सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

निरुक्तम् (महर्षि यास्क मुनि - निघण्टु एवं वैदिक शब्द-व्युत्पत्ति सान्वय सटीक भाष्य)

Niruktam of Maharshi Yaska with Nighantu and Hindi Commentary

महर्षि यास्क मुनि द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished1,282 पृष्ठ

पृष्ठ 1250, कुल 1282 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 1250

हिन्दी निरुक्त ( ४८८ ) १२ अ० १ पा० ११ खं०
अर्थः- "त्वष्टा दुहित्रे०" इस ऋचा का पूर्व ऋचा के
समान ही ऋषि और विनियोग है ।
'त्वष्टा' ( देवो विश्वकर्मा ) त्वष्टा देव जिसे पुराणों के
जानने वाले 'विश्वकर्मा' कहते हैं 'दुहित्रे' (दुहितुः) अपनी
कन्या का 'वहतुम्' (वहनम्) विवाह 'कृणोति' ( करोति )
करता है "इदं विश्वं भुवनं समेति" यह सब संसार (जिसे
देखने के लिये ) आता है । ( यह विवाहों का स्वभाव है । )
"यमस्य माता" यमकी माता- जो यमकी माता
होने वाली है, सो 'पर्युह्यमाना' (पर्युढा ) ( विवस्वान से )
ब्याही गई 'महः' (महतः) महान् 'विवस्वतः' विवस्वान् (आदि-
त्य) की 'जाया' भार्या 'ननाश' नष्ट होगई— यम और यमी
रूप दो मिथुनों को छोड़कर अन्तर्धान होगई ॥
नैरुक्त पक्ष में-त्वष्टा मध्यम देव तमोभाग उषाकी प्रकाश
रूपा दुहिता (बेटी) का वहन ( विवाह ) विवस्वान् के साथ
करता है, या उसे देदेता है "इदं विश्वं भुवनं समेति"
सब भूत (प्राणी) प्रभात हुआ जानकर अपने २ कार्यों में लग
जाते हैं, “ यमस्य माता” मध्य की माता (देव धर्म से )
अथवा द्युस्थान देवकी जो ही भार्या है वही माता (क्योंकि-
जिसमें पुत्र रूप से पति जनमता है, इसी से वह 'जाया' है ।)
"महो विवस्वतो ननाश" महान् विवस्वान् देव के
प्रकाश से हटती हुई नष्ट होती है ।
क्योंकि-"रात्रिः आदित्यस्य आदित्योदये अन्त-
र्धीयते" 'रात्रि या उषा आदित्य की जाया ( पत्नी ) है, सो