प्रतिमानाटकम् (महाकवि भास - विमला संस्कृत-हिन्दी टीका एवं सविस्तार व्याख्या सहित)
Pratimanatakam of Mahakavi Bhasa
महाकवि भास (व्याख्याकार: डॉ. श्रीकृष्ण कुमार) द्वारा
पृष्ठ 256, कुल 296 में से
संदर्भ में पढ़ें१६२ ] प्रतिमानाटकम्
प्रकृतिभूतस्ते विप्रवासः—भरत को फिर भी आशंका रही और उन्होंने कहा
कि मैं भी पुत्र था और राम भी पुत्र थे । मुझको ही क्यों नहीं वन भेज दिया ।
कैकेयी कहती है कि तुम बहुत समय से मामा के घर रह रहे थे । अतः महाराज को
तुम्हारे वियोग का अभ्यास हो गया था । अतः तुम्हारे वन भेजने से शाप का परिहार
नहीं हो सकता था । प्रकृतिभूतः = स्वभावतामापन्नः । अप्रकृतिः प्रकृतिः भूतः =
प्रकृति + च्वि + भूत = प्रकृतीभूत । वि + प्र + वस् + घञ् = विप्रवास ।
पर्याकुलहृदया—भरत को फिर भी शंका बनी रही कि कैकेयी का हृदय
दूषित था । उसने चौदह वर्ष की लम्बी अवधि क्यों नियत की । कैकेयी बताती है कि
वह चौदह दिन की अवधि कहना चाहती थी । परन्तु उस समय उसका हृदय बहुत
व्याकुल था और चौदह दिन के स्थान पर मुख से चौदह वर्ष निकल गये । पर्याकुलं
हृदयं यस्याः तया = पर्याकुलहृदयया । परितः आकुलम् = पर्याकुलम् । √ हृ + क्यन्
(दुक् का आगम) = हृदय ।
अस्ति पाण्डित्यम्—भरत को अभी भी शंका है । वह जानता है कि स्त्रियाँ
बातें बनाने में बहुत चतुर होती हैं । अतः वह कैकेयी के कथन पर और भी विचार
करना चाहता है ।
त्रैलोक्यसाक्षिणः—त्रयाणां लोकानां समाहारः = त्रैलोक्यम् । सह अक्षि यस्य
= सह + अक्षि + इनि = साक्षिन् । वसिष्ठ, वामदेव आदि पर विश्वास करना ही
चाहिये । अब भरत को माता की बात पर विश्वास होता है । वह ग्लानि से भर
जाता है कि उसने माता को व्यर्थ ही दोष लगाया । वह क्षमा माँगता है ।
--❖--
भरतः—अनुगृहीतोऽस्मि । आपृच्छाम्यत्रभवतीम् । अद्यैवाहमार्यस्य
साहाय्यार्थं कृत्स्नं राजमण्डलमुद्योजयामि । अयमिदानीम्—
वेलामिमां मत्तगजान्धकारां
करोमि सैन्यौघनिवेशनद्धांम् ।
बलैस्तरङ्गैश्च नयामि तुल्यं
ग्लानिं समुद्रं सह रावणेन ॥१६॥
[अन्वयः—इमां वेलां मत्तगजान्धकारां सैन्यौघनिवेशनद्धां करोमि । तरङ्गैः
बलैः च रावणेन सह समुद्रं तुल्यं ग्लानिं नयामि ॥१६॥]
हिन्दी रूपान्तर—
भरत—मैं अनुगृहीत हो गया हूँ । आदरणीया आपसे मैं पूछ रहा हूँ । आज
ही मैं आर्य राम की सहायता के लिये सारे राजाओं को सन्नद्ध करता हूँ । अब
यह मैं—
अर्थ [श्लोक १६]—इस समुद्रतट को मैं अपने मतवाले हाथियों के द्वारा