सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रहिमन शतक (लाला भगवानदीन कृत टीका - रहीम के दोहे शब्दार्थ, भावार्थ एवं अलंकार सहित)

रहिमन शतक (लाला भगवानदीन कृत टीका - रहीम के दोहे शब्दार्थ, भावार्थ एवं अलंकार सहित)

Rahiman Shatak with commentary by Lala Bhagwandin

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा

स्रोत: पहली बार, दशहरा सं. १९८३ (1926); टीकाकार लाला भगवानदीन · 1926 (उद्गम)

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished52 पृष्ठ

पृष्ठ 16, कुल 52 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 16
पृष्ठ 16 स्कैन

रहिमन शतक । ९

बहुत ऊँची योग्यता वाले भी पेट के कारण बंधन स्वीकार करते हैं।

अलंकार अन्योक्ति अथवा हेतु।

दोहा—गति रहीम बड़ नरन की ज्यौं तुरंग व्यवहार ।
दाग दिवावत आपुतन सही होत असवार ॥२०॥

भावार्थ—गति=प्रकृति, स्वभाव। तुरंग=घोड़ा। सही होना=नौकरी में बहाल होना।

( विशेष )—मुगलों के समय में फौजी दस्तूर था कि जब कोई सवार नौकर रखा जाता था तब उसका घोड़ा पुट्ठे पर दाग दिया जाता था। घोड़े का दागा जाना ही उसकी नियुक्ति का चिन्ह था। इसी पर रहीम को यह उक्ति सूझी।

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि बड़े लोगों की प्रकृति ठीक घोड़े के व्यवहार के समान है, कि अपने शरीर पर दाग दिलवाता है ( जलने का कष्ट सहता है ) और नौकरी पर बहाल होता है उसका असवार ( अर्थात बड़े लोग दूसरों के लिये खुद कष्ट सहते हैं )।

अलंकार—प्रतिबस्तूपमा।

दोहा—गहि सरनागति राम की भवसागर की नाव ।
रहिमन जगत उधार कर और न कछू उपाव ॥२१॥

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि रामजी की शरण गहो जो संसार रूपी समुद्र के लिये नाव है, क्योंकि जगत से उद्धार पाने के लिये और कोई दूसरा उपाय नहीं है।

अलंकार—निदर्शना।

दोहा—गुन ते लेत रहीम जन सलिल कूप ते काढ़ि ।
कूपहु ते कहुँ होत है मन काहू को बाढ़ि ॥२२॥