सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

बृहन्नारदीय पुराण (संस्कृत मूल व हिन्दी व्याख्या)

Brihan Naradiya Purana with Sanskrit & Hindi Commentary

महर्षि व्यास द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished1,008 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

बृहन्नारदीय पुराण, जिसे नारदपुराण भी कहा जाता है, परम्परा में महर्षि व्यास से जोड़ा जाता है। इसका पूर्वभाग सनक आदि कुमारों द्वारा नारद को दिए गए उपदेशों के रूप में है, जिनमें धर्म, भक्ति, व्रत, तीर्थ, मन्त्र-साधना और वेदाङ्गों (शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, ज्योतिष और छन्द) का विस्तृत वर्णन आता है। इसकी एक विशेषता अठारह पुराणों की विषय-सूची है, जिसमें प्रत्येक पुराण की श्लोक-संख्या और विषय बताए गए हैं; स्कैन में 'पञ्चविंशतिसाहस्रं...' और 'प्रभासस्य च माहात्म्यं...' जैसे श्लोक इसी अंश के हैं।

यह संस्करण हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग की पुराण-प्रकाशन योजना के अन्तर्गत छपा 'बृहन्नारदीयपुराणम् (पूर्वभागः)' है, जिसमें संस्कृत मूल के साथ व्याकरण-वेदान्ताचार्य तारिणीश झा का हिन्दी अनुवाद है। प्रथम संस्करण शक 1910, अर्थात् 1989 ई. में प्रकाशित हुआ; प्रकाशक सम्मेलन के प्रधान मन्त्री डॉ. प्रभात मिश्र शास्त्री थे।

प्रकाशकीय वक्तव्य इस पुराण के ही एक श्लोक से आरम्भ होता है, जिसमें कहा गया है कि जैसे नदियों में गंगा और सरोवरों में पुष्कर श्रेष्ठ है, वैसे ही पुराणों में नारदीय। पुस्तक 1008 पृष्ठों की है।

६४४ नारदीयपुराणम्

दूर्वां कौसुम्भसूत्रं च युगं श्रीफलमेव वा । भक्ष्याणि च नवे शूर्पे प्रतिद्रव्यं तु षोडश ॥६६॥
समाच्छाद्यान्यशूर्पेण व्रती दद्यात्समन्त्रकम् । क्षीरोदार्णवसंभूता लक्ष्मीश्चन्द्रसहोदरा ॥७०॥
व्रतेनानेन संतुष्टा भवताद्विष्णुवल्लभा । चतस्रः प्रतिमास्तास्तु श्रोत्रियेभ्यः समर्पयेत् ॥७१॥
ततस्तु चतुरो विप्रान् षोडशापि सुवासिनीः । मिष्टान्नेनाशयित्वा तु विसृजेत्ताः सदक्षिणाः ॥७२॥
समाप्तिनियमः पश्चाद्भुञ्जीतेष्टैः समन्वितः । एतद्व्रतं महालक्ष्म्याः कृत्वा विप्र विधानतः ॥७३॥
मुक्त्वैष्टानेहिकान् कामाँल्लक्ष्मीलोके वसेच्चिरम् । एषाऽशोकाष्टमी चोक्ता यस्यां पूर्णं रमाव्रतम् ॥७४॥
अत्राशोकस्य पूजा स्यादेकभक्तं तथा स्मृतम् । कृत्वाऽशोकव्रतं नारी ह्यशोका शोकजन्मनि ॥७५॥
यत्र कुत्रापि संजाता नाव कार्या विचारणा । आश्विने शुक्लपक्षे तु प्रोक्ता विप्र महाष्टमी ॥७६॥
तत्र दुर्गाचनं प्रोक्तं सर्वैरप्युपचारकैः । उपवासं चैकभक्तं महाष्टम्यां विधाय तु ॥७७॥
सर्वतो विभवं प्राप्य मोदते देववच्चिरम् । ऊर्जे कृष्णादिकेऽष्टम्यां करकाख्यं व्रतं स्मृतम् ॥७८॥
तत्रोमासहितः शंभुः पूजनीयः प्रयत्नतः । चंद्रोदयेऽर्घ्यदानं च विधेयं व्रतिभिः सदा ॥७६॥
पुत्रं सर्वगुणोपेतमिच्छद्भिर्विविधं सुखम् । गोपाष्टमीति संप्रोक्ता कार्तिके धवले दले ॥८०॥
तत्र कुर्याद्गवां पूजां गोत्रासं गोप्रदक्षिणाम् । गवानुगमनं दानं वाञ्छन्सर्वाश्च संपदः ॥८१॥
कृष्णाष्टम्यां मार्गशीर्षे मिथुनं दर्भनिर्मितम् । अनघां चानघं तत्र बहुपुत्रसमन्वितम् ॥८२॥
स्थापयित्वा शुभे देशे गोमयेनोपलेपिते । पूजयेद्गन्धपुष्पाद्यैरुपचारैः पृथग्विधैः ॥८३॥
संभोज्य द्विजदांपत्यं विसृजेल्लब्धदक्षिणम् । व्रतमेतन्नरः कृत्वा नारी वा विधिपूर्वकम् ॥८४॥
पुत्रं सल्लक्षणोपेतं लभते नात्र संशयः ॥८५॥


रख उन्हें दूसरे सूप से ढककर "क्षीरोदार्णवसंभूता............" इस मंत्र को पढ़ते हुए दान कर दे । वे चारों
मूर्तियां श्रोत्रिय ब्राह्मणों को समर्पित करे ॥६७-७१॥ तदुपारन्त चार विप्रों और सोलह सधवाओं को मिष्टान्न
भोजन करा कर दक्षिणापूर्वक विदा करे । व्रत-समाप्ति के बाद इष्ट-मित्रों के साथ भोजन करे । विप्र ! महालक्ष्मी
के इस व्रत को विधिपूर्वक करने से मनुष्य ऐहलोकिक भोगों को भोग कर चिरकाल तक लक्ष्मीलोक में वास करता
है । इसका नाम अशोकाष्टमी भी है, जिसमें रमा व्रत संपन्न किया जाता है । इस दिन अशोक की पूजा कर
एकभुक्त करना चाहिये । जो नारी अशोक व्रत करती है, उसे जन्मान्तर में कभी शोक नहीं होता, यह निःसंदेह
है ॥७२-७५३॥ विप्र ! आश्विन-शुक्ल-पक्ष में महाष्टमीव्रत कहा गया है । उस दिन अखिल उपचारों से दुर्गा
की आराधना करनी चाहिए । महाष्टमी में उपवास तथा (उसके पूर्व दिन) एकभुक्त ही करे । जो ऐसा करता
है, वह सकल विभवों को प्राप्त कर चिरकाल तक देवताओं के समान आनन्द करता है ॥७६-७७३॥
कार्तिक-कृष्ण-अष्टमी में करकव्रत किया जाता है । उस दिन उमा सहित शंकर की विधिपूर्वक अर्चना
करनी चाहिए । विविध सुख तथा सर्वगुण संपन्न पुत्र का इच्छुक व्रती चंद्रोदय होने पर अर्घ्य दान दे । कार्तिक
शुक्ल-अष्टमी का नाम गोपाष्टमी है । उस दिन गो-पूजन विहित है । गोओं को ग्रास देकर उनकी प्रदक्षिणा
तथा अनुगमन करे और दान दे । ऐसा करने से सकल संपत्तियों का लाभ होता है ॥७८-८१॥ अगहन-कृष्ण
अष्टमी में कुशों की अनेक मूर्तियों को जिनमें दो दम्पति की और अन्य पुत्रों की हों, गोबर से लीपकर पवित्र
स्थान में स्थापित करके गंध, पुष्प आदि उपचारों से उनकी पूजा करे । पश्चात् द्विजदंपती को खिलाकर
दक्षिणा देकर उन्हें विदा करे । विधिपूर्वक इस व्रत को करने वाला नर या नारी सर्वलक्षणयुक्त पुत्र की

सप्तदशाधिकशततमोऽध्यायः ६४५
मार्गशीर्षसिताष्टम्यां कालभैरवसन्निधौ । उपोष्य जागरं कृत्वा महापापैः प्रमुच्यते ॥८६॥
यत्किंचिदशुभं कर्म कृतं मानुषजन्मनि । तत्सर्वं विलयं याति कालभैरवदर्शनात् ॥८७॥
अथ पौषसिताष्टम्यां श्राद्धमष्टकसंज्ञितम् । पितॄणां तृप्तिदं वर्षं कुलसंततिवर्धनम् ॥८८॥
शुक्लाष्टम्यां तु पौषस्य शिवं सम्पूज्य भक्तितः । भुक्तिमुक्तिमवाप्नोति भक्तिमेकां समाचरन् ॥८९॥
कृष्णाष्टम्यां तु माघस्य भद्रकालीं समर्चयेत् । भक्तितो वैरिबृन्दघ्नीं सर्वकामप्रदायिनीम् ॥९०॥
माघमासे सिताष्टम्यां भीष्मं संतर्पयेद्विज । संतति त्वव्यबच्छिन्नामिच्छंश्चाप्यपराजयाम् ॥९१॥
फाल्गुने त्वसिताष्टम्यां भीमां देवीं समर्चयेत् । तत्र व्रतपरो विप्र सर्वकामसमृद्धये ॥९२॥
शुक्लाष्टम्यां फाल्गुनस्य शिवं चापि शिवां द्विज । गंधाद्यैः सम्यगभ्यर्च्य सर्वसिद्धीश्वरो भवेत् ॥९३॥
फाल्गुनापरपक्षे तु शीतलामष्टमीदिने । पूजयेत्सर्वपक्वान्नैः सप्तम्यां विधिवत्कृतैः ॥९४॥
शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता । शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमोनमः ॥९५॥
वन्देऽहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बराम् । मार्जनीकलशोपेतां विस्फोटकविनाशिनीम् ॥९६॥
शीतले शीतले चेत्थं ये जपंति जले स्थिताः । तेषां तु शीतला देवी स्याद्विस्फोटकशांतिदा ॥९७॥
इत्येवं शीतलामन्त्रैयैः समर्चयते द्विज । तस्य वर्षं भवेच्छांतिः शीतलायाः प्रसादतः ॥९८॥
सर्वमासोभये पक्षे विधिवच्चाष्टमीदिने । शिवां वापि शिवं प्रार्च्य लभते वांछितं फलम् ॥९९॥
इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने चतुर्थपादे द्वादशमासस्थिताष्टमीव्रतकथनं
नाम सप्तदशाधिकशततमोऽध्यायः ॥११७॥

प्राप्त करती है, इसमें संशय नहीं। अगहन-शुक्ल-अष्टमी को कालभैरव के समीप उपवासपूर्वक जागरण करने
से महापातक का नाश होता है ॥८२-८६॥ मनुष्य-जन्म में जो कुछ भी कुत्सित कर्म किया जाता है, वह
कालभैरव के दर्शन से विलीन हो जाता है। पौष-कृष्ण-अष्टमी में अष्टकाश्राद्ध करने से एक वर्ष तक पितरों की
तृप्ति मिलती है तथा वंश की वृद्धि होती है। पौष-शुक्ल-अष्टमी में भक्तिपूर्वक शिव की पूजा करने से भोग
मोक्ष की प्रप्ति होती है। माघ की कृष्णाष्टमी में शत्रुसमूह का नाश करने वाली तथा समस्त कामनाओं को
पूर्ण करने वाली भद्रकाली की अर्चना करनी चाहिये ॥८७-९०॥ द्विज ! माघ-शुक्ल-अष्टमी में भीष्म तर्पण
करने से अक्षय्य वंश तथा विजय की प्राप्ति होती है। फाल्गुन-कृष्ण-अष्टमी में भीमा देवी की अर्चना करने से सकल
कामनायें पूर्ण होती हैं। द्विज ! फाल्गुन-शुक्ल-अष्टमी में गंध, पुष्प आदि से शिव तथा गौरी की अच्छी तरह
पूजा करने से मनुष्य सकल सिद्धियों का स्वामी होता है ॥९१-९३॥ फाल्गुन शुक्ल की अष्टमी में पूजा, पकवान
आदि से विधिपूर्वक शीतलादेवी की अर्चना करे। पकवान आदि सप्तमी को ही बना लेना चाहिए। जो व्यक्ति
"शीतले !......" इस मंत्र से शीतला देवी की आराधना करता है, उसका अरिष्ट शांत हो जाता है।
जो व्यक्ति जल में खड़ा होकर, गधे पर चढ़ने वाली, नंगी रहने वाली, हाथ में झाडू तथा कलश रखने वाली
और विस्फोट रोगों का नाश करने वाली शीतला देवी का ध्यान करते हुए 'शीतला, शीतला' जपता है, उसे
विस्फोट (फोड़ा) का भय नहीं होता। समस्त मासों के दोनों पक्षों की अष्टमियों में शिव या पार्वती का पूजन
करने वाला मनुज वांछित फल को प्राप्त करता है ॥९४-९९॥
श्री नारदीयपुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त चतुर्थपाद में द्वादश-मास-स्थित-अष्टमी-व्रत-कथन नामक
एक सौ सत्रहवां अध्याय समाप्त ॥११७॥
११९ न० पु०

अथाष्टादशाधिकशततमोऽध्यायः
सनातन उवाच
अथ वक्ष्यामि विप्रेंद्र नवम्यस्ते व्रतानि वै । यानि कृत्वा नरा लोके लभंते वांछितं फलम् ॥१॥
चैत्रस्य शुक्लपक्षे तु श्रीरामनवमीव्रतम् । तत्रोपवासं विधिवच्छक्तो भक्तः समाचरेत् ॥२॥
अशक्तश्चैकभक्तं वै मध्याह्नोत्सवतः परम् । विप्रान्संभोज्य मिष्टान्नं रामप्रीति समाचरेत् ॥३॥
गोभूतलहिरण्याद्यैर्वस्त्रालंकरणैस्तथा । एवं यः कुरुते भक्त्या श्रीरामनवमीव्रतम् ॥४॥
विधूय चेहपापानि व्रजेद्विष्णोः परं पदम् । उक्तं मातृवतं चात्र भैरवेण समन्विताः ॥५॥
स्रग्गंधवस्त्रनैवेद्यैश्चतुःषष्टिरतु योगिनीः । अत्रैव भद्रकाली तु योगिनीनां महाबला ॥६॥
ब्राह्मणश्रेष्ठ सर्वासामाधिपत्येऽभिषेचिता । तस्मात्तां पूजयेच्चात्र सोपवासो जितेन्द्रियः ॥७॥
राधे नवम्यांदलयोश्चंडिकां यस्तु पूजयेत् । विधिना स विमानेन देवतैः सह मोदते ॥८॥
ज्येष्ठशुक्लनवम्यां तु सोपवासो नरोत्तमः । उमां संपूज्य विधिवत्कुमारींभोजयेद्विजान् ॥६॥
स्वशक्त्या दक्षिणां दत्त्वा शाल्यन्नं पयसाऽशनुयात् । उमाव्रतमिदं विप्र यः कुर्याद्विधिवन्नरः ॥१०॥
स भुक्त्वेह वरान्भोगानंते स्वर्गगति लभेत् । आषाढे मासि विप्रेंद्र यः कुर्यात्पक्षयोद्विज ॥११॥
नक्तं चैंद्रीं समभ्यर्च्यैरावतगतां सिताम् । स भवेद्देवलोके तु भोगभाग्देवयानगः ॥१२॥

अध्याय ११८
नवमी सम्बन्धी व्रतों की विधि और महिमा
सनातन बोले--द्विजवर्य ! अब मैं नवमी व्रतों के संबंध में कहूँगा, जिनके करने से मनुष्य को इस लोक
में वांछित फल की प्राप्ति होती है । चैत्र के शुक्ल पक्ष में श्रीरामनवमीव्रत किया जाता है । शक्तिशाली पुरुष
उस दिन विधिवत् उपवास करे । यदि अशक्त हो तो एक भुक्त करे और मध्याह्न में उत्सव मनाते हुए राम की
प्रीति के लिये विप्रों को मिष्टान्न खिलाकर गो, भूमि, तिल, सुवर्ण, वस्त्र तथा आभूषण उन्हें दक्षिणा दे । इस
प्रकार भक्ति से जो रामनवमी व्रत करता है, वह निष्पाप होकर विष्णु के परम पद को प्राप्त करता है ॥१-४॥
उस दिन मातृव्रत भी किया जाता है । माला, गंध, वस्त्र तथा नैवेद्य से भैरव सहित चौंसठ योगिनियों की पूजा
करनी चाहिये । विप्रश्रेष्ठ ! समस्त योगिनियों की अधिनाथिका महाबली भद्रकाली की है । इसलिये उनका
पूजन और उपवास इंद्रियनिग्रह पूर्वक करना चाहिये । वैशाख के उभय पक्षों की नवमियों में जो विधिपूर्वक
चंडिका की अर्चना करता है, वह विमान पर आरूढ़ होकर देवताओं के साथ आनन्द लेता है । ज्येष्ठ-शुक्ल-
नवमी में उत्तम मनुष्य विधिपूर्वक उमा की पूजा कर कुमारियों तथा द्विजों को भोजन कराकर दक्षिणा दे तथा
स्वयं खीर खाये । विप्र ! जो नर विधिपूर्वक उमाव्रत को संपन्न करता है वह इस लोक में उत्तम भोगों को भोग
कर अंत में स्वर्ग को जाता है ॥५-१०॥ जो आषाढ़ के दोनों पक्षों के नवमीव्रत को करते हुए रात्रि में ऐरावत
पर अवस्थित शुक्लवर्णा इंद्राणी का ध्यान करके पूजन करता है, वह इस लोक में निखिलभोग-भोक्ता होकर

अष्टादशाधिकशततमोऽध्यायः ६४७

श्रावणे मासि विप्रेन्द्र यः कुर्यान्नक्तभोजनम् । पक्षयोरुपवासं वा कौमारीं चंडिकां यजेत् ॥१३॥
एवं पापहरां गंधैः पुष्पैर्धूपैश्च दीपकैः । नैवेद्यैर्विविधैश्चैव कुमारीभोजनैस्तथा ॥१४॥
एवं यः कुरुते भक्त्या कौमारीव्रतमुत्तमम् । स विमानेन गच्छेद्द्वे देवीलोकं सनातनम् ॥१५॥
भाद्रे तु नवमी शुक्ला नंदाव्हा परिकीर्तिता । तस्यां यः पूजयेद्दुर्गा विधिवच्चोपचारकैः ॥१६॥
सोऽश्वमेधफलं लब्ध्वा विष्णुलोके महीयते । आश्विने शुक्लनवमी महापूर्वा प्रकीर्तिता ॥१७॥
अपराह्ने शमीपूजा कार्याऽस्यां प्राग्दिशि द्विज । ततो निशायां प्राग्यामे खड्गं धनुरिपून्गवाम् ॥१८॥
शूलं शक्तिं च परशुं छुरिकां चर्म खेटकम् । छत्रं ध्वजं गजं चाश्वं गोवृषं पुस्तकं तुलाम् ॥१९॥
दंडं पाशं चक्रशंखौ गंधाद्यैरुपचारकैः । संपूज्य महिषं तत्र भद्रकाल्यै समालभेत् ॥२०॥
एवं बलिं विधायूथ भुक्त्वा पक्वान्नमेव च । द्विजेभ्यो दक्षिणां दत्त्वा व्रतं तत्र समापयेत् ॥२१॥
एवं यः पूजयेद् दुर्गां नृणां दुर्गतिनाशिनीम् । इह भुक्त्वा वरान्भोगानंते स्वर्गतिमाप्नुयात् ॥२२॥
कार्तिके शुक्लनवमी याऽक्षया सा प्रकीर्तिता । तस्यामश्वत्थमूले वै तर्पणं सम्यगाचरेत् ॥२३॥
देवानां च ऋषीणां च पितॄणां चापि नारद । स्वशाखोक्तैस्तथा मंत्रैः सूर्यायार्घ्यं ततोऽर्पयेत् ॥२४॥
ततो द्विजाग्भोजयित्वा मिष्टान्नेन मुनीश्वर । स्वयं भुक्त्वा च विहरेद्विप्रजेभ्यो दत्तदक्षिणः ॥२५॥
एवंयः कुरुते भक्त्या जपदानं द्विजार्चनम् । होमं च सर्वमक्षय्यं भवेदिति विधेर्वचः ॥२६॥
मार्गे तु शुक्लनवमी नंदिनी परिकीर्तिता । तस्यामुपोषितो यस्तु जगदंबां प्रपूजयेत् ॥२७॥
गंधाद्यैः सोऽश्वमेधस्य फलभाङ्गात्र संशयः । पौषे शुक्लनवम्यां तु महामायां प्रपूजयेत् ॥२८॥
एकभक्तपरो विप्र वाजपेयफलाप्तये । माघमासे तु या शुक्ला नवमी लोकपूजिता ॥२९॥

(अंत में) विमान से प्रयाण करता है। विप्रेन्द्र ! श्रावण के उभय पक्षों की नवमियों में जो दैनिक उपवास कर रात्रि में भोजन करता है तथा कुमारी चंडिका को पूजता है, वह सनातन देवी लोक को जाता है ॥११-१५॥

भादों की शुक्ल नवमी आनंदा कहलाती है। उसमें विधिवूर्वक दुर्गा को सोपचार पूजा करने से मनुष्य अश्वमेध का फल प्राप्त कर वैकुण्ठ में पूजित होता है। आश्विन-शुक्ल की नवमी महापूर्वा कहलाती है। उस दिन मध्याह्न के बाद पूर्व दिशा में शमीवृक्ष का पूजन करना चाहिये ॥१६-१७३॥

रात्रि के प्रथम प्रहर में खड्ग, धनुष, बाण, गदा, त्रिशूल, शक्ति, परशु, छुरिका, चर्म, खेटक, छत्र, ध्वज, गज, अश्व, गो, वृषभ, पुस्तक, तराजू, दंड, पाश, चक्र तथा शंख की गंध आदि उपचारों से पूजा कर भद्रकाली को भैंसे की बलि दे। अनन्तर द्विजों को पकवान आदि खिलाकर दक्षिणा देकर व्रत समाप्त करे। इस प्रकार जो मनुष्य दुर्गा की आराधना करता है, उसकी दुर्गति नहीं होती; प्रत्युत इस लोक में अखिल भोगों को भोगकर अंत में वह स्वर्ग को प्राप्त करता है ॥१८-२२॥ कार्तिक-शुक्ल-नवमी का नाम क्षया है। उस दिन पीपल के मूल में देवों, ऋषियों तथा पितरों का तर्पण कर अपनी शाखा के मंत्रों से सूर्य को अर्घ्य समर्पण करे। मुनीश्वर ! तदुपरान्त द्विजों को मिष्टान्न खिला कर उन्हें दक्षिणा दे और स्वयं भोजन करे। इस प्रकार जो जप, दान, द्विजपूजा तथा हवन करता है, उसके किये हुए सकल कर्म अक्षय्य होते हैं, ऐसा ब्रह्मा ने कहा है। अगहन की शुक्ल-नवमी नंदिनी कहलाती है। उस दिन जो उपवास करके गंध आदि से जगदम्बा की पूजा करता है, उसे अश्वमेध का फल मिलता है, इसमें संशय नहीं ॥२३-२७॥ विप्र ! पौष-शुक्ल-नवमी में जो एक भुक्त करते हुए महामाया की पूजा करता है, उसकी वाक्सिद्धि होती है। माघमास के शुक्ल पक्ष की जो लोकपूजिता नवमी

९४८ नारदीयपुराणम्
महानंदेति सा प्रोक्ता सदानंदकरी नृणाम् । तस्यां स्नानं तथा दानं जपो होम उपोषणम् ॥३०॥
सर्वमक्षयतां याति नात्र कार्या विचारणा । फाल्गुनामलपक्षस्य नवमी या द्विजोत्तम ॥३१॥
आनंदा सा महापुण्या सर्वपापहरा स्मृता । सोपवासोऽर्चयेत्तत्र यस्त्वांनंदां द्विजोत्तम ॥३२॥
स लभेद्वांछितान्कामान्सत्यं सत्यं मयोदितम् ॥३३॥
इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने चतुर्थपादे द्वादशमासस्थितनवमीव्रतकथनं
नामाष्टादशाधिकशततमोऽध्यायः ॥११८॥
एकोनविंशत्यधिकशततमोऽध्यायः
सनातन उवाच
अथ तेऽहं प्रवक्ष्यामि दशम्यां वै व्रतानि च । यानि कृत्वा नरो भक्त्या धर्मराजप्रियो भवेत् ॥१॥
चैत्रशुक्लदशम्यां तु धर्मराजं प्रपूजयेत् । तत्कालसंभवैः पुष्पैः फलैर्गन्धादिभिस्तथा ॥२॥
सोपवासो वैकभक्तो भोजयित्वा द्विजोत्तमान् । चतुर्दश ततस्तेभ्यः शक्त्या दद्याच्च दक्षिणाम् ॥३॥
एवं यः कुरुते विप्र धर्मराजप्रपूजनम् । स धर्मस्याज्ञयागच्छेद् देवैः साधर्म्यमच्युतः ॥४॥
है, उसका नाम महानंदा है। वह मनुष्यों को सदा आनन्द देती है। उस दिन स्नान, दान, जप, होम, उपवास
आदि जो कुछ किये जाते हैं, वे अक्षय होते हैं, इसमें विचार करने की आवश्यकता नहीं। द्विजवर्य ! फाल्गुन-
शुक्लपक्ष की जो नवमी है, उसका नाम आनंदा है। वह महापुण्यदायिनी तथा अखिलपापहारिणी है। उस दिन
जो उपवास करते हुए नंदा देवी की अर्चना करता है, उसका अभीष्ट सिद्ध होतो है, यह मैं सत्य कहता
हूँ ॥२८-३३॥
श्रीनारदीय पुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त चतुर्थपाद में द्वादशमासस्थित नवमी व्रत कथन नामक
एक सो अठारहवाँ अध्याय समाप्त ॥११८॥
अध्याय ११९
बारह मासों का दशमी व्रत
सनातन बोले--अब मैं तुम्हें दशमी के व्रतों को बतलाऊँगा, जिनके भक्तिपूर्वक अनुष्ठान से मनुष्य
धर्मराज का प्रिय होता है। चैत्र-शुक्ल-दशमी में उपवास या एक भक्त करते हुए सामयिक पुष्प, फल एवम्
सुगंधित द्रव्यों से धर्मराज की पूजा कर चौदह उत्तम ब्राह्मणों को खिलाकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये ॥१-३॥
विप्र ! जो इस प्रकार धर्मराज का पूजन करता है, वह उनकी आज्ञा से देवलोक को जाता है। वैशाख-शुक्ल-

एकोनविंशत्यधिकशततमोऽध्यायः ६४६
दशम्यां माधवे शुक्ले विष्णुमभ्यर्च्य मानवः । गन्धाद्यैरुपचारैश्च श्वेतपुष्पैः सुगन्धिभिः ॥५॥
शतं प्रदक्षिणाः कृत्वा विप्रान्संभोज्य यत्नतः । लभते वैष्णवं लोकं नात्रकार्या विचारणा ॥६॥
ज्येष्ठे शुक्लदशम्यां तु जाह्नवी सरितां वरा । समायाता धरां स्वर्गात्तस्मात्सा पुण्यदा स्मृता ॥७॥
ज्येष्ठः शुक्लदलं हस्तो बुधश्च दशमी तिथिः । गरानन्दव्यतीपाताः कन्येंदुवृषभास्कराः ॥८॥
दशयोगः समाख्यातो महापुण्यतमो द्विज । हरते दश पापानि तस्माद्दशहरः स्मृतः ॥६॥
अस्यां यो जाह्नवीं प्राप्य स्नाति संप्रीतमानसः । विधिना जाह्नवीतोये स याति हरिमन्दिरम् ॥१०॥
आषाढशुक्लदशमी पुण्या मन्वादिकैः स्मृता । तस्यां स्नानं जपो दानं होमो वा स्वर्गतिप्रदाः ॥११॥
श्रावणे शुक्लदशमी सर्वाशापरिपूतिदा । अस्यां शिवार्चनं शस्तं गन्धाद्यैरुपचारकैः ॥१२॥
तत्रोपवासो नक्तं वा द्विजानां भोजनं जपः । हेम्नो दानं च घेन्वादेः सर्वपापप्रणाशनम् ॥१३॥
अथो नभस्यशुक्लायां दशम्यां द्विजसत्तम । व्रतं दशावताराख्यं तत्र स्नानं जलाशये ॥१४॥
कृत्वा संध्यादिनियमं देवर्षिपितृतर्पणम् । ततो दशावताराणि समभ्यर्च्यत्समाहितः ॥१५॥
मत्स्यं कूर्मं वराहं च नरसिंहं त्रिविक्रमम् । रामं रामं च कृष्णं च बौद्धं कल्किनमेव च ॥१६॥
दशमूर्तीस्तु सौवर्णीः पूजयित्वा विधानतः । दशभ्यो विप्रवर्येभ्यो दद्यात्सत्कृत्य नारद ॥१७॥
उपवासं चैकभक्तं कृत्वा संभोज्य वाडवान् । विसृज्य पश्चाद्भुञ्जीत स्वयं स्वेष्टैः समाहितः ॥१८॥
भक्त्या कृत्वा व्रतं ह्येतद्भुक्त्वा भोगानिहोत्तमान् । विमानेन व्रजदंते विष्णुलोकं सनातनम् ॥१९॥
दशमी में सुगन्धित श्वेतपुष्प तथा गंध आदि उपचारों से विष्णु की अर्चना कर सो बार प्रदक्षिणा करके
ब्राह्मणों को यत्नपूर्वक खिलाना चाहिये । जो ऐसा करता है, उसे विष्णुलोक की प्राप्ति होती है, इसमें विचार
करने की आवश्यकता नहीं । ज्येष्ठ-शुक्ल-दशमी में सरित्-श्रेष्ठ जाह्नवी स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थी । इसलिये
वह तिथि पुण्यदायिनी मानी जाती है । ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, हस्त नक्षत्र, बुध दिन दशमी तिथि, गर करण,
आनन्द योग, व्यतीपात, कन्या राशि के चन्द्रमा और वृष राशि के सूर्य इन दश योगों का जब समावेश होता है
तब वह दिन महापुण्यदायक माना जाता है । वह दश प्रकार के पापों का हरण करता है । इसलिये वह 'दशहर'
कहलाता है ॥४-९॥
उस दिन जो प्रसन्नचित्त से विधिवूवक गंगा में स्नान करता है, वह वैकुंठ को जाता है । आषाढ़-
शुक्ल की दशमी पुण्यदायिनी होती है । उसमें किये जाने वाले स्नान, जप, दान तथा होम स्वर्ग को देते हैं ।
श्रावण-शुक्ल दशमी समस्त आशाओं को पूर्ण करती है । उस दिन गंध आदि उपचारों से शिवार्चन करना प्रशस्त
है । दैनिक व्रत, ब्राह्मण-भोजन, जप, सुवर्णदान तथा गोदान करने से निखिल पापों का नाश होता है । द्विज-
श्रेष्ठ ! श्रावण-शुक्ल-दशमी का नाम दशा है । उस दिन दशावतार-व्रत करना चाहिये । जलाशय में स्नान कर
संध्या और देव, ऋषि तथा पितरों का तर्पण करे ॥१०-१४ १/२॥ पश्चात् समाहितचित्त से मत्स्य, कूर्म, वराह,
नरसिंह, त्रिविक्रम, राम, परशुराम, कृष्ण, बौद्ध तथा कल्की—इन दश अवतारों की दश सुवर्णमयी प्रतिमाओं
का विधिवूवक पूजन कर दश उत्तम ब्राह्मणों को सम्मानपूर्वक प्रतिमायें समर्पित कर दे । उस दिन उपवास या
एक भक्त करना चाहिये । ब्राह्मणों को खिलाकर पश्चात् सावधानी से स्वयं भोजन करे । जो व्यक्ति भक्ति से
इस व्रत को करता है, वह ऐहलोकिक उत्तम भोगों को भोग कर अन्त में विमान से सनातन विष्णुलोक को
जाता है ॥१५ १९॥

६५० नारदीयपुराणम्
आश्विने शुक्लदशमी विजया सा प्रकीर्तिता । चतुर्गोमर्यपिण्डानि प्रातर्वैस्थ्य गृहांगणे ॥२०॥
चक्रवालस्वरूपेण तन्मध्ये रामलक्ष्मणौ । तथा भरतशत्रुघ्नौ पूजयेच्चतुरोऽपि हि ॥२१॥
सपिधानासु पात्रीषु गोमयीषु चतसृषु । क्लिन्नं धान्यं सरोप्यं तु धृत्वा धौतांशुकावृतम् ॥२२॥
पितृमातृभ्रातृपुत्रजायाभृत्यसमन्वितम् । संपूज्य गन्धपुष्पाद्यैर्नैवेद्यैश्च विधानतः ॥२३॥
नमस्कृत्याथ भुंजीत द्विजान्संभोज्य पूजितान् । एवं कृत्वा विधानं तु नरो वर्षे सुखान्वितः ॥२४॥
धनधान्यसमृद्धश्च निश्चितं जायते द्विज । अथापराह्णसमये नवम्यां संनिमंत्रिताम् ॥२५॥
पूर्वं दिक्षु शमीं विप्र गत्वा तन्मूलजां मृदम् । गृहीत्वा स्वगृहं प्राप्य गीतवादित्रनिःस्वनैः ॥२६॥
संपूज्य तां विधानेन संज्जीकृत्य स्वकं बलम् । निर्गत्य पूर्वद्वारेण ग्रामाद्वहिरेनाकुलः ॥२७॥
ततः शत्रुप्रतिकृतिं निर्मितां पत्रकादिभिः । मनसा कल्पितां वापि स्वर्जयुक्शरेण वै ॥२८॥
विध्येदिति भृशं प्रीतः प्राप्नुयात्स्वगृहं निशि । एवं कृतविधिर्वापि गच्छेद्रा शत्रुनिग्रहे ॥२९॥
एषैवं दशमी विप्र विधिनाऽऽचरिता सदा । धनं जयं सुतान् गाश्च गजायं लभतेऽखिलम् ॥३०॥
दद्यादिह शरीरांते स्वर्गतिं चापि नारद । दशम्यां कार्तिके शुक्ले सार्वभौमव्रतं चरेत् ॥३१॥
कृतोपवासो वैकाशी निशीथेऽपूपकादिभिः । दशदिक्षु बलिं दद्याद् गृहाद्बहिः पुराद्बहिः ॥३२॥ /
मंडलेऽष्टदले क्लृप्ते गोपिङ्गेलिप्ताधरातले । मन्त्रैरेभिर्द्विजश्रेष्ठ गणेशादि कुलार्चनः ॥३३॥
यो मे पूर्वगतः पाप्मा पाषकेनेह कर्मणा । तमिन्द्रो देवराजोऽद्य नाशयत्वाखिलेष्टदः ॥३४॥
यो मे वह्निगतः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । तेजोराजोऽद्य वह्निस्तं नाशयत्वाखिलेष्टदः ॥३५॥

आश्विन की शुक्ल-दशमी विजया नाम से प्रसिद्ध है । उस दिन प्रातःकाल आंगन में गोबर के चार पिण्ड
मंडलाकार रखे । उनके भीतर राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न की प्रतिमाओं का पूजन करे । उन गोमर्यपिण्डों
के ऊपर भीगा हुआ धान तथा चांदी रख कर धुले वस्त्र से ढक दे । फिर पिता, माता, भ्राता, पुत्र, स्त्री तथा
नौकर समेत गंध, पुष्प, नैवेद्य आदि से विधिपूर्वक पूजा कर नमस्कार करके सम्मानित विप्रों को भोजन कराये ।
द्विज ! जो नर एक वर्ष भी विधिपूर्वक इस व्रत को करता है, वह निश्चय ही सुखी एवम् धनधान्यसंपन्न
होता है ॥२०-२४½॥ उक्त तिथि को मध्याह्न के बाद पूर्व दिशा में जाकर नवमी तिथि को ही निमंत्रित किये
गये शमीवृक्ष के मूल से मृत्तिका लेकर अपने घर को लौटे । तदनन्तर गीत-वाद्य के साथ मृत्तिका की बनी प्रतिमा
का पूजन कर वाहन पर चढ़कर गांव से बाहर पूर्व दिशा में प्रसन्नतापूर्वक यात्रा करे । पश्चात् पद्म आदि से निर्मित
या मन से परिकल्पित शत्रु की प्रतिमा को सोने के अनेक बाणों से बार-बार वेध करे । फिर रात्रि में प्रसन्नता-
पूर्वक अपने घर को लौट आये । विप्र ! उक्त दशमी में जो व्यक्ति इस प्रकार आचरण करता है, वह धन, जय,
पुत्र, गौ, हाथी, घोड़ा, बकरी तथा भेड़ प्राप्त करता है और देहावसान होने पर उसे स्वर्ग मिलता
है ॥२५-३०½॥
नारद ! कार्तिक-शुक्ल-दशमी में सार्वभौमव्रत करना चाहिये । उस दिन उपवास या एकभुक्त करते हुए
रात्रि में चतुर्दिक्षु पुए आदि की बलि चढ़ाये । बलि घर या नगर से बाहर चढ़ानी चाहिये । द्विजश्रेष्ठ ! मंडल
की भूमि को गोबर से लीप कर अष्टदल कमल का विन्यास करें । उस पर गणेश आदि की अर्चना कर
"पूर्व दिशा में जो मैंने पापकर्म किया है, उसे अखिल कामनादायक देवराज इंद्र नष्ट करें । अग्नि-दिशा में
जो मैंने पाप किया है, उसे सकलकामनादायक तेजोराज अग्नि नष्ट करें ॥३१-३५॥ दक्षिण-दिशा में जो मैंने

एकोनविंशत्यधिकशततमोऽध्यायः ३५१
यो मे दक्षगतः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । तं यमः प्रेतराजो वै नाशयत्वखिलेष्टदः ॥३६॥
यो मे नैर्ऋतिगः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । रक्षोराजो नैर्ऋतिस्तं नाशयत्वखिलेष्टदः ॥३७॥
यो मे पश्चिमगः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । यादःपतिस्तं वरुणो नाशयत्वखिलेष्टदः ॥३८॥
यो मे वायुगतः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । वायुस्तं मरुतां राजो नाशयत्वखिलेष्टदः ॥३९॥
यो मे सौम्यगतः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । सोमस्तमृक्षयक्षेशो नाशयत्वखिलेष्टदः ॥४०॥
यो म ईशगतः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । ईशानो भूतनाथस्तं नाशयत्वखिलेष्टदः ॥४१॥
यो म ऊर्ध्वगतः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । ब्रह्मा प्रजापती शस्तं नाशयत्वखिलेष्टदः ॥४२॥
यो मेऽधःसंस्थितः पाप्मा पापकेनेह कर्मणा । अनंतो नागराजस्तं नाशयत्वखिलेष्टदः ॥४३॥
इत्येवं दिक्षु दशसु बलिं दत्त्वा समाहितः । क्षेत्रपालाय तद्वाह्ये क्षिपेद्बलिमर्तंद्रितः ॥४४॥
एवं कृतविधिः शेषं निशायां निनयेत्सुधीः । गीतैः सुमंगलप्रायैः स्तवपाठैर्जपादितिः ॥४५॥
प्रातः स्नात्वा समभ्यर्च्य लोकपालान् द्विजोत्तमान् । द्वादशाभ्यर्च्य संभोज्य शक्तितो दक्षिणां ददेत् ॥४६॥
इत्थं कृत्वा व्रतं विप्र भोगा भुंक्त्वेहिकाञ्छुभान् । युगं स्वर्गसुखं भुक्त्वा सार्वभौमौ नृपो भवेत् ॥४७॥
मार्गशुक्लदशम्यां तु चरेदारोग्यकं व्रतम् । गंधाद्यैरर्चयेद्विप्रान् दश तच्चरणोदकम् ॥४८॥
पीत्वाऽथ दक्षिणां दत्त्वा विसृजेदेकभोजनः । एतत्कृत्वा व्रतं विप्र ह्यारोग्यं प्राप्य भूतले ॥४९॥
धर्मराजप्रसादेन मोदते दिवि देववत् । पौषे दशम्यां शुक्लायां विश्वेदेवान् समर्चयेत् ॥५०॥
क्रतुं दक्षं वसुन्सत्यं कालं कामं मुनिं गुरुम् । विप्रं रामं च दशधा केशवांस्तान्समास्थितः ॥५१॥

कुत्सित कर्म किया है, उसे सर्वकामनादायक प्रेतराज यम नष्ट करें ॥३१-३६॥ निर्ऋति-दिशा में जो मैंने पातक
किया है, उसे रक्षोराज नैर्ऋति नष्ट करें । पश्चिम-दिशा में जो मैंने पाप किया है, उसे समस्तकामनापूरक
यादःपति वरुण नष्ट करें । वायु-दिशा में जो मैंने पापकर्म किया है, उसे अखिलकामनादायक मरुत्-स्वामी
वायु नष्ट करें । सोम-दिशा में जो मैंने पाप किया है, उसे निखिलकामनादायक तथा नक्षत्रों एवम् यक्षों के राजा
सोम नष्ट करें । ईश-दिशा में जो मैंने पाप किया है, उसे समस्त अभिलाषाओं को पूर्ण करने वाले भूतनाथ
रुद्र नष्ट करें । जो मैंने ऊर्ध्वदिशा में ऊपर पाप किया है, उसे प्रजापति ब्रह्मा नष्ट करें ॥३६-४२॥
जो मैंने अधोदिशा (नीचे) में पाप किया है, उसे अखिलेष्टदायक नागराज अनंत नष्ट करें ।” यह
उच्चारण करते हुए दशों दिशाओं में समाहितचित्त से बलि दे । मंडप से बाहर क्षेत्रपाल को निरालस्यपूर्वक
बलि देनी चाहिये । सुधी व्यक्ति मांगलिक गीत, स्तुति, पाठ तथा जप आदि से उस रात्रि को व्यतीत कर
प्रातःकाल स्नान के बाद लोकपालों की अर्चना करें । पश्चात् बारह उत्तम ब्राह्मणों को सम्मानपूर्वक भोजन
कराकर यथाशक्ति दक्षिणा दे । विप्र ! जो इस तरह व्रत संपन्न करता है, वह ऐहलौकिक उत्तम भोगों को
भोग कर एक युग तक स्वर्गसुख प्राप्त करता है और अन्त में चक्रवर्ती राजा होकर जन्म लेता है ॥४३-४७॥
अगहन-शुक्ल-दशमी में आरोग्यव्रत करना चाहिये । उस दिन गंध आदि उपचारों से दश विप्रों की
पूजा कर उनका चरणोदक पान करें । पश्चात् उन्हें दक्षिणा देकर विदा करके एक भुक्त करें । विप्र ! इस
व्रत का करने वाला व्यक्ति भूतल पर आरोग्य लाभ कर धर्मराज की कृपा से स्वर्ग में देवतुल्य आनन्द का
उपभोक्ता होता है । पौषशुक्ल-दशमी में विश्वेदेवों की अर्चना करनी चाहिये । क्रतु, दक्ष, वसु, सत्य, काल,

६५२ नारदीयपुराणम्
स्वापयित्वा दर्भमयानासनेषु च संस्थितान् । गंधैर्धूपैस्तथा दीपैर्नैवेद्यैश्चापि नारद ॥५२॥
प्रत्येकं दक्षिणां दत्त्वा प्रणिपत्य विसर्जयेत् । दक्षिणां तां द्विजाग्येभ्यो गुरवे वा समर्पयेत् ॥५३॥
एवं कृतविधिचैकभक्तो भोगी व्रती भवेत् । लोकद्वयस्य विप्रर्षे नात्र कार्या विचारणा ॥५४॥
माघशुक्लदशम्यां तु सोपवासो जितेंद्रियः । देवानंगिरसो नाम दशंसम्यक्समर्चयेत् ॥५५॥
कृत्वा स्वर्णमयान्विप्र गंधाद्यैरुपचारकैः । आत्मा ह्यायुर्मनो दक्षो मदः प्राणस्तथैव च ॥५६॥
बर्हिष्मांश्च गविष्ठश्च दत्तः सत्यश्च ते दश । दश विप्रान्भोजयित्वा मधुरान्नेन नारद ॥५७॥
मूर्तीस्तेभ्यः प्रदद्यात्ताः स्वर्गलोकाप्तये क्रमात् । अंत्यशुक्लदशम्यां तु चतुर्दश यमान्यजेत् ॥५८॥
यमश्च धर्मराजश्च मृत्युरेवांतकस्तथा । वैवस्वतश्च कालश्च सर्वभूतक्षयस्तथा ॥५९॥
औदुम्बरश्च दध्नश्च द्वौ नीलपरमेष्ठिनौ । वृकोदरश्च चित्रश्च चित्रगुप्तश्चतुर्दश ॥६०॥
गन्धाद्यैरुपचारैश्च समभ्यर्चाय तर्पयेत् । तिलांबुमिश्रांजलिमिरद्भिः प्रत्येकशस्त्रिभिः ॥६१॥
ततश्च दद्यात्सूर्यार्घ ताम्रपात्रेण नारद । रक्तचंदनसंमिश्रतिलाक्षतयवांशुभिः ॥६२॥
एहि सूर्यसहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते । गृहाणार्घं मया दत्तं भवत्या मामनुकंपय ॥६३॥
इति मंत्रेण दत्त्वाऽर्घ्यं विप्रान्भोज्य चतुर्दश । रौप्यां मुदक्षिणां दत्त्वा द्विसृज्याश्नीत च स्वयम् ॥६४॥
एवं कृतविधिर्विप्र धर्मराजप्रसादतः । भुक्त्वा भोगांश्च पुत्रार्थीनैहिकान्देवदुर्लभान् ॥६५॥
विमानवरमास्थाय देहांते विष्णुलोकभाक् ॥६६॥
इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने चतुर्थपादे द्वादशमासस्थितदशमीव्रतनिरूपणं
नामैकोनविंशत्यधिकशततमोऽध्यायः ॥११९॥
काम, मुनि, गुरु, विप्र, राम तथा केशव की कुशमय प्रतिमाओं को आसनों पर अवस्थित कर गंध, धूप, दीप
तथा नैवेद्य से उनकी पूजा करें पश्चात् प्रत्येक को दक्षिणा देकर प्रणाम करके विसर्जन करें । नारद ! वह
दक्षिणा उत्तम ब्राह्मणों को या गुरु को समर्पित करनी चाहिए । जो व्यक्ति एक भुक्त करते हुए उपर्युक्त प्रकार
से व्रत को संपन्न करता है, वह ऐहलोकिक तथा पारलौकिक सुखों का भोक्ता होता है, इसमें सोचने की आवश्यकता
नहीं ।।४८-५४।।
माघ-शुक्ल-दशमी में उपवास तथा इंद्रियसंयम करते हुए आत्मा, आयु, मन, दक्ष, मद, प्राण, बर्हिष्मान,
गविष्ठ, दत्त तथा सत्य नामक दश आंगिरस देवों की स्वर्णमयी प्रतिमाओं का गंध आदि उपचारों से पूजन
कर दश विप्रों को मिष्टान्न खिलाये । नारद ! वे मूर्तियां उन्हीं लोगों को दे देनी चाहिए । ऐसा करने से
स्वर्ग की प्राप्ति होती है । फाल्गुन-शुक्ल-दशमी में चौदह धर्मों की पूजा करनी चाहिये । यम, धर्मराज, मृत्यु,
अंतक, वैवस्वत, काल, सर्वभूतक्षय, औदुम्बर, दध्न, नील, परमेष्ठी, वृकोदर, चित्र, और चित्रगुप्त की गंध
आदि सामग्रियों से पूजा कर कुश, तिल, जल से तर्पण करे । पश्चात् ताम्रपात्र में रक्तचंदन, तिल, अक्षत, यव
तथा जल रखकर "एहि...अनुकंपय" इस मंत्र से अर्घ्य दे । फिर चौदह ब्राह्मणों को खिलाकर सोना-चांदी
दक्षिणा देकर विदा करे । अनन्तर स्वयं भी भोजन करे । विप्र ! जो इस प्रकार व्रत करता है, वह ऐहलोकिक
दिव्य भोगों को भोग कर अन्त में उत्तम विमान से विष्णुलोक को जाता है ५५-६६॥
श्री नारदीयपुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त चतुर्थ पाद में द्वादशमास स्थित दशमी व्रतनिरूपण
नामक एक सौ उन्नीसवाँ अध्याय समाप्त ॥११९॥

विंशत्यधिकशततमोऽध्यायः
सनातन उवाच
एकादश्यां तु द्वयोर्निराहारः समाहितः । नानापुष्पैर्मने कृत्वा विचित्रं मण्डपं शुभम् ॥१॥
स्नात्वा सम्यग्विधानेन सोपवासो जितेंद्रियः । संपूज्य विधिवद्विष्णुं श्रद्धया सुसमाहितः ॥२॥
उपचारैर्बहुविधैर्जपैर्होमैः प्रदक्षिणैः । स्तोत्रपाठैर्बहुविधैर्गीतवाद्यैर्मनोहरैः ॥३॥
दंडवत्प्रणिपातैश्च जयशब्दैर्मनोहरैः । रात्रौ जागरणं कृत्वा याति विष्णोः परं पदम् ॥४॥
चैत्रस्य शुक्लैकादश्यां सोपवासो नरोत्तमः । कृत्वा च नियमान्सर्वान्वक्ष्यमाणान्दिनत्रये ॥५॥
द्वादश्यां पूजयेद्भक्त्या वासुदेवं सनातनम् । उपचारैः षोडशभिस्ततः संभोज्य बांधवान् ॥६॥
दत्त्वा च दक्षिणां तेभ्यो विसृज्याश्नीत च स्वयम् । इयं तु कामदा नाम सर्वपातकनाशिनी ॥७॥
भुक्तिमुक्तिप्रदा विप्र भक्त्या सम्यगुपोजिता । वैशाखकृष्णैकादश्यां समुपोष्य विधानतः ॥८॥
वरूथिनीं परदिने पूजयेन्मधुसूदनम् । स्वर्णान्नकन्याधेनूनां दानमत्र प्रशस्यते ॥६॥
वरूथिनीव्रतं कृत्वा नरो नियमतत्परः । सर्वपापविनिर्मुक्तो वैष्णवं लभते पदम् ॥१०॥
वैशाखशुक्लैकादश्यां समुपोष्य च मोहिनीम् । स्नात्वा परेऽह्नि संपूज्य गंधाद्यैः पुरुषोत्तमम् ॥११॥
संभोज्य विप्रान्मुच्येत पातकेभ्यो न संशयः । ज्येष्ठस्य कृष्णैकादश्यां समुपोष्य परां नृप ॥१२॥
द्वादश्यां नैष्ठिकं कृत्वा समभ्यर्च्य त्रिविक्रमम् । ततो द्विजाग्र्यान्संभोज्य दत्त्वा तेभ्यश्च दक्षिणाम् ॥१३॥
सर्वपापविनिर्मुक्तो विष्णुलोकं व्रजेन्नरः । ज्येष्ठस्य शुक्लैकादश्यां निर्जलां समुपोष्य तु ॥१४॥
अध्याय १२०
बारह मासों का एकादशीव्रत तथा दशमी आदि तीन दिनों के पालनीय विशेष नियम
सनातन बोले- मुने ! दोनों पक्षों की एकादशी तिथि में निराहार तथा सुसंयत होकर सुन्दर मंडप
को बहुविध पुष्पों से सुशोभित करे। अच्छी तरह उपवास तथा इंद्रिय संयम करते हुए विधिवूर्वक स्नान करके
श्रद्धा एवम् भक्ति से विष्णु की आराधना करे। जप, होम, प्रदक्षिणा, स्तोत्रपाठ, मनोहर गीत-वाद्य,
दंडवत्प्रणाम, सुन्दर जयशब्दोच्चारण आदि उपचारों से उनकी आराधना करते हुए रात्रि में जागरण करे।
ऐसा करने से विष्णु के परम पद की प्राप्ति होती है ॥१-४॥
चैत्र-शुक्ल-एकादशी में उत्तम मानव उपवास करते हुए वक्ष्यमाण नियमों का तीन दिनों तक पालन
करे। द्वादशी में भक्ति से सनातन वासुदेव की षोडशोपचार पूजा कर ब्राह्मणों को भोजन कराये। पश्चात् उन्हें
दक्षिणापूर्वक विदा करके स्वयं भोजन करे। विप्र ! इस एकादशी का नाम कामदा है। इसमें सम्यक् उपवास
करने से सकल पातकों का नाश तथा भोग-मोक्ष का लाभ होता है ॥५-८॥
वैशाख-कृष्ण-एकादशी का नाम वरूथिनी है। उसमें विधिवूर्वक उपवास कर दूसरे दिन मधुसूदन की
पूजा करनी चाहिये । उस दिन सुवर्ण, अन्न, कन्या तथा धेनुओं का दान भी प्रशस्त माना गया है। जो नर
१२० ना० पु०

६५४ नारदीयपुराणम्
उदयादुदयं यावद्भास्करस्य द्विजोत्तम । प्रभाते कृतनित्यस्तु द्वादश्यामुपचारकैः ॥११५॥
हृषीकेशं समभ्यर्च्य विप्रान् संभोज्य शक्तितः । चतुर्विंशेकादशीनां फलं यत्तत्समाप्नुयात् ॥११६॥
आषाढकृष्णैकादश्यां योगिनीं समुपाष्य वै । नारायणं समभ्यर्च्य द्वादश्यां कृतनित्यकः ॥११७॥
ततः संभोज्य विप्राग्र्यान्दत्त्वा तेभ्यश्च दक्षिणाम् । सर्वदानफलं प्राप्य मोदते विष्णुमन्दिरे ॥११८॥
आषाढशुक्लैकादश्यां यद्विधानं शृणुष्व तत् । उपोष्य तस्मिन् दिवसे विधिवन्मंडपे शुभे ॥११९॥
स्थापयेत्प्रतिमां विष्णोः शंखचक्रगदाम्बुजैः । लसच्चतुर्भुजामग्र्यां कांचनीं वाथ राजतीम् ॥१२०॥
पीतांबरधरां शुभ्रे पर्य्यंके स्वास्तृते द्विज । ततः पंचामृतैः स्नाप्य मन्त्रैः शुद्धजलेन च ॥१२१॥
पौरुषेणैव सूक्तेन ह्युपचारान् प्रकल्पयेत् । नीराजनांतान्पाद्यादींस्ततः संप्रार्थयेद्धरिम् ॥१२२॥
सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत्सुप्तं भवेदिदम् । विबुद्धे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्वं चराचरम् ॥१२३॥
इति संप्रार्थ्य देवाग्रे चातुर्मास्यप्रबोदितान् । नियमांस्तु यथाशक्ति गृह्णीयाद्भक्तिमान्नरः ॥१२४॥
ततः प्रभाते द्वादश्यां समर्च्यच्छेषशायिनम् । उपचारैः षोडशभिस्ततः संभोज्य वाडवान् ॥१२५॥
प्रतोष्य दक्षिणाभिश्च स्वयं भुञ्जीत वाग्यतः । ततःप्रभृति विप्रेंद्र गन्धाद्यैः प्रत्यहं यजेत् ॥१२६॥
कृत्वैवं विधिना विप्र देवस्य शयनीव्रतम् । भुक्तिमुक्तियुतो मर्त्यो भवेद्विष्णोः प्रसादतः ॥१२७॥
नियमपूर्वक वरूथिनी व्रत करता है, वह सकल पातकों से मुक्त होकर वैकुंठ को जाता है। वैशाख-शुक्ल-
एकादशी का नाम मोहिनी है। उस दिन उपवास करते हुए दूसरे दिन स्नानोपरान्त गंध आदि उपचारों से
पुरुषोत्तम की पूजा कर ब्राह्मणों को खिलाये । ऐसा करने से पापों का नाश होता है, इसमें संशय नहीं। ज्येष्ठ-
कृष्ण एकादशी का नाम परा है। उस दिन उपवास करते हुए द्वादशी में नित्यकर्म करने के उपरान्त त्रिविक्रम
की पूजा करे । पश्चात् उत्तम ब्राह्मणों को खिला कर उन्हें दक्षिणा दे । ऐसा करने से मानव समस्त पापों से
निवृत्त होकर विष्णुलोक को जाता है ॥९-१३½॥ ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी का नाम निर्जला है। उस दिन निवृत्त
हो हृषीकेश की सोपचार पूजा करे। पश्चात् भक्ति से विप्रों को भोजन कराये । ऐसा करने से चौबीस एकादशी-
व्रतों का फल प्राप्त होता है ॥१४-१६॥
आषाढ़-कृष्ण एकादशी का नाम योगिनी है । उस दिन उपवास करते हुए द्वादशी को नित्यकर्म करने के
उपरान्त नारायण की अर्चना कर उत्तम ब्राह्मणों को भोजन तथा दक्षिणा दे । ऐसा करने से मनुष्य निखिल
दानों का फल प्राप्त कर वैकुंठ को जाता है ॥१७-१८॥ आषाढ़-शुक्ल एकादशी का जो विधान है, वह
सुनो । उस दिन उपवास करते हुए पवित्र मंडप में शंख, चक्र, गदा तथा कमल से युक्त चार भुजा वाली विष्णु
की सुवर्णमयी या रजतमयी प्रतिमा को निर्मल आसन पर स्थापित कर पुरुषसूक्त पढ़ते हुए पंचामृत तथा
शुद्ध जल से स्नान कराये । पश्चात् आचमनीय से लेकर नीराजन पर्यन्त उपचारपूर्वक पूजन कर हरि की प्रार्थना
करे—'जगन्नाथ ! आपके सो जाने पर संपूर्ण जगत् सो जाता है और आपके जागने पर सकल चराचर जगत्
जागरित होता है ।' इस प्रकार प्रार्थना करके भक्तिमान् मनुष्य चातुर्मास्य के नियमों का यथाशक्ति पालन करने
के लिये प्रतिज्ञा करे । प्रातःकाल द्वादशी में शेषशायी भगवान् का षोडशोपचार पूजन कर ब्राह्मणों को खिलाये,
उन्हें दक्षिणा से संतुष्ट कर स्वयं वाक्यसंयमपूर्वक भोजन करे । विप्र ! तब से लेकर प्रत्येक दिन गंध आदि से भग-
वान् का पूजन किया करे । जो मनुष्य इस प्रकार हरिशयन-एकादशी करता है, वह विष्णु की कृपा से भोग-
मोक्ष को प्राप्त करता है ॥१९-२७॥

विशत्यधिकशततमोऽध्यायः ६५५
श्रावणे कृष्णपक्षे तु एकादश्यां द्विजोत्तम । कामिकां समुपोष्यैव नियमेन नरोत्तम ॥२८॥
द्वादश्यां कृतनित्यस्तु श्रीधरं पूजयेद्धरिम् । उपचारैः षोडशभिस्ततः संभोज्य वै द्विजान् ॥२६॥
दत्त्वा च दक्षिणां तेभ्यो विसर्ज्याश्नीत् बांधवैः । एवं यः कुरुते विप्रकामिकाव्रतमुत्तमम् ॥३०॥
स सर्वकामांल्लभ्वेह याति विष्णोः परं पदम् । एकादश्यां नभःशुक्ले पवित्रां समुपोष्य वै ॥३१॥
द्वादश्यां नियतो भूत्वा पूजयेच्च जनार्दनम् । उपचारैः षोडशभिस्ततः संभोज्य वाडवान् ॥३२॥
दत्त्वा च दक्षिणां तेभ्यः पुत्रं प्राप्नेह सद्गुणम् । याति विष्णोः पदं साक्षात्सर्वदेवनमस्कृतः ॥३३॥
नभस्यकृष्णेकादश्यामजाख्यां समुपोष्य वै । अर्चेदुपेंद्रं द्वादश्यामुपचारैः पृथग्विधैः ॥३४॥
विप्रांत्संभोज्य मिष्टान्नंर्विसृजेत्प्राप्तदक्षिणान् । एवं कृतव्रतो विप्र भक्त्याऽजायाः समाहितः ॥३५॥
भुक्त्वेह भोगानखिलान्यात्यंते वैष्णवं क्षयम् । नभस्यशुक्लैकादश्यां पद्माख्यां समुपोष्य वै ॥३६॥
कृत्वा नित्यार्चनं तत्र कटिदानमथाचरेत् । पूर्वं संस्थापितायास्तु प्रतिमाया द्विजोत्तम ॥३७॥
समुत्सवविधानेन नीत्वा तां सलिलाशये । कृतांबुस्पर्शानां तत्र संप्रपूज्य विधानतः ॥३८॥
आनीय मण्डपे तस्मिन् वामपार्श्वेन शाययेत् । ततः प्रभाते द्वादश्यां गन्धाद्यैरर्च्य वामनम् ॥३६॥
संभोज्य वाडवान्दत्त्वा दक्षिणां च विसर्जयेत् । एवं यः कुरुते विप्र पद्माव्रतमनुत्तमम् ॥४०॥
मुक्ति प्राप्येह भुक्ति तु लभतेऽन्ते प्रपंचतः । इषस्य कृष्णेकादश्यामन्दिरां समुपोष्य वै ॥४१॥
शालग्रामशिलाग्रे तु मध्याह्ने श्राद्धमाचरेत् । विष्णोः प्रीतिकरं विप्र ततः प्रातरहर्दिने ॥४२॥
पद्मनाभं समभ्यर्च्य भूदेवान्भोजयेत्सुधीः । विसृज्य दक्षिणां दत्त्वा तांस्ततोऽश्नीत् च स्वयम् ॥४३॥


द्विजश्रेष्ठ ! श्रावण-कृष्ण-एकादशी का नाम कामिका है । उसमें नियमपूर्वक उपवास कर द्वादशी में
नित्य कर्म करके श्रीधर भगवान् का षोडशोपचार पूजन करे । तदनन्तर ब्राह्मणों को खिलाकर दक्षिणापूर्वक बिदा
करे और स्वयं भाई-बंधुओं के साथ मिलकर भोजन करे । विप्र ! इस प्रकार जो उत्तम कामिका व्रत करता है, वह
समस्त कामनाओं को प्राप्त कर वैकुंठ जाता है । श्रावण-शुक्ल-एकादशी का नाम पवित्रा है । उसमें उपवास कर
द्वादशी को नित्यकर्म करने के उपरान्त जनार्दन का षोडशोपचार पूजन करे । पश्चात् ब्राह्मणों को खिला कर
उन्हें दक्षिणा दे । ऐसा करने वाला व्यक्ति गुणवान् पुत्र को प्राप्त कर सर्वदेववंद्य होकर वैकुंठ जाता है । भाद्र-
कृष्ण-एकादशी अजा कहलाती है । उसमें उपवास कर दूसरे दिन विष्णु को पृथक्-पृथक् उपचारों से अर्चना
करे । अनन्तर विप्रों को मिष्टान्न खिलाकर दक्षिणापूर्वक बिदा करे । विप्र ! जो सावधान होकर भक्ति से अजा-
व्रत करता है, वह अखिल भोगों को भोगकर अंत में विष्णुलोक को जाता है ॥२८-३५॥ भाद्र-शुक्ल-एकादशी
का नाम पद्मा है । उस दिन नित्यपूजन कर मंडप का निर्माण करे । अनन्तर पहले से बनी-बनाई प्रतिमा को
उत्सव के साथ जलाशय ले जाकर जल से परिमार्जित करे । फिर विधिपूर्वक पूजा कर मंडप में ले जाय । वहाँ
बायीं करवट सुला दे । प्रातःकाल द्वादशी में गंध आदि उपचारों से वामन की अर्चना कर ब्राह्मणों को भोजन
कराकर दक्षिणा दे विदा करे । विप्र ! जो इस प्रकार उत्तम पद्माव्रत को करता है, वह इस लोक में भोगों को
भोगकर अंत में संसार से मुक्ति पाता है । आश्विन-कृष्ण-एकादशी का नाम इन्दिरा है । उस दिन मध्याह्न में
शालग्रामशिला के समीप श्राद्ध करने से विष्णु प्रसन्न होते हैं । प्रातःकाल द्वादशी में पद्मनाभ की अर्चना कर
सुधी व्यक्ति ब्राह्मणों को भोजन करावे । पश्चात् उन्हें दक्षिणापूर्वक विदा करके स्वयं भोजन करे । इस प्रकार

४५६ नारदीयपुराणम्
एवं कृतव्रतो मर्त्यो भुक्त्वा भोगानिहेप्सितान् । पितॄणां कोटिमुद्धृत्य यात्यंते वैष्णवं गृहम् ॥४६॥
एकादश्यामिवे शुक्ले विप्र पाशांकुशाह्वयाम् । उपोष्य विधिवद्विष्णोर्दिने विष्णुं समर्चयेत् ॥४७॥
ततः संभोज्य विप्राग्र्यान्दत्त्वा तेभ्यश्च दक्षिणाम् । भक्त्या प्रणम्य विसृजेदश्नीयाच्च स्वयं ततः ॥४८॥
एवं यः कुरुते भक्त्या नरः पाशांकुशाव्रतम् । स भुक्त्वेह वरान्भोगांन्याति विष्णोः सलोकताम् ॥४९॥
कार्तिके कृष्णपक्षे तु एकादश्यां द्विजोत्तम । रमामुपोष्य विधिवद्द्वादश्यां प्रातरर्चयेत् ॥५०॥
केशवं केशिहंतारं देवदेवं सनातनम् । भोजयेच्च ततो विप्रान्विसृजेल्लब्धदक्षिणाम् ॥५१॥
एवं कृतव्रतो विप्र भोगान्भुङ्क्तेह वांछितान् । व्योमयानेन संसिध्यं लभते च रमापतेः ॥५२॥
ऊर्जस्य शुक्लैकादश्यां समुपोष्य प्रबोधिनीम् । केशवं बोधयेद्रात्रौ सुप्तं गीतैर्मंगलैः ॥५३॥
ऋग्यजुःसाममंत्रैश्च वाद्यैर्नानाविधैरपि । द्राक्षेक्षुदाडिमैश्चान्यै रंभाशृंगाटकादिभिः ॥५४॥
समर्पयैस्ततो रात्र्यां व्यतीतायां परेऽहनि । स्नात्वा नित्यक्रियां कृत्वा गदादामोदरं यजेत् ॥५५॥
उपचारैः षोडशभिः पौरुषेणापि सूक्ततः । संभोज्य विप्रान्विसृजेद्दक्षिणाभिः प्रतोषितान् ॥५६॥
ततस्तां प्रतिमां हैमीं सधेनुं गुरवेऽर्पयेत् । एवं यः कुरुते भक्त्या बोधिनीव्रतमादृतः ॥५७॥
स भुक्त्वेह वरान्भोगान्वैष्णवं लभते पदम् । मार्गस्य कृष्णैकादश्यामुत्पन्नां समुपोष्य वै ॥५८॥
द्वादश्यां कृष्णमभ्यर्चेद्वंधाद्यैरुपचारकैः । ततः संभोज्य विप्राग्र्यान्दत्त्वा तेभ्यश्च दक्षिणाम् ॥५९॥
व्रत करने वाला मनुष्य अभिलषित भोगों को भोगकर करोड़ों पितरों का उद्धार करके अंत में विष्णुलोक को
जाता है ॥३६-४४॥
विप्र ! आश्विन-शुक्ल-एकादशी का नाम पाशांकुशा है । उस दिन उपवास कर द्वादशी में विधिपूर्वक
विष्णु की अर्चना करे । पश्चात् उत्तम ब्राह्मणों को खिलाकर दक्षिणा दे और भक्तिपूर्वक प्रणाम करते हुए विदा
करके स्वयं भोजन करे । जो नर इस प्रकार पाशांकुशाव्रत करता है, वह इस लोक में उत्तम भोगों का भोगकर
विष्णु के सालोक्यमोक्ष को प्राप्त करता है । द्विजश्रेष्ठ ! कार्तिक-कृष्ण-एकादशी का नाम रमा है । उस दिन
विधिवत् उपवास कर प्रातःकाल द्वादशी में केशी नामक राक्षस के मारने वाले, देवस्वामी, सनातन, केशव
भगवान् की अर्चना करे । तदनन्तर विप्रों को खिलाकर दक्षिणापूर्वक उन्हें विदा करे । विप्र ! इस प्रकार व्रत
करने वाला व्यक्ति ऐहलोकिक इष्ट भोगों को भोगकर विमान से वैकुण्ठ को जाता है ॥४५-५०॥
कार्तिक-शुक्ल-एकादशी का नाम प्रबोधिनी है । उस दिन उपवास करते हुए रात्रि में मांगलिक संगीत,
ऋग्, यजु तथा साम-मंत्र और विविध वाद्यों से केशव को जगाये । उन्हें दाख, ईख, अनार, केला और सिंघाड़ा
आदि फल चढ़ाये, रात बीत जाने पर दूसरे दिन स्नानोपरान्त नित्यक्रिया करके पुरुषसूक्त को पढ़ते हुए
दामोदर की षोडशोपचार अर्चना करे । पश्चात् विप्रों को खिलाकर दक्षिणा से उन्हें संतुष्ट करे और सुवर्णमयी
विष्णु की प्रतिमा धेनुसहित गुरु को समर्पित कर दे । जो मनुष्य इस प्रकार प्रबोधिनी व्रत को आदरपूर्वक करता
है, वह इस लोक में उत्तम भोगों को भोगकर विष्णुपद को प्राप्त करता है । अगहन-कृष्ण-एकादशी का नाम
उत्पन्ना है ॥५१-५६॥ उस दिन उपवास करते हुए द्वादशी में गंध आदि उपचारों से कृष्ण की अर्चना करे ।
तदनन्तर उत्तम ब्राह्मणों को खिलाकर उन्हें दक्षिणापूर्वक विदा करके इष्ट-मित्रों के साथ स्वयं भोजन करे ।
जो इस प्रकार भक्तिभाव से उत्पन्नाव्रत करता है, वह अन्त में विमान पर आरूढ़ होकर विष्णुलोक को जाता

विंशत्यधिकशततमोऽध्यायः ६५७
विसृज्य पश्चाद्भुञ्जीत स्वयमिष्टैः समाहितः । एवं यो भक्तिभावेन उत्पन्नाव्रतमाचरेत् ॥५८॥
स विमानं समारुह्य यास्यते वैष्णवं पदम् । मार्गस्य शुक्लैकादश्यां मोक्षाख्यां समुपोष्य वै ॥५९॥
द्वादश्यां प्रातरभ्यर्च्य ह्यनंतं विश्वात्मकम् । सर्वैरुपचारैस्तु विप्रान्संभोजयेद्द्विजः ॥६०॥
विसृज्य दक्षिणां दत्त्वा स्वयं भुंजीत बांधवैः । एवं कृत्वा व्रतं विप्र भुक्त्वा भोगानिहेप्सितान् ॥६१॥
दश पूर्वान्दश परात्समुद्धृत्य व्रजेद्धरिम् । पौषस्य कृष्णैकादश्यां सफलां समुपोष्य वै ॥
द्वादश्याञ्च्युतं प्रार्च्य सर्वैरुपचारकैः ॥६२॥
संभोज्य विप्रान्मधुरैर्विसृजेत्लब्धदक्षिणान् । एवं कृत्वा व्रतं विप्र सफलाया विधानतः ॥६३॥
भुक्त्वेह भोगानखिलांश्चात्यन्ते वैष्णवं पदम् । पौषस्य शुक्लकादश्यां पुत्रदां समुपोष्य वै ॥६४॥
द्वादश्यां विष्णुं प्रार्चेदर्थ्याद्यैरुपचारकैः । ततः संभोज्य विप्राग्र्यान्दत्त्वा तेभ्यस्तु दक्षिणाम् ॥६५॥
विसृज्य स्वयमश्नीयाच्छेषान्नं स्वेष्टबांधवैः । एवं कृतव्रतो विप्र भुक्त्वा भोगानिहेप्सितान् ॥६६॥
विमानवरमारुह्य यास्यते हरिमंदिरम् । माघस्य कृष्णैकादश्यां षट्तिलां समुपोष्य वै ॥६७॥
स्नात्वा दत्त्वा तर्पयित्वा हुत्वा भुक्त्वा समर्च्य च । तिलैरेव द्विजश्रेष्ठ द्वादश्यां प्रातरेव हि ॥६८॥
वैकुण्ठं समथाभ्यर्च्य सर्वैरुपचारकैः । द्विजान्संभोज्य विसृजेद्दत्त्वा तेभ्यश्च दक्षिणाम् ॥६९॥
एवं कृत्वा व्रतं विप्र विधिना सुसमाहितः । भुक्त्वेह वांछितान्भोगानंते विष्णुपदं लभेत् ॥७०॥
माघस्य शुक्लैकादश्यां समुपोष्य जयाह्वयाम् । प्रातर्हरिनिवेद्याभ्यर्च्यच्छ्रीपतिं पुरुषं द्विज ॥७१॥
भोजयित्वा दक्षिणां च दत्त्वा विप्रान्विसृज्य च । स्वयं भुञ्जीत तच्छेषं प्रयतो निजबांधवैः ॥७२॥


है । मार्ग-शुक्ल-एकादशी मोक्षा कहलाती है । उस दिन उपवास करते हुए प्रातःकाल द्वादशी में सकल उपचारों से
विश्वात्मा अनंत की अर्चना करे । पश्चात् ब्राह्मणों को खिलाकर दक्षिणापूर्वक उन्हें बिदा करके भाई-बन्धुओं के
साथ स्वयं भोजन करे । विप्र ! जो इस प्रकार मोक्षाव्रत करता है, वह ऐहलौकिक वांछित भोगों को भोगकर दश
पूर्वपुरुषों और दश भावी वंशजों का उद्धार करके हरिलोक को जाता है। पौष-कृष्ण-एकादशी का नाम
सफला है ॥५७-६१॥ उस दिन उपवास करते हुए द्वादशी में समस्त उपचारों से अच्युत की पूजा कर ब्राह्मणों
को मधुर खिलाये पश्चात् दक्षिणा देकर उन्हें बिदा करे । विप्र ! इसप्रकार जो विधि पूर्वक सफलाव्रत करता है,
वह ऐहलौकिक सकल भागों को भोग कर अंत में वैकुंठ को जाता है। पौष-शुक्ल-एकादशी का नाम पुत्रदा है।
उस दिन उपवास करते हुए द्वादशी में अर्घ्य आदि उपचारों से विष्णु की अर्चना करे । तदनन्तर उत्तम ब्राह्मणों को
खिलाकर उन्हें दक्षिणा देकर विदा करे और उनसे बचे अन्न को इष्ट मित्रों के साथ स्वयं भोजन करे । विप्र ! जो
इसप्रकार व्रत संपन्न करता है, वह इस लोक में अभिलषित भोगों को भोगकर अंत में उत्तम विमान से विष्णु-
लोक को जाता है ॥६२-६६॥
माघ-कृष्ण-एकादशी का नाम षट्तिला है, उस दिन उपवास करते हुए स्नान, दान, तर्पण, हवन, तथा
अर्चना करे । द्विजश्रेष्ठ ! द्वादशी में प्रातःकाल तिल तथा अन्य समस्त उपचारों से विष्णु की पूजा कर द्विजों को
खिलाकर दक्षिणापूर्वक उन्हें बिदा करे । विप्र ! इस प्रकार सावधानी से विधिपूर्वक व्रत करने वाला व्यक्ति
इस लोक में अभिलषित भोगों को भोग कर अन्त में वैकुण्ठ को जाता है। माघ-शुक्ल-एकादशी का नाम जया
है । उस दिन उपवास करते हुए प्रातःकाल द्वादशी में पुरुषोत्तम विष्णु की अर्चना कर विप्रों को भोजन कराये ।
पश्चात् उन्हें दक्षिणापूर्वक विदा करके उनसे बचे अन्न को अपने भाई बन्धुओं के साथ स्वयं भोजन करे । विप्र !

६५८ नारदीयपुराणम्
य एवं कुरुते विप्र व्रतं केशवतोषणम् । स भुक्त्वेह वरान्भोगानंते विष्णोः पदं व्रजेत् ॥७३॥
तपस्यकृष्णेकादश्यां विजयां समुपोष्य वै । द्वादश्यां प्रातरभ्यर्च्य योगीशं गंधपूर्वकैः ॥७४॥
ततः संभोज्य भूदेवान्दक्षिणाभिः प्रतोष्य तान् । विसृज्य बांधवैः सार्द्धं स्वयमश्नीयायतः ॥७५॥
एवं कृतव्रतो मर्त्यो भुक्त्वा भोगानिहेप्सितान् । देहांते वैष्णवं लोकं याति देवैः सुसत्कृतः ॥७६॥
फाल्गुनस्य सिते पक्षे एकादश्यां द्विजोत्तम । उपोष्यामलकीं भक्त्या द्वादश्यां प्रातरर्चयेत् ॥७७॥
पुण्डरीकाक्षमखिलैरुपचारैस्ततो द्विजान् । भोजयित्वा वरान्नेन दद्यात्तेभ्यस्तु दक्षिणाम् ॥७८॥
एवं कृत्वा विधानेनामलक्यां पूजनादिकम् । सितेकादश्यां तपस्ये व्रजेद्विष्णोः परं पदम् ॥७९॥
चैत्रस्य कृष्णैकादश्यां पापमोचनिकां द्विज । उपोष्य द्वादश्यां प्रातर्गोविंदं पूजयेत्तथा ॥८०॥
उपचारैः षोडशभिर्द्विजान्संभोज्य दक्षिणाम् । दत्त्वा तेभ्यो विसृज्याय स्वयं भुंजीत बान्धवैः । ८१॥
एवं यः कुरुते विप्र पापमोचनिकाव्रतम् । स याति वैष्णवं लोकं विमानेन तु शाश्वता ॥८२॥
इत्थं कृष्णे तथा शुक्ले व्रतं चैकादशीभवम् । मोक्षदं कीर्तितं द्विज नास्त्यस्मिन्संशयः क्वचित् ॥८३॥
यतस्त्रिदिनसंसाध्यं कीर्तितं पापनाशनम् । सर्वव्रतोत्तमं द्विज ततो ज्ञेयं महाफलम् ॥८४॥
त्यजेच्चत्वारि भुक्तानि नारदैतद्दिनत्रये । आद्यंतयोरनेकमेकं मध्यमे द्वयमेव हि ॥८५॥
अथ ते नियमान्वच्मि व्रते ह्यस्मिन्दिनत्रये । कांस्यं मांसं मसूरात्नं चणकान्कोद्रवांस्तथा ॥८६॥
शाकं मधु परान्नं च पुनर्भाजनमैथुने । दशम्यां दश वस्तूनि वर्जयेद्वैष्णवः सदा ॥८७॥
द्यूतक्रीडां च निद्रां च तांबूलं दंतधावनम् । परापवादं पैशुन्यं स्तेयं हिंसां तथा रतिम् ॥८८॥
जो इसप्रकार केशव को संतुष्ट करने वाले व्रत को करता है वह इस लोक में उत्तम भोगों को भोग कर अन्त में
वैकुण्ठ को जाता है ॥६७-७३॥
फाल्गुन-कृष्ण-एकादशी का नाम विजया है । उस दिन उपवास करते हुए द्वादशी में प्रातःकाल ही गंध
आदि उपचारों से योगेश्वर विष्णु की आराधना कर ब्राह्मण-भोजन कराये । पश्चात् उन्हें दक्षिणा से संतुष्ट कर
विदा करके बांधवों के साथ वाक्संयमपूर्वक स्वयं भोजन करे । इस तरह व्रत करने वाला मानव ऐहलोकिक वांछित
भोगों को भोग कर देहांत में देवसंमानित होते हुए विष्णुलोक को जाता है । द्विजवर्य ! फाल्गुन-शुक्ल-एकादशी
का नाम आमलकी है । उस दिन उपवास करते हुए द्वादशी में प्रातःकाल निखिल उपचारों से पुंडरीकाक्ष की अर्चना
कर ब्राह्मणों को उत्तम अन्न खिलाये । पश्चात् उन्हें दक्षिणा देकर विदा करे । इसप्रकार आमलकीव्रत करके विधि-
पूर्वक पूजन आदि करने से मनुष्य विष्णु के परम पद को प्राप्त करता है । चैत्र-कृष्ण-एकादशी करने से पापों का
नाश होता है ॥७४-८२॥
विप्र ! शुक्लपक्ष तथा कृष्णपक्ष का एकादशीव्रत मोक्षदायक है, इसमें संशय नहीं करना चाहिये । द्विज !
इसलिये यह व्रत तीन दिनों में किया जाता है इसलिये यह पापनाशक तथा महाफलदायक माना गया है ।
नारद ! इन तीन दिनों में चार समय का भोजन परित्याग कर दे । प्रथम दिन तथा अंतिम दिन एक-एक संध्या
भोजन छोड़े; परन्तु बीच के दिन दोनों संध्या भोजन न करे ॥८३-८५॥
अब मैं इस दिनत्रयात्मक व्रत के नियमों को तुमसे बता देता हूँ। कांस्यपात्र, मांस, मसूर, चना, कोदों,
शाक, मधु, परान्न, पुनर्भाजन तथा मैथुन - इन दश वस्तुओं को वैष्णव जन दशमी के दिन बिलकुल त्याग दे ।
जुआ, निद्रा, तांबूल, दंतधावन, परनिंदा, चुगली, चोरी, हिंसा, रति, क्रोध, और मिथ्याभाषण - इनको एकादशी के

एकविंशत्यधिकशततमोऽध्यायः ६५६
कोपं ह्यनृतवाक्यं च एकादश्यां विवर्जयेत् । कांस्यं मांसं सुरां क्षौद्रं तैलं विणम्लेच्छभाषणम् ॥८६॥
व्यायामं च प्रवासं च पुनर्भोजनमैथुने । अस्पृश्यस्पर्शमाशूरे द्वादश्यां द्वादश त्यजेत् ॥८७॥
एवं नियमकृद्विप्र उपवासं समाचरेत् । शक्तोऽशक्तस्तु मतिमानेकभुक्तं न नक्तकम् ॥८८॥
अयाचितं वापि चरेन्न त्यजेद्व्रतमीदृशम् ।
इति श्रीबृहन्नारदीयपुराणे पूर्वभागे बृहदुपाख्याने चतुर्थभागे द्वादशमासस्थितै-
कादशीव्रतकथनं नाम विशत्यधिकशततमोऽध्यायः ॥१२०॥

एकविंशत्यधिकशततमोऽध्यायः
सनातन उवाच
अथ व्रतानि द्वादश्याः कथयामि तवानघ । यानि कृत्वा नरो लोके विष्णोः प्रियतरो भवेत् ॥१॥
चैत्रस्य शुक्लद्वादश्यां मदनव्रतमाचरेत् । स्थापयेद्व्रणं कुम्भं सिततंदुलपूरितम् ॥२॥
नानाफलयुतं तद्वदिक्षुदण्डसमन्वितम् । सितवस्त्रयुगच्छन्नं सितचंदनचर्चितम् ॥३॥
नानाभक्ष्यसमोपेतं सहिरण्यं स्वशक्तितः । ताम्रपात्रं गुडोपेतं तस्योपरि निवेशयेत् ॥४॥

के दिन छोड़ दे । कांस्यपात्र, मांस, मदिरा, मधु, तेल, धूर्त तथा म्लेच्छ के साथ भाषण, व्यायाम, परदेशगमन,
पुनर्भाजन, मैथुन, अस्पृश्यों का स्पर्श तथा मसूर-इन बारह चीजों को द्वादशी के दिन छोड़ देना चाहिए । विप्र !
समर्थ पुरुष उपर्युक्त नियमों से युक्त होकर उपवास करे । जो असमर्थ हो वह एकभुक्त करे; किन्तु रात्रि में भोजन
न करे । अथवा अयाचित वस्तु को खाये । परन्तु ऐसे व्रत का त्याग न करे ॥८६-९२॥
श्री नारदीयपुराण के पूर्वार्ध में बृहदुपाख्यानयुक्त चतुर्थपाद में द्वादश-मास-स्थित-एकादशीव्रत-कथन नामक
एक सौ बीसवां अध्याय समाप्त ॥१२०॥

अध्याय १२१
बारह मासों का द्वादशीव्रत
सनातन बोले-निष्पाप ! अब मैं तुमसे द्वादशी-व्रतों के संबन्ध में कहूँगा, जिनके अनुष्ठान से मनुष्य
इस लोक में विष्णु का प्रिय होता है। चैत्र-शुक्ल-द्वादशी में मदनव्रत करना चाहिये । उस दिन उपवास करते
हुए उजले चावल से परिपूर्ण तथा अनेक फलों और इक्षुदंडों से युक्त अखंड घट को स्थापित कर एक जोड़े
स्वच्छ वस्त्रों से उसे आच्छादित करे। फिर श्वेत चंदन, अनेक भक्ष्यपदार्थ तथा अपनी शक्ति के अनुसार सुवर्ण

६६० नारदीयपुराणम्
तत्र संपूजयेद्देवं कामरूपिणमच्युतम् । गंधाद्यैश्चोपचारैस्तु सोपवासो परेऽहनि ॥५॥
पुनः प्रातः समभ्यर्च्य ब्राह्मणाय निवेदयेत् । ब्राह्मणान्भोजयेच्चैव तेभ्यो दद्याच्च दक्षिणाम् ॥६॥
वर्षमेवं व्रतं कृत्वा घृतधेनुसमन्विताम् । शय्यां तु दद्याद्गुरवे सर्वोपस्करसंयुताम् ॥७॥
कांचनं कामदेवं च शुक्लां गां च पयस्विनीम् । वासोभिर्द्विजदांपत्यं पूजयित्वा समर्पयेत् ॥८॥
प्रीयतां कामरूपो मे हरिरित्येवमुच्चरन् । यः कुर्याद्विधिनानेन मदनद्वादशीव्रतम् ॥६॥
स सर्वपापनिर्मुक्तः प्राप्नोति हरिसाम्यताम् । अस्यामेव समुद्दिष्टं भर्तृद्वादशिकव्रतम् ॥१०॥
स्वास्तृतां तत्र शय्यां तु कृत्वात्र श्रीयुतं हरिम् । संस्थाप्य मंडपं पुष्पैस्तदुवर्येवोपक्लयपेत् ॥११॥
ततः संपूज्य गंधाद्यैर्व्रती जागरणं निशि । नृत्यवादित्रगीताचैस्ततः प्रातः परेऽहनि ॥१२॥
सशय्यं श्रीहरिं हैमं द्विजाग्र्याय निवेदयेत् । द्विजान्संभोज्य विसृजेद्दक्षिणाभिः प्रतोषितान् ॥१३॥
एवं कृतव्रतस्यापि दांपत्यं जायते स्थिरम् । सप्तजन्मसु भुंक्ते च भोगान् लोकद्वयेप्सितान् ॥१४॥
वैशाखशुक्लद्वादश्यां सोपवासो जितेंद्रियः । संपूज्य माधवं भक्त्या गंधाद्यैश्चोपचारकैः ॥१५॥
पक्वान्नं तृप्तिजनकं मधुरं सोदकुम्भकम् । विप्राय दद्याद्विधिवन्माधवः प्रीयतामिति ॥१६॥
द्वादश्यां ज्येष्ठशुक्लायां पूजयित्वा त्रिविक्रमम् । गंधाद्यैर्मधुरान्नाढ्यं करकं विनिवेदयेत् ॥१७॥
व्रती द्विजाय तत्पश्चादेकभक्तं समाचरेत् । व्रतेनानेन संतुष्टो देवदेवस्त्रिविक्रमः ॥१८॥
ददाति विपुलाभ्रोगानंते मोक्षं च नारद । आषाढशुक्लद्वादश्यां द्विजान्दशैव भोजयेत् ॥१९॥
मधुरान्नेन तान्पूज्य पृथग्गंधादिकै क्रमात् । तेभ्यो वासांसि दंडांश्च ब्रह्मसूत्राणि मुद्रिकाः ॥२०॥

उसमें डालकर गुड़युक्त ताम्रपात्र उसके ऊपर रखे। उस पात्र में गंध आदि उपचारों से कामरूपी अच्युत की
पूजा कर दूसरे दिन प्रातःकाल पुनः अर्चना करके घट ब्राह्मण को दे दे। ब्राह्मणों को भोजन कराकर उन्हें
दक्षिणा दे ॥१-६। एक वर्ष इस प्रकार व्रत करके घृतधेनु सहित सोपकरण शय्या गुरु को समर्पित करे। यथा-
शक्ति द्विज-दंपति की पूजा कर "कामरूपी हरि मेरे ऊपर प्रसन्न हों" यह कहते हुए कामदेव की स्वर्णमयी
प्रतिमा तथा उजली दुधार गौ उन्हें समर्पण करे। जो व्यक्ति इस विधि से मदन द्वादशी-व्रत करता है, वह समस्त
पापों से मुक्त होकर हरि के सादृश्यमोक्ष को प्राप्त करता है। उसी दिन भर्तृ द्वादशिकाव्रत भी किया जाता है।
सुन्दर ढंग से बिछाई हुई शय्या पर लक्ष्मी सहित हरि को स्थापित कर ऊपर पुष्पों का मंडप बनाये। तदनन्तर
गंध आदि से उनकी पूजाकर व्रती नृत्य, गीत, वाद्य आदि से रात्रि में जागरण करे। दूसरे दिन प्रातःकाल चांदी
सहित सुवर्ण की विष्णु-प्रतिमा उत्तम ब्राह्मण को दे दे। विप्रों को खिलाकर दक्षिणापूर्वक उन्हें विदा करे।
इस प्रकार व्रत करने वाला व्यक्ति स्थायी दांपत्य को प्राप्ति करता है तथा सात जन्मों तक दोनों लोक के
अभीष्ट भोगों को भोगता है ॥७-१४॥
वैशाख-शुक्ल-द्वादशी में उपवास तथा इंद्रियसंयम करते हुए गंध आदि उपचारों से भक्तिपूर्वक माधव
की पूजा कर 'माधव प्रसन्न हों' यह कहते हुए जलपूर्ण घट, मधुर तथा तृप्तिजनक पक्वान्न विप्र को प्रदान करे।
ज्येष्ठ-शुक्ल-द्वादशी में गंध आदि से त्रिविक्रम की पूजा कर ब्राह्मण को मिष्टान्न खिलाये और स्वयं एक भुक्त
करे। नारद ! इस व्रत से संतुष्ट होकर देवस्वामी त्रिविक्रम विपुल भोग तथा अन्त में मोक्ष भी देते हैं।
आषाढ़-शुक्ल-द्वादशी में दश विप्रों को मधुर खिलाकर गंध आदि से पूजन करे। पश्चात् 'विष्णु मेरे ऊपर प्रसन्न
हों' यह कहते हुए उन्हें वस्त्र, दंड, यज्ञोपवीत तथा मुद्रिका प्रदान करे ॥१५-२०॥ श्रावण-शुक्ल-द्वादशी में व्रती

एकविंशत्यधिकशततमोऽध्यायः ६६१
पात्राणि च ददेद्भक्त्या विष्णुर्मे प्रीयतामिति । द्वादश्यां तु नभःशुक्ले श्रीधरं पूजयेद्व्रती ॥२१॥
गन्धायैस्तत्परो भक्त्या दधिभक्तैर्द्विजोत्तमान् । संभोज्य दक्षिणां रौप्यां दत्त्वा नत्वा विसर्जयेत् ॥२२॥
व्रतेनानेन देवेशः श्रीधरः प्रीयतामिति । द्वादश्यां नभस्यशुक्ले व्रती संपूज्य वामनम् ॥२३॥
तदग्रे भोजयेद्विप्रान्पयसैर्द्वादशैव च । सौवर्णां दक्षिणां दत्त्वा विष्णुप्रीतिकरो भवेत् ॥२४॥
द्वादश्यामिश्व शुक्लायां पद्मनाभं समर्चयेत् । गन्धाद्यैरुपचारैस्तु तदग्रे भोजयेद्विजान् ॥२५॥
मधुरान्नैन वस्त्राढ्यां सौवर्णां दक्षिणां ददेत् । व्रतेनैतेन संतुष्टः पद्मनाभो द्विजोत्तम ॥२६॥
श्वेतद्वीपर्गात दद्याद्देहभोगांश्च वांच्छितान् । कार्तिके कृष्णपक्षे तु गोवत्सद्वादशीव्रतम् ॥२७॥
तत्र वत्सयुतां गां तु समालिख्य सुगन्धिभिः । चंदनाद्यैस्तथा पुष्पमालाभिः प्राच्य ताम्रके ॥२८॥
पात्रे पुष्पाक्षततिलैरर्घ्यं कृत्वा विधानतः । प्रदद्यात्पादमूलेऽस्या मन्त्रेणानेन नारद ॥२९॥
क्षीरोदार्णवसंभूते सुरासुरनमस्कृते । सर्वदेवमये देवि सर्वदेवैरंलंकृते ॥३०॥
मातर्मातर्गवां मातर्गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तु ते । ततो माषादिसंसिद्धान्वटकांश्च निवेदयेत् ॥३१॥
एवं पञ्च दशैकां वा यथाविभवमात्मनः । सुरभि त्वं जगन्माता नित्यं विष्णुपदे स्थिता ॥३२॥
सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तममं ग्रस । सर्वदेवमये देवि सर्वदेवैरंलंकृते ॥३३॥
मातर्ममाभिलषितं सफलं कुरु नंदिनी । तद्दिने तैलपक्वं च स्थालीपक्वं द्विजोत्तम ॥३४॥
गोक्षीरं गोघृतं चैव दधि तक्रं च वर्जयेत् । द्वादश्यामूर्जशुक्लायां देवं दामोदरं द्विज ॥३५॥
समभ्यर्च्योपचारैस्तु गन्धाद्यैः सुसमाहितः । तदग्रे भोजयेद्विप्रान्पक्वान्नैर्नार्कसंख्यकान् ॥३६॥
ततः कुंभानपूर्णांन्वस्त्राच्छन्नान्सपूगिकान् । सपूगमोदकस्वर्णां स्तेभ्यः प्रीत्या समर्पयेत् ॥३७॥
एवं कृते प्रियो विष्णोर्जायतेऽखिलभोगभुक् । देहांते विष्णुसायुज्यं लभते नात्र संशयः ॥३८॥
गंध आदि से भक्तिपूर्वक श्रीधर की पूजा कर उत्तम ब्राह्मणों को दही और भात खिलाये । अनन्तर इस व्रत से
'देवेश श्रीधर प्रसन्न हों' यह कहते हुए उन्हें चाँदी दक्षिणा दे और नमस्कार करके विदा करे । भाद्र-शुक्ल-
द्वादशी में वामन की पूजा कर उनके आगे बारह विप्रों को खीर का भोजन कराये । पश्चात् उन्हें दक्षिणा देकर
विदा करे । इससे विष्णु प्रसन्न होते हैं । आश्विन-शुक्ल-द्वादशी में गंध आदि उपचारों से पद्मनाभ की अर्चना
कर ब्राह्मणों को मधुर खिलाये । अनन्तर उन्हें वस्त्र तथा सुवर्ण दक्षिणा देकर विदा करे । द्विजश्रेष्ठ !
इस व्रत से संतुष्ट होकर पद्मनाभ श्वेतद्वीप का निवास तथा वांछित शरीर-भोग देते हैं ॥२१-२६॥। कार्तिक-
कृष्णपक्ष में गोवत्सद्वादशीव्रत करना चाहिये । उस दिन सवत्सा गौ की आकृति लिखकर पुष्पमाला तथा सुगंधित
चंदन आदि द्रव्यों से उनकी पूजा करे । तदनन्तर ताम्रपात्र में अक्षत, तिल तथा जल रख कर 'क्षीरोदार्ण-
वसम्भूते......ते' यह मंत्र पढ़ते हुए गौ के चरणमूल में अर्घ्य दे । फिर अपनी शक्ति के अनुसार उड़द आदि
के बने हुए पाँच या ग्यारह बड़े गौ को खिलाये । ग्रास देने के समय यह मंत्र पढ़ना चाहिये—"सुरभि ! .....
नंदिनि !" द्विजवर्य ! उस दिन तैलपक्व, स्थालोपक्व, गोदुग्ध, गोघृत एवम् दही-तक्र को भी छोड़ देना चाहिये ।
द्विज ! कार्तिक-शुक्ल-ददशी में समाहित होकर गंध आदि उपचारों से दामोदर देव की अर्चना कर उनके
आगे बारह विप्रों को पकवान खिलाये । तदनन्तर जल से परिपूर्ण और वस्त्र से आच्छादित घट, सुपारी,
लड्डू तथा सुवर्ण सहित ब्राह्मणों को आदरपूर्वक दे दे । ऐसा करने वाला व्यक्ति विष्णु का प्रिय तथा अखिल-
भोगभोक्ता होकर देहान्त होने पर विष्णुसायुज्यमोक्ष को प्राप्त करता है, इसमें संशय नहीं ॥२७-३८॥ उस दिन
१२१ ना० पु०

३६२ गारुडीयपुराणम्
नीराजनव्रतं चात्र गदितं तन्निबोध मे। सुप्तोत्थितं जगन्नाथमलंकृत्य निशामुखे ॥३९॥
अलंकृतौ नवं वह्निमुपवासाच्चरेन् मन्त्रतः। हुत्वा तन्न समुद्दीप्ते रौप्यदीपिकया बुधे ॥४०॥
गन्धपुष्पार्चितया जननींराजयेद्धरिम्। सर्वैवानुगतां लक्ष्मीं ब्रह्माणीं चन्द्रिकां तथा ॥४१॥
आदित्यं शंकरं गौरीं यक्षं गणपतिं महान्। मातृः पितॄन्नगांस्तान्सर्वान्नीराजयेत्क्रमात् ॥४२॥
गवां नीराजनं कुर्यान्महिष्यादेश्च मंडलम्। नमो जयेति शब्दैश्च घंटाशंखादिभिःस्वनैः ॥४३॥
सिंदूरारुणशृङ्गाणां चित्राङ्गाणां च वर्णकैः। गवां कोलाहले वृत्ते नीराजनमहोत्सवे ॥४४॥
तुरगांल्लक्षणोपेतान् गजांश्च मदविप्लुतान्। राजचिह्नानि सर्वाणि च्छत्रादीनि च नारद ॥४५॥
राजा पुरोधसा सार्धं मंत्रिभृत्यपुरःसरः। पूजयित्वा यथान्यायं नीराजय्य क्षणद्वयात् ॥४६॥
शंखतूर्यादिघोषैश्च नानारत्नविनिर्मिते। सिंहासने नवे क्लृप्ते तिष्ठेत्सम्यगलंकृतः ॥४७॥
ततः सुलक्षणेयुक्ता वेश्या वाप्य कुलाङ्गना। शीर्षापरि नरेंद्रस्य तथा नीराजयेच्छनैः ॥४८॥
एवमेषा महाशांतिः कर्तव्या प्रतिवत्सरम्। राज्ञा वित्तवतान्थेन वर्षमारोग्यमिच्छता ॥४९॥
येषां राष्ट्रे पुरे ग्रामे क्रियते शांतिरुत्तमा। नीराजनाभिधा विप्र तद्रोगा यान्ति संक्षयम् ॥५०॥
द्वादश्यां मार्गशुक्लायां साध्यव्रतमनुत्तमम्। मनोभवस्तथा प्राणो नरो यातश्च वीर्यवान् ॥५१॥
चितिर्हयो नृपश्चैव हंसो नारायणस्तथा। विभुश्चापि प्रभुश्चैव साध्या द्वादश कीर्तिताः ॥५२॥
पूजयेद्गन्धपुष्पाद्यैरेतांस्तंडुलकल्पितान् । ततो द्विजान्भोजयित्वा द्वादशान् सुदक्षिणान् ॥५३॥
दत्त्वा तेभ्यस्तु विसृजेत्प्रीयान्नारायणस्त्विति। एतस्यामेव विहितं द्वादशादित्यसंज्ञितम् ॥५४॥
नीराजन व्रत भी किया जाता है, उसके बारे में मुझसे सुनो। सोकर उठे जगन्नाथ को प्रदोषकाल में अलंकृत कर
मंत्रपूर्वक अग्नि की पूजा करे। तदनन्तर गंध, पुष्प आदि से अर्चित रजतदीपिका से अग्नि जला कर उसमें हवन
करे। फिर हरि तथा उनका अनुगमन करने वाली लक्ष्मी, ब्रह्माणी, चन्द्रिका, आदित्य, शंकर, गौरी, यक्ष,
गणपति, ग्रह, मातृगण, पितर, नगों एवम् नागों की आरती करे। गायों की आरती तथा भैंस आदि की प्रदक्षिणा
करे। घंटा, शंख आदि को बजाये। नमः शब्द तथा जयशब्द का उच्चारण करे। गौओं के सींगों में सिंदूर लेपे
और उनके अंगों को गेरु आदि से चित्रित करे। इस तरह नीराजन महोत्सव में जब गौओं का कोलाहल होने
लगे तब राजा, मंत्री, पुरोहित तथा भृत्यों के साथ सुलक्षण अश्वों, मदस्नात गजों तथा छत्र आदि समस्त राज-
चिह्नों का यथोचित पूजन करे ॥३९-४६॥ पश्चात् शंख, ढोल आदि के बजते रहने पर सम्यक् प्रकार अलंकृत
राजा अनेक रत्नों के बने नवीन सिंहासन पर बैठ कर सुलक्षणा वेश्या वा कुलांगना से अपने सिर पर शनैः-शनैः आरती
उतरवाये। आरोग्य के इच्छुक नृप तथा अन्य धनशाली व्यक्ति को इस तरह की यह महाशांति प्रतिवर्ष करनी
चाहिये। विप्र ! जिस राष्ट्र, नगर तथा गाँव में यह उत्तमा नीराजना शांति की जाती है, वहाँ रोगों का क्षय
होता है। अगहन-शुक्ल-द्वादशी में अत्युत्तम साध्यव्रत करना चाहिये। मनोभव, प्राण, नर, यात, वीर्यवान्, चिति,
हय, नृप, हंस, नारायण, विभु तथा प्रभु--ये बारह साध्य कहलाते हैं। तंदुल की बनाई हुई इनकी प्रतिमाओं का
गंध, पुष्प आदि से पूजन कर बारह ब्राह्मणों को भोजन कराये, पश्चात् उन्हें अच्छी दक्षिणा देकर 'नारायण
प्रसन्न हों' यह कहते हुए विदा करे। उसी दिन द्वादशादित्य नामक व्रत भी किया जाता है। उसमें धीमान्
व्यक्ति बारह आदित्यों की अर्चना करे। धाता, मित्र, अर्यमा, पूषा, शक्र, अंश, वरुण, भग, त्वष्टा, विवस्वान्

एकविंशत्यधिकशततमोऽध्यायः ३६३
व्रतं तत्राऽर्चयेद्धीमानादित्यान्द्वादशापि च । धाता मित्रोऽर्यमा पूषा शक्रोऽशो वरुणो भगः ॥५५॥
त्वष्टा विवस्वान्सविता विष्णुश्चैवांश ईरिताः । प्रतिमासं तु शुक्लायां द्वादश्यामर्र्च्य यत्नतः ॥५६॥
दद्यां नयेद्व्रतान्ते तु प्रतिमा द्वादशापि च । हैमीः संपूज्य विधिना भोजयित्वा द्विजोत्तमान् ॥५७॥
मधुराम्नैः सुसत्कृत्य प्रत्येकं चार्पयेद्व्रती । एवं व्रतं नरः कृत्वा द्वादशादित्यसंज्ञकम् ॥५८॥
सूर्यलोकं समासाद्य भुक्त्वा भोगान्निरं ततः । जायते भुवि धर्मात्मा मानुष्ये रोगवर्जितः ॥५९॥
ततो व्रतस्य पुण्येन पुनरेव लभेद्रतम् । तत्पुण्येन रवेर्भित्त्वा मंडलं द्विजसत्तम ॥६०॥
निरंजनं निराकारं निर्द्वंद्वं ब्रह्म चाप्नुयात् । अथाऽर्वाऽखंडसंशं च व्रतमुक्तं द्विजोत्तम ॥६१॥
मूर्ति विधाय सौवर्णी जनार्दनसवाहनाम् । अभ्यर्च्य गन्धपुष्पाद्यैस्तदग्रे भोजयेद्विजान् ॥६२॥
कृत्वा प्रतिमासं तु नक्ताशीः स्याज्जितेन्द्रियः । ततः समाप्ते तां मूर्तिं समभ्यर्च्य विधानतः ॥६३॥
गुरवे धेनुसहितां दद्यात्सं प्रार्थयेत्तथा । शतजन्मसु यत्किंचिन्मयाऽखंडव्रतं कृतम् ॥६४॥
सत्वात्सत्वप्रसादेन तन्मेऽखंडमिहास्तु मे । ततः संभोज्य विप्रान्यान्खण्डाढ्यैस्तु पायसैः ॥६५॥
द्वादशैव हि सौवर्णीं दक्षिणां प्रददेन्नमेत् । इति कृत्वा व्रतं विप्र प्रीणयित्वा जनार्दनम् ॥६६॥
सौवर्णेन विमानेन याति विष्णोः परं पदम् । पौषस्य कृष्णद्वादश्यां रूपव्रतमुदीरितम् ॥६७॥
दशम्यां विधिवत्स्नात्वा गृहीत्वाऽगोमयं व्रती । श्वेताया वैकवर्णाया अंतरिक्षणतं द्विज ॥६८॥
अष्टोत्तरशतं तेन पिण्डिकाः कल्प्य नारद । शोषयेदातपे धृत्वा पात्रे ताम्रऽथ मृन्मये ॥६९॥
एकादश्यां दिनोपवासः समभ्यर्च्य विधानतः । सौवर्णीं प्रतिमां विष्णोविशायां जागरं चरेत् ॥७०॥
सविता तथा विष्णु-ये बारह आदित्य कहे गये हैं ॥४७-५५३॥ प्रत्येक मास की शुक्ल-द्वादशी में इनकी बारह
स्वर्णमयी प्रतिमाओं का यत्नपूर्वक पूजन कर बारह उत्तम ब्राह्मणों को मधुर भोजन कराये । प्रत्येक को आदर-
पूर्वक एक-एक प्रतिमा समर्पित करे । इस प्रकार द्वादशादित्यव्रत करने वाला मानव सूर्य-लोक को जाता है । वहाँ
चिरकाल तक अखिल भोगों को भोगकर पृथ्वी पर धर्मात्मा तथा नीरोग मनुष्य होकर जन्म लेता है । द्विजश्रेष्ठ !
तब व्रत के पुण्य से वह पुनः उस व्रत को प्राप्त करता है । फिर उसके धर्म रवि मंडल को भेद कर निरंजन,
निराकार तथा निर्द्वन्द्व ब्रह्म को प्राप्त करता है । विप्रवर्य ! उस तिथि में अखंडव्रत भी किया जाता
है ॥५६-६१॥
सुवर्ण की विष्णु-प्रतिमा बनाकर गंध, पुष्प आदि से पूजा करे । प्रतिमा के सामने ही बारह ब्राह्मणों
को खिलाये । एक वर्ष तक उक्त तिथि में इन्द्रिय-संयम करते हुए केवल रात्रि में ही भोजन करे । वर्षान्त में
विधिपूर्वक प्रतिमा की अर्चना कर गुरु को धेनुसहित प्रतिमा दे दे । तदनन्तर प्रार्थना करे- "भगवन् ! सौ
जन्मों में जो कुछ मैंने खंडव्रत किया है, वह आपकी कृपा से अखंड हो जाय ।" फिर बारह विप्रों को चीनी एवम्
खीर खिलाकर सुवर्ण दक्षिणा देकर प्रणाम करे । विप्र ! जो व्यक्ति इस व्रत को करके जनार्दन को संतुष्ट करता
है, वह स्वर्णमय विमान से वैकुण्ठ जाता है । पौष-कृष्ण-द्वादशी में रूपव्रत किया जाता है ॥६२-६७॥ व्रती दशमी
तिथि में विधिवत् स्नान कर श्वेत गौ या एकवर्णीया गौ के गोबर के, जो भूमि पर गिरने से पहले ही थाम
लिया गया हो, एक सौ आठ पिण्ड बनाये । उन पिंडों को ताँबे या मिट्टी के पात्र में रख कर धूप में सुखाये ।
एकादशी में उपवास करते हुए विष्णु की स्वर्णमयी प्रतिमा का विधानपूर्वक पूजन कर रात्रि में मांगलिक गीत,
वाद्य, स्तोत्रपाठ तथा जप आदि से जागरण करे । प्रातःकाल द्वादशी में जलघट पर विल्वपात्र के ऊपर प्रतिमा