सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

धनी धर्मदास जी की शब्दावली (बेलवेडियर प्रेस, इलाहाबाद - कबीर साहिब के प्रथम पट्टशिष्य)

Dhani Dharamdas Ji Ki Shabdavali: Belvedere Press

सन्त धनी धर्मदास जी (सम्पादक: बेलवेडियर प्रेस) द्वारा

DevanagariHindipublished98 पृष्ठ

मुक्ति लीला ८३
देऊँ सुमति बिचार, सीख जो मेरी मानो।
चलो सुमारग चाल, भलो जो अपनो जानो॥
तिरिया निकट बुलाइ के, दे गइ माथे हाथ।
लेगइ रंग निचोइ के, ज्योँ तेली कै काथ१॥१२॥
जो मरि भाखा बोल, बोलि कामिन चित चोरयो।
छिनहीँ प्रीति बढ़ाय, नाम से नाता तोरयो॥
रस बस कीन्हो आइ के, गयो ठगौरी मेल।
जीव लोभ बस भ्रमि रहे, करि केवल सुख केल ॥१३॥
सोवत हो केहि नीँद, मूढ़ मूरख अज्ञानी।
भोर भये परभात, अबहिँ तुम करो पयानी॥
अब हम साँची कहत हैं, उड़ियो पंख पसार।
छुटि जैहो या दुख तैँ, तन सरवर के पार ॥१४॥
नाव भाँझरी साजि, बाँधि बैठो बैपारी।
बोझ लद्यो पाषान, मोहिँ डर लागै भारी॥
माँझ धार भव तखत मेँ, आइ परैगी भोर।
एक नाम केवटिया करि ले, सोई लगावै तीर ॥१५॥
सौ भइया की बाँह, तपै दुर्जोधन२ राना।
परे नरायन बीच, भूमि देते गरबाना३॥
जुद्ध रच्यो कुरुछेत्र मेँ, बानन बरसे मेँह।
तिनहीँ के अभिमान तैँ, गिधहुँ न खायो देँह ॥१६॥
छत्रपती भूपाल रहत, देखा नहिँ कोई।
दिन दस गये बजाइ, गर्द माँ मिलिगे सोई॥
(१) तरछट। (२) दुर्योधन कौरवों के राजा के सौ भाई थे, जो सब महाभारत
में मारे गये। (३) राजा युधिष्ठिर को थोड़ी जमीन श्रीकृष्ण ने दिलाना चाहा था पर
दुर्योधन ने शेखी से इनकार किया।

८४
मुक्ति लीला

परिहौ नरक अघोर मेँ, अब किन चेतो अंध।
सत्त नाम जाने बिना, परो काल के फंद ॥१७॥
हुई सलीता संग, बहुत हाथी औ घोरा।
मरन की बेरिया संग, चले नहिँ एको डोरा ॥
कंचन महल धरे रहे, और सुंदरी नारि।
ज्योँ करि आये त्योँ गये, चले दोऊ कर झारि ॥१८॥
जोधा आगे उलट पुलट, यह पुहमी१ करते।
बस नहिँ रहते सोय, छिने इक मेँ बल होते ॥
सौ जोजन मरजाद सिंध कै, करते एकै फाल२।
हाथन पर्वत तौलते, तिन धरि खायो काल ॥१९॥
ऐसा यह संसार, जैसी रहटे की घरिया।
इक रीते फिरि जाय, एक आवै फिरि भरिया ॥
उपजि उपजि बिनसन कर, फिरि फिरि जमे गिरास।
यही तमासा देखि के, मनुवा भयो उदास ॥२०॥
जैसे कलपि कलपि के, भये हैं गुड़ की माखी।
[L

··· उक्त पुस्तको का सूचीपत्र
[ हर महात्मा का जीवन-चरित्र उनकी बानी के आदि में दिया है ]
कबीर साहिब का अनुराग सागर ... ... १|-)
कबीर साहिब का बीजक ... ... १)
कबीर साहिब का साखी-संग्रह ... ... १||)
कबीर साहिब की शब्दावली, पहला भाग ... ... १)
कबीर साहिब की शब्दावली, दूसरा भाग ... ... १)
कबीर साहिब की शब्दावली, तीसरा भाग ... ... ||)
कबीर साहिब की शब्दावली, चौथा भाग ... ... |)
कबीर साहिब की ज्ञान-गुदड़ी, रेखते और झूलने ... ... ||)
कबीर साहिब की अखरावती ... ... |)
नी धरमदास जी की शब्दावली ... ... |||)
तुलसी साहिब (हाथरस वाले) की शब्दावली भाग १ ... ... १||)
तुलसी साहिब दूसरा भाग पद्मासागर ग्रंथ सहित ... ... १||)
तुलसी साहिब का रत्नसागर ... ... १|||)
तुलसी साहिब का घट रामायण पहला भाग ... ... २)
[