सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
रहिमन शतक (लाला भगवानदीन कृत टीका - रहीम के दोहे शब्दार्थ, भावार्थ एवं अलंकार सहित)

रहिमन शतक (लाला भगवानदीन कृत टीका - रहीम के दोहे शब्दार्थ, भावार्थ एवं अलंकार सहित)

Rahiman Shatak with commentary by Lala Bhagwandin

अब्दुर्रहीम ख़ानख़ाना (रहीम) द्वारा

स्रोत: पहली बार, दशहरा सं. १९८३ (1926); टीकाकार लाला भगवानदीन · 1926 (उद्गम)

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक डोमेन) · कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished52 पृष्ठ

पृष्ठ 15, कुल 52 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 15
पृष्ठ 15 स्कैन

८ रहिमन शतक ।

नोट—यह 'दोहा' कहावत हो गया है।

दोहा—को रहीम पर द्वार पै जात न जिय सकुचात ।
संपति के सब जात हैं बिपति सबै लै जात ॥१७॥

भावार्थ—रहीम कहते हैं कि याचना करने के लिये पराये द्वार पर जाते कौन नहीं संकुचित होता, परन्तु किया क्या जाय, विपत्ति पड़ने पर विवश होकर ऐसा करना ही पड़ता है और संपत्तिवान ही के द्वार पर सब जाते हैं—अतः संपत्तिवानों को चाहिये कि उनका अनादर न करें। यदि उनके पास लक्ष्मी न होतीं तो कोई न आता।

दोहा—खीरा को मुहँ काटि कै मलियत लोन लगाय।
रहिमन करुये मुखन की चहियत यही सजाय ॥१८॥

भावार्थ—खीरे का मुख काटकर और उसमें नमक लगा कर मुंह मलकर उसका कडुआ पन दूर किया जाता है। रहीम कहते हैं कि कडुये मुखवालों की ( कटुवादियों की ) यही सज़ा ठीक भी है।

अलंकार—अथान्तरन्यास।

दोहा—गगन चढ़ै फरक्यो फिरै रहिमन बहरी बाज ।
फेरि आय बन्धन परै पेट अधम के काज ॥१९॥

शब्दार्थ—बहरी बाज=छोटी जाति का बाज़ पक्षी।

भावार्थ—रहीम कवि कहते हैं कि बहरी बाज़ इतने ऊँचे उड़ सकता है कि मानो आकाश तक चढ़ सकता है, और शिकार के बाद जब पालनेवाला उसे पुनः पकड़ना चाहता है तब फड़क फड़ककर दूर जा जा बैठता है। परन्तु नीच पेट के कारण पुनः आकर कैद में पड़ जाता है। तात्पर्य यह कि