर निश्चल बैठे रहे। आकाशवाणी उनके इस संयम की
प्रशंसा करती है । यह भी कहती है कि राम-सीता का वियोग १२ वर्ष बाद समाप्त होगा। इन सबमें आर्षवचन ही
प्रमाण हैं । अन्य कथाओं में अनेक कल्पनाएँ जुड़ गयी हैं ।
अनु० ४६२ में बुल्के कहते हैं कि “वाल्मीकिरामायण में सीता लक्ष्मण के सम्बन्ध का कोई विशेष ध्यान
नहीं रखा गया । लक्ष्मण राम और सीता दोनों की सेवा करते हुए निःसंकोच बातचीत तथा व्यवहार करते थे ।
लक्ष्मण राम तथा सीता दोनों ही के पैर धोते थे ।” ( वा० रा० २।५०।४९ )

अध्याय] अरण्यकाण्ड ४७५
परन्तु इसमें संकोच का प्रश्न ही नहीं था। क्योंकि लक्ष्मण सीता और राम को अपने माता-पिता मानते
थे। फिर पैर धोने में क्या आपत्ति हो सकती है। वस्तुतः श्लोक का वैसा अर्थ स्पष्ट नहीं है, जैसा अज्ञानी बुल्के ने
किया। श्लोक यह है—
“तस्य भूमौ शयानस्य पादौ प्रक्षाल्य लक्ष्मणः ।
सभार्यस्य ततोऽभ्येत्य तस्थौ वृक्षमपाश्रितः ॥ वा० रा० २।५०।४९)
अर्थ—भूमि पर भार्या के सहित सोये राम के दोनों पैरों का प्रक्षालन करके वहाँ से हटकर वृक्षमूल में
लक्ष्मण खड़े हो गये।
बुल्के यह भी कहते हैं—राम लक्ष्मण को आज्ञा देते हैं कि वह सीता को उठाकर नाव पर रख दे—
“सीतां चारोपयान्वक्षं परिगृह्य मनस्विनीम् ।” ( वा० रा० २।५२।७५ )
वस्तुतः भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत से अपरिचित बुल्के अनेक स्थलों पर अर्थ समझने में प्रमाद करते
हैं। पीछे भी लिखा है कि रावण को मारने के बाद राम हमारे दर्शन के योग्य बनेंगे, वैसे ही यहाँ भी प्रमाद ही है।
श्लोक यह है—“आरोह त्वं नरव्याघ्र स्थितां नावमिमां शनैः ।
सीतां चारोपयान्वक्षं परिगृह्य मनस्विनीम् ॥”
श्लोकार्थ यह है कि हे नरव्याघ्र ! घाट पर स्थित इस नाव को पकड़ कर सीता को नाव पर चढ़ाओ और
पश्चात् तुम चढ़ो । “उठाकर नाव पर रख दो” यह तो किसी शब्द का अर्थ नहीं है। चढ़ाने का भी यही अर्थ हैं कि
चढ़ने में सहायता दे दो ।
“एक ही पर्णशाला का निर्माण हुआ था, अतः तीनों एक में ही रहते थे ।” यह कथन भी ठीक नहीं है।
यद्यपि माता, पिता और पुत्र के समान एक पर्णशाला में भी रहने में कोई दोष नहीं है, फिर भी ऐसा कोई वचन नही
है कि तीनों एक ही पर्णशाला में सोते थे। प्रत्युत सर्वदा राम और सीता के रक्षण की दृष्टि से धनुष-बाण लेकर
लक्ष्मण कुछ दूर ही रहकर प्रहरी का काम करते थे। राम के सोने पर तमसातीर पर सुमन्त्र और सूत दोनों ही
जागते हुए पहरा दे रहे थे—
“जाग्रतोरेव तां रात्रिं सौमित्रेरुदितो रविः ।
सूतस्य तमसा तीरे रामस्य ब्रुवतो गुणान् ॥” ( वा० रा० २।४६।१६ )
“तं जाग्रतमदम्भेन भ्रातुरर्थाय लक्ष्मणम् ।
गुहः संतापसंतप्तो राघवं वाक्यमब्रवीत् ॥” ( वा० रा० २।५१।१ )
गुह के प्रार्थना करने पर भी कि किसी भय से नहीं, किन्तु धर्मबुद्धि से हम जागरण करते हैं। सीता के
साथ राम के भूमि पर सोते हुए निद्रा और सुख कहाँ ?
बुल्के भी यह कहते है “अपहरण के ठीक पहले राम की आर्त वाणी सुनकर अपने पति की सुरक्षा के
विषय में चिन्तित सीता उत्तेजित होकर अपने देवर पर यह आरोप लगाती हैं कि वह अपनी भाभी पर अनुरक्त हैं,
इसी लिए राम के साथ वन में चले आये हैं ।” वस्तुतः यहाँ भी बहिर्मुखता के कारण ही अन्यथा कल्पना की जाती
है। तिलक आदि टीकाओं में स्पष्ट वर्णन है।
व्यावहारिक दृष्टि से यह सब शोकावेश का प्रभाव था। परमार्थतः तो लोकव्यवहार के अनुसार वह
नाट्यमात्र था। लक्ष्मण ने भी लोकवत् ही व्यवहार किया था ।

एवं विबोधिततत्त्वोऽपि मनुष्यनाटनेन लोकव्यवहारविल्लक्ष्मणोऽवददित्याह ।
बुल्के कहते हैं "सीता की इसी लाञ्छना के अनुसार स्कन्दपुराण के नागरखण्ड (अ० २) में लक्ष्मण
के स्वामिद्रोह की कल्पना कर ली गयी है।" परन्तु यह प्रमाद ही है। बुल्के भारतीय अर्थवादों की स्थिति से
अपरिचित ही हैं।
यह ठीक है निम्नोक्त वर्णन पुराणों में है कि—
पितृकूपिका तीर्थ में राम श्राद्ध करते हैं, सीता कहीं छिप जाती हैं। लक्ष्मण को विप्रों की सेवा करनी
पड़ती है। श्राद्ध के बाद सीता दिखायी पड़ती हैं जिससे लक्ष्मण को क्रोध होता है। वह सांथरी के लीपने तथा पैर
धोने के लिए पानी ले आना भी अस्वीकार करते हैं। बाद में कोपसंरक्त लक्ष्मण दूर से राम को देखते हैं तो उनके
मनमें राम का वध करके सीता को पत्नी बना लेने का विचार उठता है।
“हृत्वैवं राघवं सुप्तं सीतां पत्नीं विधाय च।
किं गच्छामि निजं स्थानं विदेशं वापि दूरतः” ॥४५॥
प्रातः राम और सीता दक्षिण के लिए प्रस्थान करते हैं। लक्ष्मण राम के वध का अवसर ढूंढ़ते हुए दिन-
भर उनका पीछा करते हैं—
“लक्ष्मणोऽपि धनुः सज्यं कृत्वा संधाय सायकम्।
अनुव्रजति पृष्ठस्थस्तस्य छिद्रं विलोकयन्” ॥४९॥
शाम को गोकर्ण पहुँचकर लक्ष्मण राम के पास जाकर अपना अपराध स्वीकार करते हैं और राम से
क्षमा पाते हैं। लक्ष्मण आत्मशुद्धि के उद्देश्य से राम के हाथ से मृत्यु चाहते हैं। नहीं तो अग्नि में प्रवेश करने की
सोच रहे थे। उसी समय मार्कण्डेय आ पहुँचते हैं तथा स्वामिद्रोह के लिए बालमण्डन तीर्थ में स्नान करने का परामर्श
देते हैं। पद्मपुराण (सृष्टिखण्ड २९।१२६-१९०) में लक्ष्मण का विद्रोह और पश्चात्ताप वर्णित है, किन्तु
वहाँ सीता के प्रति दुर्भाव का वर्णन नहीं है।
“एहि लक्ष्मण शीघ्रं त्वं पुष्कराज्जलमानय ।
पादप्रक्षालनं कृत्वा शयनं कुरु सत्वरम् ॥१२६॥
विभावर्यां निवृत्तायां यास्यामो दक्षिणां दिशम् ।
लक्ष्मणस्त्वब्रवीद् रामं सीतयाऽऽनीयतां पयः ॥१२७॥
नाहं राम सर्वकालं दासभावं करोमि ते।
इयं पुष्टा च सुभृशं पीवरी च ममाप्युत ॥१२८॥
करिष्यसि किमनया भार्यया वद साम्प्रतम् ।
किं वा मृतस्य ते प्रेत्य इयं यास्यति ते प्रिया ॥१२९॥
रक्षसि त्वं सदाकालं सुपुष्टां चैव सर्वदा।
करोषि क्लेशवहनं सततं मां रघूद्वह ॥१३०॥
मय्यपि क्लेशिते राम परत्र जायते क्षतिः ।
त्वत्कृते च सदा चाहं पिपासां क्षुधया सह ॥१३१॥
सुसहामि न सन्देहः परत्र च निशामय ।
मृतानां पृष्ठतः कश्चित् गतो नैवेह दृश्यते ॥१३२॥

अध्याय अरण्यकाण्ड ४७७

करिष्यसे किमनया वद राघव साम्प्रतम् ।
श्रुत्वा स नोक्तपूर्वं तु वाक्यं लक्ष्मणभाषितम् ॥१३६॥
विमना राघवस्तस्थौ सीता चापि वरानना ॥१३७॥
श्रीराम उवाच
एह्युत्तिष्ठस्व सौमित्रे व्रजामो दक्षिणां दिशम् ।
सौमित्रिरब्रवीद् वाक्यं नाहं यास्ये कथञ्चन ॥१३९॥
व्रज त्वमनया सार्धं भार्यया कमलेक्षण ॥१४०॥
अनारतं दिवा चाहं रात्रौ चैव परन्तप ॥१४६॥
कर्म कर्तुं न शक्नोमि व्रज सौम्य यथासुखम् ॥१४७॥
मा मानुव्रज सौमित्र एको यास्यामि काननम् ।
द्वितीया मे त्वियं सीता रामेणोक्तस्तु लक्ष्मणः ॥१५२॥
अथ गृह्य समुत्तस्थौ रामवाक्यं स लक्ष्मणः ।
मर्यादापर्वतं प्राप्तः क्षेत्रसीमां परन्तप ॥१५३॥
इन्द्रमार्गां नदीं प्राप्य जटाजूटं नियम्य च ।
विहस्य लक्ष्मणेत्युक्त्वा इदमर्पय मे धनुः ॥१८१॥
नापराध्यामि रामस्य कर्मणा मनसा गिरा।
उभौ हस्तौ मुखे कृत्वा साश्रुकण्ठोऽब्रवीदिदम् ॥१८६॥
स्पृष्टौ ते चरणौ देव मम नान्या गतिर्भवेत् ।
ततः सीताब्रवीद् रामं त्यक्तः किमनुजस्त्वया ।
वैषम्यं त्यज्यतां बाले लक्ष्मणे लक्ष्मिवर्धने ॥१८७॥
राघवस्त्वब्रवीत्सीतां नाहं त्यक्ष्यामि लक्ष्मणम् ॥
न कदाचिदपि स्वप्ने लक्ष्मणस्येदृशं प्रिये ।
श्रुतपूर्वं च सुश्रोणि क्षेत्रस्यास्य विचेष्टितम् ॥१८८॥
अत्र क्षेत्रे न सौभ्रात्रं सर्वे हि स्वार्थतत्पराः ।
परस्परं न मन्यन्ते स्वार्थनिष्ठैकहेतवः ॥१८९॥
न शृण्वन्ति पितुः पुत्राः पुत्राणां च तथा पिता ।
न शिष्यो हि गुरोर्वाक्यं शिष्यस्यापि तथा गुरुः ॥
अर्थानुबन्धिनी प्रीतिर्न कश्चित्कस्यचित्प्रियः १॥”१९०॥
× × ×
“हत्वैनं राघवं सुप्तं सीतां पत्नीं विधाय च।
किं गच्छामि निजस्थानं विदेशं वापि दूरतः ॥
लक्ष्मणोऽपि धनुः सज्यं कृत्वा सन्धाय सायकम् ।
अनुव्रजति पृष्ठस्थस्तस्य च्छिद्रं विलोकयन्२ ॥”
× × ×


१. पद्मपुराण सृष्टिखण्ड अध्याय १९ श्लो० १२६-१९० बालमण्डनतीर्थ-माहात्म्य ।
२. स्कन्दपुराण नागरखण्ड अ० २० ।

४७८ रामायणमीमांसा पञ्चदश
"ईदृक् क्षेत्रप्रभावोऽयं सोभ्रात्रेण विवर्जितः ।
पञ्चक्रोशात्मके क्षेत्रे ये वसन्त्यत्र लक्ष्मण ॥७२॥
अपि स्वल्पं न सौभ्रात्रं तेषां सञ्जायते क्वचित् ॥७३॥
तावत्स्नेहपरो मर्त्यः तावद्वदति कोमलम् ।
चमत्कारोद्भवं क्षेत्रं यावन्न स्पृशतेऽङ्घ्रिभिः ॥७४॥
येऽन्येपि निवसन्त्यत्र पक्षिणः पशवो मृगाः ।
तेऽपि सौहार्दनिर्मुक्ताः सस्पर्धा इतरेतरम् ॥७५॥
कस्यचित्केनचित्सार्धं सौहार्दं नैव विद्यते ।
तस्मान्नैवास्ति ते दोष ईदृक् क्षेत्रस्य संस्थितिः १ ॥"७६॥
श्रीराम ने कहा लक्ष्मण पुष्कर से जल लाओ पादप्रक्षालन कर शीघ्र ही शयन करो। रात बीत जाने पर
हम सब लोग दक्षिण दिशा की ओर प्रस्थान करेंगे । लक्ष्मण ने कहा सीता ही जल लाये । मैं सब समय दासता नहीं
करूँगा । ये तो मुझसे भी अधिक पुष्ट और मोटी हैं, ऐसी पत्नी का क्या करोगे ? क्या मरने पर यह साथ जायेगी ।
इसके लिए मैं भी कष्ट पाता हूँ। तुम्हारे लिए भी क्षुधा-पिपासा सहता हूँ । लक्ष्मण की इस प्रकार की बातें पहले
कभी नहीं सुनीं थीं । राम और सीता आश्चर्य में पड़कर विमना हो गये । फिर राम ने कहा आओ लक्ष्मण, हम
लोग दक्षिण की ओर प्रस्थान करें । लक्ष्मण ने कहा हम नहीं जायेंगे । कमलेक्षण, आप इसके साथ जाओ । मैं अब
दिन रात परिश्रम नहीं कर सकता । राम ने कहा अच्छा मेरे साथ मत जाओ । सीता ही जायगी । यह सुनकर
लक्ष्मण उठे । मर्यादापर्वत के पास क्षेत्र की सीमा इन्द्रमार्गा नदी पर जाकर जटाजूट बाँधकर राम ने कहा लक्ष्मण
लाओ मेरा धनुष दे दो । लक्ष्मण ने सोचा मैं मनसा, वाचा, कर्मणा कभी राम का अपराध नहीं करता हूँ । लक्ष्मण
ने दोनों हाथों को मुख पर रखकर साश्रुकण्ठ होकर कहा मैं आपका चरणस्पर्श करके कहता हूँ मेरी आपको छोड़कर
दूसरी गति नहीं है । सीता ने कहा क्या आपने अनुज को त्याग दिया । लक्षिमवर्धन लक्ष्मण बालक हैं । इनके प्रति
वैषम्य त्याग दीजिये । राम ने कहा—सीते, मैं स्वप्न में भी लक्ष्मण को त्याग नहीं सकता, फिर भी अश्रुतपूर्व बात
लक्ष्मण के मुख से सुनी है यह इस क्षेत्र का प्रभाव है । यहाँ सौभ्रात्र रहता ही नहीं । सभी स्वार्थतत्पर ही रहते हैं ।
परस्पर किसी का किसी से प्रेम नहीं होता । यहाँ पुत्र पिता की बात नहीं सुनते और पुत्रों की बात पिता भी
नहीं सुनता । शिष्य गुरु को गुरु शिष्य की बात नहीं सुनते । सभी की अर्थानुबन्धिनी ही प्रीति होती है ( पद्मपुराण
सृष्टिखण्ड ) ।
स्कन्दपुराण में वहाँ लक्ष्मण सोचते हैं सोते हुए राम को मारकर सीता को पत्नी बनाकर अपने ही स्थान
पर अथवा कहीं दूर चले जायेंगे और सज्य धनुष पर बाण रखकर राम का छिद्र अन्वेषण करते हुए पीछे जाते हैं ।
आगे चलकर श्रीराम ने बतलाया था कि इस पञ्चक्रोशात्मक क्षेत्र का यह प्रभाव है कि यहाँ सौभ्रात्र है ही नहीं ।
प्राणी तब तक ही स्नेहवान् रहता है, तभी तक कोमलभाषी होता है जब तक इस क्षेत्र का स्पर्श नहीं करता । यहाँ
के पशु, पक्षी, मृग सभी सौहार्दमुक्त एवं परस्पर स्पर्धावान् ही होते हैं । यहाँ किसी का किसी के साथ सौहार्द नहीं
होता है । अतः लक्ष्मण तुम्हारा कोई दोष नहीं है, यह इस प्रकार के क्षेत्र का ही प्रभाव है । जैसे शुभ क्षेत्र का शुभ
प्रभाव होता है वैसे ही अशुभ क्षेत्र का अशुभ प्रभाव भी होता है, यह भी अर्थवाद ही है । किन्तु बुल्के ने स्थान के
प्रभाव की चर्चा न कर सीता लक्ष्मण को दोषी दिखाने की कपटपूर्ण मनोवृत्ति से पाठकों को धोखा दिया है ।
१. स्कन्दपुराण नागरखण्ड अ० २० हाटकेश्वर-माहात्म्य के अन्तर्गत बालमण्डनतीर्थ-माहात्म्य में लक्ष्मण के प्रति
मार्कण्डेय मुनि की उक्ति ।

अध्याय अरण्यकाण्ड ४७९
परन्तु उक्त कथाओं का तात्पर्य तीर्थों के माहात्म्य-वर्णन में ही है। कहा जा चुका है कि वेदों में कर्म और
उपासना की खूब महिमा वर्णित होने पर भी समुच्चय-विधान की दृष्टि से एक-एक की निन्दा की गयी है।
इस प्रकार लक्ष्मण की सीता और राम में अखण्ड भक्ति होने पर भी उनके द्वारा भी स्वामि-द्रोह हो जाने पर उसकी
भी निवृत्ति बालमण्डनतीर्थ स्नान से हो सकती है। दूसरी बात यह है रामचरितमानस में सुमित्रा ने बड़ी ही
तत्परता से लक्ष्मण को उपदेश किया था। राग, रोष, ईर्ष्या, मद तथा मोह इनके वश में कभी भी न होना। सब
प्रकार के विकारों को छोड़कर श्रीरामजी की सेवा करना।
राग रोष इरखा मद मोहू। जनि सपनेहुँ इनके बस होहू ॥
सकल प्रकार बिकार बिहाई । मन क्रम बचन करहु सेवकाई ॥ (वा० रा० १।७४।३)
सेवाधर्म परम गहन है—
“सेवाधर्मः परमगहनो योगिनामप्यगम्यः ।'
अति परिचय और अति सन्निधान से अवज्ञा, राग, रोष, ईर्ष्या आदि दोषों का सन्निवेश हो सकता है।
इसी लिए सुमित्रा का सावधान करना उचित था। यहाँ पर और भी सावधानी बरतने का यह अर्थवाद है। अर्थात्
इतने सावधान और संयमी के मन में भी क्रोध हो सकता है अतः अत्यन्त सावधान रहना उचित है।
शास्त्रों में कहा गया है—माता, दुहिता और स्वसा के साथ भी कभी विवक्तासन (एकान्त) में नहीं
बैठना चाहिये। बलवान् इन्द्रियसम्मूह विद्वान् को भी आकृष्ट कर लेता है—
“मात्रा स्वस्त्रा दुहित्रा वा न विविक्तासनो भवेत् ।
बलवानिन्द्रियग्रामो विद्वांसमपि कर्षति ॥” ( मनु० २।२१५ )
इसी के अर्थवाद रूप में ब्रह्मादि बड़े-बड़े लोगों की कामवश्यता की बातें कही गयी हैं। इसी तरह पुराणों
में भी लक्ष्मण के मन में क्रोध आदि का चित्रण करके अत्यन्त सावधानी बरतने का संकेत किया गया है। जिसे
बुल्के ने उलटकर अपनी दूषित मनोवृत्ति से लक्ष्मण जैसे संयमी पर दोषारोप का साधन बना लिया है।
पुराणों में यह भी कथा है कि पूर्वोक्त प्रकार से लक्ष्मण के मन में विकार हुआ, परन्तु कुछ दूर जाने पर
वह विकार शान्त हो गया और उन्होंने बड़े दुःख के साथ राम से अपने दोषों का निवेदन कर दिया था। अन्त में
राम के कुछ दूर पर स्थित किसी महर्षि से प्रश्न करने से ज्ञात हुआ कि जिस स्थल पर लक्ष्मण को मोह हुआ था,
वहाँ कुछ अत्यन्त अनाचार-पूर्ण व्यक्तियों का निवास रह चुका है। उनके संस्कारों का वह प्रभाव था। ऐसे कई
निकृष्ट स्थल होते हैं, जहाँ पहुँचते ही अनेक प्रकार की दुर्भावनाओं का जन्म होता है और कई स्थल ऐसे
भी होते हैं जहाँ पहुँचते ही अत्यन्त उत्कृष्ट भावनाएँ जन्म लेती हैं। इसी लिए विशिष्ट देश और विशिष्ट
काल का वर्णन शास्त्रों में मिलता है। इससे यह भी समझा जा सकता है कि जैसे नारद, काकभुशुण्डि, गरुड़ आदि
महापुरुषों में माया का प्रभाव कभी कभी पड़ा करता है। उसी तरह लक्ष्मण, यद्यपि राम के बहिश्वर प्राण ही थे—
‘नित्यं प्राणो बहिश्चरः” ( वा० रा० ३।३४।१३ )—तथापि माया का प्रभाव उनपर भी पड़ा। केवल उत्कर्ष
दिखाने के लिए ही पुराणों में वैसा वर्णन है।
वाल्मीकिरामायण आर्ष इतिहास है। उसके द्वारा जो लक्ष्मण का स्वरूपवर्णन है वही ऐतिहासिक तथ्य
है। तदनुसार—
“नाहं जानामि केयूरे नाहं जानामि कुण्डले ।
नूपुरे त्वभिजानामि नित्यं पादाभिवन्दनात् ॥” ( वा० रा० ४।६।२२ )

४८० रामायणमीमांसा पञ्चदश
मैं सीता के केयूर और कुण्डलों को नहीं पहचानता क्योंकि मेरी दृष्टि ऊपर के अङ्गों पर गयी ही नहीं—
मैं नूपुरों को पहचानता हूँ, क्योंकि नित्य ही उनके चरणों का वन्दन करता हूँ, अतः उन्हें पहचानता हूँ। खोतानी
रामायण का यह कथन कि राम और लक्ष्मण दोनों का विवाह सीता से हुआ है, यह सर्वथा अशुद्ध है और वहाँ
के बहुपति-प्रथा के संस्कारों का प्रभाव है। वाल्मीकिरामायण के उपर्युक्त श्लोक को प्रक्षिप्त कहना
असङ्गत है, क्योंकि टीकाकारों ने इसपर व्याख्या की है। अन्य पाठों में उनका न मिलना प्रक्षेप होने
में हेतु नहीं है। अवतारवाद सभी पाठों में मिलता है तब भी बुल्के आदि उसे प्रक्षिप्त ही मानते हैं।
यह सब कथन भारतीय-संस्कृति-द्वेषमूलक ही है। अतएव भावार्थरामायण की यह कथा ठीक ही है, जिसमें
कहा गया है कि राम किसी दिन लक्ष्मण की रक्षा में सीता को छोड़कर बाहर गये थे। सीता को नींद आ गयी ।
नींद में ही उनके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गये, जिससे उनका शरीर अनावृत हो गया। साधना में लीन होने के
कारण लक्ष्मण ने उधर ध्यान नहीं दिया। राम ने आकर लक्ष्मण से पूछा कि स्त्री का रूप देखकर किसका मन
स्थिर रह सकता है । लक्ष्मण ने उत्तर दिया "रामभक्त का ही मन इससे प्रभावित नहीं होता ।" लक्ष्मण किसी मन्दिर
में रहकर १२ वर्ष तक तप करते हैं, अन्त में सीता कहती है कि मैंने स्वप्न में तुम्हें कलसापुर के राजा से युद्ध करते
हुए देखा है । उसमें तुम्हारी जीत हुई थी । लक्ष्मण स्वप्न की सच्चाई की परीक्षा के लिए उस ओर चल पड़े । सीता
ने महल छोड़कर लोमड़ी, अञ्जीर-वृक्ष तथा जलस्रोत बनकर उनको रोका, पर लक्ष्मण नहीं रुके । वहाँ जाकर उन्होंने
युद्ध किया, फलस्वरूप उनका वध हो गया। पीछे राम ने जाकर उन्हें जिला लिया ।
आदिवासियों में प्रचलित उक्त रामकथा का तात्पर्य लक्ष्मण की संयमशीलता का वर्णन करने में ही है।
शास्त्रसम्बन्धशून्य कथाओं में विकृतियाँ अनेक प्रकार से आ जाती हैं, यह भी इसी का उदाहरण है। सर्वथाऽपि
रामायण के विविध पात्रों और घटनाओं की वास्तविकता जानने के लिए वाल्मीकिरामायण का आश्रयण उचित है।
शूर्पणखा
४६३ वाँ अनुच्छेद । शूर्पणखा रावण की भगिनी तथा विद्युज्जिह्व की पत्नी थी । विद्युज्जिह्व के मरने पर
वह खर के पास रहती थी । खर चाहे मातृस्वसेय ( मौसेरा भाई ) ही हो तब भी भाई ही हुआ। अतः "भ्रातरौ
खरदूषणौ” ( वा० रा० ३।१७।२२ ) के अनुसार खर और दूषण को भाई कहना असङ्गत नहीं है।
विद्युज्जिह्व का वध रावण की दिग्विजय-यात्रा में रावण द्वारा हुआ (वा० रा० ७।२३।१७,१८) । रामकेति
के अनुसार उसका नाम वर्गासींगा था । रावण उसे लङ्का की रक्षा में नियुक्त करके कहीं गया हुआ था। उसने अपनी
जिह्वा को फैला कर लङ्का को ढँक लिया था। रावण ने उसे भी शत्रु का उपद्रव समझ कर अनजान में उसे काट डाला ।
उस समय शूर्पणखा गर्भिणी थी। वह दर्सासींगा को जन्म देती है। वह पिता का बदला लेने के लिए शक्तिप्राप्त्यर्थ
तपस्या करता है । पउमचरियं के अनुसार उसका नाम चन्द्रनखा था । उसका विवाह विद्याधरवंशीय राजकुमार
खरदूषण से होता है । उसका पुत्र शम्बूक लक्ष्मण द्वारा मारा जाता है।
राफल्स हस्तलिपि के अनुसार शम्बूकवध के बाद लक्ष्मण शूर्पणखा से विवाह करते हैं। पउमचरियं के
अनुसार लक्ष्मण उसपर अनुरक्त थे । किसी बहाने से वे राम से अलग होकर उसे ढूंढते हैं। उसे न पाकर आतुर होते
हैं ( ४३, ४८ ) । यह सब भी राम की पवित्र कथा में विकृति पहुँचाने का प्रयास है।
सारलादास के महाभारत वनपर्व में सीता सखी पाने की इच्छा से चाहती है कि लक्ष्मण शूर्पणखा से
विवाह करें। राम भी अनुरोध करते हैं, परन्तु लक्ष्मण अस्वीकार करते हैं और उसके नाक-कान काट लेते हैं। यह
भी अंशतः वाल्मीकिरामायण के विरुद्ध ही है। वाल्मीकिरामायण के अनुसार शूर्पणखा राम से उनकी पत्नी बनने का
प्रस्ताव करती है। राम उसे लक्ष्मण के पास भेजते हैं। वे पुनः उसे राम के पास वापस भेजते हैं। राम की अस्वी-

कृति से वह सीता पर आक्रमण करती है। तब राम की आज्ञा के अनुसार लक्ष्मण उसकी नाक और कान काट देते
हैं। भागवत ( ९।१०।९ ), गरुड़पुराण ( अध्याय १४३ ), पद्मपुराण ( पातालखण्ड अध्याय ३६ ) तथा देवीभागवत
( ३।२८ ) में भी यही वृत्तान्त उल्लिखित है। नृसिंहपुराण के अनुसार उसके एक पत्र की भी चर्चा है, जिसमें वह
कहती है—
“अतीव निपुणा चाहं रतिकर्मणि ।”
मैं रतिकर्म में अति निपुण हूँ। राम भी पत्र द्वारा ही लक्ष्मण को संकेत करते हैं कि उसके नाक-कान
काट दिये जायें। साहित्यिकों के यहाँ पत्र का भी रसाङ्गरूप में सन्निवेश है। अतः यह विरुद्ध नहीं है। अतएव
भावार्थरामायण ( ३।८ ) में भी उसका उल्लेख ठीक ही है। सेरीराम के अनुसार वह खरदूषण के पास जाकर कहती
है मैंने लक्ष्मण का प्रेमप्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था, इसलिए उसने मेरे पुत्र का वध कर दिया है। मन्त्री के
परामर्शानुसार वह सुन्दर रूप धारण कर राम को आकर्षित करने का प्रयत्न करती है। राम उसे लक्ष्मण के पास
भेजते हैं। पर साधना में लीन लक्ष्मण उसकी ओर दृष्टिपात भी नहीं करते। पुनः राम के पास जाकर वह सीता का
अपमान करती है तब राम पत्र द्वारा लक्ष्मण को उसके नाक-कान काटने का आदेश देते हैं। कम्बरामायण ( ३।५ ),
आनन्दरामायण ( १।७।५५ ) आदि के अनुसार लक्ष्मण ने शूर्पणखा के स्तन भी काट दिये थे। किसी में बाल काटने
की बात भी है। बालरामायण अङ्क ५ के अनुसार वह वनवास के पूर्व ही राम और लक्ष्मण द्वारा ठुकरायी गयी
थी। जैनरामायणों में शूर्पणखा के विरूपकरण का वृत्तान्त नहीं है। वह लक्ष्मण पर मोहित होती है, असफल होने
पर अपने नाखूनों से ही शरीर क्षत-विक्षत कर धूलिधूसरित होकर बाल बिखेर कर अपने भवन में विलाप करती है।
पूछने पर कहती है कि शम्बूकहन्ता लक्ष्मण ने मेरा आलिङ्गन किया तथा मुझसे बलात्कार करना चाहा, किन्तु मैं
छुड़ा कर भाग आयी। यह सब प्राचीन कथा में कुछ नवीनता लाने का प्रयासमात्र है, जो सर्वथा असंगत है।
वाल्मीकिरामायण के अनुसार विरूपित होकर वह खर के पास जाती है। वह पहले १४, पश्चात् १४
सहस्र राक्षसों को भेजता है और स्वयं भी जाता है। राक्षसों की सेना को आते देख राम लक्ष्मण को आदेश देते
हैं कि वे सीता को लेकर गुहा का आश्रयण करें—
“तस्माद् गृहीत्वा वैदेहीं शरपाणिर्धनुर्धरः ।
गुहामाश्रय शैलस्य दुर्गां पादपसङ्कुलाम् ॥” ( वा० रा० ३।२४।१२ )
बुल्के कहते हैं—"गुफा में छिप जायें" पर यह श्लोकार्थ नहीं है। राम अनेकों राक्षसों का, दूषण,
त्रिशिरा तथा खर का भी वध कर देते हैं। शूर्पणखा रावण के पास जाकर यह वृत्तान्त कहती है। गौड़ीय पाठ के
अनुसार गान्धर्वास्त्र के प्रभाव से राक्षस अपने साथियों को रामरूप देखकर आपस में ही एक दूसरे को मारते हैं।
ब्रह्मवैवर्त में लक्ष्मण द्वारा खर और दूषण के वध की कथा है। इसका समाधान कल्पभेद से करना चाहिये। सेरीराम
में भी वैसी ही कथा है। उसके अनुसार “दरकालहसीन” खरदूषण का पुत्र रावण के पास जाता है। रामनाटकों के
अनुसार शूर्पणखा मन्थरा अथवा कैकेयी का रूप धारण कर राम के निर्वासन का सफल प्रयास करती है। कृत्तिवास-
रामायण तथा भावार्थरामायण में सीता से मिलने वह अशोकवाटिका में आयी थी ( ५।१० )। श्यामदेश के ब्रह्मचक्र
के अनुसार शूर्पणखा ही कनकम्ग बनी थी। आश्चर्यचूड़ामणि के अनुसार वह सीता बन जाती है। कृत्यारावण में वह
पहले गौतमी पश्चात् सीता बनती है। ब्रह्मचक्र के अनुसार शूर्पणखा रावण का चित्र बनाने के लिए सीता को प्रेरित
करती है और सीतात्याग का कारण बनती है। ब्रह्मवैवर्त के अनुसार राम से ठुकराये जाने पर राम को शाप देती है,
तुम्हारी भार्या का अपहरण होगा—
६१

४८२ रामायणमीमांसा पञ्चदश
“मम शापात्तथा रामो हृतभार्यो भविष्यति ।” ( ब्रह्मवै० कृष्णजन्मखण्ड ६२।४४ )
और वह पुष्कर में तपस्या करने जाती है। वहाँ वह ब्रह्मा से वरदान प्राप्त करती है। अपने शरीर को
अग्नि में जला कर कुब्जा बनकर कृष्ण को प्राप्त करती हैं। जिस किसी तरह भी भगवान् में मन लगाकर प्राणी को
सद्गति मिलती है। भगवान् राम तथा भगवान् कृष्ण का स्वरूप दिव्य शक्ति से विशिष्ट ब्रह्मरूप ही था । गुणकृत
आवरण-शून्य होने से वे निरावरण परब्रह्मरूप ही थे, अतः काम, क्रोध, भय और स्नेह जिस किसी तरह भी भजने
से कल्याणकारी होते हैं—
“नृणां निःश्रेयसार्थाय व्यक्तिर्भगवतः प्रभोः ।
अव्ययस्याप्रमेयस्य निर्गुणस्य गुणात्मनः ।।
कामं क्रोधं भयं स्नेहमैक्यं सौहृदमेव च ।
नित्यं हरौ विदधतो यान्ति तन्मयतां हि ते ॥” ( भाग १०।२९।१४,१५ )
जटायु
४७० वें अनु० में बुल्के यह मानते हैं कि तीनों पाठों में जटायु की राम से भेंट सीता-हरण से पहले हुई
थी तथा उसने सीता की रक्षा की प्रतिज्ञा की थी। पर तब भी वे उसे प्रक्षेप मानते हैं और उसमें हेतु देते हैं कि
सीता को ढूंढते हुए राम ने जटायु को देखा तो यह समझा कि यह कोई राक्षस है। इसी ने सीता को खा लिया होगा
(वा० रा० ३।६७।११) । परन्तु उनकी समझ में यह नहीं आता है कि शोक-व्याकुल होने से राम को ऐसा भ्रम हुआ
था कि सीता मेरी परीक्षा लेने के लिए कहीं छिप गयी है (वा० रा० ३।६१।१६,१७) !
आगे सीता स्वयं जटायु से राम के लिए सन्देश भी कहती हैं। यह सब पूर्वपरिचय का ही सङ्केत है।
जटायु रावण की निन्दा कर उसे युद्ध के लिए ललकारता है और युद्ध में नखों से रावण को आहत करता है। धनुष
छीनकर नष्ट कर देता है। रथ के खरों का वध कर रथ को तोड़ देता है। अन्य राक्षसों और सारथि को मार
डालता है । रावण भी भूमि पर गिर जाता है—“पपात भुवि रावणः” ( वा० रा० ३।५१।१३ ) । फिर वह उठ
कर आकाश में सीता को ले जाता है। जटायु उसकी बायी भुजाएँ काट डालता है, किन्तु वे फिर उत्पन्न हो जाती
हैं। अन्त में वह सीता को छोड़कर जटायु के पक्ष, पाद तथा पार्श्व को काटकर गिरा देता है। सीता जटायु के पास
पितृस्नेह से विलाप करती हैं—
“अभ्यधावत वैदेही स्वबन्धुमिव दुःखिता ।” ( वा० रा० ३।५१।४४ )
इससे भी प्राचीन परिचय ध्वनित होता है। आश्चर्य है कि जो बुल्के राम के विष्णु अवतार होने में
विश्वास नहीं करते वे यह विश्वास कैसे कर लेते हैं कि रावण की भुजाएँ कट गयीं और फिर से नवीन भुजाएं उत्पन्न
हो गयीं और यीशु के चमत्कारों में कैसे विश्वास करते हैं।
रावण अपने जीवन का अन्त करने के लिए सीता को केशों से पकड़ कर आकाशमार्ग से प्रस्थान करता
है। केशग्रहण के कारण चराचर वित्रस्त हो गया। घोर तम से आवृत्त हो गया। वायु निश्चल और सूर्य निष्प्रभ हो
गये । श्रीब्रह्मा ने दिव्यचक्षु से रावण का विनाश देखकर अवतार-कार्य की सफलता देखी। ऋषि लोग प्रहृष्ट और
प्रव्यथित हो गये। रावण का संहार देख प्रसन्न हो गये परन्तु सीता का तात्कालिक दुःख देखकर प्रव्यथित हुए
( वा० रा० ३।५२।८-११) ।
काश्मीरीरामायण में यह देखकर कि रावण तलवार से जटायु को मारनेवाला है सीता कहती है इसे रक्त
से सने पत्थर खिलाइये वह गिर जायेगा। रावण वैसा ही करता है। किसी कथा में रावण अपनी जांघ से रक्त

Here is the complete, line-by-line transcription of the provided image into pure, clean Markdown in Unicode Devanagari:

अध्याय अरण्यकाण्ड ४८३
निकाल कर रक्त से सना पत्थर खिलाता है—पाश्चात्य वृत्तान्त नं० ३। इसमें सीता का उद्देश्य यही रहा होगा कि
इससे जटायु कम से कम जीवित तो रहेगा । हिन्दोनेशिया के सेरीराम के अनुसार सात दिन युद्ध करने के बाद दोनों
एक दूसरे को अपना मर्मस्थान बताते हैं । पर रावण धोखा देकर अपने पैर का अँगूठा बतलाता है । सीता पक्षियों
की भाषा में जटायु को मर्मस्थान न कहने का अनुरोध करती हैं, पर जटायु अपने पक्ष के अग्रभाग को मर्मस्थान
बताकर मारा जाता है । सीता अपनी अँगूठी उसके मुख में रख देती है । तत्त्वसंग्रहरामायण (३।५) तथा भावार्थ-
रामायण ( ३।१७ ) में भी यह कथा है । रामकेति एवं रामकियेन में सीता की अँगूठी छीन कर रावण उससे जटायु
को मारता है और वह गिर जाता है । रामोपाख्यान ( महाभारत ) के अनुसार राम-लक्ष्मण कनकम्गवध के बाद
वापस आते हुए जटायु से भेंट करते हैं । उनसे वह कहता है कि रावण सीता का अपहरण करके दक्षिण दिशा की
ओर चला गया । पर वाल्मीकिरामायण के अनुसार पहले वे पर्णशाला को शून्य देखते हैं । फिर सीता की खोज करते
हैं । आगे युद्ध का चिह्न ( टूटा रथ ) देखकर राक्षसों द्वारा सीताहरण एवं वध की आशङ्का करते हैं । आगे बढ़कर
आहत रक्ताङ्ग जटायु को देखते हैं । बुल्के इन वर्णनों में बहुत अंशों को छोड़ते जाते हैं, क्योंकि अधिकांश भागों को
प्रक्षेप मान कर वे चलते हैं । जटायु राम और लक्ष्मण के सामने ही प्राण त्याग देता है । राम विधिवत् उसकी
अन्त्येष्टि करते हैं । उदात्तराघव के अनुसार जटायु रक्तयुक्त चोंच से पत्तों पर लिख कर राम से रावण को मारने
का अनुरोध करता है तथा किसी ऋषि के हाथ पत्र को राम के पास भेज देता है ।
बुल्के के अनुसार राम मृत जटायु के प्रति शुभकामना प्रकट हुए कहते हैं—
“मया त्वं समनुज्ञातो गच्छ लोकाननुत्तमान् ।” ( वा० रा० ६८।३० )
परन्तु इस वचन से शुभकामना तो प्रकट नहीं होती, किन्तु साधिकार अनुज्ञा प्रकट होती है । राम
कहते हैं कि मेरी आज्ञा से तुम सर्वोत्कृष्ट लोकों को प्राप्त करो । ऐसी आज्ञा ईश्वर ही दे सकता है, अन्य नहीं ।
शुभकामना में तो प्रार्थना होती है कि ईश्वर तुम्हें सद्गति प्रदान करें । तिलकटीका में कहा गया है कि जटायु को
सायुज्य मुक्ति प्राप्त हुई थी । इससे स्पष्ट होता है कि सङ्कल्पमात्र से कर्मों में अनधिकृत एवं साधनहीन जटायु को
अनुत्तम ब्रह्मलोक प्रदान करनेवाले राम सर्वथा परमेश्वर हैं । एतावता जो कहते हैं कि राम का ज्ञान माया से आवृत
था, उनका मुख ध्वस्त हो जाता है। शोकादि का तो नटन नाट्यमात्र ही है। अतएव पद्मपुराण में कहा गया है—
“संस्कारमकरोत्तस्य रामो ब्रह्म विधानतः ।
स्वपदं च ददौ तस्मै सार्धप रामप्रसादतः ॥
हरेः सामान्यरूपेण प्रययौ परमं पदम् ।”
जटायु का श्राद्ध, तर्पण आदि भी राम ने विधिपूर्वक किया । अतएव अध्यात्मरामायण ( २।८ ) में उसके
दिव्य रूप धारण करने की बात कही गयी है ।
वाल्मीकिरामायण के अनुसार जटायु दशरथ का सखा तथा सम्पाति का भाई था । ये दोनों विनतासुत
अरुण के पुत्र थे । दोनों होड़ में सूर्य के पास पहुँच गये । सम्पाति ने अनुज को किरणों से व्याकुल देख कर उसे अपने
पक्षों से ढँक लिया । इस तरह जटायु तो बच गया पर सम्पाति के पक्ष जल गये । वह विन्ध्य पर्वत पर गिर गया ।
सीताहरण के समय जटायु की आयु ६०००० वर्ष की थी ( वा० रा० ३।५०।२० ) । महाभारत के रामोपाख्यान
में जटायु को दशरथ का सखा कहा गया है । पद्मपुराण के पातालखण्ड तथा कृत्तिवासरामायण ( १।२७ ) में कहा
गया है कि कभी अयोध्या में अनावृष्टि हुई थी । नारद से उसका कारण रोहिणी नक्षत्र पर शनि का दृष्टिपात
जानकर दशरथ शनि से युद्ध करने गये । शनि की दृष्टि से दशरथ का रथ टूट गया, जटायु ने उसे सँभाला । दशरथ
की विजय हुई । फलस्वरूप अग्नि को साक्षी करके दोनों ने मित्रता की ।