सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा

DevanagariHindipublished788 पृष्ठ

पृष्ठ 315, कुल 788 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 315

लाहौर पहुँचने तक का भी कष्ट नहीं उठाया। हमें मालूम नहीं कि आपने सीमा से
पागल पठानों के निकाले हुए हिन्दुओं की रक्षा के लिए कौन-से तरीक़े इस्तेमाल
किये? इसके विपरीत आप सीधे ही शिमला असेम्बली में भाग लेने और अपने
साथियों पर भाषण का असर दर्शाने के लिए चले गये। संकट के समय
अलग-थलग रहना आपकी बहादुरी का बड़ा हिस्सा है।
अनेक युवतियों के सिर से पति का साया उठ गया और उनकी सारी उम्र दुखों
भरी और एकान्तमय रह गयी। कई कुँआरी कन्याएँ अपना सतीत्व भंग होने के
कारण अपने भीतर ही भीतर आँसुओं से रो रही हैं। कई मासूमों का क़त्ल किया
गया। तीस लाख ज़िन्दगियाँ भयावह नरक में से गुज़र रही हैं। गवर्नर, पंजाब तो
अपनी पहाड़ी आरामगाह छोड़कर इन लोगों के बोये हुए काँटे काटने के लिए लाहौर
आ जाता है, लेकिन हमारा सिपाही लाला लाजपत राय इतना बीमार है कि वह
अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुँच सकता और कह देता है कि लाहौर में गर्मी बहुत है
तथा रेलवे की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। रोने दो इन विधवा हो चुकी स्त्रियों
को, यतीम हो चुके बच्चों को, हमें इनसे क्या लेना! मुसीबतें अजब-अजब लोगों
को एकजुट कर देती हैं। जनता के सामने जिनके बारे में हम यह आरोप लगाते थे
कि ये लोग आम जनता के विश्वास योग्य नहीं हैं, तो क्या अब उन्हीं के दरवाज़े
पर माँगने में हमें सुकून मिलता है? होशियार रहो कि आदमी अपने साथियों से ही
पहचाना जाता है। यह कोई विस्मयकारी बात नहीं है कि आप एक उदारवादी गिने
जाने लगे हैं जबकि आप जी-हज़ूरियों और पिछलग्गुओं के साथ बाँह में बाँह डाले
साथ चल रहे हैं।
(हस्ताक्षरकर्ता)

  1. केदारनाथ सहगल : सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष
    पंजाब राजनीतिक पीड़ित कॉन्फ़्रेंस।
  2. मेलाराम वफ़ा : सम्पादक, वन्देमातरम और नेशनल कॉलेज के भूतपूर्व
    प्रोफ़ेसर।
  3. प्रेम प्रकाश देवीश्वर : महासचिव, पंजाब सनातन धर्म राजनीतिक
    कॉन्फ़्रेंस।
  4. अब्दुल मजीद : सचिव, पंजाब प्रेस कर्मचारी यूनियन।
  5. भगवानचरण क़ौमी, बी.ए. : सचिव, क़ौमी ग्रेजुएट यूनियन।
  6. नरेन्द्रनाथ क़ौमी, बी.ए. : पूर्व सहायक सम्पादक, 'भीष्म'।
  7. धर्मचन्द्र क़ौमी, बी.ए.।
  8. गणपतराय क़ौमी, बी.ए.।
  9. बाबू सिंह क़ौमी, बी.ए.।
    नौजवान भारत सभा और राष्ट्रीय नेतृत्व का मूल्यांकन / 309