सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)

ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)

Dnyaneshwari / Bhavarth Deepika with Hindi Commentary

संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा

DevanagariMarathipublished1,172 पृष्ठ

पृष्ठ 448, कुल 1172 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 448

उसमें नहीं रहेगा कुछ शेष । जान तू होगा यह सब अ-दोष ।
सेनाकी चली है बकवास । व्यर्थकी जान तू ॥ ५८ ॥
बनाकर जो यह सैन्य मिलन । करते हैं विरावेशका गर्जन ।
देखते काल पर विजय स्वप्न । अपने गदा-दंडसे ॥ ५९ ॥
कहते सृष्टि पर सृष्टि करेंगे । प्रतिज्ञासे महाकालको जीतेंगे ।
तथा जगतका हम बनाएंगे । एक ही कौर ॥ ४६० ॥
जगतको हम निगलेंगे । आकाशको धर जलायेंगे ।
तीर पर हम नचायेंगे । विश्वका प्राण ॥ ६१ ॥
ऐसी यह चतुरंग संपदा । करती है महाकालसे स्पर्धा ।
अपने पराक्रमका है मद । करते व्यर्थका ॥ ६२ ॥
बोलते हैं तलवारसे भी तीखा । दीखते हैं आगसे भी दाहक ।
मारनेमें कालकूटसे भी अधिक । भयानक मानते ॥ ६३ ॥
किंतु ये सब गंधर्व-नगर माल । जान तू ये हैं गेडुरीके शोर पोल ।
अथवा सब हैं ये आलेखके फल । दीखते हैं बडे ॥ ६४ ॥
अथवा यह मृगजलमें महापूर । सेना नहीं वस्त्रके सांप बनाकर ।
रखा है यहां बंड सजधजाकर । धनंजय ॥ ६५ ॥
तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व
जित्वा शत्रून्भुङ्क्ष्व राज्यं समृद्धम् ।
मयैवैते निहताः पूर्वमेव
निमित्तमात्रं भव सव्यसाचिन् ॥ ३३ ॥
यहां जो संचलित बल । मैंने ग्रास लिया सकल ।
अब चित्रके-से बेताल । निर्वीर्य हैं ये ॥ ६६ ॥
इनका जीवन सूत्र कबका टूट चुका है—
इसीलिये उठ पा ले तू कीर्ति
होके जयी राज्य समृद्ध भोग ।
मैंने हने हैं सब ही कभी के
निमित्त हो केवल सव्यसाची ॥ ३३ ॥
ज्ञानेश्वरी ३७८