सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
श्रीमद् एकनाथी भागवत (सन्त एकनाथ - श्रीमद्भागवत एकादश स्कन्ध उद्धव गीता सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

श्रीमद् एकनाथी भागवत (सन्त एकनाथ - श्रीमद्भागवत एकादश स्कन्ध उद्धव गीता सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

Shrimad Eknathi Bhagavat (Hindi) by N.V. Sapre

सन्त एकनाथ महाराज (अनुवादक: एन. वी. सप्रे) द्वारा

DevanagariHindipublished869 पृष्ठ

पृष्ठ 49, कुल 869 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 49

द्वितीय अध्याय ३३
पवित्र और कृपामूर्त्ति का साथ मुझे आज भाग्य से ही प्राप्त हुआ है। सत्संगति के माहात्म्य का वर्णन करते समय
श्रुतियाँ भी मौन हो जाती हैं। ब्रह्म स्वयं निर्धर्म है, अपना धर्म वह नहीं जानता, साधुओं के मुख से ही ब्रह्म को
ब्रह्मत्व प्राप्त होता है। उस सत्संग की महिमा अत्यन्त महान और निरुपम है। सत्संग को यदि निधि की उपमा दी
जाय तो उसके खोने का भय है किन्तु सत्संग की महिमा ऐसी है कि वह साधकों को पूरी तरह सद्रूप करता है।
अच्छी निधि प्राप्त होने पर उससे विषय भोग बढ़ता है। लेकिन महाराज! सत्संग में वह बात नहीं है। वह
विषयरहित तथा अत्यन्त सुख देने वाला है। इन्द्रिय रहित स्वानन्द तथा विषयरहित परमानन्द प्राप्त होने का ही वे
बोध कराते हैं। इसलिए साधुओं की महिमा अगाध है। सत्संग यदि निमिष मात्र के लिए भी हो जाए तो उससे
भवसंग हो जाता है इसलिए सत्संग का भाग्य भाग्यवान साधक ही जानते हैं। संत चरणों में जिनका भाव है, उन
पर उस भाव के कारण ही संत स्वयमेव प्रसन्न होते हैं। संतों के सान्निध्य मात्र से संसार अपने आप व्यर्थ हो जाता
है। अनेक प्रकार के विकार, विषयों की भरमार आदि से संसार की बाधा तीव्र हो उठती है। उस संसार को
समाप्त करने के लिए सत्संग यही एकमात्र रामबाण उपाय है। दीप की संगति से जिस प्रकार कर्पूर का कर्पूरत्व
नष्ट हो जाता है, उसी प्रकार सत्संगति प्राप्त होने पर क्षणार्ध में ही संसार की अर्थात् जन्ममरण परम्परा की तथा
देहात्म बुद्धि की निवृत्ति हो जाती है। वह आपका सत्संग मुझे आज अनायास ही मिल गया है तो अब यह बताएँ
कि प्राणी 'आत्यंतिक क्षेम' अर्थात् शाश्वत कल्याण कैसे प्राप्त करते हैं। यदि आप कहें कि भागवत धर्म ही
आत्यंतिक क्षेम का मूलमंत्र है तो महाराज! उस धर्म का अनुक्रम सुगम करके बताएँ।
धर्मान् भागवतान् ब्रूत यदि नः श्रुतये क्षमम्।
यैः प्रसन्नः प्रपन्नाय दास्यत्यात्मानमप्यजः ॥ ३१ ॥
यदि भागवत धर्म सुनने का हमें अधिकार हो, तो महाराज! आप हमें सम्पूर्ण भागवतधर्म सुनाइये। इस
भागवत धर्म की ख्याति कुछ विचित्र है। इसे यदि प्रेम से स्वीकार किया जाय तो श्रीपति उससे संतुष्ट होकर
स्वयं सेवकों के अधीन हो जाता है। वेदशास्त्रों के अनुसार श्रीकृष्ण की ख्याति 'अजन्मा' है लेकिन भक्तों के
लिए वे अनेक जन्म लेते हैं। ऐसे इस भागवत धर्म की शरण में जो भी कोई अनन्य भाव से जाता है, उस पर
नारायण प्रसन्न होकर अपना सर्वस्व अर्पण करता है। अब यदि मुझे भागवत धर्म श्रवण करने का अधिकार न हो
तो सचमुच ही मैं अनन्य भाव से आपकी शरण आया हूँ और आप सब अत्यन्त कृपालु हैं। भूत दया तो आप में
परिपक्व हो रही है। आप दया के सागर हैं, आपके कारण दीनों का उद्धार होता है। जिस पर आपकी पूर्ण कृपा
रहती है वहाँ जन्ममरण नहीं रहता, सारे अधिकार सहज ही प्राप्त होते हैं। अर्थात् आपकी कृपा जैसा कोई
सामर्थ्य ही नहीं है यह जानकर मैं निश्चयपूर्वक आपकी शरण में आया हूँ। अज्ञान की लज्जा से क्या लाभ है?
यहाँ मेरा सारा कार्य आपकी ही कृपा से होने वाला है। इस प्रकार जनकराजा ने प्रार्थना कर उन ब्राह्मणों की
चरणरज अपने माथे से लगायी। जनक राजा का नम्रतापूर्वक पूछा गया यह प्रश्न सुनकर वे सभी नौ पुरुष संतुष्ट
हुए। वही कथा नारद मुनि अपने मुख से वसुदेव को सुना रहे हैं।
श्रीनारद उवाच
एवं ते निमिना पृष्टा वसुदेव महत्तमाः।
प्रतिपूज्याब्रुवन् प्रीत्या ससदस्यार्त्वित्वजं नृपम् ॥ ३२ ॥
जो जगत की स्थिति और गति का जानकार है, जो हरिहर का लाडला है, जो निज आत्मज्ञान में परिपूर्ण