सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संकेत एवं जगन्नाथ पाठक सान्वय हिन्दी व्याख्या सटीक)

Harshacharitam of Mahakavi Banabhatta with Sanket and Hindi Commentary

महाकवि बाणभट्ट द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished184 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

बाणभट्ट का हर्षचरित संस्कृत गद्य का एक शिखर है। लम्बे समास, श्लेष और चित्रमय वर्णन इसकी पहचान हैं, इसलिए संस्कृत के विद्यार्थी इसे प्रायः टीका की सहायता से ही पढ़ते हैं। साथ ही इतिहासकारों के लिए यह थानेसर के पुष्यभूति वंश और हर्ष के आरम्भिक जीवन का समकालीन स्रोत है।

यह स्कैन चौखम्बा विद्याभवन, वाराणसी के उसी संस्करण की एक दूसरी प्रति है; इसमें भी श्रीशङ्कर कवि की 'सङ्केत' टीका के साथ साहित्याचार्य पं. जगन्नाथ पाठक ने हिन्दी में अर्थ समझाया है। यह विद्याभवन संस्कृत ग्रन्थमाला का ३६वाँ ग्रन्थ है और यह प्रति १९८२ के चतुर्थ संस्करण की है। उस संस्करण में ग्रन्थ के भाग अलग-अलग भी मिलते थे: उच्छ्वास १-२, उच्छ्वास १-४ और सम्पूर्ण।

इस १८४ पृष्ठ की प्रति में आरम्भिक उच्छ्वास हैं। यहाँ के अध्याय-विभाग में वात्स्यायन वंश का वर्णन, बाण की आत्मकथा और हर्ष की सभा में उनका जाना, श्रीकण्ठ जनपद और प्रभाकरवर्धन का चरित, राज्यवर्धन और हर्ष का जन्म, और हूण-अभियान से जुड़े प्रसंग दिखाए गए हैं। यह प्रति पाणिनि कन्या महाविद्यालय के संग्रह की है, जिसे आर्य समाज फ़ाउण्डेशन चेन्नई और ईगंगोत्री ने डिजिटल किया। पाठ्यक्रम में हर्षचरित के आरम्भिक भाग पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह विशेष उपयोगी है।

१. उच्छ्वास १-२: वात्स्यायन वंश-वर्णन, बाण की आत्मकथा एवं हर्ष-सभा गमन

पृष्ठ 16
स्थायी लिंक
पृष्ठ 16 स्कैन

( १४ )
बाण के समकालीन कवियों में मातंगदिवाकर और मयूर का उल्लेख आता है ।
अनुश्रुति के अनुसार मयूर जिन्होंने सूर्यशतक का निर्माण किया है, बाण के श्यालक
बताये जाते हैं । बाण ने अपने विवाह का उल्लेख सम्राट् हर्ष से मिलने के प्रसंग में ही
किया है—'दारपरिग्रहादभ्यागारिकोऽस्मि।' इसके अतिरिक्त उनके वैवाहिक जीवन के
सम्बन्ध में कोई प्रामाणिक तथ्य प्राप्त नहीं है ।
बाण की रचनाएँ
बाण की प्रामाणिक रचनाओं में हर्षचरित और कादम्बरी के अतिरिक्त कोई दूसरी
नहीं है । यों तो उनके नाम पर कई अन्य रचनाओं का भी उल्लेख आता है । चण्डीशतक
बाण का निर्मित समझा जाता है । इसमें १०० श्लोकों में बाण ने भगवती दुर्गा की स्तुति
की है । पार्वती-परिणय नाटक को भी कुछ लोगों ने बाण ही का निर्माण समझा था । परन्तु
कीथ ने स्पष्ट कर दिया कि यह नाटक १५ वीं शताब्दी के कवि वामनभट्ट बाण की
रचना है । वामनभट्ट बाण तैलंगदेशीय वत्सगोत्री ब्राह्मण थे । नलचम्पू के टीकाकार
चण्डपाल और गुणविनयगणि के अनुसार बाण ने मुकुटताड़ितक नाटक की भी रचना
की थी, पर यह ग्रन्थ अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है । जहाँ तक बाण की शैली और
कल्पना का क्षेत्र है उसकी भूमिका में बाण के हर्षचरित और कादम्बरी के अतिरिक्त ये
अन्य कृतियाँ किसी अंश में भी संगत नहीं बैठतीं । अतः प्रामाणिक तथ्य के अभाव
में यह मान लेना ही ठीक है कि इन दोनों के अतिरिक्त बाण की कोई अन्य रचना
नहीं है ।
हर्षचरित
हर्षचरित एक आख्यायिका है । बाण ने ग्रन्थ के आरम्भ में स्वयं कहा है—'करोम्या-
ख्यायिकाम्भोधौ जिह्वाप्लवनचापलम्' ( श्लोक २० ) । आचार्यों ने आख्यायिका का जो
स्वरूप निर्धारित किया है उसका समन्वय विशेष रूप से हर्षचरित में मिल जाता है ।
प्रसंगतः हम कथा और आख्यायिका के भेद की चर्चा करेंगे । हर्षचरित एक ऐतिहासिक
काव्य है । यह कहा जा सकता है कि संस्कृत-साहित्य में ऐतिहासिक काव्य लिखने का
शुभारम्भ बाण के द्वारा ही हुआ । प्राचीन कवि ऐतिहासिक पुरुषों के चरित को
लेकर काव्य का निर्माण करने में सम्भवतः अपनी हीनता समझते थे । सामान्य व्यक्ति
को काव्य का नायक बनाकर लिखना उनके विचार में शोभन न था । बाण ने हर्षचरित
लिख कर इस कलङ्क को मिटाने का प्रथम प्रयास किया । आगे चलकर कई ऐतिहासिक
पुरुषों के जीवनवृत्त पर कवियों ने अनेक चरित-काव्य लिखे । हर्षचरित आठ उच्छ्वासों
में विभक्त है । प्रथम सवा दो उच्छ्वासों में बाण ने आत्मकथा लिखी है और शेष में
सम्राट् हर्षवर्धन का चरित है । आरम्भ हर्ष के वंश-प्रवर्तक पुष्पभूति के वर्णन से किया

पृष्ठ 17
स्थायी लिंक
पृष्ठ 17 स्कैन

( १५ )

गया है। हर्ष के पिता का नाम प्रभाकरवर्धन और माता का यशोवती था। उनके बड़े
भाई का नाम राज्यवर्धन था। राज्यवर्धन का जन्म ५८८ ई० में हुआ। दो वर्ष के बाद
हर्ष उत्पन्न हुए तथा तीन वर्ष के बाद राज्यश्री का जन्म हुआ। राज्यश्री का विवाह
ग्रहवर्मा से हुआ। ग्रहवर्मा मौखरि क्षत्रिय एवं अवन्तिवर्मा का पुत्र था। हूणों द्वारा
राज्य के उत्तर में आक्रमण किये जाने पर राज्यवर्धन एक बड़ी सेना लेकर उन्हें रोकने के
लिए गये। राज्यवर्धन लौटे न थे कि इधर प्रभाकरवर्धन का देहान्त हो गया। हर्ष की
माता यशोवती पति की मृत्यु होने से पूर्व ही चिता में बैठ कर सती हो गईं। इधर मालवा
के राजा ने कन्नौज पर आक्रमण कर दिया। ग्रहवर्मा को मार कर राज्यश्री मालवाधिप
के कैद में आ गयी। राज्यवर्धन ने हर्ष को राज्य का भार देकर शत्रु के विरुद्ध प्रयाण
किया। उन्होंने मालवराज को परास्त कर दिया, परन्तु उसके सहायक गौडाधिप ने धोखे
से उन्हें मार डाला। हर्ष को बड़े भाई की असामयिक मृत्यु से बहुत क्षोभ हुआ। प्रतिशोध
के लिए उन्होंने प्रस्थान किया। मार्ग में उन्हें दिवाकर मित्र नामक बौद्ध भिक्षु द्वारा अपनी
बहन राज्यश्री का पता लगा जो बन्दीगृह से छूट कर विन्ध्याटवी में भाग निकली थी।
राज्यश्री के मिलने के बाद हर्षचरित समाप्त हो जाता है।

इस प्रकार यह एक ऐतिहासिक तथ्य बाण की रचना में अलंकृत काव्यमय शैली में
आया है। जगह-जगह पर अलौकिक पात्रों और पौराणिक कथाओं का भी उपयोग किया
गया है। किसी घटना के तिथिक्रम का उल्लेख नहीं है। कुछ ऐतिहासिक पात्रों के नाम
का भी उल्लेख नहीं है। राज्यवर्धन को मारने वाले गौडाधिप का हर्षचरित में नामोल्लेख
नहीं किया है। इन कारणों से हर्षचरित के ऐतिहासिक महत्त्व के कम होने पर भी हर्ष के
समकालीन युग की सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक परिस्थितियों के अध्ययन
के लिए हर्षचरित से बढ़ कर कोई दूसरा सहायक ग्रन्थ नहीं है। किसी का कहना कि
'हर्षचरित सभ्यता का विश्वकोश है' किसी अंश में अत्युक्ति नहीं। समकालीन संस्थाओं
का चित्र इस तरह हर्षचरित में निखर उठा है। हर्षचरित को अजन्ता के कलामण्डप से
सन्तुलित करना भी सर्वोशतः ठीक है। ह्वेनत्सांग के संस्मरणों और हर्षचरित के घटना-
क्रमों का ठीक-ठीक मेल हो जाने से हर्षचरित के महत्त्व का पता चलता है। इसके अतिरिक्त
संस्कृत-साहित्य के इतिहास की दृष्टि से भी हर्षचरित का महत्त्व है। आरम्भ में बाण ने
महाभारत, वासवदत्ता एवं बृहत्कथा नामक ग्रन्थों की तथा भास, कालिदास, प्रवरसेन,
भट्टार हरिचन्द्र एवं आढ्यराज नामक कवियों की प्रशंसा की है। बाण के स्थितिकाल का
निश्चय हो जाने से अन्य कवियों के स्थितिकाल के निर्णय में बड़ी सहायता मिलती है।

हर्षचरित बाण की प्रथम रचना है। यद्यपि भाषा और भाव की दृष्टि से कादम्बरी
की तरह प्रौढता हर्षचरित में नहीं, तथापि इन दोनों के अभिव्यक्ति-सामर्थ्य में कोई
अपूर्णता भी अभिलक्षित नहीं होती। बाण की 'स्फुरत्कलालापविलासकोमला कविता-नववधू'

पृष्ठ 18
स्थायी लिंक
पृष्ठ 18 स्कैन

कादम्बरी में जो कौतुकाधिक राग उत्पन्न करती है, हर्षचरित में विवाह की योग्यता होने
पर भी अविवाहिता होने के कारण अज्ञातयौवना-सी लगती है । सम्भव है इसी कारण
वह कादम्बरी की तरह सहृदय-जनों में कौतुकाधिक राग उत्पन्न न कर सकी हो ।
स्थान-स्थान पर बाण की अद्भुत वर्णनशक्ति का पूर्वाभास हर्षचरित में मिल जाता है ।
पात्रालोचन
[ अब यहाँ संक्षेप में हर्षचरित के पात्रों के सम्बन्ध में जानना आवश्यक है । मुख्य
पात्र के रूप में सरस्वती, सावित्री, बाण, पुष्पभूति, भैरवाचार्य, प्रभाकरवर्धन, यशोवती,
राज्यवर्धन, हर्षवर्धन तथा राज्यश्री के चरित्र हर्षचरित में निर्दिष्ट हैं । अतः उन्हीं के
सम्बन्ध में अग्रिम वक्तव्य है । ]
सरस्वती और सावित्री-सरस्वती वाणी की अधिष्ठात्री देवी और ब्रह्माजी की
कुमारी कन्या थी । विद्या की देवी होने के कारण और बालभाव की चपलता से अंशतः
उसमें कुछ अभिमान की मात्रा भी थी । दुर्वासा के स्वरहीन सामगान पर वह हँस पड़ी
जिससे उस क्रोधान्ध ऋषि के शाप से ग्रस्त हुई । दुर्वासा ने उसकी विद्याजनित उन्नति को
चूर करने के लिए नीचे मर्त्यलोक में चले जाने का शाप दे डाला । परन्तु सरस्वती ने
ऋषि के शाप को शिर झुका कर मान लिया । उसकी प्रिय सखी सावित्री ऋषि के इस
अन्याय को न सह सकी और स्वयं प्रतिशाप देने के लिए उद्यत हो गई । तब सरस्वती ने
उसे रोका और कहा—'सखी, तू अपना क्रोध शान्त कर, संस्कारशून्य बुद्धि होने पर भी
ब्राह्मण सर्वथा आदरणीय है।' सरस्वती की इस वाणी में उसकी अपार सहिष्णुता निहित
है । वह निरपराध होने पर भी कुछ नहीं बोलती और सावित्री को साथ लेकर मर्त्यलोक
के लिए ब्रह्मलोक से प्रस्थान कर देती है । ब्रह्मा जी ने उसके शाप को पुत्र का मुख देखने
की अवधि दी । सावित्री ने उसे बहुत ढाढ़स दिया और वे दोनों शोण के तट पर निवास
करने लगीं । वहीं पहुँचे हुए दधीच से सरस्वती का प्रणय हो गया । सरस्वती की अपेक्षा
सावित्री अधिक प्रगल्भ थी । सरस्वती मुग्धा और सावित्री प्रगल्भा थी । दधीच के प्रथम
दर्शन से आकृष्ट होने पर भी सरस्वती ने अपना प्रणय-भाव बिलकुल छिपाये रखा । उसके
चले जाने पर शून्य-शून्य-सी रहने लगी । जब दधीच का कुशल-समाचार लेकर मालती
आई तब एकान्त में सरस्वती ने दधीच के प्रति अपना अनुराग व्यक्त किया । दधीच को
लाने के लिए मालती के चले जाने पर उसने सावित्री से यह रहस्य प्रकट कर दिया । इस
प्रकार सरस्वती एक सहिष्णु, लज्जाशील नारी के रूप में चित्रित है और सावित्री का
चित्रण एक संवेदनशील नारी के रूप में हुआ है ।
बाण—हर्षचरित के रचयिता बाण भी एक मुख्य पात्र है । मानना तो यह चाहिए
कि हर्षचरित दो विभागों में विभक्त आख्यायिका है । प्रथम भाग के मुख्य पात्र स्वयं

पृष्ठ 19
स्थायी लिंक
पृष्ठ 19 स्कैन

( १७ )
महाकवि बाण हैं और द्वितीय भाग के सम्राट् हर्षवर्धन । बाण ने अपने चरित्र का जितनी
धार्मिकता और स्पष्टता से चित्रण किया है उतना शायद ही हर्ष के चित्रण में हो। यद्यपि
यह बात नहीं फिर भी कवि ने अपना दोष और गुण सब एक तटस्थ पर्यवेक्षक के नाते
कह डाले हैं। बाण की तटस्थता इसी से व्यक्त होती है कि उन्होंने अपनी आत्मकथा में
'उत्तम पुरुष' के स्थान पर अन्य पुरुष का ही प्रयोग किया है। 'मैं उत्पन्न हुआ' के स्थान
पर 'बाण उत्पन्न हुआ, बढ़ा और यौवन के आरम्भ में आवारा ( इत्वर ) बन गया' आदि
साधारण पात्र के रूप में ही बाण ने अपने को रखा है। सम्भव था अगर उत्तम पुरुष 'मैं'
का प्रयोग करते, तो अपने दोष पक्ष के उल्लेख में इतनी स्पष्टता न होती। छोटी अवस्था
में ही बाण की माता मर गईं। पिता ने ही किसी प्रकार पाल-पोस कर बढ़ाया। दुर्भाग्य
से जब बाण चौदह वर्ष का हुआ तभी उसके पिता भी दिवंगत हो गए। अब मातृ-पितृहीन
बाण को सुधारने वाला कोई नहीं मिला। मिले वहीं नाचने-गाने के शौकीन संगी-साथी ।
उनके साथ रहने से बाण की स्वतन्त्रता बढ़ती गई और फलतः यौवन के आरम्भ में ही वह
आवारा ( इत्वर ) हो गया। इन्हीं साथियों के साथ यहाँ-वहाँ मारा-मारा फिरने लगा ।
कभी किसी नगर में जाकर नाटक खेलता, तो कभी किसी नगर में। इस इत्वरवृत्ति ने
यद्यपि बाण को पितृ-पितामह द्वारा अर्जित विभव एवं अविच्छिन्न विद्या-प्रसंग से वंचित कर
दिया, तथापि बाण ने अपने उसी भ्रमणशील जीवन में, जब उसकी लोग खिल्ली उड़ा
रहे थे, अनुभव के चार स्रोत पकड़ लिए थे। उसके अनुभव के प्रथम स्रोत राजकुल थे,
उनमें घूम-घूम कर वह उनके प्रत्येक कर्मचारी से मिलता और वहाँ के उदार व्यवहारों से
परिचित होता। दूसरा स्रोत उस समय के गुरुकुल थे, वहाँ जा-जाकर अध्ययन-अध्यापन
की विधियों को उसने खूब समझ लिया। तीसरा स्रोत गुणी जनों की गोष्ठियाँ मिलीं,
जिनमें उसने अनमोल बातें सुनीं। चौथा स्रोत सूझ-बूझ वाले विदग्ध जनों की मंडलियाँ
थीं, उसने उनमें भीतर घुस कर थाह ली। इस प्रकार वह अपने जीवन के अल्हड़पन
और घुमक्कड़ी प्रवृत्ति से अपनी आँखों देखे हुए लोकजीवन का चौचक अनुभव पाकर अपने
घर वापस आया। तब उसके अन्दर जो पुश्तैनी प्रतिभा थी वह चमक उठी।
बाण स्वभावतः अपने भाई-बन्धुओं में हिल-मिल जाता था। उसे अपने गाँव में अपने
लोगों के बीच मोक्ष का आनन्द मिलता था। वह सम्राट् के पास से भी उस आनन्द के
लिए चला आता था। अपनी इस प्रकृति से बाण बहुत अधिक जनप्रिय हो गया था।
उसमें नम्रता भी खूब थी। अपने बड़ों के सामने झुक जाता था। उसने अपने
आरम्भिक जीवन की समस्त बुराइयों को जड़ से खोद कर निकाल दिया और अनुभवी
होने के बाद स्वयं अपना निर्माण किया। यद्यपि बाण ने कादम्बरी में भर्तु या भत्सुं
नामक अपने गुरु का उल्लेख किया है, तथापि यह नहीं विदित होता कि बाण के जीवन के
निर्माण में भर्तुशर्मा का कितना हाथ था। बाण के व्यक्तित्व में दो बातें बड़े महत्त्व की थीं,
एक तो वह जन्म से ही स्वभावगम्भीर अर्थात् विस्तृत मेधाशक्ति वाला था, दूसरे वह

पृष्ठ 20 स्कैन

( १८ )
प्रत्येक वस्तु की जानकारी प्राप्त करने के लिए सदा उत्सुक रहता था। इन दोनों बातों
से बाण को मार्गस्थ होने में बड़ी सहायता मिली।
बाण के व्यक्तित्व की एक और विशेषता है, वह है उसका स्वाभिमान। वह जितना
नम्र था उतना ही स्वाभिमानी भी। वह किसी की परवाह नहीं करता था। उसे क्या पड़ी
थी कि वह राजकुल में प्रवेश पाकर सेवा में हाजिरी बजाता और सेवकों जैसी चापलूसी
करता ! जब हर्ष के भाई कृष्ण ने अपने दूत द्वारा संदेश भेजा कि बिना समय गँवाए
राजकुल में पधारें तो बाण बहुत सोच में पड़ गया। कृष्ण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 21 स्कैन

( १९ )

दूसरों पर निर्भर करती है। आप मुझे साधारण व्यक्ति मत समझिये। मैंने वात्स्यायन
ब्राह्मणों के कुल में जन्म लिया है। सांगवेद का स्वाध्याय और अनेक शास्त्र भी सुने हैं।
विवाह हो जाने के बाद नियमित गृहस्थ हूँ। (इससे यह पता चलता है कि बाण उस
समय तक विवाहित हो गए थे और तभी से उनके जीवन में स्थिरता आई) यौवन के
आरम्भ में अवश्य ही मुझ में कुछ चपलताएँ थीं, इससे मैं इनकार न करूँगा, किन्तु वे
ऐसी थीं जिनका इस लोक या उस लोक में विरोध न हो।' बाण की इस वाणी में सचमुच
उनका ब्रह्मतेज निखर उठा है। फिर बाण अपनी नम्रता

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

( २० )

हूणरूपी हिरन के लिए वह केसरी था। इस प्रकार वह स्थाण्वीश्वर के छोटे से राज्य
को बढ़ा कर महाराजाधिराज की पदवी से विभूषित हुआ। इसी कारण उसका दूसरा
नाम प्रतापशील था। प्रभाकरवर्धन अत्यन्त पराक्रमी होते हुए भी दयावान् था।
उसने मालवा के राजा के मारे जाने पर उसके अनाथ कुमारों के साथ मृदु व्यवहार
किया। वह सूर्य का भक्त था। उसकी रानी यशोवती थी। हर्षचरित में यशोवती के
चरित्र का चित्रण एक भारतीय पतिव्रता के रूप में हुआ है। रानी यशोवती के गर्भ से
ही राज्यवर्धन, हर्षवर्द्धन और राज्यश्री

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

( २१ )
पितृ-शोक में अभिभूत होकर राज्यवर्धन जब लौटा तब यही घटना घटी। हर्ष से
उसने कहा—'तुम राज्यभार ग्रहण करो, मैंने आज शस्त्र छोड़ा।' और तलवार
हाथ से फेंक दी। राज्यवर्धन के इस कथन में उसकी निःस्पृहता पितृप्रेम, भ्रातृप्रेम आदि
समस्त सद्वृत्तियों एक साथ उमड़ पड़ी है। इसी अवसर पर एक विचित्र घटना घट जाती
है। एक परिचारक ने आकर खबर दी कि सम्राट् के मरने की खबर सुनकर दुरात्मा मालव-
राज ने ग्रहवर्मा को जान से मार डाला और राज्यश्री को कान्यकुब्ज के कारावास में डाल
दिया। इस समाचार से तत्काल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

राजद्वार पर पहुँचते ही उन्होंने उद्विग्न होकर सुषेण नामक वैद्यकुमार से पिता की
हालत पूछी। सुषेण ने कोई आशाजनक बात न कहीं तो घबराए हुए पिता के पास
पहुँचे। उन्होंने उन्हें रुग्णावस्था में देखा। प्रभाकरवर्धन ने हर्ष को देखकर उठने की
चेष्टा की। उन्होंने बड़ी कठिनता से यह कहा—'हे वत्स, दुबले जान पड़ते हो।' तब भंडि
ने कहा कि हर्ष को भोजन किए हुए तीन दिन हो चुके हैं। यह सुन कर पिता ने गद्गद
कंठ से कहा—'तुम्हारे आहार के बाद ही मैं पथ्य लूँगा।' पिता का पुत्र के प्रति स्नेह
स्वाभाविक है, पर यहाँ स्वाभाविकता की सीमा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

( २३ )

'सारी पृथिवी को जीतने के लिए मान्धाता की तरह तुम धनुष उठाओगे, तो तुम ठहरो।
मुझे अकेले ही शत्रु का नाश करने दो।' यह कहकर उन्होंने प्रस्थान किया। जब हर्ष को
चौथी घटना यह सुन पड़ी कि एक मालवराज को खेल-खेल में पराजित कर लेने पर भी
राज्यवर्धन को धोखे से गौड़ाधिप ने मार डाला, तो उनकी क्रोधाग्नि फूट पड़ी। तब हर्ष
ने यह प्रतिज्ञा की—'यदि कुछ ही दिनों में इस पृथिवी को गौडरहित न बना दूँ और
समस्त राजाओं के पैरों में बेड़ियाँ न पहना दूँ तो घी से धधकती हुई आग में पतंगों की तरह
अपने शरीर को जला दूँगा।' हर्ष की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

कर परिवार के साथ विन्ध्याचल के जंगल में चली गई। जब वहाँ वह अग्निप्रवेश करने
के लिए तैयार थी तब हर्ष उसे ढूँढते हुए पहुँच गए। इस अवस्था में सहसा भाई को
पाकर वह विलाप करने लगी। हर्ष ने रोते हुए कहा—'अब धीरज धरो, अपने को
सम्हालो।' राज्यश्री पर इस समय दुःख का पहाड़ टूट पड़ा था, हर्ष ने मृत्यु के मुख से
खींच कर उसे बचा लिया। वह अपने सतीत्व की रक्षा के लिए शत्रु के कारावास से भी
भाग निकली। भारतीय नारी का यह उच्च आदर्श राज्यश्री में एकान्ततः प्रस्फुरित

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

( २५ )

शुक अपने जन्म से लेकर महर्षि जाबालि के आश्रम में पहुँचने तक का वृत्तान्त सुनाता
है। महर्षि जाबालि शुक के पूर्वजन्म की कथा सुनाते हैं—उज्जयिनी के राजा तारापीड
थे। उनकी रानी विलासवती थी। उनके गुणवान् महामन्त्री शुकनास थे। बड़ी प्रतीक्षा
के बाद राजा को एक पुत्र होता है। उसी समय शुकनास की पत्नी मनोरमा के गर्भ से
भी पुत्र होता है। राजा के पुत्र का नाम चन्द्रापीड़ था और शुकनास के पुत्र का नाम
वैशम्पायन। दोनों ने एक साथ गुरुकुल में अध्ययन किया। दोनों दिग्विजय के लिए
सेना लेकर निकल पड़े। राजकुमार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

( २६ )
है जो सिर्फ प्रणय करना जानती है, महाश्वेता तपी हुई वनिता है जो प्रणय के सच्चे मार्ग
पर कादम्बरी को प्रतिष्ठित करने में सहायक होती है। कादम्बरी से महाश्वेता का व्यक्तित्व
किसी अंश में दुर्बल नहीं। इसका यह अर्थ नहीं कि कादम्बरी बिलकुल एक कठपुतली
रह गई है। वह सबके प्रभाव से अलग होकर अपने प्रणय का अस्तित्व बनाने में अत्यन्त
निपुण है। आरम्भ में उसका वासना-जनित प्रेम भी आगे चल कर विरह-तप्त होकर
महाश्वेता के प्रणय के समान ही पवित्र बन गया। आरम्भ से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

( २७ )
पूर्ण बन गया है। ऐसा लगता है जैसे महर्षि व्यास ने महाभारत के अतिरिक्त प्रकरण
में गीता को उपनिबद्ध कर दिया है वैसे ही महाकवि बाण ने शुकनासोपदेश के नाम से
एक अतिरिक्त रचना ही कादम्बरी में उपनिबद्ध कर दी हो।
कादम्बरी शताधिक वर्णनों का अद्भुत संग्रह है। डा० वासुदेवशरणजी अग्रवाल के
शब्दों में कादम्बरी में बाण की वर्णन-क्षमता का मृद्वीकापाक हुआ है। बाण की चित्र-
ग्राहिणी प्रतिभा वर्णनों में वर्णनातीत सफल हुई है। कादम्बरी में बाण ने नदी, वन,
वृक्ष सरोवर, नगर, सायं-प्रातः, चन्द्रोदय, धूलिपटल,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

लाचार ब्रह्मचारी था, अत एव जब दूर जगहों से आकर ठहरी हुई बुड्डी तापसियों
को देखता तो ताव खा-खा कर स्त्रीवशीकरण चूर्ण का उन पर प्रयोग करता था। कभी
आए हुए बटोद्दियों को वहाँ न ठहरने देने के लिए उनसे जूझ जाता और तब वे भी
बिगड़ कर उसके साथ गुत्थम-गुत्था करने लगते और उसे पटककर उसकी पीठ चटका देते।
रतौंधी के कारण वह दिन में ही आ-जा लेता। उसका पेट निकला हुआ था और खाने
की कोई थाह न थी। फाल्गुन में जब लोगों को मस्ती चढ़ती तो वे मचियासहित किसी बूढ़ी
दासी को उठा ले आते और उसके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

( २९ )

में चल कर हड़बड़ा गए और कथा को शीघ्र समाप्त कर डाला। कहीं उत्तर भाग में भी पूर्व
भाग के टक्कर की रचना हो गई है। फिर भी बाण-पुत्र यह कहते हुए तनिक भी रुकते
नहीं कि मैंने पिता की वाणी के समुद्रगामी प्रवाह में अपनी वाणी की धारा मिला दी
जिससे कथा समाप्ति को प्राप्त सके। उनका यह कथन सर्वथा सत्य है। बाण की धारा
में मिल पाने से ही उनकी वाणी यह काम कर सकी, अन्यथा बाण-जैसे वर्णनशिल्पी के
सामने किसी दूसरे का डट पाना कभी सम्भव न था। बाण-पुत्र में कुछ-कुछ कवित्व

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

[Page Header] ( ३० )

की है । वस्तु की भावात्मक रचना में जब तक शब्दों की मरोड़ से उत्पन्न नवत्व का
साक्षात्कार नहीं मिलता तब तक कवि प्रशंसा के पात्र नहीं, सम्भवतः बाण की यही दृष्टि
थी । यह भी बात नहीं कि जाति या स्वभावोक्ति-शैली बाण को सर्वथा अनभिमत थी, उन्होंने
अग्राम्या जाति की प्रशंसा की है, अर्थात् वह स्वभावोक्ति जो केवल वस्तु के यथार्थ रूप
का चित्रण न होकर सुन्दरतापूर्ण चित्रण हो, बाण को सर्वथा मान्य थी ।
बाण कविता में समन्वय दृष्टि के पक्षपाती थे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

( ३१ )
कहा गया है कि बाण मनमाने ढंग की कविता करने वाले वाचाल एवं अनुत्पादक
कवियों से खूब चिढ़े हुए थे। दूसरे कवि के वर्णों को बदल कर उनके स्थान में अपने शब्द
रख कर काव्य निर्माण की प्रवृत्ति रखने वाले कवि बाण के शब्दों में चोर होते हैं। वे
सहज ही पकड़े जाते हैं। ऐसे कवियों की रचना किसी अंश में आदर के योग्य नहीं। बाण
की दृष्टि में कविता की भूमिका अपने स्वरूप में सर्वथा मौलिक और महत्वपूर्ण है। कविता
की सिद्धि के लिए कवि को महती साधना करनी पड़ती है। साधना-विहीन कवि किसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

( ३२ )
इस प्रकार बाणभट्ट जितने अंश में दोषज्ञ थे उतने ही अंश में गुणज्ञ भी। फिर भी
किसी विशेष के प्रति उनकी बुरी धारण न थी। बाण के साहित्य में ऐसे व्यक्ति का कोई
भी निर्देश नहीं मिलता जिससे बाणभट्ट क्षुब्ध हों। कादम्बरी में उन्होंने थोड़े में ही
अपनी काव्यनिर्माणशैली की ओर संकेत किया है। जैसा कि कहा जा चुका है श्लेष-
प्रधान शब्दों की अद्भुत योजना बाण की शैली की विशेषता है। कादम्बरी में इस शैली
की प्रांजलता का साक्षात्कार होता है। बाण के शब्दों में बाण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 35 स्कैन

( ३३ )
उल्लेख किया है। तात्पर्य यह कि बाण का हर्षचरित संस्कृत-साहित्य की पहली आख्यायिका
नहीं, पर यह अवश्य है कि उपलब्ध पहली आख्यायिका यही दृष्टिपथ में आती है।
बाण की शैली
अब हमें संक्षेप में बाण की शैली के आधार पर वर्णनों का अध्ययन कर लेना
चाहिए। बाण के समय से ही चार प्रकट की गद्यशैलियाँ चल पड़ी थीं, जिनमें बाण
के साहित्य में तीन मिलती है, जैसे—एक दीर्घ समास वाली, दूसरी अल्प समास वाली
और तीसरी समास-रहित । लम्बे-लम्बे समासों वाली शैली को उत्कलिका, छोटे-
छोटे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें