सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
बृहत्संहिता: द्वितीय भाग (आचार्य वराहमिहिर - विमला हिन्दी व्याख्या, पं. अच्युतानन्द झा)

बृहत्संहिता: द्वितीय भाग (आचार्य वराहमिहिर - विमला हिन्दी व्याख्या, पं. अच्युतानन्द झा)

Brihat Samhita Vol 2 with Vimala Hindi Commentary

आचार्य वराहमिहिर (टीकाकार: पं. अच्युतानन्द झा) द्वारा

DevanagariHindipublished760 पृष्ठ

पृष्ठ 221, कुल 760 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 221

अश्वलक्षणाध्यायः १९३
'दश ध्रुवावर्ताः। प्रपाणे एको ललाटे एक एव मूर्धनि द्वौ द्वौ वक्षसि रन्ध्रोपरन्ध्रयोर्द्वौ
द्वावि'ति।।४।।
अधुनाश्वानां वयोज्ञानमाह—
षड्भिर्दन्तैः सिताभैर्भवति हयशिशुस्तैः कषायैर्द्विवर्षः
सन्दंशैर्मध्यमान्त्यैः पतितसमुदितैस्त्र्यब्धिपञ्चाब्दिकाश्वः ।
सन्दंशानुक्रमेण त्रिकपरिगणिताः कालिका पीतशुक्लाः
काचा मक्षीकशङ्खावटचलनमतो दन्तपातं च विद्धि ॥५॥
इति श्रीवराहमिहिरकृतौ बृहत्संहितायामश्वलक्षणं
नाम षट्षष्टितमोऽध्यायः ॥६६॥
घोड़े के नीचे की दन्तपाली में दाढ़ों के बीच में छः दाँत व्यञ्जक होते हैं। दोनों
पालियों के आगे के छः दाँत सफेद हों तो एक वर्ष का और कृष्ण-लोहित हों तो दो वर्ष
का बछेरा होता है।
दोनों पालियों के मध्यवर्ती दो-दो दाँत सन्दंश, सन्दंश के पार्श्ववर्ती दो-दो दाँत
मध्यम और मध्यम के पार्श्ववर्ती दो-दो दाँत अन्त्य कहलाते हैं।
यदि सन्दंश गिर कर उत्पन्न हुआ हो तो तीन वर्ष का, मध्यम गिरकर उत्पन्न हुआ
हो तो चार वर्ष का और अन्त्य गिरकर उत्पन्न हुआ हो तो पाँच वर्ष का घोड़ा होता है।
यदि सन्दंश के ऊपर काले बिन्दु हों तो छः वर्ष का, मध्यम के ऊपर काले बिन्दु
हों तो सात वर्ष का और अन्त्य के ऊपर काले बिन्दु हों तो आठ वर्ष का घोड़ा होता है।
यदि सन्दंश के ऊपर पीला बिन्दु हो तो नव वर्ष का, मध्यम के ऊपर पीला बिन्दु
हो तो दश वर्ष का और अन्त्य के ऊपर पीला बिन्दु हो तो बारह वर्ष का घोड़ा होता है।
यदि सन्दंश के ऊपर श्वेत बिन्दु हों तो बारह वर्ष का, मध्यम के ऊपर श्वेत बिन्दु
हों तो तेरह वर्ष का और अन्त्य के ऊपर श्वेत बिन्दु हों तो चौदह वर्ष का घोड़ा होता है।
यदि सन्दंश के ऊपर काच की तरह सफेद बिन्दु हों तो पन्द्रह वर्ष का, मध्यम के
ऊपर काच की तरह सफेद बिन्दु हों तो सोलह वर्ष का और अन्त्य के ऊपर काच की
तरह सफेद बिन्दु हों तो सत्रह वर्ष का घोड़ा होता है।
यदि सन्दंश के ऊपर शहद के रंग के बिन्दु हों तो अट्ठारह वर्ष का, मध्यम के
ऊपर शहद के रंग के बिन्दु हों तो उन्नीस वर्ष का और अन्त्य के ऊपर शहद के रंग के
बिन्दु हों तो बीस वर्ष का घोड़ा होता है।
यदि सन्दंश के ऊपर शङ्ख के रंग के बिन्दु हों तो इक्कीस वर्ष का, मध्यम के
ऊपर शङ्ख के रंग के बिन्दु हों तो बाईस वर्ष का और अन्त्य के ऊपर शङ्ख के रंग के
बिन्दु हों तो तेईस वर्ष का घोड़ा होता है।
बृ० सं० हि०-१९/२ Sanskrit Academy, Jammmu. Digitized by S3 Foundation USA