सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)
Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary
सन्त दादू दयाल जी द्वारा
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र
रज्जु मांहि जैसे सर्प भासे,सीपी में रूपौ यथा ।
मृग तृष्णा का जल बुद्धि देखे, विश्व मिथ्या है तथा ॥
जिनि लह्यो ब्रह्म अखंड पद, अद्वैत सब ही ठाम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 7 ॥
सुन्दर सद्गुरु यों कहें, मुक्त सहज ही होय ।
या अष्टक तैं भ्रम मिटे, नित्य पढे जे कोय ॥
जो पढे नित्य प्रति ज्ञान अष्टक, मुक्त होय सु सहज ही ।
संशय न कोउ रहे ताके, दास सुन्दर यों कही ॥
जिनि ह्वै कृपालु अनेक तारे, सकल विधि उद्दाम हैं ।
दादूदयालु प्रसिद्ध सद्गुरु, ताहि मोर प्रणाम हैं ॥ 8 ॥
सुन्दर अष्टक सब सरस, तुम जिनि जानऊ आन ।
अष्टक याही कहे सुने, ताके उपजे ज्ञान ॥
परमेश्वर और परम गुरु, दोऊ एक समान ।
सुन्दर क हत विशेष यह, गुरु थैं पावे ज्ञान ॥
दादू सद्गुरु के चरण, वंदत सुन्दरदास ।
जिनकी महिमा कहत हैं, जिनते ज्ञान प्रकाश ॥
श्री जैमल जी का रामरक्षा-मंत्र
ॐ राम बिना इस जीव को, कोइ न राखणहार ।
जैमल सतगुरु आपणा, राखे बारम्बार ॥ 1 ॥
ॐ आकाशे-रक्षा करै, पातालै -प्रतिपाल ।
घट माँही रक्षा करै, जैमल दीनदयाल ॥ 2 ॥
शीश रक्षा-सांई करै, श्रवणों सिरजनहार ।
नैन-रक्षा नरहरि करै, नासा अपरम्पार ॥ 3 ॥
- 502 -
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र
मुख रक्षा माधो करे, कंठ रक्षा करतार ।
हृदय रक्षा हरि करे, भुज रक्षा भव तार ॥ 4 ॥
पेट रक्षा पुरषोत्तमा, नाभी त्रिभुवन सार ।
जंघ रक्षा जगदीशजी, पिण्डी परम उदार ॥ 5 ॥
गिर रक्षा गोविन्द करै, पगथली प्राणअधार ।
जहां-तहां रक्षा करैं, सांचा सिरजनहार ॥ 6 ॥
आगै राखै रामजी, पीछे राखणहार ।
बायें दाहिन राखिले, कर गहि तूं करतार ॥ 7 ॥
जम डंका लागे नहीं, विघ्न-काल भय दूर ।
राम रक्षा जिन की करैं, बाजें अनहद तूर ॥ 8 ॥
भेजी राखै भूधरा, जिह्वा को जगदीश ।
कलेजा राखै केशवा, अस्थि राखै सब ईश ॥ 9 ॥
मींजी राखै माधवा, मन को मोहन राय ।
मनसा की रक्षा करै, कबहुँ दूरि न जाय ॥ 10 ॥
आत्मा को अकला राखे, जीव को जोति सरूप ।
सुरति को राखै साइयां, चित को अमर अनूप ॥ 11 ॥
दिन को राखै रामजी, सूतां राम सहाय ।
सुपनां ही में संग रहै, जैमल एकै भाय ॥ 12 ॥
सर्प सिंह व्यापैं नहीं, डायन नजर मशाण ।
अंत काल रक्षा करै, काल न झंपै प्राण ॥ 13 ॥
राख राख शरणागता, हमको अबकी बार ।
जैमल की रक्षा करो, साचा सिरजनहार ॥ 14 ॥
हरिजी तुम बिन को नहीं, हमको राखणहार ।
यह जैमल की बीनती, सुनियो बारंबार ॥ 15 ॥
- 503 -
श्री दादूवाणी-श्री जैमल जी का रामरक्षा मंत्र
जीव हमारा एक है, बैरी लाख अनंत ।
इनसे हमको राखिये, श्रीजयमल गुरु भगवन्त ॥ 16 ॥
बस्ती में रक्षा करें, अरु बन में प्रतिपाल ।
घट मांहि रक्षा करें, श्री स्वामी दीनदयाल ॥ 17 ॥
दिन को राखे चन्द्रमाँ, रात को राखे सूर ।
पूर्णब्रह्म रक्षा करे, बाजे अनहद तूर ॥ 18 ॥
बोलो श्री स्वामी दादूदयालजी महाराज की जय
निरंजन देव की जय
सत्यराम
दादूराम
- 504 -