सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भावप्रकाश निघण्टु (हरिताक्यादि वर्ग - हिन्दी व्याख्या सहित)

भावप्रकाश निघण्टु (हरिताक्यादि वर्ग - हिन्दी व्याख्या सहित)

Bhavaprakasha Nighantu with Hindi Commentary

भावमिश्र द्वारा

स्रोत: चौखम्बा भारती अकादमी · चौखम्बा भारती अकादमी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished143 पृष्ठ

पृष्ठ 17, कुल 143 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 17
पृष्ठ 17 स्कैन

यहाँ दिए गए पृष्ठों का मूल पाठानुसार लिप्यंतरण प्रस्तुत है:

१६ | भावप्रकाश निघण्टुः
फिल्फिल् दराज़, पीपल दराज़ । अ०-दारफिल्फिल्, डाल फिल्फिल् । अं०-Long pepper
(लॉग पीपर ); Dried catkins (ड्राइड कॅटक़िन्स) । ले०-Piper longum Linn. (पाइपर
लाँगस) । Chavica roxburghii (चविका रॉक्सवर्घाई) । Fam. Piperaceae (पाइपरेसी) ।
पीपल - इस देश से गरम प्रान्तों में पूर्व नेपाल से आसाम, खासिया के पहाड़ों पर, बंगाल में,
पश्चिम की ओर बम्बई तक तथा दक्षिण की ओर त्रावनकोर तक पायी जाती है। सीलोन, मलाका
तथा फिलीपाइन द्वीपों में भी यह पाई जाती है।
पीपल लता जाति की वनौषधि का फल है। इसकी बेल-अन्य लताओं की भाँति अधिक विस्तार
में नहीं बढ़ती किन्तु थोड़ी ही दूरी में फैलती है। जड़-कुछ मोटी और खड़ी सी होती है। उससे
शाखायें निकल कर भूमि पर फैलती हैं। पत्ते-२॥-३॥ इञ्च के घेरे में, गोलाकार, पान के पत्तों के
आकार वाले कोमल होते हैं। ऊपर के पत्ते विनाल होते हैं। फलगुच्छ-१-१॥ इञ्च लम्बे और
कृष्णाभ होते हैं जिनमें अत्यन्त छोटे-छोटे फल लगे रहते हैं।
एक दूसरी जाति की पीपल को पहाड़ी पीपल कहते हैं। इसका लेटिन नाम Piper sylvati-
cum Roxb. (पीपर सिलवेटिकम्) है। यह आसाम और बंगाल में अधिक उत्पन्न होती है। इसकी
लता कई फीट तक बढ़ जाती है और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें