सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

Parasurama Kalpasutra with Vidya Niwas Mishra Commentary

भगवान् परशुराम (टीकाकार: प्रो. विद्यानिवास मिश्र) द्वारा

DevanagariHindipublished320 पृष्ठ

पृष्ठ 90, कुल 320 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 90

४८ परशुरामकल्पसूत्रम्
आराधना शब्द में आ उपसर्ग है। राधू धातु है और ल्युट् प्रत्यय है।
नपुंसक लिङ्ग में आराधन शब्द निष्पन्न होता है। सेवा, उपासना, अर्चना, प्रार्थना,
समृद्धि और सामर्थ्य का चिन्तन कर समर्थ के प्रति श्रद्धा का आचरण इस शब्द
के अर्थ के परिवेश में गृहीत होते हैं। जप इस शब्द का अर्थ नहीं है। उपासना
का एक अंग मात्र ही जप होता है।
महाविद्या श्रीललिताम्बा को भी कहते हैं। उसका आराधन भी महाविद्या
का ही आराधन है। इस प्रकरण में भी आराधन का अर्थ फलप्राप्ति के लिये
पूजन ही हो सकता है। आराधना में बड़े विघ्न आते हैं। विघ्नों का निराकरण
ही प्रत्यूह का अपोह माना जाता है। प्रत्यूहों के अपाकरण के लिये भगवान्
परशुराम साधक को विधि में उतार रहे हैं। 'आमृशेत्' विधि क्रिया का प्रयोग
कर साधक को सावधान कर रहे हैं। आ के साथ मृश धातु के चिन्तन,
स्वीकरण आदि अर्थ होते हैं। इसके अनुसार भगवान् गणेश की पूजा-उपासना
पद्धतियों का आश्रय लेना चाहिये। इससे भगवान् गणेश प्रसन्न होते हैं। फलस्व-
रूप विघ्नों का विनाश होता है और उपासना शान्तिपूर्वक सम्पन्न होती है॥१॥
एवं गणनायकोपास्तेरावश्यकतामुक्त्वा तदुपासनाप्रकारं प्रपञ्चयति
ब्राह्मे मुहूर्त्त उत्थाय द्वादशान्ते सहस्रदलकमलकर्णिकामध्य-
निविष्ट-गुरुचरणयुगलविगलदमृतरसविसरपरिप्लुताखिलाङ्गो हृदय-
कमलमध्ये ज्वलन्मुग्धदरुण-कोटि-पाटलमशेषदोषनिर्वेष-भूत-
मनेकपाननं नियमित-पवनमनोगतिर्ध्यात्वा तत्रभापटलपाटली-
कृततनुर्बहिर्निर्गत्य मुक्तमलमूत्रो दन्तधावनस्नानवस्त्रपरिधानसूर्यार्घ्य-
दानानि विधाय उद्यदादित्यवर्त्तिने महागणापतये 'तत्पुरुषाय विद्महे
वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दन्ती प्रचोदयात्' इत्यर्घ्यं दत्त्वा नित्यकृत्यं
विधाय चतुरावृत्तितर्पणं कुर्यात्।
आयुरारोग्यमैश्वर्यं बलं पुष्टिर्महद्यशः।
कवित्वं भुक्तिमुक्ती च चतुरावृत्तितर्पणात् ॥२॥
ब्राह्मे मुहूर्त्ते उषःकाले उत्थाय शयनादिति शेषः। द्वादशान्ते ललाटोर्ध्वं
कपालोर्ध्वावसानं द्वादशान्तपदवाच्यम्। तदुक्तं स्वच्छन्दसङ्ग्रहे—