सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 482, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 482

शब्दवर्णन । ४४१
अरी बौरी नीर गरम करि न्हाइयेजी ॥
सखी सजनी हे योग उबटनो लगाव ।
अरी बौरी कर्म को मैल उतारियेजी ॥
सखी सजनी हे करणी कंगही बहाव ।
अरी बौरी वेणी मुक्ति गुंधाइये जी ॥
सखी सजनी हे गुरूके चरण चितलाव ।
अरी बौरी सतसंगति पग लागियेजी ॥
सखी सजनी हे लाज सिंदुर निकासि ।
अरी बौरी खोलि शिंगार बनाइयेजी ॥
सखी सजनी हे नवधा भूषण धार ।
अरी बौरी जासों पिया रिझाइयेजी ॥
सखी सजनी हे प्रीति को काजल आंज ।
अरी बौरी प्रेम की मांग सँवारियेजी ॥
सखी सजनी हे बुधि बेसरि सजिलेहि ।
अरी बौरी पान विचारि चबाइयेजी ॥
सखी सजनी हे दया कर मेहँदी लगाव ।
अरी बौरी सांचो रंग न उतरैजी ॥
सखी सजनीं हे धीरज चूनरि लाल ।
अरी बौरी नख शिख शील शिंगारियेजी ॥
सखी सजनी हे काम क्रोध तजि लोभ ।
अरी बौरी मोह पीहर सों जिन करौजी ॥
सखी सजनी हे पांच सहेली साथ ।
अरी बौरी इनको संग न लीजियेजी ॥
सखी सजनी हे चालौ पियाकेरे पास ।
अरी बौरी सुपमन बाट सोहावनीजी ॥