सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
मन्त्र रामायण (नीलकण्ठ चतुर्धर - पं. रामकुमार राय सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

मन्त्र रामायण (नीलकण्ठ चतुर्धर - पं. रामकुमार राय सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Mantra Ramayana of Nilakantha with Hindi Commentary

नीलकण्ठ चतुर्धर (टीकाकार: पं. रामकुमार राय) द्वारा

DevanagariHindipublished145 पृष्ठ

पृष्ठ 12, कुल 145 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 12

८ भूमिका
आधार पर ही मन्त्रों का हिन्दी अनुवाद कर दिया है जिससे ग्रन्थ थोड़ा
अधिक बोधगम्य हो गया है।
ग्रन्थ के प्रारम्भ में मेरे विद्वान् मित्र पं० लक्ष्मी नारायण तिवारी ने एक
अत्यन्त गवेषणापूर्ण प्रस्तावना लिखकर ग्रन्थ को वास्तव में शोधकर्त्ताओं के
लिये महत्त्वपूर्ण बना दिया है। उनके इस कार्य के लिये मैं धन्यवाद देकर
औपचारिकता का निर्वाह मात्र नहीं करना चाहता। उन्होंने कितने परिश्रम और
शोध के पश्चात् इसे लिखा है यह इस प्रस्तावना को पढ़कर पाठक स्वयं समझ
सकते हैं। उन्होंने अपने इस लेख से ग्रन्थ की उपयोगिता में अत्यधिक वृद्धि
कर दी है। अतः मैं उनके प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ
यदि यह ग्रन्थ श्री रामकथा के प्रचार और उसके वेदकत्व को प्रमाणित
करने में विद्वानों की कुछ भी सहायता कर सका तो मैं अपने प्रयास को सफल
मानूँगा ।
रामकुमार राय