सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा

DevanagariHindipublished788 पृष्ठ

पृष्ठ 641, कुल 788 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 641

वितरण :
कुल आबादी के 1/9 अर्थात, { न्यूनतम वार्षिक औसत
पूँजीपति या बुर्जुआ ने ले लिया आय £ 160
कुल उत्पादन का 1/2 अर्थात £ 1100,000,000
कुल आबादी के 2/9 अर्थात { औसत आय £ 160
निम्न बुर्जुआ वर्ग ने शेष आधे का 1/3 या प्रतिवर्ष से कम
कुल का 1/6 ले लिया अर्थात £ 300,000,000
आबादी के 2/3 अर्थात शारीरिक {औसत आय £ 60 वार्षिक
श्रम करने वाले या सर्वहारा को बाक़ी मिला £ 800,00,000
संयुक्त राज्य अमेरिका : 1890 में
कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत (उत्पादन के) साधनों के मालिकों को मिला
कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत सभी मज़दूरों को दिया गया।¹
<u>पृष्ठ 124 (97)</u>
जीवन का उद्देश्य
“जीवन का उद्देश्य मन को नियन्त्रित करना नहीं बल्कि उसका सुसंगत
विकास करना है, मरने के बाद मोक्ष प्राप्त करना नहीं, बल्कि इस संसार में ही
उसका सर्वोत्तम इस्तेमाल करना है, केवल ध्यान में ही नहीं, बल्कि दैनिक
जीवन के यथार्थ अनुभव में भी सत्य, शिव और सुन्दर का साक्षात्कार करना है,
सामाजिक प्रगति कुछेक की उन्नति पर नहीं, बल्कि बहुतों की समृद्धि पर निर्भर
करती है, और आत्मिक जनतन्त्र या सार्वभौमिक भ्रातृत्व केवल तभी प्राप्त किया
जा सकता है, जब सामाजिक-राजनीतिक और औद्योगिक जीवन में अवसर की
समानता हो”।²
नोटबुक में पृष्ठ सं. 125 से 164 नहीं है।
हमें उपलब्ध प्रति में पृष्ठ (97) के बाद पृष्ठ (100) है। — सम्पादक

  1. और 2. स्रोत अज्ञात
    शहीदेआज़म की जेल नोटबुक / 635