सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)

सन्त दादू दयाल वाणी (सन्त दादू दयाल जी - सम्पूर्ण साखी एवं पद सटीक)

Sant Dadu Dayal Vani with Hindi Commentary

सन्त दादू दयाल जी द्वारा

DevanagariHindipublished504 पृष्ठ

पृष्ठ 304, कुल 504 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 304

दादूराम ॥ श्री परमात्मने नमः ॥ सत्यराम
॥ श्री दादूदयालवे नमः ॥
शब्द भाग (उत्तरार्ध)
अथ राग गौड़ी १ (गायन समय दिन 3 से 6)

  1. स्मरण शूरातन नाम निश्चय । त्रिताल
    राम नाम नहीं छाडूं भाई, प्राण तजूं निक ट जीव जाई ॥ टेक ॥
    रती रती कर डारै मोहि, साँई संग न छाडूं तोहि ॥ 1 ॥
    भावै ले सिर करवत दे, जीवन मूरी न छाडूं तोहि ॥ 2 ॥
    पावक में ले डारै मोहि, जरै शरीर न छाडूं तोहि ॥ 3 ॥
    अब दादू ऐसी बन आई, मिलूं गोपाल निसान बजाई ॥ 4 ॥
  • 304 -