परशुराम कल्पसूत्र (महर्षि परशुराम - आचार्य विद्यानिवास मिश्र सविस्तार हिन्दी व्याख्या)
Parasurama Kalpasutra with Vidya Niwas Mishra Commentary
भगवान् परशुराम (टीकाकार: प्रो. विद्यानिवास मिश्र) द्वारा
पृष्ठ 103, कुल 320 में से
संदर्भ में पढ़ेंमहागणपतिक्रमः ६१
अष्टदले क्रमाकाङ्क्षायां श्रीविद्यार्णवोक्तः। आद्यचतसृणां वायव्यादि-
विदिक्षु प्रादक्षिण्येन पूज्या ब्राह्मयाद्या अष्टमातर इति चतुर्थावरणम्। चतुरस्रे
प्रागाद्यष्टदिक्षु तत्तद्दिक्पतीन् यजेत्, मन्त्राकाङ्क्षासत्त्वात् सन्निकृष्टश्यामाक्रमोक्त-
दिक्पालमन्त्रा ग्राह्याः। अथवा वक्ष्यमाणाष्टाक्षरीयुक्तनाममन्त्रेणैव। इति
पञ्चमावरणम्। सर्वत्र पूजासामान्ये देवतानामसु नाममन्त्रेषु। श्रीपूर्व-प्रथम-
पदमुच्चार्य ततः पादुकाम् इति। ततः पूजयामीति। तथा च श्रीपादुकां
पूजयामीति योज्यमिति यावत् ॥८॥
त्रिकोण में देवेश्वर का तर्पण करना चाहिये। तस्य अर्थात् त्रिकोण और
षट्कोण के अन्तराल में पूर्वांदिक् से प्रारम्भ कर श्री-श्रीपति से लेकर महालक्ष्मी-
महालक्ष्मीपति पर्यन्त चार मिथुनों की पूजा करनी चाहिये। इसमें यह ध्यान रखना
चाहिये कि, सूत्रकार ने चतुरावृत्तितर्पण क्रम का ही उल्लेख किया है। यह प्रथम
आवरण की पूजा है।
द्वितीय आवरण में ऋद्ध्यामोद मिथुन से लेकर वसुमती-पद्मनिधि पर्यन्त
छः मिथुन षट्कोण के छः कोणों में पूजित होते हैं। सातवाँ और आठवाँ
मिथुन षडङ्ग के पार्श्वद्वय में पूजनीय है। यह द्वितीयावरण की पूजा मानी जाती
है। षट्कोण यन्त्र में छः सन्धियाँ होती हैं। एक रेखा को जब दूसरी रेखा
काटती है, तो उस स्पर्श बिन्दु को सन्धि कहते हैं। इन सन्धि बिन्दुओं पर
प्रथमतः अग्निकोण, द्वितीयतः ईशानकोण, तृतीयतः निर्ऋति और चतुर्थतः
वायव्यकोण का क्रम न अपना कर छः अङ्गों की इस तरह पूजा करनी
चाहिये, जिससे प्रागपवर्गता और उत्तरापवर्गता का क्रम सिद्ध हो सके। पूरी
व्याप्ति से अपकर्षण की दृष्टि को अपवर्ग कहते हैं। समाप्ति को भी अपवर्ग
कहते हैं। यहाँ अपवर्ग का मोक्ष अर्थ नहीं है। प्राक्पूर्ति और उत्तरपूर्ति का क्रम
अर्थात् हृदय से अस्त्र पर्यन्त ही इसका अर्थ है। इस तरह की यह पूजा तृतीय
आवरण में होती है।
ब्राह्मी आदि अष्ट मातृकाओं की पूजा अष्टदल वाले अष्टकोणों में होनी
चाहिये। ब्राह्मी आदि चार मातृकाओं की पश्चिम उत्तर पूर्व और दक्षिण तथा
वाराही की वायव्य में, माहेन्द्री की ईशान में, चामुण्डा की अग्नि में और
महालक्ष्मी की नैर्ऋत्य में पूजा करनी चाहिये। यह चतुर्थ आवरण की पूजा है।