सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
नाट्यशास्त्र: भाग २ (भरत मुनि - प्रदीप हिन्दी व्याख्या सहित: संगीत, वाद्य, ताल एवं रस-विधान)

नाट्यशास्त्र: भाग २ (भरत मुनि - प्रदीप हिन्दी व्याख्या सहित: संगीत, वाद्य, ताल एवं रस-विधान)

Natyashastra Part 2 of Bharata Muni with Pradipa Commentary

महर्षि भरत मुनि (टीकाकार: पं. बाबूलाल शुक्ल शास्त्री) द्वारा

DevanagariHindipublished668 पृष्ठ

पृष्ठ 355, कुल 668 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 355

२४४ नाट्यशास्त्रम्
तीन अक्षर गुरू हों तथा पांच अक्षरों पर यति हो तो ‘असम्बाधा’ नामक
वृत्त होता है ॥ ७० ॥
यथा—मानी लोकज्ञः श्रुतबलकुलशीलाढ्यो
यस्मिन् १सम्मानं न सदृशमनु पश्येद्धि२ ।
गच्छेत्तं त्यक्त्वा तं ३द्रुतगतिरपरं देशं
कीर्णा नानार्थैरवनिरियमसम्बाधा ॥ ७१ ॥
वह आत्मसम्मान रखने वाला पुरुष—जो संसार को जानता हो
(लोकज्ञ), विद्वान्, बलवान्, कुलवान तथा चरित्रवान् हो। उसे जहां उचित
सम्मान प्राप्त न हो वहां नहीं रहना चाहिए। वह वहां से तुरन्त दूसरे
(उचित) प्रदेश के लिए प्रस्थान करे, क्योंकि अनेक अर्थों से पूर्ण पृथ्वी
उसके लिए कहीं भी बाधा न देगी ॥ ७१ ॥
४चत्वार्यादौ गुरूणि स्युर्दशमैकादशे तथा ।
अन्त्योपान्त्ये च शकर्याः पादे तु शरभा यथा ॥ ७२ ॥
शरभा—यदि चौदह अक्षरों के पाद में आदि के चार, दसवां, ग्यारहवां,
तेरहवाँ तथा चौदहवां वर्ण गुरू होतो ‘शरभा’ नामक वृत्त होता है ॥ ७२ ॥
यथा—एषा कान्ता व्रजति ललितं वेपमाना
५गुल्मैश्छन्नं वनमभिनवैः सम्प्रवृद्धम् ।
६हा हा कष्टं किमिदमिति नो वेद्मि मूढो
व्यक्तं ७कान्ते शरभललिता त्वं करोषि ॥ ७३ ॥
यह ललना ललितगति से झूमती हुई (वेपमाना) जा रही है उस
वन में जो विशाल पर्वतों तथा लतागुल्मों से आवेष्टित है । हाय, बड़े दुःख
की बात है कि मैं मूर्ख ही रहा और इतना भी न समझ पाया कि प्रिये तुम
क्रोध में आकर हाथी के बच्चे की चेष्टाएं (शरभललिता) करने पर उतारू
(हो गई) हो ॥ ७३ ॥
१. सामान्यं—क० ।
२ पश्येत—क० ।
३. द्रुतगति—ख०; ग० ।
४. आदौ चतुर्गुरूणि—क० ।
५. गुल्मच्छन्नं वनमुरुनगैः सम्प्रवृद्धम्—क० ।
६. आहो कष्टं किमिदमिति संविग्नचेष्टा—क० ।
७. क्रोधाच्छरभललितं कर्तुकामा, क्रोधाच्छरभललितं हर्तुकामा—क० ।