सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 240, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 240

भक्तिपदार्थवर्णन । २०३
सबही दया के अंग हैं, इन ते पावै मोष ॥
दया ज्ञान का मूल है, दया भक्ति का जीव ।
चरणदास यों कहत हैं, दया मिलावै पीव ॥
दया नहीं तौ कुछ नहीं, सबही थोथी बात ।
बाहर कथनी सोहनी, भीतर लागी घात ॥
छापे तिलक बनायकै, माला पहिरी दोय ।
दया बिना बक¹सम वहो, साधुरूप नहिं होय ॥
दया न आई घट बिषे, हीया बड़ा कठोर ।
यह नगरी कैसे बसै, तामें हिंसा² चोर ॥
पँडिताई बहुतै करी, दया न राखी जीव ।
छाँछि³ छाँछि तैं लै लई, डारि दिया तत घीव ॥
तोहिं पण्डित मैं कह कहूं, मूरख कै परवीन ।
लिया न तैं मत सूपका, चलनीका मतलीन ॥
दया गहेते सब नशैं, पाप ताप दुख द्वन्द ।
ऐसी परम पुंनीत⁴कूं, तजै सो मूरख अन्ध ॥
दया बिना नर पतित है, दया बिना नर दुष्ट ।
दया बिना सुनवत बने, सबही थोथी गुष्ट ॥
जन्म मरण छूटै नहीं, नाहीं कर्म्म नशाहिं ।
दया बिना बदला भरै, चौरासी के माहिं ॥
काम क्रोध मोह लोभये, गरवआदि भजिजाहिं ।
चरणदास कहैं दया जो, घट में पहुंचै आहिं ॥
जितने वैरी जीव के, तिनमें रहै न एक ।
चरणदास यों कहत हैं, दया जो आवै नेक ॥
दुख भाजैं सुख हों घने, काया नगरी ढंग ।
१ बगुला २ जीवमारना ३ मट्ठा ४ पवित्र ॥