सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

६४४ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
ज्ञान सीख गुरूसूं फिरजावै । सो शरीर कोढ़ी को पावै ॥ १२॥
दोहा ॥
खोटे कर्मन सूं सबै, चौरासी में जाहिं ।
कहां लों गिनती मैं करूं, समझ देखि मनमाहिं ॥१३॥
इति श्रीनासकेतोपाख्याने कर्मानुसारयोनिप्राप्तिवर्णनं नाम
सप्तदशोऽध्यायः ॥ १७ ॥
नासकेतउवाच ॥ चौपाई ॥
जिन मनुषों शंकर नहिं माना । ब्रह्मा का पूजन नहिं ठाना ॥
विष्णु भक्ति में मन नहिं दीन्हा । गुरुसेवा का नेम न लीन्हा ॥
साधों की सेवा नहिं जानी । तीरथ किये न परब पिछानी ॥
गुरुका कबहूं नाम न लीया । कबहूं पापी होम न कीया ॥
परमेश्वर का जप नहिं साधा । योग जुगत नाहीं आराधा ॥
पांचों इन्द्री बस नहिं कीन्हीं । भली वस्तु काहू नहिं दीन्हीं ॥
कथा कीरतन में नहिं गया । हरि सों बेमुख दुष्टी भया ॥
जिन नर ऐसी चाल बिसारी । सो डूवत है नरक मँझारी ॥१॥
दोहा ॥
जिन पूजे हैं देवता, होम यज्ञ कर दान ।
नासकेत देखी कहै, स्वर्ग लहैं वह जान ॥ २ ॥
चौपाई ॥
धरमराय जब पकड़ बुलावै । पाप पुण्य का न्याव चुकावै ॥
पापी पठवै नरक मँझारी । पुण्यी पठवै स्वर्ग मँझारी ॥
पाप पुण्य क्षीण होजावैं । फिर वह मृत्युलोक में आवैं ॥
पापी देह निषद जो पावैं । पुण्यी मनुष होय हुलसावैं ॥
धनवन्ते उत्तम घर जनमैं । भले भले लक्षण आवैं तिनमें ॥
अरु जो चौरासी सूं कढ़ैं । मनुष देह धर ऊचे चढ़ैं ॥

नासकेतलीलावर्णन । ६४५
खोटे लक्षै तिनके माहीं । चरनदास कहैं निहचै आई ॥
जितके जीव जहाईं जाई । यह मत वेद पुराणन गाई ॥
साध संगत कोई उतरै पारा । और चौरासी जाहिं मँझारा ॥
सुनि ऋषीश्वर रसमें पागै । धन्य धन्य जब कहने लागे ॥
अस्तुति करि मनमें हरपाये । अपने अपने अस्थल आये ॥३॥
दोहा ॥
नासकेत की यह कथा, संस्कृत्त के माहिं ।
चरनदास ने सो करी, उक्ति आपनी नाहिं ॥४॥
पढ़ा लिखा मैं कुछ नहीं, सतगुरु दीन्हों ज्ञान ।
रणजीता यों कहत है, ताही की पहिचान ॥५॥
कथाजु अधिक सुहावनी, सुनकर उपजै चाव ।
दया धरम हिये आबसै, भाजैं सबै कुभाव ॥ ६ ॥
सुनकर जो रहनी रहै, मनमाहीं गहलेह ।
पाप निकट आवै नहीं, जनम नाहिं दुखदेह ॥७॥
कथा सुनै चितवन करै, समझ धरै मन माहिं ।
पवन नरक की नालगै, पातक सबहिं नसाहिं ॥८॥
सुनकर रहनी ना रहै, चलै न याकी चाल ।
चरनदास यों कहत है, ताहि नरक तत्काल ॥६॥
सुनकर मनलावै नहीं, तामें चित नहिं दै ।
जीवत भिष्टलही रहै, मुये नरक का भै ॥१०॥
जनमेजय की साखही, कहूँ सुनों चितलाय ।
कुष्ठ अठारह ही हुते, सुनकर गये नसाय ॥ ११ ॥
नासकेत ऐसी कथा, जैसा धरम जहाज ।
जनमेजय तापर चढ़ा, कुष्ठ गये सब भाज ॥१२॥
खेवटिया जहाँब्यास से, बचन बाहहीवान ।

६४६ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
जगतसिन्धुसम जानिए, धरम जहाज पिछांत ॥ १३ ॥
यामें जो कोई चढ़ै, सोई उतरै पार ।
रहिजावै अभिमानसूं, सो डूबै मँझधार ॥ १४ ॥
सतगुरु बिन डूब सबी, रामभक्ति नहिं जान ।
सतसंगत आवै नहीं, करके बहु अभिमान ॥ १५ ॥
नासकेत की कथा कूं, कहै सुनै चितलाय ।
पाप तजै अरु पुन्यकरै, बसै स्वर्ग वह जाय ॥ १६ ॥
शुकदेव के परतापसूं, कह्यो नासहीकेत ।
पाप पुण्य के भेदकूं, समझन कारण हेत ॥ १७ ॥
इति श्रीश्यामचरनदासजीकृते नासकेतोपाख्याने शुभाशुभनिर्णय-
वर्णननामाष्टादशोऽध्यायः ॥ १८ ॥
संपूर्णः ॥

इस चित्र में कोई पाठ (टेक्स्ट) उपलब्ध नहीं है, यह पृष्ठ पूरी तरह से रिक्त (blank) है।