सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
न्यायसिद्धान्तमुक्तावली / भाषापरिच्छेद (महामहोपाध्याय विश्वनाथ पंचानन - स्वामी गोविन्द सिंह सविस्तार हिन्दी टीका)

न्यायसिद्धान्तमुक्तावली / भाषापरिच्छेद (महामहोपाध्याय विश्वनाथ पंचानन - स्वामी गोविन्द सिंह सविस्तार हिन्दी टीका)

Nyayasiddhantamuktavali with Bhashaparichchheda

विश्वनाथ पंचानन भट्टाचार्य (टीकाकार: स्वामी गोविन्द सिंह) द्वारा

DevanagariHindipublished350 पृष्ठ

पृष्ठ 85, कुल 350 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 85

परिच्छेदः १ ] भाषाटीकासमेतां. ६१
उस रूपके धर्मी अग्नि आदिकाभी ग्रहण न हुआ चाहिये. समाधान-धर्मीका
ग्रहण रूपान्तरसेभी होसकताहै. जैसे पित्तदोषदूषित नेत्रोंद्वारा श्वेतशंखका पीतरूपसे
पार्थिवरूपसे अग्निका रूप तिरस्कृत ( दबा हुआ ) नहींहै, किन्तु अग्निके शुक्लरूपमें
जो ' शुक्लत्व ' जाति वह दबी है ऐसाभी कई लोग मानते हैं.
नैमित्तिकं द्रवत्वं तु-
भाषा-निमित्तसे अर्थात् अग्निसंयोगसे द्रवण तेजःपदार्थमें है.
नैमित्तिकमिति । सुवर्णादिरूपे तेजसि तत्सत्त्वात् । न च नैमि-
त्तिकद्रवत्वं न लक्षणं दहनादावव्याप्तेर्घृतादावतिव्याप्तेश्चेति वा-
च्यम् । पृथिव्यवृत्तिनैमित्तिकद्रवत्ववद्वृत्तिजातिमत्त्वस्य विव-
क्षितत्वात् ।
भाषा-सुवर्णादिरूप तेजःपदार्थमें नैमित्तिक द्रवण प्रसिद्ध है. शंका-नैमित्तिक
द्रवण तेजःपदार्थका लक्षण नहीं होसकता; क्योंकि वह अग्निआदिकोंमें अव्याप्त है तथा
घृतादिकोंमें अतिव्याप्त है. समाधान-पृथिवीमें न वर्तनेवाली जो नैमित्तिक द्रवण
वालेमें वर्तनेवाली तेजस्त्वजाति तादृश जातिमत्ता यावत् तेजःपदार्थमें दिखलानेकी
वक्ताकी इच्छा है; याते दोष नहीं.

  • नित्यतादि च पूर्ववत् ॥ ४१ ॥
    पूर्ववदिति । जलस्यैवेत्यर्थः ।
    भाषा--तेजःपदार्थका नित्यानित्य व्यवहार जलवत् जानना चाहिये ॥ ४१ ॥
    तथाहि । तद्विविधं नित्यमनित्यं च। नित्यं परमाणुरूपं तदन्यद-
    नित्यं अवयवि च । तच्च त्रिधा शरीरेन्द्रियविषयभेदात् । शरी-
    रमयोनिजमेव, तच्च सूर्यलोकादौ प्रसिद्धम् ॥ ४१ ॥
    भाषा-वह यह है कि तेज दोप्रकारका है एक नित्य है, दूसरा अनित्य है. नित्य
    परमाणुरूप है, उससे भिन्न अनित्य है तथा अवयवजन्य है. वह अनित्य शरीरभेदसे
    तथा इंद्रियभेदसे और विषयभेदसे पुनः तीन प्रकारका है. तैजसशरीर अयोनिज
    सूर्य्यलोकमें प्रसिद्ध है.
    अत्र यो विशेषस्तमाह, इन्द्रियमिति-
    भाषा-'इन्द्रिय' इत्यादिग्रन्थसे तेजःपदार्थमें जो औरोंसे विशेषताहै वह कहताहै.-
    इन्द्रियं नयनं-
    भाषा-नेत्र इन्द्रिय तेजःपदार्थसे उत्पन्न हुआ है.