सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रहिमन शतक (लाला भगवानदीन कृत टीका - रहीम के दोहे शब्दार्थ, भावार्थ एवं अलंकार सहित)

Rahiman Shatak with commentary by Lala Bhagwandin

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा

स्रोत: पहली बार, दशहरा सं. १९८३ (1926); टीकाकार लाला भगवानदीन · 1926 (उद्गम)

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished52 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

रहिमन शतक अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (१५५६–१६२७) के १२० चुने हुए दोहों का संग्रह है, जिसकी टीका लाला भगवानदीन (१८६६–१९३०) ने की है। लाला भगवानदीन हिन्दी के विद्वान और अध्यापक थे, जो केशवदास और बिहारी की टीकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। यह पुस्तक "एडवाँस परीक्षा" के विद्यार्थियों के लिए पहली बार दशहरा संवत् १९८३ (१९२६) में श्री सीताराम प्रेस, बनारस में छपी और साहित्य-भूषण-कार्यालय, बनारस सिटी से बिकी।

छोटी सी भूमिका में रहीम को दोहे के पाँच प्रसिद्ध कवियों (कबीर, तुलसी, रहीम, बिहारी और रसनिधि) में गिनाया गया है और उनका परिचय दिया गया है: अरबी, फ़ारसी और संस्कृत की विद्वत्ता, उनकी प्रसिद्ध दानशीलता, अकबर के नवरत्नों में स्थान, और अकबर के देहान्त के बाद की विपत्तियाँ। फिर प्रत्येक दोहे के साथ शब्दार्थ, भावार्थ और बहुत से दोहों के साथ उनका अलंकार दिया गया है।

"रहिमन धागा प्रेम को" से लेकर "होय न जाकी छाहँ ढिग" तक, आज कहे जाने वाले रहीम के बहुत से दोहे इसमें हैं, इसलिए सहायता के साथ रहीम को पढ़ना आरम्भ करने के लिए यह अच्छी पुस्तक है।

पृष्ठ 8–27, कुल 52 में से
पृष्ठ 8
स्थायी लिंक
पृष्ठ 8 स्कैन

* श्रीगणेशायनमः *

रहिमन-शतक

दोहा—अनुचित उचित रहीम लघु करहिं बड़ेन के जोर ।
ज्यों ससि के संयोग तें पचवत आगि चकोर॥१॥

शब्दार्थ—लघु—छोटे लोग। बड़े—बड़ेलोग। जोर—बल, भरोसा। ससि—( शशि ) चन्द्रमा। संयोग—मेल, मित्रता।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि छोटे लोग बड़े लोगों के बल पर अनुचित वा उचित कार्य कर डालते हैं। जैसे चन्द्रमा का मित्र होने के कारण चकोर आग को भी पचा डालता है—(चन्द्रमा हिमकर’ कहलाता है। उसके संयोग से चकोर में भी इतनी शक्ति आजाती है कि वह आग को खाता और पचा डालता है )।

अलंकार—उदाहरण।

दोहा—अब रहीम मुसकिल परी गाढ़े दोऊ काम ।
साँचे से तो जग नहीं झूठे मिलैं न राम ॥२॥

शब्दार्थ—गाढ़े—कठिन। साँचे से—सत्यता के व्यवहार से। झूठे—असत्य व्यवहार से।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि अब ( इस युग में ) कठिनता आ पड़ी है। दोनो काम बड़े कठिन हैं, (अर्थात् दो में से कोई

पृष्ठ 9
स्थायी लिंक
पृष्ठ 9 स्कैन

२ रहिमन शतक ।

ऐसा नहीं जो उपेक्षणीय हो) सत्य के व्यवहार से तो लौकिक सुख सम्पति नहीं मिलती, और असत्य के व्यवहार से ईश्वर नहीं मिलता ( तो ऐसी दशा में मनुष्य को क्या करना चाहिये यही कठिनाई है )

अलंकार—प्रमाण।

दोहा—अमरबेलि बिन मूल की प्रतिपालत है ताहि ।
रहिमन ऐसे प्रभुहिं तजि खोजत फिरिये काहि ॥३॥

शब्दार्थ—अमर बेलि=आकाशबौर। वह पीली और डोरे के आकार की बेलि जो बहुधा वृक्षों पर फैली रहती है। इसमें पत्तियाँ और जड़ नहीं होती। मूल=जड़। प्रभु=मालिक।

भावार्थ—देखो आकाशबौर जो बिना जड़ की होती है, उसे भी जो मालिक पालता है, ( रहिमन कवि कहते हैं कि ) ऐसे मालिक को छोड़ कर किसको खोजते फिरें—जो ईश्वर ऐसी बेजड़ बस्तु की परवरिश करता है उसी का भजन करो विश्वास रखो कि वही तुम को भी रोजी देगा।

दोहा—अमृत ऐसे बचन में रहिमन रिस की गाँस ।
जैसे मिसिरिहु में मिली निरस बाँस की फाँस॥४॥

शब्दार्थ—अमृत—बहुत मीठे। गाँस—गुत्थी [गांसी]। फाँस—फट्टी, तिल्ली।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि ( होशियार रहना ) कभी कभी बहुत मीठे बचनों में भी क्रोध की गाँसी रहती है, जैसे मिसिरी के कुज्जे में रसहीन बाँस की फट्टियाँ (तीलियाँ) अवश्य होती हैं ( किसी के अति मधुर बचनों में आकर धोखा न खा जाना, जो मधुर बचन बोलता है वह बहुधा कोई मतलब गाँठना चाहता है )।

पृष्ठ 10
स्थायी लिंक
पृष्ठ 10 स्कैन

रहिमन शतक । ३

अलंकार—उदाहरण ।

दोहा—आप न काहू काम के छाँह पात फल फूल ।
औरन को रोकत फिरत रहिमन पेड़ बबूल ॥५॥

(विशेष)—पौधों वा खेतों की रक्षा के लिये कांटेदार बबूल के झंखाड़ों की बारी लगाई जाती है जिससे पशु उसे खा नहीं सकते। इसी पर रहीम कहते हैं कि बहुत से लोग बबूल के पेड़ की तरह होते हैं, अर्थात् आप स्वयं अपने छाया पत्ते, फल और फूलों सहित किसी के काम के योग्य नहीं होते (किसी के काम नहीं आते और दूसरों ( जो किसी के काम आ सकते हैं ) को भी रोकते फिरते हैं, जिससे वे भी किसी के काम न आवें।

भावार्थ—हे बबूल के पेड़ ! तुम स्वयं अपने छाया, पत्तों, फलों और फूलों सहित किसी के काम के नहीं हो, और दूसरों को भी रोकते फिरते हो।

अलंकार—अन्योक्ति।

दोहा—ओछो, काम बड़ो करै तो न बड़ाई होय ।
ज्यौं रहीम हनुमन्त को गिरधर कहै न कोय ॥६॥

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि कोई छोटा आदमी बड़ा काम भी करे तो भी उसकी बड़ाई नहीं होती, जैसे हनुमान जी को कोई भी 'गिरधर नहीं कहता।

( विशेष )—श्रीकृष्णजी ने एक बार गोवर्धन उठाया। इस लिये दुनियाँ उनको 'गिरधर' कहती है। पर हनुमान जी ने अनेक बार अनेक पहाड़ उठाये, मगर कोई भी उन्हें 'गिरधर' नहीं कहता—कारण ? हनुमानजी कृष्ण से छोटे माने गये हैं।

अलंकार—उदाहरण।

पृष्ठ 11
स्थायी लिंक
पृष्ठ 11 स्कैन

४ रहिमन शतक ।

दोहा—कमला थिर न रहीम यह साँच कहत सब कोय ।
पुरुषपुरातन की बधू क्यौं न चंचला होय ॥७॥

शब्दार्थ—कमला—लक्ष्मी। थिर=स्थायी। पुरुषपुरातन=(१) ईश्वर (२) बुड्ढा मनुष्य। बधू=नवयुवती स्त्री। चंचला=अधीर स्वभाव वाली।

विशेष—इस उक्ति में बुढ़ापे में विवाह करनेवालों को अच्छी गंभीर और मर्मस्पर्शी चुटकी ली गई है।

भावार्थ—यह बात लोग बहुत सत्य कहते हैं कि लक्ष्मी स्थिर नहीं रहती। बुड्ढे की नवयुबती स्त्री भला कैसे अधीर न हो।

अलंकार—श्लेष से पुष्ट अर्थान्तर न्यास।

दोहा—कमला थिर न रहीम कह लखत अधम जे कोइ ।
प्रभु की सो अपनी कहै क्यों न फज़ीहति होय ॥८॥

शब्दार्थ—कमला=लक्ष्मी। अधम=नीच। फजीहत=अप्रतिष्ठा।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि लक्ष्मी स्थिर नहीं है [सदा किसी के पास नहीं रहती] वे लोग अति नीच हैं जो उसे स्थिर देखते हैं [चाहते हैं कि हमारे पास सदा बनी रहै]। मालिक की स्त्री को अपनी स्त्री कहते हैं तो उनकी अप्रतिष्ठा क्यों न हो—अर्थात् होनी ही चाहिये।

अलंकार—काकुवक्रोक्ति।

दोहा—करत निपुनई गुन बिना रहिमन निपुन हजूर ।
मानो टेरत पेड़ चढ़ि यहि प्रकार हम कूर ॥९॥

शब्दार्थ—निपुनई=निपुणता, दक्षता। निपुण हजूर=दक्षपुरुष के सामने। पेड़ चढ़कर टेरना=अच्छी तरह प्रख्यात करना, डौंड़ी पीटना। कूर=निपट बेकाम, खराब।

पृष्ठ 12
स्थायी लिंक
पृष्ठ 12 स्कैन

रहिमन शतक । ५

भावार्थ—रहिमन कहते हैं कि जो गुणहीन पुरुष सर्वगुणदक्ष पुरुष के सामने अपनी निपुणता दिखलाने की चेष्टा करता है, वह मानो इस बात को भली भांति प्रख्यात करता है कि मैं ऐसा बुरा हूँ।

अलंकार—उत्प्रेक्षा।

दोहा—कह रहीम इक दीप तें प्रगट सबै दुति होय।
तनु सनेह कैसे दुरै दृग दीपक जरु दोय ॥१०॥

शब्दार्थ—दुति=प्रकाश। सनेह=( स+नेह ) नेह सहित, प्रेमयुक्त ( प्रेमी )।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि एक दीपक के प्रकाश से सब बस्तुएँ प्रकट दिखायी देती हैं, तब प्रेमयुक्त शरीर ( प्रेमी का शरीर) कैसे छिप सकता है जहाँ दो नेत्ररूपी दीपक जलते हों—(प्रेमी का प्रेम नेत्रों से प्रकट हो जाता है ) जैसे जलते हुए दीपक से यह प्रकट हो जाता है कि इसमें [ सनेह ] तेल है ,वैसे ही प्रेमी के नेत्रों से प्रकट हो जाता है कि इसमें [ स्नेह ] प्रेम है।

अलंकार—रूपक।

दोहा—कह रहीम धन बढ़ि घटे जात धनिन की बात ।
घटै बढ़ै उनको कहा घास बेंचि जे खात ॥११॥

शब्दार्थ—बात=साख।

भावार्थ—रहीम कवि कहते हैं कि पहले बढ़कर पुनः धन के घटने से धनीजनों की साख जाती रहती है [ पहले की तरह उनकी बात का विश्वास नहीं रहता ], परन्तु जो जन नित्यप्रति की मजूरी पर ही निर्वाह करते हैं—अति निर्धन हैं—उनका क्या घट बढ़ सकता है ? दो चार पैसे अधिक ही मिले तो क्या और कम ही मिले तो क्या ?

पृष्ठ 13
स्थायी लिंक
पृष्ठ 13 स्कैन

६ रहिमन शतक ।

दोहा—कह रहीम सम्पति सगे बनत बहुत बहु रीत ।
बिपति कसौटी जे कसे तेई साँचे मीत ॥१२॥

शब्दार्थ—संपति=संपति और समृद्धि के समय में। सगे=अपने, संबन्धी। कसे=जाँचे गये और जाँच में पूरे उतरे हुए।

भावार्थ—रहीम कवि कहते हैं कि संपत्ति और समृद्धि के समय में तो बहुत लोग बहुत प्रकार से अपने बनते हैं ( अपना सम्बन्ध जताकर लाभ उठाते हैं ), पर वास्तव में सच्चे मित्र (हितैषी) वे ही लोग हैं जो विपत्ति की कसौटी में कसे जाने पर ठीक उतरते हैं—विपत्ति के समय भी काम आते हैं।

अलंकार—रूपक।

दोहा—कह रहीम कैसे निभै केर बेर को संग ।
ये रस डोलत आपने उनके फाटत अंग ॥१३॥

शब्दार्थ—केर=केला वृक्ष। बेर=बेर का वृक्ष। ये=( बेर का वृक्ष )। रस डोलत आपने=अपने आनन्द में आकर हिलता है। उनके=( केला वृक्ष के ) अंग=पत्ते।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि केला और बेर का संग कैसे निभ सकता है (दो विरुद्ध स्वभाववालों का साथ नहीं निभ सकता)। जब बेर का वृक्ष (हवा पाकर) आनन्द से हिलता है, तब केले के पत्ते उसके कांटों से फटते हैं ( एक का स्वाभाविक कार्य्य दूसरे को दुःखप्रद होता है, ऐसे जनों का संग नहीं निभता ) इस दोहे का मजमून कबीर के दोहे नं० ३८३ से मिलता जुलता है।

अलंकार—अन्योक्ति।

दोहा—काकी महिमा नहिं घटी पर घर गये रहीम ।
धाय समानी उदधि में गंग नाम भयो धीम ॥१४॥

पृष्ठ 14
स्थायी लिंक
पृष्ठ 14 स्कैन

रहिमन शतक । ७

शब्दार्थ—काकी=किसकी। महिमा=बड़ाई। धीम=नास्ति, नष्ट।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि पराये घर जाने से ( पराये घर जाकर उस से मिलकर रहने से ) किसकी बड़ाई नहीं घट जाती—अर्थात् सब की बड़ाई नष्ट हो आती है। देखो जब गंगा जाकर समुद्र में समा जाती है तब उसका नाम ही नष्ट हो जाता है, समुद्र में गिरे हुए गंगाजल को फिर कोई गंगाजल नहीं कहता, न वह पीने ही योग्य रहता है।

अलंकार—अर्थान्तरन्यास।

दोहा—कागद को सो पूतरा सहजहिं में घुलि जाय।
रहिमन यह अचरज लखो सोऊ खैंचत बाय ॥१५॥

शब्दार्थ—घुल जाना=नष्ट हो जाना। बाय=बायु,स्वाँस। बाय खैंचत=अहंकार करता है।

भावार्थ—( नश्वर शरीर पर ) रहीम कहते हैं कि यह शरीर कागद के पुतले के समान है, जो सहज ही में घुल जाता है। यह आश्चर्य तो देखो कि यह ऐसा नश्वर शरीर भी अहंकार करता है ( कि मैं यह कर सकता हूँ, मैं वह कर सकता हूँ, मैंने यह किया, मैंने वह किया इत्यादि )।

अलंकार—उपमेय लुप्तोपमा।

दोहा—काम कछू आवै नहीं मोल न कोऊ लेइ ।
बाजू टूटे बाज को साहेब चारा देइ ॥१६॥

शब्दार्थ—बाजू=पंख। साहेब=मालिक, या पालक। चारा=भोजन, रोजी।

भावार्थ—बहुत सरल है।

अलंकार—अन्योक्ति।

पृष्ठ 15
स्थायी लिंक
पृष्ठ 15 स्कैन

८ रहिमन शतक ।

नोट—यह 'दोहा' कहावत हो गया है।

दोहा—को रहीम पर द्वार पै जात न जिय सकुचात ।
संपति के सब जात हैं बिपति सबै लै जात ॥१७॥

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि याचना करने के लिये पराये द्वार पर जाते कौन नहीं संकुचित होता, परन्तु किया क्या जाय, विपत्ति पड़ने पर विवश होकर ऐसा करना ही पड़ता है और संपत्तिवान ही के द्वार पर सब जाते हैं—अतः संपत्तिवानों को चाहिये कि उनका अनादर न करें। यदि उनके पास लक्ष्मी न होतीं तो कोई न आता।

दोहा—खीरा को मुहँ काटि कै मलियत लोन लगाय।
रहिमन करुये मुखन की चहियत यही सजाय ॥१८॥

भावार्थ—खीरे का मुख काटकर और उसमें नमक लगा कर मुंह मलकर उसका कडुआ पन दूर किया जाता है। रहीम कहते हैं कि कडुये मुखवालों की ( कटुवादियों की ) यही सज़ा ठीक भी है।

अलंकार—अथान्तरन्यास।

दोहा—गगन चढ़ै फरक्यो फिरै रहिमन बहरी बाज ।
फेरि आय बन्धन परै पेट अधम के काज ॥१९॥

शब्दार्थ—बहरी बाज=छोटी जाति का बाज़ पक्षी।

भावार्थ—रहीम कवि कहते हैं कि बहरी बाज़ इतने ऊँचे उड़ सकता है कि मानो आकाश तक चढ़ सकता है, और शिकार के बाद जब पालनेवाला उसे पुनः पकड़ना चाहता है तब फड़क फड़ककर दूर जा जा बैठता है। परन्तु नीच पेट के कारण पुनः आकर कैद में पड़ जाता है। तात्पर्य यह कि

पृष्ठ 16
स्थायी लिंक
पृष्ठ 16 स्कैन

रहिमन शतक । ९

बहुत ऊँची योग्यता वाले भी पेट के कारण बंधन स्वीकार करते हैं।

अलंकार अन्योक्ति अथवा हेतु।

दोहा—गति रहीम बड़ नरन की ज्यौं तुरंग व्यवहार ।
दाग दिवावत आपुतन सही होत असवार ॥२०॥

भावार्थ—गति=प्रकृति, स्वभाव। तुरंग=घोड़ा। सही होना=नौकरी में बहाल होना।

( विशेष )—मुगलों के समय में फौजी दस्तूर था कि जब कोई सवार नौकर रखा जाता था तब उसका घोड़ा पुट्ठे पर दाग दिया जाता था। घोड़े का दागा जाना ही उसकी नियुक्ति का चिन्ह था। इसी पर रहीम को यह उक्ति सूझी।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि बड़े लोगों की प्रकृति ठीक घोड़े के व्यवहार के समान है, कि अपने शरीर पर दाग दिलवाता है ( जलने का कष्ट सहता है ) और नौकरी पर बहाल होता है उसका असवार ( अर्थात बड़े लोग दूसरों के लिये खुद कष्ट सहते हैं )।

अलंकार—प्रतिबस्तूपमा।

दोहा—गहि सरनागति राम की भवसागर की नाव ।
रहिमन जगत उधार कर और न कछू उपाव ॥२१॥

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि रामजी की शरण गहो जो संसार रूपी समुद्र के लिये नाव है, क्योंकि जगत से उद्धार पाने के लिये और कोई दूसरा उपाय नहीं है।

अलंकार—निदर्शना।

दोहा—गुन ते लेत रहीम जन सलिल कूप ते काढ़ि ।
कूपहु ते कहुँ होत है मन काहू को बाढ़ि ॥२२॥

पृष्ठ 17
स्थायी लिंक
पृष्ठ 17 स्कैन

१० रहिमन शतक ।

शब्दार्थ—गुन=( १ ) रस्सो ( २ ) गुण। जन=मनुष्य। सलिल=पानी ( रस )

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि गुन ( रस्सी ) से तो लोग गहरे कुएँ से पानी निकाल लेते हैं। क्या किसी मनुष्य का मन कुवाँ से भी अधिक गहरा होता है ? कि गुणद्वारा उसके मन की बात—उसकी मंशा—न निकाली जा सके।

अलंकार—श्लेष से पुष्ट वक्रोक्ति।

दोहा—गुरुता फबै रहीम कहि फबि आई है जाहि ।
उर पर कुच नीके लगैं अनत बतौरी आहि ॥२३॥

शब्दार्थ—गुरुता=बड़प्पन। फबना=अच्छी लगना। अनत=अन्यत्र, और जगह। बतौरी=बढ़ा हुआ मांस पिंड। आहि=है।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि बड़प्पन सब जगह नहीं छजता, जहां अच्छा लगता आया है वहीं अच्छा लगता है। कुचों का उभाड़ छाती पर अच्छा लगता है ( क्योंकि सदा से ही ऐसा नियम चला आया है ) और जगह पर तो ऐसा मांस पिंड बतौड़ी ही है, आदर योग्य नहीं।

अलंकार—अर्थान्तरन्यस।

दोहा—छोटेन सों निबहैं बड़े कहि रहीम यह लेख ।
सहसन को है बाँधियत लै दमरी की मेख ॥२४॥

शब्दार्थ—यहि लेख=इस लेख से, इस तरह से। सहसन को=हजारों के मोल का। हय=घोड़ा। मेख=खूंटा।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि बड़ों का निर्वाह छोटों के द्वारा इस प्रकार से होता है कि हज़ारों के मोल का घोड़ा एक दमड़ी की मेख लेकर ही बाँधा जाता है।

अलंकार—अर्थान्तर न्यास।

पृष्ठ 18
स्थायी लिंक
पृष्ठ 18 स्कैन

रहिमन शतक। ११

दोहा—जाल परे जल जात बहि तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को तऊ न छांड़ति छोह॥२५॥

शब्दार्थ—मीन=मछली। मोह=प्रेम। नीर=पानी। छोह=प्रेम।

भावार्थ—जाल में फँस जाने पर यद्यपि जल मछलियों का प्रेम छोड़कर जाल के छेदों द्वारा निकल जाता है (बिपदावस्था में प्रेमी को छोड़कर भाग जाता है, जो न करना चाहिये) रहीम कहते हैं कि, तौ भी मछली पानी का प्रेम नहीं छोड़ती।

अलंकार—विशेषोक्ति।

दोहा—जे गरीब सों हित करैं धनि रहीम वे लोग।
कहा सुदामा बापुरो कृष्ण मिताई जोग॥२६॥

शब्दार्थ—गरीब=निर्धन। हित=प्रेम। धनि=धन्य। कहा=क्या। बापुरो=विचारा। मिताई=मित्रता। जोग=जोग्य।

भावार्थ—अत्यन्त सरल है।

अलंकार—बक्रोक्ति से पुष्ट अर्थान्तरन्यास।

दोहा—जेहि रहीम तन मन दियो कियो हिये बिच भौन।
तासों दुख सुख कहन की रही कथा अब कौन॥२७॥

शब्दार्थ—भौन=(भवन) घर। कथा=बात। रही=छिपी हुई है।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि जिस प्यारे को अपना तन और मन अर्पण कर दिया और जिसने हृदय ही में अपना घर बना लिया है, उस प्यारे से अब दुख सुख की कौन सी बात छिपी हुई है (जो कही जाय अर्थात् वह स्वयं जानता है कहने की ज़रूरत नहीं, जो कुछ उसे उचित जँचेगा वह स्वयं करेगा।)

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

१२ रहिमन शतक।

दोहा—जैसी परै सो सहि रहै कहि रहीम यह देह।
धरती ही पर परत है सीत, घाम औ मेह॥२८॥

शब्दार्थ—सहि रहै=सह लेती है। सीत=सरदी। घाम=धूप, गरमी। मेह=वर्षा।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि इस शरीर का ऐसा स्वभाव है कि जैसा समय (दुःख वा सुख का) आ पड़ता है वैसा यह शरीर सह लेता है (क्योंकि यह मिट्टी का बना हुआ है) सरदी, गरमी वर्षा धरती ही पर तो पड़ती है अर्थात् यह शरीर मिट्टी का पुतला है और मिट्टी (धरती) सब कुछ सहती है, वही गुण शरीर में भी है—यह भी सब कुछ सह लेता है।

अलंकार—सम।

दोहा—जो रहीम रहिबो चहौ कहौ वही को दाउ।
जो नृप बासर निसि कहै तो कचपची दिखाउ॥२९॥

शब्दार्थ—कहौ वही को दाउ=ऐसी बात कहो जिसमें उसी की जीत रहे, उसी की सी कहो, उसकी हाँ में हाँ मिलाओ। कचपची=कृत्तिका नक्षत्र।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि यदि तुम किसी राजा के पास रहना चाहते हो और उसके कृपापात्र होना चाहते हो, तो उसी की सी बात कहा करो। अगर वह दिन को रात कहे तो तुम कह दिया करो कि हाँ महाराज, यह देखिये कृतिका नक्षत्र के घने तारे कैसे चमक रहे हैं।

(सूचना)—कृतिका नक्षत्र में बहुत से सघन तारे हैं जिससे उसका आकार अँगूर के गुच्छे के समान देख पड़ता है। देहाती लोग इसे कचपचिया कहते हैं।

पृष्ठ 20
स्थायी लिंक
पृष्ठ 20 स्कैन

रहिमन शतक। १३

(विशेष)—यह दोहा प्रसिद्ध फारसी कवि शेखसादी के एक शेर का अनुवाद मात्र है, जो इस प्रकार है:—

(शेर)—अगर शह रोज़ रा गोयद शबस्तीं।
बिबायद गुफ्त ईनक माहो परवीं॥

दोहा—जो पुरुषारथ ते कहूँ संपति मिलत रहीम।
पेट लागि बैराट घर तपत रसोई भीम? ॥३०॥

शब्दार्थ—पुरुषारथ=पराक्रम या बल। संपति=दौलत। पेट लागि=पेट पालने के वास्ते। बैराट=राजा विराट (जिनके यहाँ अज्ञातबास के समय पांडव लोग कुछ दिन रहे थे। उस समय भीमसेन रसोइये का काम करते रहे। रसोई तपना=भोजन बनाना।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि यदि कोशिश और पराक्रम से कहीं दौलत मिलती होती तो क्या पेट पालने के लिये राजा विराट के यहाँ रहते समय भीमसेन रसोइये का काम करते (अर्थात् न करते)।

अलंकार—काकुबक्रोक्ति से पुष्ट अर्थान्तरन्यास।

दोहा—जो बड़ेन को लघु कहो नहिं रहीम घटि जाहिं।
गिरिधर मुरलीधर कहे कछु दुख मानत नाहिं॥३१॥

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि यदि बड़े लोगों को तुम छोटा भी कहो तो उनकी बड़ाई कुछ घट नहीं जायेगी, देखो श्रीकृष्णजी 'गिरधर' होकर भी केवल 'मुरलीधर' कहने से कुछ दुःख नहीं मानते (बुरा नहीं मानते कि हम तो गिरधर हैं फिर हमको लोग मुरलीधर क्यों कहते हैं)।

अलंकार—अर्थान्तरन्यास।

पृष्ठ 21 स्कैन

१४ रहिमन शतक।

दोहा—जो रहीम उत्तम प्रकृति का करि सकत कुसंग।
चंदन विष ब्यापत नहीं लपटे रहत भुजंग॥३२॥

शब्दार्थ—प्रकृति=असलियत, सहज स्वभाव। भुजंग=साँप।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि यदि किसी की असलियत अच्छी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

रहिमन शतक। १५

भावार्थ—हे कृपालु कृष्ण! यदि तुम्हें ब्रज की यही दशा करनी मंजूर थी, (कि लोग मरणान्त कष्ट सहें) तो हे गिरधरलाल, (इन्द्रकोप के समय) गोबर्द्धन पर्वत को उठाकर आपने अपने कर-कमल को क्यों कष्ट दिया था (उसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

१६ रहिमन शतक।

दोहा—जो रहीम दीपक दुरै तिय राखति पट ओट।
समै परे पै होत है वाही पट ते चोट॥३६॥

शब्दार्थ—दुरै राखति=छिपा रखती है। समय परे पै=विपद का समय आने पर।

भावार्थ—रहीम कवि कहते हैं कि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

रहिमन शतक। १७

तन चाहे जहाँ जाय (कोई हरज नहीं) जैसे किसी के शरीर का प्रतिबिंब यदि जल में पड़ता हो तो इतने ही से शरीर नहीं भीग जाता (तात्पर्य यह है कि मन को बशीभूत कर लेने से शरीर द्वारा कोई पापकर्म नहीं हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

१८ रहिमन शतक।

ओर लगाये रखना चाहिये, जैसे ज़बरदस्ती नदी के बहाव के प्रतिकूल रस्सी के जोर से नाव को खींच ले जाते हैं।

अलंकार—उदाहरण।

दोहा—तब ही लग जीबो भलो दीबो परै न धीम।
बिन दीबो ज़ीबो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

रहिमन शतक। १९

भावार्थ—रहीम कवि कहते हैं कि अपना आचरण उसी सीमा के भीतर ही भीतर रखना चाहिये जो सर्वदा निभ सके क्योंकि जल यदि बढ़ जाता है तो बाँध (मेंड़) तोड़कर बह चलता है।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

२० रहिमन शतक।

शब्दार्थ—दीरघ=बड़ा। आखर=अक्षर। कुंडी=बाँस वाला लोहे का बना हुआ वृत्ताकार चक्कर, जिस पर नट लोग खेल किया करते हैं।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि दोहा छंद में अक्षर तो थोड़े होते हैं, पर उनसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें