कबीरपंथी शब्दावली
Kabirpanthi Shabdavali
स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा
स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)
पृष्ठ 729, कुल 968 में से
संदर्भ में पढ़ेंशब्दावली
(७१५)
जन्म न होई ॥ कहैं कवीर विचारिके खेलो तुम साधो । न्यारा
सबही खेलते जाको अवराधो ॥ १ ॥
सत्यनाम ।
अथ कहरा प्रारम्भः ।
**~
कहरा १-मतसुन मानिक मतसुनु मानिक मतसुनु मानिक
सब धारैरे । मगन हुआ जब घर उठिचाला गुरुके चरण चित
तुव धारैरे ॥ बगला पक उछारी मच्छी सो धिमरा कैसे पावैरे ॥
वंसी टूटि पड़ी पानीमें है कोई गांठ जुरावैरे ॥ तीन लोक
धिमरा फिरि आया सिमरीके अन्त न पावैरे ॥ चारी चरण
सिमरीके कहिये नो पंखुरी पखानारे ॥ नाका तोड़ि बैठ उर
अंतर सतगुरु जुगति लखानारे ॥ दो मुख शब्द पडे टकसारा
बूझै संत सुजानारे ॥ सुर नर मुनि और औलिया ब्रह्मा विष्णु
महेसा रे ॥ कहै कवीर शब्द विन परखै पार न पाया सेसा रे ॥
कहरा २-अरे मन मिहरा करहु तयारी विलंब करे भल नाहि
रे ॥ बेगहि सुरति करो तुम धुरकी दिन सब वीते जाहिरे ॥
पांच कोटि और नौ हैं नारे वे सब वेगि मुखैहैरे ॥ यह तन नदी
झर हुइ जैहै मंछा हाथ न ऐहैं रे ॥ धीरज करी तुम डारौ वंशी
इस विधि मंछा ऐहैरे ॥ नातर तो मगरा हरि खैहैं जीव अकारथ
जैहैरे ॥ निरति सुरति करि धागा बांटो शब्द सुई पहिरावोरे ॥
अंतर कबहुं रहन न पावै ऐसा जाल बनावोरे ॥ शब्दकी डोरि
तहां गहि राखो इस विधि जाल पसारोरे ॥ पांच पञ्चीसो
सिमरी भमरी सोई वेगि धरि मारौरे ॥ ए मन मिहरा वेगि मथौ
तुम पवन महर ले साथारे ॥ इक मत हुईकै चढोना उपर सिमरी
आवै हाथारे ॥ वा सिमरीको लखै न कोई जहां मनसा जाई रे ॥