भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)
Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates
शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा
पृष्ठ 562, कुल 788 में से
संदर्भ में पढ़ेंहस्ताक्षर है और 12.9.29 की तिथि दी गयी है। स्पष्ट है कि यह प्रविष्टि जेल
अधिकारियों द्वारा भगतसिंह को कापी देते समय की गयी है। जेल मैनुअल/
नियमावली के जानकार जानते होंगे कि जब भी कोई क़ैदी लिखने के लिए कापी
माँगता है तो जेल अधिकारी को कापी के शुरू और अन्त में ऐसा लिखना होता
है और क़ैदी को भी प्राप्त करते समय वहाँ हस्ताक्षर करना होता है। भगतसिंह के
हस्ताक्षर (अंग्रेज़ी में) टाइटल पेज पर भी मौजूद हैं और 12.9.29 की तिथि के
साथ कापी के अन्त में भी। नोटबुक की जो डुप्लीकेटेड/हस्तलिखित प्रतिलिपि
जी.बी. कुमार हूजा को गुरुकुल इन्द्रप्रस्थ में मिली, उसमें नीचे बायें कोने पर अंग्रेज़ी
में यह भी लिखा हुआ था : “प्रतिलिपि शहीद भगतसिंह के भतीजे अभय कुमार
सिंह द्वारा तैयार।”
मूल नोटबुक के पृष्ठ भगतसिंह की छोटे अक्षरों वाली लिखाई से भरे हुए हैं।
ज्यादा नोट्स अंग्रेज़ी में लिये गये हैं, लेकिन कहीं-कहीं उर्दू का भी इस्तेमाल किया
गया है।
556 / भगतसिंह और उनके साथियों के सम्पूर्ण उपलब्ध दस्तावेज़