सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 140, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 140

योगसन्देहसागरवर्णन । १०५
अथ श्रीचरणदासकृतयोगसन्देहसागर
प्रारम्भः ॥
दो० अर्थ बताओ पण्डिता, ज्ञानी गुणी महन्त ।
जो तुम पूरे साधुहौ, भक्ता हरिके सन्त ॥
चरणदास पूंछैं 'अरथ, भेदी होय कहौ ।
समझौ तौ चर्चा करौ, नाहीं मौन गहौ ॥
ब्रहमण्डे सों पिण्डे जानौ । ठौर ठोर घट में पहिचानौ ॥
सात समुंदर घट में कहां । कछुवा रहै बताओ जहां ॥
शेषनाग किहं ठौर बिराजै । रूप वराह कौन छवि छाजै ॥
कहा चार काया में खान । चौरासी लख योनि बखान ॥
षट चक्कर को जो तुम जानौ । नाम सहित सब भेद बखानौ ॥
नाभि कुण्डली का परमान । कैसे जागै कहौ बखान ॥
सहज सहज वह कहां समावै । योगि होय सों भेद बतावै ॥
चरणदास का गुरु शुकदेव । सो तौ जानै सबही भेव ॥
दो० कहां जु वासा पवन का, मन कौनी अस्थान ।
कहां हिये कीं आंखिहै, कैसे करै पिछान ॥
प्राण पुरुष अन्तर्गत' कैसे । क्योंकरि भेद बताओ जैसे ॥
इड़ा पिंगला सुषमन नारी । कैसे पलटैं बारी बारी ॥
आठ प्रकार के कुम्भक जानै । सो जुगता मेरे मन मानै ॥
चार अवस्था चार शरीरा । वाणी चारि नाम कहा वीरा ॥
कै प्रकार अजपा का जाप । कै अंगुल श्वासा का नाप ॥
क्यों आवै अरु क्यों वह जय । याका ज्ञानी करौ लखाय ॥
१'भीतरप्राप्त २ बाल किशोर पौगण्ड वृद्धादि चार अवस्था ॥