श्रीमद् एकनाथी भागवत (सन्त एकनाथ - श्रीमद्भागवत एकादश स्कन्ध उद्धव गीता सविस्तार हिन्दी व्याख्या)
Shrimad Eknathi Bhagavat (Hindi) by N.V. Sapre
सन्त एकनाथ महाराज (अनुवादक: एन. वी. सप्रे) द्वारा
पृष्ठ 609, कुल 869 में से
संदर्भ में पढ़ेंबाईसवाँ अध्याय ५९३
प्रकृतेरेवमात्मानमविविच्यबुधः पुमान्।
त्वेन स्पर्शसम्मूढः संसारं प्रतिपद्यते॥५०॥
कर्म, अकर्म अथवा कर्त्तापन आत्मा के लिये नहीं है। इस अर्थ का निरूपण पहले ही आ चुका है। आत्मा
इनमें से किसी भी गुण का स्पर्श नहीं करता। देह में रहने वाला आत्मा देह से बिलकुल भिन्न रहता है क्योंकि
पुरुष प्रकृति से भिन्न है। यह आत्मज्ञान जिसे नहीं होता वही व्यक्ति संसार में घरजमाई बन कर बैठ जाता है।
उसने देहाभिमान से सामंजस्य स्थापित कर लिया है। विषय का सुख यही उसका पुरुषार्थ है, ऐसा दृढ़ निश्चय
होने के कारण वही इस संसार में शुभाशुभ कर्म के योग से नाना योनि का भोग भोगने को बाध्य करता है। विषय
सुख के अभिमान से देहाभिमान ही पुनः जन्म और पुनः मरण इस प्रकार नाना प्रकार की योनियों में फेरे लगाने
को बाध्य करता है। लेकिन उन अनेक योनियों में गर्भवास का दुःख मूर्ख लोग देहाभिमान के कारण ही भोगते
हैं। इसलिये उन नाना तत्त्वों का रूपक श्रीकृष्ण बता रहे हैं।
सत्त्वसङ्गादृषीन् देवान् रजसासुरमानुषान्।
तमसा भूततिर्यक्त्वं भ्रामितो याति कर्मभिः॥५१॥
उद्धव! देहाभिमान के कारण इन तीन गुणों के कर्म घटते रहते हैं और उनके योग से तीन प्रकार के संसार
पीछे लग जाते हैं। वे इस प्रकार हैं—कृष्णार्पण किये बिना सात्त्विक कर्म करने से सत्त्वगुण क्षुब्ध होकर उत्तम देह
में जन्म होता है और उस सत्त्वगुण का अत्यन्त उत्कर्ष होने पर देवर्षि, ब्रह्मर्षि होकर उस सत्त्वगुण की समसाम्य
स्थिति से वे अजानबाहु तथा कल्प तक जीवित रहने वाले दीर्घायुषी हो जाते हैं। सत्त्वगुण युक्त कर्म घटने पर वे
स्वर्ग के देवता बन कर रहते हैं और वहाँ का भोग भोगने के बाद पुण्य समाप्त होने पर उनका अधःपात हो जाता
है और वे पुनः इस योनी में जन्म लेकर सत्त्वगुणसम्पन्न बन जाते हैं। राजस लोग रजोगुण का आश्रय लेकर राजसी
कर्म का आचरण करते हैं और जब राजसगुण क्षुब्ध हो जाता है तो वह किस योनी में जन्म दिलाता है? तो जो
लोग राजस कर्म ब्रह्मार्पण कर देते हैं, वे दैत्य जन्म लेकर भी भगवद्भक्त होते हैं और जो रजोगुण के उत्कर्ष से
सुखोपभोग की इच्छा करते हैं, वे महायोद्धा असुर होते हैं। जो रजोगुण से ही स्वकर्माचरण करते हैं, वे उस कर्म
के कारण ही ब्राह्मणजन्म पाते हैं और इसी रजोगुण के कम या अधिक परिमाण से चारों वर्णों का जन्म होता है।
तामस की संगति से तामस कर्माचरण करने से तमोगुण क्षुब्ध होता है, जो भयंकर नीच योनी में जन्म दिलाता है
और भूत, प्रेत, पिशाच, पक्षी, पाषाण आदि अनगिनत योनी के भोग भोगने को बाध्य करता है। (आशंका) कर्म
वास्तव में त्रिगुणात्मक है, किन्तु कर्मफलों का भोक्ता ईश्वर है यह निश्चय वेदशास्त्रों के आधार पर आपने कर ही
लिया। देह का साक्षी वह आत्मा निराला ही है, ऐसा सिद्धान्त आपने पिछले श्लोक में निश्चित किया था तो
कर्मफलों का भोक्ता यदि कर्म से अलग है तो फिर वह कर्मों का फल कैसे भोगता है? इस प्रकार की आशंका से
युक्त उद्धव का अंतःकरण जानकर श्रीकृष्ण इसी अर्थ का उत्तर विशद करके बता रहे हैं।
नृत्यतो गायतः पश्यन् यथेवानुकरोति तान्।
एवं बुद्धिगुणान् पश्यन्ननीहोऽप्यनुकार्यते ॥५२॥
सभापति यदि कला-कौशल में निपुण हो और उसके सामने नृत्य और संगीत का कार्यक्रम हो रहा हो तो
नाचने-गाने वाले के सुर पर वह भी ताल देने लगता है। अब यदि यह पूछोगे कि वह ताल कैसे देता है, तो
प्रकृति केवल जड़ का अंश है और आत्मा ज्ञाता है। इसीलिये उसे भोक्ता कहते हैं। सभा में जो शांत बैठा रहता