सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

अपराजितपृच्छा (भुवनदेवाचार्य - प्राचीन मन्दिर, प्रासाद, कला एवं वास्तु महाग्रन्थ सटीक)

Aparajitapriccha of Bhuvanadeva with Commentary by Shrikrishna Jugnu

भुवनदेवाचार्य (टीकाकार: डॉ. श्रीकृष्ण 'जुगनू') द्वारा

DevanagariHindipublished535 पृष्ठ

जिनके दासी-दास और रसोइयों की पूरी व्यवस्था हो, छत्र और व्यञ्जन-पङ्खे
धारण करने का अधिकारी हों, जिनकी महिलाओं को महिषी की पदवी हो, जिनके
पार्श्व में चामरधारी चलें— ऐसे अधिकार प्राप्त हों तथा जो केश के शृङ्गार में
चमेली, चम्पक आदि पुष्पों की माला-गजरे आदि केश विन्यास के प्रसाधन
प्रबन्धक के पद पर हो, जो शृङ्गारादि के लिए चन्दन लेप, कुङ्कुमादि तथा उबटन,
उत्तरीय आदि के रखने की नायिकाएँ हों, उस पद पर काम करने वाली पदाधिकारी
हों (इनके लिए मालिका गृह उपयोगी है)।
अक्षौ च त्रीमुने सै सर्वे नेन्द्रीपञ्जिचोरका।¹
इष्टराज्ञीं सदा ध्यात्वा मुनिषोडशां तथा ? ॥ 42 ॥
(वहाँ पर) अक्षक्रीड़ा² अर्थात् पाशों का खेल, इक्कीस (त्रीमुने) घरों वाला खेल,
नयनबन्दी³, पञ्जिचोरका⁴ जैसी क्रीड़ाएँ हों और अपनी इष्ट रानी का सदा वैसे ही
ध्यान रखें जैसे कि मुनियों की भी षोडशी युवती के प्रति कामुक दृष्टि बनी रहती है।
त्रिभूमिमध्यकर्त्तव्या मालिका क्रमशः स्थिता।
मालिका अर्थात् महलों को सदा त्रिभूमि मध्य अर्थात् तीन चौक पार करने के
बाद क्रमवार, मध्य में बनाना चाहिए।
सूर्यवंशोद्भवाः शैवा वतरन्ति यदा महीम् ॥ 43 ॥
तेषां वेश्मानि कार्याणि नान्येषां तु कदाचन।
एवं तु राजवेश्मानि कर्त्तव्यानि च सर्वदा ॥ 44 ॥

  1. ‘अक्षौ ? च त्रीमुने सै सर्वे नेन्द्रीप्रतिचोरका?’ इति प्रकाशित पाठः।
  2. ‘अक्षक्रीड़ा’ में तीस पाशकों या सारिकों का प्रयोग होता जिसमें 15 श्वेत व 15 चित्रित पाशे होते थे—
    दशपञ्च सितास्तत्र दशपञ्च विचित्रता। त्रिंशदेताः समाख्याता.... पाशककेलिषु ॥ (मानसोल्लास 5, 13,
  1. ‘दृङ्मीलन’ नाम से इस खेल का उल्लेख शार्ङ्गधरपद्धति में हुआ है जिसमें परस्पर अचानक आँखें बन्द
    कर दी जाती थी— इत्थं बालतया सखीभिरसकृद्दृङ्मीलनाकेलिषु व्याषिद्वा रजनीमुखे च नयने स्वे गर्हते
    कन्यका॥ (शार्ङ्गधर. श्लोक 3942) सोमेश्वर ने दिखाई नहीं देने वाले स्थान में ऐसी ही तिमिर क्रीड़ा
    का वर्णन किया है जो राजा अपनी प्रेयसियों के साथ करता था— तथाविधं तमः कुर्याद्यत्र किञ्चिन्न
    लक्ष्यते। (मानसो. 5, 17, 935)
  2. ‘पञ्जिका’ क्रीड़ा में राजा स्वयं स्त्रियों के साथ भाग लेता जो रूपसियाँ, प्रेमभाव से पूर्ण, विलास-विभ्रम
    से युक्त, परिहार रस को प्रसारित करने वाली व चतुर होती थीं— तरुणी रूपसम्पन्ना प्रेमभावसमन्विता।
    विलासविभ्रमे युक्ता परिहासरसप्रिया॥ आहूय चतुराः कान्ताः पञ्जीक्रीडाविशारदाः। ताभिः सह महीपालः
    पञ्जिक्रीड़ां समाचरेत् ॥ (मानसो. 5, 16, 885-886) यदि यहाँ ‘प्रतिचोरका’ शब्द माने तो भागवत में
    निलयन क्रीड़ा का वर्णन हुआ है जिसमें एक जना चोर बनकर अन्य को ढूँढ़ता था। (भागवत. 10,
    38, 27)

सूत्र-७० ३८३
इस पृथ्वी पर जो सूर्यवंश में उत्पन्न होने वाले और शैवोपासक राजा हों¹,
उनके लिए ऐसे सर्वाङ्ग वेश्मों का निर्माण करना चाहिए। किसी अन्य के लिए
कभी ऐसे उन्नत महल नहीं बनाएँ, क्योंकि यह खानदान और उच्चकुल की मर्यादा
रखने की बात है, अतएव ऐसे भवन सदा राजाओं के ही बनाने चाहिए।
इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तृश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां
गृहोत्पत्तिहर्म्यादिराजप्रासादनिर्णयाधिकारो नामैकोनसप्ततितमं सूत्रम्॥ ६९॥
इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में गृहोत्पत्ति
हर्म्यादि राजप्रासाद निर्णय अधिकार नामक उनसठवाँ सूत्र पूर्ण हुआ॥ ६९॥
भूधरादिब्रह्मनगरं सप्ततितमं सूत्रम्॥ ७०॥
विश्वकर्मोवाच —
गृहाणि नृपदेवानां स्वर्गपातालवासिनाम्।
ब्राह्मणानां हितार्थाय नगरं वच्मि सम्प्रति॥ १॥
विश्वकर्मा बोले कि अब मैं राजाओं और देवताओं, स्वर्ग व पाताल के निवासियों
तथा ब्राह्मणों के हित के लिए रहने योग्य आवासीय नगरों के बारे में कहता हूँ।
१. ग्रन्थकार का यह सङ्केत सम्भवतः मेदपाट-मेवाड़ के सूर्यवंशी राजकुल की ओर है जो शैवोपासक हैं।
सूर्यवंशी यह कुल गुजरात के आनन्दपुर से उठा हुआ है और गुहदत्त से चला है। एकलिङ्गनाथ इनके
परमेश्वर और आराध्य है। यह मन्दिर कैलाशपुरी-उदयपुर में बना हुआ है। यहाँ से प्राप्त ९७१ ई. के
शिलालेख में इसे प्रथम तीर्थ कहा गया है और उसमें मेवाड़ राज्य के संस्थापक बप्पा और नरवाहन के
प्रबल प्रताप का यशोगान है। (जर्नल ऑफ बॉम्बे एशियाटिक सोसायटी, जिल्द २२, पृष्ठ १६६-१६७,
नागरी प्रचारिणी पत्रिका, भाग १, पृष्ठ २५६-२५९) राजप्रशस्ति नामक शिलोत्कीर्ण १७वीं सदी के
अभिलेख में इस वंश की सूर्य, मन्वादि क्रम से परम्परा दी गई है। कर्नल जेम्स टॉड ने भी यह
वंशावली दी है। यह भी एक महत्वपूर्ण सङ्केत है कि यह ग्रन्थ किसी सूर्यवंशी राजा के आश्रय में ही
लिखा गया हो। इसी वंश में 'अपराजित' नामक राजा हुआ है जिसका अभिलेख कुण्डा नामक ग्राम से
प्राप्त हुआ है। यह प्रशस्ति मार्गशीर्ष शुक्ला पञ्चमी, तदनुसार २ नवम्बर ६६१ ई. की है। वह शिवभक्त था
किन्तु उसका सेनापति विष्णुभक्त था। उसकी पत्नी यशोमति ने कुण्डेश्वर के निकट विष्णु का मन्दिर
बनवाया। (एपिग्राफिया इण्डिका जिल्द ४, पृष्ठ ३१)
अपराजित के काल से ही मेवाड़ में स्थापत्य के स्थायी कार्यों की शृङ्खला दिखाई देती है। नागदा गाँव
में तो ९९९ मन्दिरों की घण्टियाँ एक साथ बजती थीं— ऐसी अनुश्रुति चली आती है। सम्भव है कि उन
स्थितियों को अङ्गीकार करके भुवनदेवाचार्य ने इस ग्रन्थ का प्रणयन किया हो, तब तक मेवाड़ में
समराङ्गणसूत्रधार का भी पर्याप्त प्रचार हो चुका था। भोज ने नागदा-कैलाशपुरी के पास जलाशय
खुदवाया, चित्तौड़गढ़ पर समीधेश्वर महादेव का मन्दिर बनवाया। इन स्थितियों और इस अर्थ में
अपराजितपृच्छा पर समराङ्गण, का प्रभाव इस क्षेत्र में इस ग्रन्थ के प्रणयन का आधार बताता है। उक्त
रचनाकार मरुभूमि और गुर्जरत्रा की परम्पराओं का भी अच्छा जानकार था।

384 अपराजितपृच्छा
भूधरं हेमकूटं च रत्नकूटं तृतीयकम् ।
त्रिषु लोकेषु विख्यातं पूज्यं सुरनरोरगैः ॥ २ ॥
इनमें भूधर, हेमकूट, रत्नकूट प्रकार के ये तीनों लोकों में देवताओं, मनुष्यों
और नागों में पूज्य हैं।
सहस्रैरधमं हस्तैर्मध्यं सार्धसहस्रकैः ।
द्विसहस्रैर्भवेज्ज्येष्ठं त्रिविधं हस्तसङ्ख्यया ॥ ३ ॥
जो नगर हजार गज के हों उन्हें अधम, डेढ़ हजार गज के हों उन्हें मध्यम और
दो हजार गज के हो उन्हें ज्येष्ठ कहा जाता है। इस तरह गज संख्या के अनुसार तीन
प्रकार के अधम, मध्यम और ज्येष्ठ नगर होते हैं।
कनिष्ठं चाष्टभागैश्च मध्यं च दशभागतः ।
ज्येष्ठं द्विरष्टभागैश्च पदसङ्ख्या त्रिधोदिता ॥ ४ ॥
कनिष्ठ नगर के आठ भाग, मध्यम के दस भाग और ज्येष्ठ के सोलह भाग के
अनुसार पद संख्या भी तीन तरह की होती है।
चतुःषष्टिः कनिष्ठं च शतं मानं तु मध्यमम् ।
द्विशतं तु भवेज्ज्येष्ठं षट्पञ्चाशत्पदायतम् ॥ ५ ॥
इस तरह कनिष्ठ नगर के चौंसठ पद, मध्यम नगर के सौ पद और ज्येष्ठ नगर
के दो सौ छप्पन पद का आयतन, विस्तार होता है।
द्वात्रिंशद्धस्तमधमं द्विचत्वारिंशद्धिर्मध्यम् ।
ज्येष्ठं द्विपञ्चाशद्धस्तं गृहाणां तु प्रमाणतः ॥ ६ ॥
इसी तरह बत्तीस गज को अधम, बयालीस गज को मध्यम और बावन गज
को ज्येष्ठ गृह का प्रमाण है।
कनिष्ठं पञ्चशतकं मध्यं सार्धसप्तशतम् ।
सहस्र तु भवज्ज्येष्ठं गृहसङ्ख्या यथाक्रमात् ॥ ७ ॥
कनिष्ठ पाँच सौ का, मध्यम साढ़े सात सौ का और ज्येष्ठ एक हजार गज का-
इस क्रमानुसार तीनों गृहों की संख्या होती है।
कनिष्ठे नवर्मांश्च मध्यमे च त्रयोदश ।
कुर्याज्ज्येष्ठे सप्तदश मार्गसङ्ख्या प्रकीर्तिता ॥ ८ ॥
कनिष्ठ नगर के नौ मार्ग होते हैं, मध्यम नगर के तेरह और ज्येष्ठ नगर के सत्रह
मार्ग संख्या कही गई है।

सूत्र-७० 385
एक-द्वि-त्रिक्रमात्प्रोक्ताश्छन्दाश्च विबुधैर्युताः।
मर्त्यलोकेषु सम्प्राप्ताः स्वर्गपातालभूषणाः ॥ ९ ॥
एक, दो और तीन क्रम से विद्वान शिल्पशास्त्रियों ने छन्द कहे हैं जो मृत्युलोक,
स्वर्गलोक और पाताललोक में भूषण रूप में माने गए हैं।
चतुरश्रं समं क्षेत्रमायव्ययविशोधितम्।
आदिगर्भं प्रकुर्वीत भुजकर्णविशोधितम् ॥ १०॥
चौकोर क्षेत्र को समतल करके उसके आय और व्यय को शोधित करें, फिर
भुजाओं के कोनों से शोधित कर्ण रेखाओं से आदिगर्भ निश्चित करें।
भाजयेदष्टभागांस्तु आयामं विस्तरं समम्।
एकांशं च त्रिधा कृत्वा चोभयोश्च समन्ततः ॥ ११॥
तदनन्तर आयाम को आठ से भाग दें और उसी के समान विस्तार को भी आठ
से भाग दें। फिर, जो एकांश आए उन्हें तीन-तीन भागों में दोनों के रख दें अर्थात्
आयाम के तीन और विस्तार के तीन भाग होंगे।
मध्यकोष्ठं परित्यज्य अष्टसद्मेश्च जायते ?।
पूर्वापरे च द्वाराणां याम्यकौबेरसंस्थितौ ? ॥ १२ ॥
इस तरह मध्य कोष्ठ को छोड़ने पर आठ घर बन जाते हैं जिससे पूर्व-पश्चिम
के द्वार और उत्तर-दक्षिण के द्वार बन जाते हैं।
सर्वेषामीदृशं छन्दश्रुतुःषष्टिदेषु च।
ब्रह्मस्थाने गृहाश्चैव पादानां च चतुष्टये ॥ १३ ॥
इसी तरह चौंसठ पदों के छन्दों में भी ऐसे ही बनते है, केवल उनके गृहों के
ब्रह्मस्थान में चार पाद होते हैं।
गृहाणां गृहसङ्ख्या च द्वात्रिंशद्भिः करैर्मता।
ब्रह्मवंशयोर्द्वयोश्च चतुर्थांशकराः स्मृताः ॥ १४ ॥
उनमें गृहों की बत्तीस गज की गृह संख्या बनती है और ब्रह्म अंश के दो पद
चतुर्थांश गज माने गए हैं।
चत्वरे द्वादशमार्गांश्चत्वरे षोडशान्विताः।
नवमार्गकृता सङ्ख्या निर्मिता विश्वकर्मणा ॥ १५॥
इनके चारों ओर बारह मार्ग और चारों ओर सोलह मार्ग या चारों और नौ मार्ग
रखना चाहिए-इस संख्याक्रम को विश्वकर्मा ने निर्धारित किया है।

386 अपराजितपृच्छा
सीमा करसहस्रं तु आयामो विस्तरः समः।
चतुःषष्टिपदं कुर्याद् ब्रह्मरन्ध्रप्रमाणतः ॥ 16 ॥
यदि क्षेत्र की सीमा एक हजार गज हो और आयाम भी उसके ही समान एक
हजार गज का हो तो उसको भी चौंसठ पदों में विभाजित करें और उसमें भी
ब्रह्मरन्ध्र अर्थात् मध्य का रिक्त भाग प्रमाणानुसार ही रखें।
नगरस्य केन्द्रे ब्रह्मप्रासादं —
चतुर्मुखं चतुर्द्वारं चतुर्वक्त्रं पितामहम्।
कुर्यान्नगरकेन्द्रे च प्रासादं कमलोद्भवम् ॥ 17 ॥
इस तरह का क्षेत्र विभाजन करके नगर के केन्द्र में कमलोद्भव ब्रह्मा का
प्रासाद, मन्दिर को बनाएँ जिसके चारों और चार द्वार हो जो ब्रह्मा के चारों मुखों के
दर्शन सुलभ करा सकें।
चतुरो वरुणाद्यांश्च चतुर्दिक्षु यथाक्रमम्।
महास्थानेषु चत्वाराश्चतुःकर्णेषु संस्थिताः ॥ 18 ॥
इसी तरह उस नगर के चारों दिशाओं में वरुणादि चारों देवों को स्थिति दें और
क्रम से चारों कोनों के महास्थान में भी देवताओं के मन्दिर बनाएँ।
सीमान्तेषु च सर्वेषु चतुःषष्ट्यादिसाधिते।
प्राकार उत्तमः कार्यो नवहस्तैः समुच्छ्रितः ॥ 19 ॥
नगर के सभी सीमान्त भागों पर चौंसठ पदों के साधने के पश्चात् नौ गज ऊँची
उत्तम दीवार या प्राकार बनाएँ।
द्विहस्तोच्छ्रिता च कार्या त्रिगूढा कण्डवारणी।
तत्तुल्योदयमाना कपिशीर्षैर्घनाकुला ॥ 20 ॥
उस प्राकार के ऊपर भी दो गज की ऊँचाई की त्रिगूढ़ा कण्डवारणी अर्थात्
तीन खण्डो की डोली बनाएँ। उसमें दो गज की ही ऊँचाई के कंगूरे पास-पास
बनाएँ।
कर्णे कर्णे तु कर्त्तव्या वृत्ताट्टालकशोभना।
(त्रि)सहस्रान्ते पुनः कुर्याद्योधविद्याधरीं तथा ॥ 21 ॥
इस परकोटे के प्राकार के प्रत्येक कोने के भाग में गोलाकार गुम्बद युक्त
अट्टालिका शोभायमान करें। इसी तरह प्राकार के प्रति तीन हजार गज की दूरी पर
पुनः योध विद्याधरी अर्थात बारहदरी बनाएँ।

सूत्र-७० 387
तत्तद्भागप्रमाणेण कुर्यात् सिंहावलोकनम्।
प्रतोलीनां तु चत्वारि चक्रद्वाराणि कल्पयेत् ॥ २२ ॥
उस बारहदरी में भी उसके उचित भाग प्रमाण से सिंहावलोकन अर्थात् गोखड़े,
झरोखें बनाएँ। उस नगर की प्राकार में चार बड़ी-बड़ी पोलें बनाएँ। उनके सुदृढ़
चक्रद्वार अर्थात् घूमने वाले किंवाड़ बने हुए हों।
अष्टौ सटक्क्या द्वाराणि प्रशस्तानि शुभानि च।
खटक्की सर्वद्वारेषु कुर्यात् सोपानसञ्चयम् ॥ २३ ॥
इसी तरह प्रत्येक पोल के अलावा प्राकार के चारों दिशाओं में दो-दो खिड़की
द्वार अर्थात् छोटे आवागमन के द्वार— इस तरह चारों और आठ द्वार भी बनाएँ जो
प्रशस्त और शुभ माने गए हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि इन सभी खिड़की
द्वारों में छोटी खिड़की भी अवश्य रखें जिसमें से निकलने के लिए सीढ़ियाँ बनी हों
ताकि उन पर चढ़कर खिड़की से आवागमन हो सके।
रथमार्गोद्भवं शस्तं प्रतोलीषु प्रवेशनम्।
कपाटाः सर्व

300 ...अपराजितपृच्छा
षड्विधं तदधः पीठं मालिकास्त्वेकविंशतिः ।₂₁
तन्मध्ये देवताः सर्वे स्वर्गपातालवासिनः ॥ 26 ॥
उस कीर्तिस्तम्भ के अधःपीठ की रचना छह प्रकार की कही है। उस पर बनी
हुई मालिकाएँ इक्कीस बनाई जाए और उन इक्कीस बालिकाओं में समस्त स्वर्ग,
पाताल निवासी देवताओं की स्थापना करें।
महाराणा कुम्भा ने कीर्तिस्तम्भ निर्माण पर 'स्तम्भराज' ग्रन्थ का प्रणयन किया है। चित्तौड़गढ़ पर कुम्भा
का बनवाया कीर्तिस्तम्भ वर्तमान है। यहाँ लगी प्रशस्ति में इसका वर्णन है—
कीर्तिस्तम्भमकारयेत्सरणधीरंभोलिहाग्रं समाधीशासर्वसुपर्वराजहरिति क्रीडानिवासं श्रियः।
यत्रागत्यसुराङ्गनाः सकलभूसाम्राज्यलीलान्धिरस्तेन्द्रस्य नितम्बिनीजनकतान् पश्यन्ति लीलारसान् ॥
इसी की एक शिला पर स्तम्भराज को उत्कीर्ण किया गया था। देश में यह एकमात्र शिलोत्कीर्ण
वास्तुशास्त्र है। इसमें कई देवी-देवताओं को समर्पित स्तम्भों के निर्माण की विधियाँ दी गई हैं। इसके
प्रारम्भ में वनावली में सङ्गीत साधिका भगवती सरस्वती की आराधना करते हुए लक्ष्मी के हृदय
निवासी विष्णु का स्मरण है। तदनन्तर विश्वकर्मीय योगदान का सन्दर्भ देते हुए कुम्भा स्तम्भों के लक्षणों
को कहते हैं, जैसा कि जय ने कहा था। जय और अपराजित ने भी अपने विद्याभ्यास में इन लक्षणों को
तीन प्रकार से बताया। ये स्तम्भ क्रमशः इन्द्र, ब्रह्मा और विष्णु के लिए बनाए जाते थे। इन्द्र के लिए
कीर्तिस्तम्भ की ऊँचाई 65 गज, विष्णु के लिए 108 और ब्रह्मा के लिए कीर्तिस्तम्भ का उदयमान इन्द्र
व विष्णु के स्तम्भ का मध्यमान वाला होगा। इस प्रकार कीर्तिस्तम्भ उत्तम, मध्यम और निम्न मान का
बनता है किन्तु जो भी कीर्तिस्तम्भ शास्त्रोक्त विधि से बना हो, वह उत्तम होता है। इसको 14 भागों में
विभाजित किया गया है। इसको तारकाकार पीठ पर बनाने का सङ्केत है जो अपराजित में भी आया है।
यह मेरुच्छन्द में बनाया जाता है।
इस खण्डित अभिलेख का आरम्भ इस प्रकार है—स्वस्ति।
श्रीमत्सकलकविताकदलीकदम्बबन्धुःकोमुलासः स्फुरतु सुकवेश्वारु सङ्गीतदेव्याः। सान्द्रानन्दं दिशतु
शोचिश्च वि...क मूर्तिर्लक्ष्मीवक्षस्थल कमलिनी कोशदेश द्विरेफः॥ 1॥
श्रीविश्वकर्मा(ख्य) महार्यवीर्यमाचार्यमुत्पत्तिविधावुपास्य। स्तम्भस्य लक्ष्मातनुते नृपालः श्रीकुम्भकर्णे जय
भाषितेन॥ 2॥ जयपराजित मुखैर्भणितस्य त्रिधा यथा। इन्द्रस्य ब्रह्माणाश्चापि विष्णोर्नामभिरङ्कितः॥ 3॥
पञ्चषष्टि करोच्छ्रायः शक्रस्तम्भो विधीयते अष्टोत्तरं शतं हस्ता विष्णुस्तम्भसमुच्छ्रय... द्वयोर्मध्यमं मानं
ब्रह्मस्तम्भस्य तन्मत्रम् उत्तमादिभिदायोगात्स प्रत्येकं त्रिधा भवेत्। (...) उत्तमं भेदामारूढो
ब्रह्मस्तम्भोयमिष्यते। अमुष्योत्तमता प्रोक्ता मुख्यमान समाश्रयात्॥ 4॥ मे(घ)मानं विभजेच्चतुर्दश
विभा(जयेत् तथा?)। एक भागमितं पक्षे चेकस्मिन्पीमा(न् भवे?)त॥ 5॥ चतुर... स्थिरं तारकासंज्ञके
तस्या तत्रैव ... रपत्रीत्यनुक्रमात्। विमान छन्दसा....यां दिशि तद्वारमाद्य भूपो प्रकल्पये... भाग.... क॥
8॥ भमन्ते नमितंत्यमद्ये......... कर्म्म मनोहरम्॥ 9॥ मेरो पृ... (हैण्डबुक टू विक्टोरिया हॉल म्यूजियम
उदयपुर, राजस्थान राज्य पुरातत्वविभाग, जयपुर 1961, पृष्ठ 11 क्रमांक 38 व शिलालेख संख्या 10)
इसके कुछ और अंश प्राप्त हुए हैं जिनके श्लोकों में वही मत है जो कि 'अपराजितपृच्छा' और
'ज्ञानप्रकाशदीपार्णव' के स्तम्भ निर्माण निर्देशों के सम्बन्ध में कहा गया है। बहुत सम्भव है कि जयता
अथवा मण्डन ने ही इस ग्रन्थ का प्रणयन किया हो और इसको नृपेच्छा से उत्कीर्ण किया गया हो।
इसका उत्कीर्णकर्ता पोमा रहा होगा जिसकी मूर्ति कीर्तिस्तम्भ के पञ्चमखण्ड में इस अभिलेख के साथ
विद्यमान है— 'स्वस्ति श्री संवत् 1510 वर्षे श्रावणसुदि सोमवारे कीर्तिस्तम्भ राणा कुम्भकरणं कारापितं
सूत्रधार जइता पुत्र नापा भमि चथी।'

सूत्र-७० 389
मेरुच्छन्दभवः स्तम्भो ब्रह्माण्डसदृशः पुरः।
तदुपरि शिवमूर्तिः शक्तिस्त्रिज्योतीरूपिणी ॥ २७ ॥
इसी तरह जो कीर्तिस्तम्भ बनेगा, वह मेरुच्छन्द का बना हो और पूरे ब्रह्माण्ड के
सदृश हों अर्थात् उसमें समस्त सृष्टि की रचना मूर्तिकलारूप में प्रदर्शित हो। उस
कीर्तिस्तम्भ के ऊपरी भाग में तीन ज्योति रूपिणी शक्तियों के साथ शिवमूर्ति की
स्थापना करें।
तदर्थे मेरुच्छन्दमाह -
मेरुच्छन्दः समाख्यातः विभागान् शृणु साम्प्रतम्।
चतुरश्रं समं कृत्वा तारकं पीठमुत्तमम् ॥ २८ ॥
अब मेरुछन्द के विभागों के बारे में कहता हूँ, उसे सुनो। चौकोर क्षेत्र को
समतल करके उत्तम तारक-पीठ बनाएँ।
उक्ताश्च चतुरशीतिः कीर्तिस्तम्भा विभागशः।
समस्ता उत्सेधभागाः शतमष्टोत्तरं स्मृताः ॥ २९ ॥
उस पीठ पर चौरासी प्रकार के कीर्तिस्तम्भ विविध विभागों के अनुसार बनते
हैं। उन सभी की ऊँचाई के भाग एक सौ आठ कहे गये हैं।¹


  1. वास्तुविद्या और ज्ञानप्रकाशदीपार्णव में पाँच प्रकार के ही कीर्तिस्तम्भों का वर्णन आया है। उक्त पाठ भी
    प्रासङ्गिक है - कीर्तिस्तम्भलक्षणम् - अथातः सम्प्रवक्ष्यामि कीर्तिस्तम्भस्य लक्षण। पुराण भूषणार्थाय
    राज्ञादि विजया यत्र॥ 1॥ वापिकूपतडागानां कुण्डानां पुष्करादिनाम्। ध्वजास्तत्रैव कर्तव्या सर्वमानेन
    लक्षयेत्॥ पुरे च नगरे चैव कूटं कुर्यात् ध्वजरुहा। गजगृहे रथो वापि ध्वजास्तत्रैव कारयेत्॥ कण्टका
    सफलत्व्यज्ञै महाराज ध्वजेद्भवा। यत्र गजा ध्वजास्तत्र अनेकाकार रूपिणिम्॥ विधातव्या पताकैश्च राज्ञा
    च मानया। सङ्ग्राम रोहणे पताका गजारोहे मनोरमा॥ वसन्तादिकोत्सवेषु ध्वज सर्वेषु शोभना। नगरे पुरे
    ग्रामादौ होलिकायां महोत्सवे॥ राज प्रवेशे नगरेषु नृत्यमाण्डो महोत्सवे। दिव्य वस्त्र पताका च
    तोरणैर्युव्वसम्भवे॥ ततस्ता वाद्यभवने कोटे नित्यं तथैव च। कपिशीर्षान्तरे कुर्यात् त्रिपञ्चैकमथोच्यते॥
    प्रतोल्याद्यालयालादि प्राकारे सर्वस्तथा। ध्वजामाला कुलसिद्धि कुर्यात्कैलाशोभवा॥ अर्क युद्धोद्भव स्थाने
    पुष्यप्राकार सङ्कुले। अष्ट₈ द्विष्ट₁₆ द्वात्रिंश₃₂ दिव्यवस्त्रोद्भवा ध्वजा॥ ध्वजास्तम्भोद्भवा कार्या कीर्तिपताकथ
    हस्तिपु। जयन्तश्च प्रतापख्य कीर्तिनन्दो महोत्सव॥ एकेच्छत्रस्तथा कार्या कीर्तिस्तम्भाश्च पञ्च हि।
    एकविंशति₂₁ यदा हस्तौ जयन्तो नाम नामत॥ प्रतापाख्यस्तत् कुर्यात् त्रयचत्वारि₄₃ हस्तकम्। पञ्चषष्ठि₆₅
    यदा हस्त स एव कीर्तिनन्दन॥ सप्ताशीति₈₇ हस्तान्तं तु महोत्सवै कीर्तितम्। नवोत्तरशतं₁₀₉ हस्ते
    एकछत्रोद्भवस्तथा॥ एवं पञ्च महास्तम्भा महाराज्ञांहीदा पुरे। पृथुत्वे चतुथंशेन तत्षडांशे न चोर्ध्वत्॥
    पञ्चमांशे नाऽधः कुर्यात् षडांशोच्छूय मानतः। ऊर्ध्वेपु माऽमर्धतु त्रिचतुष्टय भूमिकम्॥ (तत् षडांशेन
    ऊर्ध्वेपु ऊर्ध्वमानं त्रिभूमिकम्)। वृत्ताकारं प्रकर्तव्य घण्टा कलश संयुतम्। दक्षिणे कीर्तिपताका वामे
    कीर्तिस्तदूर्ध्वत्॥ एवं त्रिभूमोद्भवमाड धर्म कीर्ति यशोद्भवम्। पीठबन्धस्तत कुर्यात् ऊर्ध्वे तस्य मेखला॥
    दिक्पाल लोकपालाश्च वसन्तानां च महोत्सवे। चतुःषष्ठिश्च देवानां स्वर्गिणाल्वेकविंशति॥ मौढपरि

तेन भागप्रमाणेन विस्तारः स्याच्चतुर्दश₁₄ ।
तत्त्वभागैश्च भद्रार्धं कर्णश्चैव द्विभागकः ॥ ३० ॥
उन भाग प्रमाणों के अनुसार उनकी चौड़ाई अर्थात् कीर्तिस्तम्भों की विस्तार
चौदह भागों का हो तथा उनके भीत का भद्र अर्ध भाग तत्व अर्थात् पाँच भाग का
और कर्ण दो भाग के होंगे।
पूर्वभद्रे भवेद् ब्रह्मा दक्षिणे तु जनार्दनः।
अनन्तः पश्चिमे भद्रे रुद्रश्चोत्तरतो दिशि ॥ ३१ ॥
पूर्व की दिशा के भद्र अर्थात् दीवार पर ब्रह्मा की मूर्ति हो, दक्षिण दिशा की
भद्र अर्थात् दीवार पर जनार्दन, पश्चिमी भद्र पर अनन्त और उत्तरी भद्र पर रुद्र की
प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।
कोणे भद्रे तथा स्तम्भे सप्तभागसमुच्छ्रिते ।
महाशृङ्गाणि चाष्टैव मेघाकाराणि तानि च ॥ ३२ ॥
अब कोणों की दीवार के तथा स्तम्भों की भद्र दीवार के सात भाग की ऊँचाई
तक मेघाकार अर्थात् विशाल महाशृङ्गों की रचना करें जितनी संख्या प्रतिकोण दो
के अनुसार से चारों कर्णभागों पर कुल आठ महाशृङ्ग बुर्ज बनेंगे।
सार्ध भागं तु परिधौ त्यजेच्छृङ्गक्रमेण वै।
तदूर्ध्वे दशभागा च इल्लका तोरणैर्युता ॥ ३३ ॥
इन बुर्जों की परिधि के डेढ़ भाग को छोड़ने के बाद उसके ऊपर के दस भागों
में तोरणयुक्त इल्लका बनाएँ अर्थात् आने-जाने के लिए रोस निकला हुआ बनाएँ
जिस पर तोरण अर्थात् छज्जा हो।
कोणे भद्रे तथा शृङ्गे यक्षगन्धर्वपन्नगाः।
भवन्ति ते स्वेच्छया च देवा वा दैत्यदानवाः ॥ ३४ ॥
इन कीर्तिस्तम्भों के कोणों पर भद्र अर्थात् दीवारों पर, शृङ्ग अर्थात् कंगूरों पर
यक्षों, गन्धर्वों, नागों, देवों, दानवों व दैत्यों के अपनी-अपनी इच्छानुसार कृत्तियों में
रचना करके सज्जित करें।
ध्वजाकार्या दण्ड पताक मर्कटिम्। एवं विधेय कर्तव्य इति कीर्तिस्तम्भलक्षणम्॥ तडागं च महायज्ञे
ध्वजास्तम्भ समोद्गवा। आनन्दो दुन्दुभि कान्तं श्रीमुख सुमनोहरम्॥ नव हस्तो भवेदाद्य सप्तदशकरोन्नतम्।
तदग्रे कलश कुर्याद् ध्वजावंश समन्वितः॥ वापिषु दक्षिणे द्वारे ध्वजस्तम्भ प्ररोपयेत्। पीठबन्ध सुकर्तव्या
एकद्वित्रिकरोन्नतम्॥ त्रिहस्त पञ्चसप्त समुन्नत तदूर्ध्वे कलशं दिव्य। कुण्डेषु पुष्करे कूपे ध्वजास्तम्भ
समुद्भवैत्॥ त्रिपञ्चसप्त हस्तान्ते उदकान्तर ? शतशुभम्। तथा प्राचिमीशान मध्ये विभज्ये नवभागत्। वामे
त्रयं परित्यजे दक्षिणे च त्रयत्यनेत्॥ (दीपार्णव उत्तरार्ध 23, 1-25)

सूत्र-७० 391
परिधौ मत्स्यादिदेवाश्च तथैकादशरुद्रकाः।
शिवशक्तयोऽनेकाश्च रूपभेदेन संस्थिताः ॥ ३५ ॥
परिधि को विष्णु के मत्स्यावतार आदि देवताओं तथा एकादश रुद्रावतार और
अनेकों शिव-शक्तियों के विविध रूप-भेद से बनी मूर्तियों से अलंकृत करें।
सागराः पर्वता द्वीपा समस्ता भोगरूपका।
समुद्रशैलवसना पृथ्वी च सप्तमातरः ॥ ३६ ॥
भूपालाश्च तथा कल्पवृक्षाश्च मुनिसत्तमाः।
वायुश्च सूर्यचन्द्राद्याः सनक्षत्राः सराशयः ॥ ३७ ॥
इसी क्रम में समस्त सागरों के मूर्त रूप, पर्वतों के मूर्तरूप, द्वीपों के मूर्तरूप
और समस्त भोग सामग्रियों के भी मूर्तरूप बनाएँ। इस समुद्र-शैल रूपी वस्त्रों को
धारण करने वाली पृथ्वीमाता का मूर्तरूप तथा सप्तमातृकाओं के मूर्तरूप, कल्पवृक्षों
के मूर्तरूप, मुनीश्वरों के मूर्तरूप, समस्त उनचास प्रकार के पवनों के मूर्तरूप और
सूर्य-चन्द्रादि ग्रहों से लेकर समस्त नक्षत्रों व राशियों के मूर्तरूप भी अलङ्करणार्थ
लगाएँ।
इन्द्रो रुद्रस्तथोपेन्द्रो ब्रह्मा विष्णुस्तथैव च।
शैलेयी ( पञ्चलीलया ) शङ्करश्च सदाशिवः ॥ ३८ ॥
[L18

392 अपराजितपृच्छा
शिलोलूखलयन्त्राणि शय्यासनानि पट्टकाः ।
नित्यकर्मस्थानस्थानं सन्ध्यावन्दनकुण्डिकाः ॥ 41 ॥
सर्वं गृहोपस्करं च आयसं काष्ठकादिकम् ।
द्विजदेवेषु दातव्यमात्मार्थे तु सनन्दनम् ॥ 42 ॥
इसी तरह प्राकार रक्षक अधिकारियों के सुख सुविधा के साधन रूप में
शिलानिर्मित ऊखल यन्त्रों, शय्या, खाट, कुर्सी मोढ़े आदि आसन, पाटले, नित्यकर्म
पूजा-सन्ध्यादि के पूर्व किए जाने वाले स्नान के लिए स्नानघर, सन्ध्या वन्दन के
समय हवनादि के उपयोगार्थ हवन-कुण्ड आदि और घर के काम-काज में आने
वाले सभी उपकरणों आयस अर्थात् लोहादि धातुओं से अथवा काष्ठ से निर्मित हो,
ये सब द्विज देवों को उनके कार्य में आने हेतु सनन्दन अर्थात् भवन सहित दान में
देना चाहिए।
भूमिदानं गजाश्वाश्च देशा ग्रामं च पत्तनम्।
मयूरलाक्षभिच्छत्रं हेमरत्नादिभूषणम् ॥ 43 ॥
उन द्विज-देवों को भूमिदान, माफी पट्टे, हाथी, घोड़े, ग्राम, देश पतन, मयूर के
लक्षणों से चित्रित छत्र चन्दोवे आदि और सोने व रत्नो के अनेक आभूषणों का दान
करें।
पूजयेत्सपत्नीकान् विप्रान् पूर्वे देषु पूजिताः ? ।
इन्द्रतुल्योद्भवं राज्यं स्वर्गे वा भूमिशासने ॥ 44 ॥
इन ब्राह्मणों की सपत्नी के उसी तरह से इस कार्य में पूजा करनी चाहिए जिस
तरह से इसके पहले उनके पूर्वजों को पूजा जाता रहा है, तभी उस नगर का राजा
अपने को इन्द्रतुल्य राजा मान सकेगा और इस भूमि को स्वर्ग के समान बना कर
शासन करके राजेन्द्र कहा जा सकेगा।
अन्यदप्याह —
क्रमोऽयमत्र विप्राणां कथयामि द्विजोत्तम ।
वंशावंशेस्तदेवा ? इन्द्राद्या ईशकोणतः ॥ 45 ॥
विष्णुदेवधान्याविप्रा पूर्वदेशे तां स्थापयेत् ? ।
निगमं¹ पूजयन्ति विप्रा दक्षिणां दिशं द्विजोत्तमाः ? ॥ 46 ॥

  1. 'जिगमं ?' इति प्रकाशित पाठः। मयमतम् में निगम का वर्णन है। यह भी कहा है कि वास्तुक्षेत्र में
    ब्राह्मण और देवता की स्थापना की जानी चाहिए— एतस्याभ्यन्तरे विप्रदेवता स्थापनं भवेत्। (9, 64)
    [...] में कहा गया है कि जिस नगर में शिल्पशास्त्रान्तर [...]

सूत्र-७१ ३९३
अब मैं यहाँ ब्राह्मणों के उत्तमोत्तम वंशों के, उनके देवों के क्रम को कहता हूँ।
इन्द्रादि देवताओं को ईशान कोण से आरम्भ करके पूर्व दिशा में विष्णु देव, धान्य,
विप्रादि की स्थापना करे ? निगमों के पूजन करने वाले ब्राह्मणों (दैशिक, तांत्रिक)
को दक्षिण दिशा की ओर स्थापित करें।
नैर्ऋत्यां दिशि पितॄंश्च प्रावृषे पौरुषं तथा।
उत्तरे पुनराचार्य ईशं च प्रतिपूजयेत् ? ॥ 47 ॥
नैर्ऋत्य दिशा की ओर पितरों को, वर्षा करने वाले देवों को, पौरुष अर्थात् नल
या धूपघड़ी को भी स्थापित करें। उत्तर की दिशा में पुनः आचार्य और ईश अर्थात्
महादेव शङ्कर का पूजन करें।
कनिष्ठं च समाख्यातं नगरं नाम भूधरम्।
देवलोकेषु विख्यातं पूज्यं सुरनरोरगैः ॥ 48 ॥
ऐसे ही जो कनिष्ठ नगर होते हैं उनका नाम भूधर कहा गया है जो सुर, नर
और नागों के द्वारा देवलोकों में पूजा जाता है और विख्यात है।
इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तश्रीभुवनदेवाचार्योक्तेऽपराजितपृच्छायां
भूधरादिब्रह्मनगराधकारो नाम सप्ततितमं सूत्रम् ॥ 70 ॥
इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में भूधरादि
ब्रह्मनगर अधिकार नामक सत्तरवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ 70 ॥
हेमकूटाख्यनगरप्रमाणमेक-सप्ततितमं सूत्रम् ॥ 71 ॥
अपराजित उवाच—
चित्रकूट-त्रिकूटादिनगराणां च सर्वशः।
प्रमाणं गुणदोषांश्च कथयस्व प्रसादतः ॥ 1 ॥
अपराजित ने कहा कि हे तात्! अब आप सभी चित्रकूट, त्रिकूट¹ आदि नगरों
के प्रमाण, गुण और दोषों को कृपाकर कहिए।
है— तत्रागते नगर्यन्तं यदि विष्ण्वालयं भवेत्। राजधानीति तन्नाम विद्वद्भिर्वक्ष्यते सदा ॥ (मानसार 10,
23-24)

  1. ग्रन्थकार के रचनाकाल तक चित्रकूट के रूप में चित्तौड़गढ़ और त्रिकूट के रूप में नागदा नगर
    अस्तित्व में थे। ये दोनों ही मेवाड़ की राजधानियाँ रहे हैं। तेरहवीं-चौदहवीं सदी के शिलालेखों और
    15वीं सदी के 'एकलिङ्गमाहात्म्य' में ये नाम आए हैं। हालांकि शिवपुराण में भी चित्रकूट-त्रिकूट का
    नाम है— क्षणं तु गिरिवत्तस्थौ चित्रकूटत्रिकूटकः (शतरुद्रसंहिता 15, 48) किन्तु, मेवाड़ के इन पर्वतों

गृहाश्च कतिः सङ्ख्याता मार्गाश्च कतिधा स्मृताः।
श्रेष्ठा वा निन्दिता वाथ प्रतोलीपरिखादिकाः ॥ २॥
वहाँ गृह कितनी संख्या में होते हैं और उनके मार्ग कितने प्रकार के होते हैं ?
उनके श्रेष्ठत्व को और निन्दित को, प्रतोली अर्थात् पोल व परिखा अर्थात् प्राकार
के बाहर बनने वाली खाई आदि के बारे में भी अवश्य कहिए।
कतिः स्थानानि देवानां कतिदेवाश्च संस्थिताः।
एतत्सर्वं प्रयत्नेन तथा जनपदादिकम् ॥ ३॥
किन-किन स्थानों में किन-किन देवताओं की स्थापना की जाए— ये सभी
प्रयत्नपूर्वक कहें।
भोगाय भूमिपालानां भोगिनां चैव सर्वदा।
विश्रामो वनितानां च यथा चेन्द्रपुरी तथा ॥ ४॥
इसके साथ ही जनपद के निवासी लोगों के भोग के लिए तथा भूमि विश्राम
करने हेतु और रमणियों के सदा आवास हेतु इन्द्रपुरी स्वर्ग के समान सुखदायी
भवनों के बारे में भी कहिए।
विश्वकर्मोवाच —
अथातः सम्प्रवक्ष्यामि नगराणां च लक्षणम्।
हेमकूटाभिधानं च विश्रुतं भुवनत्रये ॥ ५॥
विश्वकर्मा ने कहा कि अब मैं तीनों लोकों में विख्यात् हेमकूट नामक नगरों के
लक्षणों को ठीक प्रकार से कहता हूँ।
पदादीनां विन्यासमाह —
चतुरश्रं समं कृत्वा भुजकर्णविशोधितम्।
भाजयेद् द्वादशांशैर्वा न्यूनाधिकपदैस्तथा ॥ ६॥
(इनके निवेशार्थ सर्वप्रथम) भूमिक्षेत्र को समतल करके चौकोर बनाएँ और
उसकी भुजाएँ और कोनों को भी सही-सही देख लें। इसके उपरान्त उसे बारह
अंशों में विभाजित करें अथवा कुछ न्यूनाधिक पदों में विभाजित करें।
और उन पर विद्यमान नगरों के रूप में चित्तौड़गढ़ व नागदा अनुमित किया जाना समीचीन है। चित्रकूट
की स्थापना चित्राङ्गदा मौर्य ने 7वीं सदी में और नागदा की स्थापना गुहिल राजाओं ने आठवीं सदी में
की थी। अपराजित यहाँ का शासक रहा था। जैसा कि 69वें सूत्रान्त पर टिप्पणी में कहा गया है नागदा
के पास ही स्थित कुण्डेश्वर से अपराजित का 661 ई. का अभिलेख मिला है। इस सूत्र में प्रश्न के
विपरीत विश्वकर्मा ने हेमकूटादि नगरों की रचना के विषय में कहा है।

सूत्र-७१ 395
ब्रह्मस्थानेषु सङ्गृह्य ह्येकांशं वामदक्षिणम्।
द्विधा तथा पुनस्त्रीणि द्वे द्वे त्रीणि द्वयं तथा ॥ ७ ॥
इन्द्रयाम्यापरसौम्ये विभज्य पदसङ्ख्यया।
जायन्ते तत्र सद्मानि ख्यातानि वसुधातले ॥ ८ ॥
उस क्षेत्र के ब्रह्मस्थान अर्थात् मध्य भाग के बायें और दायें एक अंश को
अर्थात् एक-पद भाग को दो प्रकार से तथा पुनः तीन को दो-दो प्रकार से और
तीनों तथा दोनों को पूर्व से पश्चिम तक भली प्रकार से पद संख्या में विभाजित
करके वहाँ भवन निवेश किए जाते हैं, जो कि पृथ्वीतल पर सुख्यात हैं।
वसति मार्गादीनां न्यासक्रमः –
निवसन्ति च सीमान्ते चतुर्वर्णा यथाक्रमम्।
द्वादशाथमार्गाश्च द्वौ त्रयः सद्मनां तथा ॥ ९ ॥
इन नगरों के सीमान्त में चारों वर्ण के लोग यथाक्रम निवास करते हैं। दो-दो
या तीन-तीन घरों को छोड़कर ऐसे नगर में बारह मार्ग बनाए जाते हैं।
अन्तरे कर्णभुजयोर्मार्गसङ्ख्या त्रयोदश।
सद्ममानं समाख्यातं चत्वारिंशत्सहस्रकम् ॥ १० ॥
कर्णभुज के अन्तर पर जाने तक मार्ग संख्या तेरह भी हो जाती है। इसमें
भवनों की संख्या का प्रमाण चालीस हजार तक का कहा गया है।
ब्रह्मरन्ध्रप्रमाणं च शतमष्टोत्तरं शुभम्।
कर्णगर्भान् विजानीयाच्छतमष्टोत्तरं मतम् ॥ ११ ॥
इसी तरह ब्रह्मरन्ध्र अर्थात् मध्य का भाग रखते हुए एक सौ आठ पद भागों का
क्षेत्र भी शुभ होता है तथा कर्णगर्भ भी एक सौ आठ माने गए हैं।
चतुर्वक्त्रं महापद्मं प्रासादं सुरवल्लभम्।
स्थापयेद् ब्रह्मकेन्द्रे च ब्रह्माणं तु पितामहम् ॥ १२ ॥
ब्रह्म केन्द्र में अर्थात् नगर के मध्य भाग में चौमुखा, महापद्म नामक देवताओं को
प्रिय लगने वाला प्रासाद बनाएँ और उसमें पितामह ब्रह्मा की मूर्ति की स्थापना करें।
चत्वारः कर्णप्रासादाः कर्णगर्भे च संस्थिताः।
आयान्तस्तु व्ययं कुर्यात् क्षेत्रमानानुसारतः ॥ १३ ॥
कर्णगर्भ के चारों ही कोनों पर भी कर्णप्रासाद चार की संख्या में बनाएँ। उसके
लिए आय और व्यय क्षेत्र मानानुसार ही शोधित करने चाहिए।

हस्तसङ्ख्याप्रमाणं च शतानां दशपञ्चतः ।
वेश्म सङ्ख्याप्रमाणं च सार्धसप्तशतानि च ॥ 14 ॥
गज की संख्या प्रमाण से इन नगरों में गृहों की संख्या एक सौ पन्द्रह से लेकर
साढ़े सात सौ तक हो सकती है।
प्रासादोपस्करं सर्वं प्रतोल्यादिसमन्वितम् ।
कीर्तिस्तम्भादिकं चैव कथितं पूर्वमेव हि ॥ 15 ॥
इति हेमकूटनगराभिधानम्।
इन नगरों के अन्य प्रासादों और उपकरणों, प्रतोली आदि से समन्वित कीर्ति
स्तम्भादिक के बारे में तो पहले ही (70वें सूत्र में) कहा जा चुका है।
अथ रत्नकूट नगरादीनां लक्षणं -
अतः परं प्रवक्ष्यामि नगराणां च लक्षणम् ।
नाम्ना तु रत्नकूटं तद् विज्ञातं वसुधातले ॥ 16 ॥
इनके बाद, अब मैं उन नगरों के लक्षणों के बारे में कहता हूँ जो रत्नकूट नाम
से वसुधातल पर पूर्णतः विख्यात है।
चतुरश्रं समं क्षेत्र भुजकर्णविशोधितम् ।
भाजयेद्वा षोडशांशैर्विविधैर्वा पदैस्तथा ॥ 17 ॥
इनके लिए समचौरस क्षेत्र हो और भुजाओं तथा कर्णों को पूर्णतः शोधित
करके सोलह अंश पदों में विभाजित करें या विविध अंशों के पदों में विभाजित
करें।
ब्रह्मस्थानं तु सङ्गृह्य चैकांशं वामदक्षिणम् ।
तच्चैकं तु त्रिधा कृत्वा पुनद्वौ चैकमेव हि ॥ 18 ॥
इसके ब्रह्म भाग अर्थात् मध्य के पदों के बायें-दायें एक के तीन भाग करके
पुनः उनके दो-दो भाग करें।
द्वौ द्वौ तु भागसंस्थाने चैकद्वयं त्रयं तथा ।
चत्वारश्च चतुर्दिक्षु पदसङ्ख्यां विभाजयेत् ॥ 19 ॥
इन दो-दो भागों के स्थानों पर एक, दो, तीन तथा चार भागों में चारों ओर के
पदों की संख्याओं को विभाजित करें।
गृहाणां जायते सङ्ख्या त्वेकमेव सहस्रकम्।
पदांशषट्कविस्तारं तदंशं निर्गमं विदुः ॥ 20 ॥

सूत्र-७१ ३९७
इससे गृहों की संख्या एक से लेकर हजार तक हो जाएगी; उन भवनों में छह-
छह पदों के अंश पर अर्थात् छह गृहों को छोड़कर उतने ही अर्थात् छह-छह निर्गम
मार्गों की रचना करें।
चतुर्दिक्षु विधातव्यं भद्रस्थानं मनोहरम्।
चतुःकर्णास्तु प्रासादे मार्गाः सप्तदश स्मृताः ॥ २१ ॥
इस प्रकार से रचे गए नगर के भवनों की दीवारों को चारों ओर से मनोहर रूप दें
और चारों कोणों पर प्रासाद, मन्दिरादि बनाएँ और सत्रह मार्ग आवागमन हेतु बनाएँ।
द्विपञ्चाशत् सप्तहस्ता ज्ञातव्या अत्र पण्डितः।
द्वात्रिंशन्मध्यवंशे तु चत्वारः षोडशान्विताः ॥ २२ ॥
इन मार्गों में भी बावन मार्गों की चौड़ाई तो सात गज की हो, ऐसा शिल्पशास्त्र
के पण्डितों ने बताया है और बत्तीस मार्ग मध्य में, आने-जाने वाले चार-चार
सोलह गज की चौड़ाई वाले कहे गए हैं।
सीमान्ते कर्णकर्णेषु चतुर्विंशतिकाः स्मृताः।
अष्टौ मार्गा द्वादश च हस्तसङ्ख्या निगद्यते ॥ २३ ॥
वहाँ पर कोनों से कोनों तक के सीमान्त पर चौबीस मार्ग हों, इनमें आठ मार्ग
बारह गज की चौड़ाई वाले होंगे।
चत्वारिशच्च चत्वारो द्विशतं गर्भमध्यतः।
कर्णे कर्णे च सीमान्ते शेषा विंशतिकान्विताः ॥ २४ ॥
क्षेत्र के नगर के मध्य से चारों ओर दो सौ मार्ग चालीस गज की चौड़ाई के
तथा कोनों से कोनों तक के सीमान्त के शेष मार्ग बीस गज की चौड़ाई के कहे हैं।
नामपादप्रमाणं च संस्थानोन्मानलक्षणम्।
सर्वेषामीदृशं मानं निर्मितं विश्वकर्मणा ॥ २५ ॥
भगवान् आद्य विश्वकर्मा ने इन नगरों के नाम, पाद प्रमाण, संस्थानों के मान,
उन्मान के लक्षण आदि सभी मानों को इस प्रकार निश्चित किया है।
चतुर्द्वारं तु कैलासं चतुर्दृष्ट्य¹ समन्वितम्।
स्थापयेद् ब्रह्मकेन्द्रेषु ब्रह्माणं च पितामहम् ॥ २६ ॥
कैलास नगर के चार द्वार चारों ओर दृष्टि किए हुए (वातायन सहित) हों—
ऐसे मध्य ब्रह्मकेन्द्र के भाग में पितामह ब्रह्मा की मूर्तियुक्त मन्दिर की स्थापना करें।
१. 'चतुर्त्र्यष्ट ?' इति प्रकाशित पाठः।

398 अपराजितपृच्छा
सरस्वतीं तथैशान्यं वायव्यां तु जनार्दनम्।
नैर्ऋत्ये च सहस्राक्षमाग्रेय्यां तु गणाधिपम् ॥ 27 ॥
इसके ईशान कोण में सरस्वती मूर्ति सहित मन्दिर, वायव्य में जनार्दन मूर्ति
मन्दिर, नैर्ऋत्य में सहस्राक्ष मूर्ति मन्दिर और आग्नेय दिशा में गणपति मूर्ति मन्दिर
स्थापित करें।
सर्वेषामीदृशं स्थानं ज्येष्ठमध्यकनिष्ठकम्।
कुर्यात् कनिष्ठके प्राज्ञो मध्यस्थाने चतुष्टयम् ॥ 28 ॥
ज्ञात्वा नगरचिह्नानि द्विरष्टकैकेन ? शिल्पिभिः।
न्यूनाधिकं च द्वाराणां सूत्र सम्बोध्य बोधकम् ? ॥ 29 ॥
यह ज्ञातव्य है कि ज्येष्ठ, मध्यम और कनिष्ठ— सभी नगरों का इसी व्यवस्था
से निवेशन करें। कनिष्ठ नगर के मध्य स्थान (ब्रह्मस्थल) में चारों पदों में नगर
चिह्नों के जानकर सोलह शिल्पीगणों के द्वारा न्यूनाधिक द्वारों की रचना हेतु (सूत्र
सम्बोध्य बोधकम्) कोई सूत्र ढूँढने पर विचार-विमर्श किया जाए।
रत्नकूटाभिधानं च गृहसङ्ख्या सहस्त्रतः।
ज्येष्ठनगरमानं च सूत्रे चैव प्रसारिते ॥ 30 ॥
द्वारप्राकारकाद्यं च गृहोपस्करमेव च।
पूर्वोक्तं तु विधातव्यं द्विजदेवालयस्तथा ॥ 31 ॥
ऐसे रत्नकूट नामक नगर के अन्तर्गत गृहों की संख्या हजारों तक हो सकती है।
इसी तरह के कार्य के लिए ज्येष्ठ नगर मान लगाकर ऐसा ही सूत्र प्रसारित करके
निवेशन किया जाना चाहिए। नगरों में द्वार तथा प्राकार, गृह उपस्कर-उपकरणों
सहित वहाँ बसने वाले द्विजों, देवालयों के विषय में पूर्व में कहा जा चुका है।
इति सूत्रसन्तानगुणकीर्तिप्रकाशप्रोक्तश्रीभुवनदेवाचार्योक्तापराजितपृच्छायां
हेमकूटाख्यनगरप्रमाणसूत्राधिकारो नामैकसप्ततितमं सूत्रम् ॥ 71 ॥
इस प्रकार भुवनदेवाचार्य कृत सूत्रसन्तानगुणकीर्ति प्रकाश या अपराजितपृच्छा में हेमकूट
नामक नगर व प्रमाण सूत्र अधिकार नामक इकत्तरवाँ सूत्र पूर्ण हुआ ॥ 71 ॥
महाराजाधिराजपुरनिवेशो नाम द्वासप्ततितमं सूत्रम् ॥ 72 ॥
अथ विविधपुरस्य प्रमाणं। विश्वकर्मोवाच —
चतुर्भिस्तु सहस्रैश्च कनिष्ठं विस्तृतं पुरम्।
मध्यमं चाष्टसाहस्रं हस्तानां मानतः स्मृतम् ॥ 1 ॥

पृ० ... ३१४
द्व्यष्टसाहस्रहस्तं च व्यासे ज्येष्ठं पुरं मतम्।
चतुरष्टद्विरष्टं वा त्रिविधं चोदितं क्रमात् ॥ २ ॥
विश्वकर्मा बोले कि (अब महाराजाधिराज के पुर निवेश के लिए कहता हूँ।
इनमें) पहले कनिष्ठ पुर का विस्तार 4 हजार गज का होता है और दूसरे मध्यम पुर
का विस्तार मान 8 हजार गज का रखा गया है। तीसरे, ज्येष्ठ पुर का व्यास 16
हजार गज का माना गया है। इस तरह चार, आठ और सोलह हजार गज के विविध
क्रमों में कनिष्ठ, मध्यम और ज्येष्ठ नगरों के मान क्रमशः कहे हैं।
कनिष्ठज्येष्ठयोर्मध्ये सहस्रवृद्ध्यैकादश।
चतुर्धापुनरेकैकं कनिष्ठं मध्यमुत्तमम् ॥ ३ ॥
उक्त कनिष्ठ, मध्यम और ज्येष्ठ पुर में भी हजार गज की वृद्धि अनुसार क्रमशः
11 भेद बनते हैं। उनके भी फिर, एक के चार भेद कनिष्ठ, मध्यम, और ज्येष्ठ नाम
से होते हैं।
साष्टमांशं सपादं वा सार्द्धं वास्तु समायतम्।
कुर्यादेकैकमिथ्रं च चतुरश्रीकृतं शुभम् ॥ ४ ॥
अष्टमांश युक्त ( 1¹/⁸ ), सपाद युक्त ( 1¹/⁴ ) या अर्ध युक्त ( 1¹/² ) वास्तु समायत
होते हैं और इनको भी एक-एक से मिलाकर शुभ चतुरस्र बनाए जाते हैं।
वेदाश्रं वेदभक्तं च वेदापर नृपवेश्मने ?।
समस्तनृपगेहानां वेदवत् संस्थिता स्थितिः ॥ ५ ॥
इन क्षेत्रों के पार्श्व में चार (वेदाश्र) और चार भाग से चार ही राजमहल— इस
तरह समस्त राजमहलों की स्थिति भी वेदवत् अर्थात् चार-चार कही गई है।
एकस्यां द्वित्रिभिर्वशाख्रिथा पञ्चपदान्तगाः।
प्रसिद्ध राजमार्गश्च षट् पन्थानो नवांशकाः ॥ ६॥
पाँच-पाँच पद अर्थात् पाँच भाग के एक, दो और तीन अंशों वाले तीन
विधियों के प्रसिद्ध राजमार्ग तथा छह पन्था, पैदल मार्ग नौ अंश के होंगे।
इत्यनुक्रमवंशाश्च यानमार्गप्रभेदतः।
पुरान्तेषु समस्तेषु घण्टामार्गप्रसिद्धितः ? ॥ ७ ॥
इन अनुक्रम अंशों में यान-मार्गों के भेद बनते है जिन्हें समस्त नगरों के अन्त
तक घण्टा मार्ग नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है। इन्हें नगर की मुख्य सड़क (घण्टा मार्ग या
घण्टा पथ) राजमार्ग भी कहते हैं।

प्राकारोच्छ्रयमाह —
सूर्यषोडशविंशत्यः प्राकारोर्ध्वं त्रिधोदितम्।
द्वादशाष्टौ दश वापि प्राकारस्कन्धविस्तृतिः ॥ 8 ॥
अब नगर के प्राकारों की तीन प्रकार की ऊँचाई के अनुसार बताते हैं कि यह
ऊँचाई 12, 16 और 20 गज की क्रमशः कनिष्ठ, मध्यम और ज्येष्ठ होती है। इन
प्राकारों के ऊपर के स्कन्धों की चौड़ाई भी क्रमशः 8, 10 और 12 गज उपयुक्त
कही गई है।
समादशकरोच्छ्रिता 'प्राकारं द्विहीनाधिकम् ?।
द्विकराधिकैमर्ध्यं च चोच्छ्रिता कण्डवारणी ॥ 9 ॥
कण्डवारणी स्थिता च पृथूदये च शिरोवापि ?।
घनानि कपिशीर्षाणि ह्यष्टाङ्गुल्यन्तराणि ॥ 10 ॥
इसके साथ ही 17 गज की ऊँचाई वाले प्राकार-परकोटे के दो कम दो अधिक
गज तक की छूट समझें। प्राकार के स्कन्ध पर बने चौड़े मार्ग पर सुरक्षा के लिए
उसके एक ओर दो गज के आसपास की ऊँचाई की कण्डवारणी अर्थात् डोली
बनानी चाहिए (कण्ड = रक्षा करना, बचाना; वारणी = प्रतिरक्षा करने वाली)
अर्थात् डोली-भित्ति। यह कण्डवारणी पर्याप्त ऊँची होनी चाहिए और उसके सिर
पर घनानि (पास-पास) कपिशीर्ष या कंगूरे 8-8 अङ्गुल के अन्तर पर बनाने
चाहिए।
प्राकारान्ते रथाः कार्या दिग्भास्वच्छक्रविस्तरः।
चत्वारिंशस्त्रिंशमध्यं शाश्वतं च रथन्तरम् ॥ 11 ॥
प्राकार के अन्त में रथमार्ग करने चाहिए जो स्वच्छ विस्तार युक्त दश गज तक
की चौड़ाई के होंगे और इन रथमार्गों के मध्य का अन्तर 20 या 30 गजों को
आस-पास शाश्वत कहा गया है।
प्रवेशद्वारलक्षणं —
उत्सङ्गः पूर्णबाहुश्च हीनबाहुस्तथापरः।
प्रतिकायमिति प्रोक्तं प्रवेशानां चतुष्टयम् ॥ 12 ॥
अब चार प्रकार के नगर प्रवेश द्वारों के बारे में कहता हूँ— 1. उत्सङ्ग, 2.
पूर्णबाहु, 3. हीनबाहु और 4. प्रतिकाय— ये चार प्रवेश द्वारों के नाम कहे गए हैं।

  1. 'प्रासादं ?' इति प्रकाशित पाठः।

सूत्र-७२ 401
आनन्दश्च तथोत्कण्ठो जयन्तो रिपुमर्दनः ।
कर्णालयश्च चत्वारो वृत्ताकारेण संस्थिताः ॥ 13 ॥
इन द्वारों में भी 1. आनन्द, 2. उत्कण्ठ, 3. जयन्त और 4. रिपुमर्दन नगर के
चारों कोनों पर गोलाकार निर्मितियाँ अच्छी तरह से बनाई जाती हैं।
सिंहावलोकनाश्चैव योधविद्याधरीयकाः ।
एकान्तरप्रभेदेन क्रमेवापि सुसंस्थिताः ॥ 14 ॥
इन सभी द्वारों के ऊपर की ओर सिंहावलोकन अर्थात् विशाल गोखड़े-झरोखे
और योध विद्याधरी अर्थात् बारहदरी¹ एक-एक के अन्तर पर क्रम से ठीक तरह
बनी होती है अर्थात् झरोखों के बाद बारहदरी और बारहदरी के बाद पुनः अन्तराल
पर झरोखे आदि क्रमानुसार बनाए जाते हैं।
चत्वरे देवस्थानानि —
षट्त्रिंशतश्च षड्वृद्धौ विदुरष्टोत्तरं शतम् ।
पुरे प्रासादसङ्ख्याभिर्देवस्थानानि चत्वरे ॥ 15 ॥
इसके अतिरिक्त 36 से आगे 6-6 की वृद्धि करते हुए 178 संख्या हो जाए,
उतनी संख्या नगरों के प्रासादों अर्थात् मन्दिरों की और देवता के स्थानों की होती है
जो कि चौराहों (चत्वर) के साथ बनते हैं।²
पुर्मानानि द्वादशैव चत्वरं देवसङ्ख्यया ।
अनुक्रमेण कर्त्तव्यं पुरच्छन्दानुरूपतः ॥ 16 ॥
पुरों के मान भी बारह है जो चौराहों पर स्थापित देवताओं की संख्या जितने
ही हैं। इनको भी पुरों के छन्दों के अनुरूप ही अनुक्रम से निवेशित करना चाहिए।
देवस्य मुखस्थितिं —
नोत्तराभिमुखाः कार्या न देवा दक्षिणामुखाः ।
पूर्वापरमुखाः कार्या वास्तुशास्त्रेषु गीयते ॥ 17 ॥
पुरों में देवताओं को न तो कभी उत्तराभिमुखी करें न दक्षिणाभिमुखी क्योंकि

  1. सूत्रधार मण्डन ने कहा है— प्राकारेऽपि च कोष्ठका दशकराः सूर्येन्द्रहस्तास्तथा प्रोक्तास्तेन समैव
    कोणसहिता विद्याधरी मध्यगाः । (राजवल्लभ. 4, 15)
  2. सूत्रधार मण्डनकृत वास्तुमण्डनं में कहा गया है कि दुर्ग, देवस्थान व चत्वर या चबूतरों पर यदि 36
    हाथ की चौड़ाई हो तो वहां की लम्बाई छह हाथ अधिक रखनी चाहिए। इस प्रकार सौ पर अनुपातः
    बारह हाथ अधिक रखना चाहिए—षट्त्रिंशत् प्रथमे दुर्गे देवस्थानानि चत्वरेषण्णाम्। (वि)वृद्धया
    क्रमेणैव द्वादशेह्याऽधिकशतम् ॥ (वास्तुमण्डनम् 3, 13)