पलटू साहिब की बानी: प्रथम भाग (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - अमर कुण्डलियाँ व पद)
Paltoo Sahib Ki Bani Part 1: Belvedere Press Allahabad
सन्त पलटू साहिब (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा
पृष्ठ 21, कुल 116 में से
संदर्भ में पढ़ेंपलटू साहिब की बानी भाग—१ १५
पिउ पिउ करै पुकार जगत को प्रेम दिखावै ।
कहवै कथा पुरान पिया को तनिक न भावै ॥
खिन रोवै खिन हँसै ज्ञान की बात बतावै ।
आप न रीझै भाँड़ और को बैठि रिझावै ॥
सुनै न वा की बात तनिक जो अंतर जानी ।
चाहै भेटा पीव चलै ना सुपथ रहानी ॥
पलटू ऊपर से कहै भीतर भरा बिकार ।
पिसनो पीसै राँड़ री पिव पिव करै पुकार ॥
( ३७ )
पर दुख कारन दुख सहै सन असंत है एक ॥
सन असंत है एक काट के जल में सारै ।
कूँचै खैंचै खाल उपर से मुँगरा मारै ॥
तेकर बटि के भाँजि भाँजि के बरतै रसरा ।
नर की बाँधै मुसुक बाँधते गउ और बछरा ॥
अमरजाल फिर होय बझावै जलचर १ जाई ।
खग मृग जीवा जंतु तेही में बहुत बझाई ॥
जिव दे जिव संतावते २ पलटू उन की टेक ।
पर दुख कारन दुख सहै सन असंत है एक ॥
( ३८ )
बिस्वा किये सिंगार है बैठी बीच बजार ॥
बैठी बीच बजार नजारा सब से मारै ।
बातैं मीठी करै सभन की गाँठि निहारै ॥
चोवा चंदन लाइ पहिरि के मलमल खासा ।
पंचभतारी भई करै औरन की आसा ॥
लेइ खसम को नाँव खसम से परिचै नाहीं ।
(१) जल में रहने वाले जीव जन्तु । (२) दूसरे जीव को सताने के निमित्त
अपने जीव पर कष्ट सहते हैं ।