राजतरंगिणी (महाकवि कल्हण - सम्पूर्ण काश्मीर व भारत राजवंश इतिहास)
Rajatarangini of Kalhana with Hindi Translation
महाकवि कल्हण / पं. रघुनाथ सिंह द्वारा
पृष्ठ 827, कुल 984 में से
संदर्भ में पढ़ेंपरिशिष्ट 'घ'
नाग
(तरंग : १ : २ : ९ पृष्ठ-६३)
नाग शब्द तथा नाग जाति पर विवेचन की आवश्यकता है। लगभग १३ जातियो का उल्लेख
नीलमत पुराण मे आया है। नाग जाति का नाम भी है, १ नाग, २. पिशाच, ३. दर्व, ४. अभिसार, ५.
गान्धार, ६ जुहुन्दर, ७ शक, ८. खश, ९ तगण, १०. मण्डव, ११. मद्र, १२. अन्तर्गिरि तथा १३. बहि-
र्गिरि। द्रविड भाषा में नाग को याम्पू अथवा याऊ कहते हैं।
नाग शब्द पवन अर्थात् वायु के लिए प्रयोग किया जाता है। अर्थ वायु किंवा पवन प्रिय के लिए
भी किया गया है। प्रजापति कश्यप की पत्नी कद्रू थी। कद्रू प्रजापति दक्ष की कन्या थी। देव, दैत्य, दानव,
रस, भद्र तथा गरुड प्रजापति कश्यप के पुत्र थे।
अमर कोष (१:८.४) मे नाग के दो नाम 'नागाः काद्रवेया.' 'नाग' और 'काद्रवेय' दिया गया है।
स्युरुत्तरपदे व्याघ्रपुङ्गवर्षभकुञ्जराः ।
सिंहशार्दूलनागाद्याः पुंसि श्रेष्ठार्थगोचराः ॥
—अमरकोष ३ : १ : ५९
नीलमत पुराण मे ६०३ नागो का उल्लेख किया गया है। (द्रष्टव्य श्लोक 965 = 967, 881—
946, 223, 226; )
वेदो में नाग जाति का उल्लेख नही मिलता। शतपथ ब्राह्मण (११ : २ : ७ : १२) में महानाग
का वर्णन किया गया है। इसका शाब्दिक अर्थ विशाल हाथी अथवा सर्प होता है। वृहदारण्यक उपनिषद्
(१.३.२४) तथा ऐतरेय ब्राह्मण (८.२२) के उद्धरणों में नाग शब्द का प्रयोग हाथी के लिए किया
गया है। आश्वलायन गृह्यसूत्र (२ : ४ : १) मे देव शास्त्रीय नाग का उल्लेख है।
पुराणों में नाग वंश का वर्णन मिलता है। उनके दो मुख्य राज्य मथुरा तथा चम्पावती में थे। नव
नागो ने चम्पावती में राज्य किया तथा सात नागो ने मथुरा में। वायु पुराण में नव नागों के स्थान पर
नव 'नागा.' का पाठ मिलता है। (वायु पुराण : ९८ : ४५३ तथा ६९: ३८२, ब्रह्माण्ड पुराण : ३ : ७४,
१९४-१९५, २६७)
वृत्र का वर्णन अवश्य वेद में मिलता है, शतपथ ब्राह्मण में उसे दानव कहा गया है। वह दानवों
का राजा कहा गया है। उसका नाम कालेय रखा गया है। सुरो के शत्रु रूप में चित्रित किया गया है।
इन्द्र तथा वृत्र का संघर्ष प्रख्यात है। इस प्रकार के आख्यान सुमेर बाइबोलोनिया में 'बेल मदरुक' का निय-
मन के साथ, मिश्र में 'होरी' का संघर्ष 'एपोप' के साथ, यूनान में, अपोलो' का 'फाइकोन' के साथ, और 'पोइ-