सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 475, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 475

४३६ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
रेख जहाँ नहिं खिंचि सकैरे अरे हेला राई ना ठहराय ।
लेप जहाँ नहिं चढ़िसकै सकै नहिं कोइ पाय ॥
नहीं दूर निकटौ नहींरे अरे हेला नहीं प्रगट नहिं गूप ।
गुरु कृपा सो पाइये सुन्दर बहुत अनूप ॥
है अडोल डोलै नहीं रे अरे हेला है अबोल नहि बोल ।
देशकाल सों रहित है और कहा कहुँ खोल ॥
जैसा था सोइ आज है रे अरे हेला नया पुराना नाहिं ।
जासों यह जग है भरो जग वाही के माहिं ॥
शक्ति घनी लीला घनी रे अरे हेला घने नाम बहुरूप ।
त्रै देवा से बहुत हैं इन्दर से बहु भूप ॥
चन्द्र घने सूरज घनेरे अरे हेला घने पिण्ड ब्रह्माण्ड ।
सब कुछ आपहि है रह्यो निर्मल अचल अखण्ड ॥
जनकदियो शुकदेवकोरे अरे हेला उनमोंको कहिदीन ।
दरश भयो चरणदास को सदा रहौं लवलीन ॥
अचरज अलख अपार हेला वाकी गति नहिं पाइये ।
बहु निषेध जोपै करे रे अरे हेला तौ जावैगा हार ॥
बानीथकि बुधिहूयथकैरे अरे हेला अनभय थकि थकि जाय ।
ब्रह्मादिक सनकादिकहू नारद थकि गुण गाय ॥
वेद थके अरु व्यासहूरे अरे हेला ज्ञानी थके अरु ज्ञान ।
शंकर से योगी थके करि करि निर्मल ध्यान ॥
बहुतक कथि कथिही गयेरे अरेहेला नेक न निबटी बूझ ।
वाचक ज्ञानी कहत हैं हमने पायो सूझ ॥
पांचौ इन्द्रियनसों लखैरे अरे हेला ताको सांच न मानि ।
जो जो इन सों देखिये तिनकी निश्चय हानि ॥
गुरु शुकदेव सुनावई रे अरे हेला समझ चरणहीं दास ।