भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)
Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates
शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा
पृष्ठ 567, कुल 788 में से
संदर्भ में पढ़ें<u>पृष्ठ 6 (3)</u>
सम्पत्ति से मुक्ति – “सम्पत्ति की स्वतन्त्रता”...जहाँ तक छोटे पूँजीपति और
किसान सम्पत्तिधारकों का सवाल है, “सम्पत्ति से मुक्ति” बन गयी।
विवाह अपनेआप में, पहले की भाँति ही, वेश्यावृत्ति का क़ानूनी तौर पर
स्वीकृत रूप, औपचारिक आवरण, बना रहा...।
(सोशलिज़्म, साइण्टिफ़िक एण्ड यूटोपिया)¹
―――――○―――――
दिमाग़ी गुलामी – “एक शाश्वत सत्ता ने मानवसमाज को वैसा ही रचा, जैसा
आज वह है, तथा ‘श्रेष्ठतर’ और ‘सत्ता’ के प्रति समर्पण दैवी इच्छा से ही
‘निम्नतर’ वर्गों पर लागू किया गया है।” उपदेशक गण, उपदेश मंच और प्रेस की
ओर से दिये जाने वाले इस सन्देश ने आदमी के दिमाग़ को सम्मोहित कर रखा
है और यह शोषण के सबसे मज़बूत स्तम्भों में से एक है।
(ओरिजिन ऑफ़ द फ़ैमिली में अनुवादक की भूमिका)²
<u>पृष्ठ 7 (4)</u>
एंगेल्स कृत द ओरिजिन ऑफ़ द फ़ैमिली...
आदिम समाज के इतिहास में एक तर्कसंगत व्यवस्था प्रस्तुत करने का प्रयास
सबसे पहले मार्गन ने किया।³
वह इसे तीन मुख्य युगों में बाँटता है :
- असभ्यता, 2. बर्बरता, 3. सभ्यता
1. असभ्यता पुनः तीन अवस्थाओं में विभाजित : - निम्नतर; 2. मध्य; 3. उच्चतर
1. असभ्यता की निम्नतर अवस्था : मानवजाति की शैशवावस्था।
- फ़्रेडरिक एंगेल्स; समाजवाद, काल्पनिक एवं वैज्ञानिक
- फ़्रेडरिक एंगेल्स; परिवार, निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति
- लुइस एच. मार्गन (1818–1881); अमेरिकी समाजशास्त्री जिन्होंने 1877 में प्रकाशित
अपनी पुस्तक प्राचीन समाज (Ancient Society, or Researches in the Lines of Human
Progress from Savagery through Barbarism to Civilization) में विस्तृत सामाजिक
अध्ययन के आधार पर इतिहास विकास की भौतिकवादी धारणा को पुष्ट किया था। एंगेल्स
ने अपनी पुस्तक परिवार, निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति लिखने में मुख्य रूप से मार्गन
द्वारा प्रस्तुत सामग्री को आधार बनाया था।
शहीदेआज़म की जेल नोटबुक / 561