सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)

अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)

Amar Shaheed Ashfaqulla Khan: Personality & Works

अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ 'वारसी' (सम्पादक: बनारसीदास चतुर्वेदी) द्वारा

DevanagariHindipublished297 पृष्ठ

पृष्ठ 68, कुल 297 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 68

“मैं माता की शपथ खाकर कहता हूँ कि मैं संस्था के आदेशों का
पालन करने में असफल नही बनूँगा। असफलता की दशा में संस्था को
मुझे मृत्यु दण्ड देने का अधिकार होगा।''¹
गेंदा लाल की गुप्त संस्था के सदस्यों के नाम एवं उपनाम इस प्रकार है
: -

  1. माधोराम उर्फ मास्टर या बृज किशोर
  2. प्रताप सिंह उर्फ प्रीतम या गणेश
  3. देवनारायण उर्फ हरी या भगवानदीन या चक्कन
  4. गोविन्द सिंह उर्फ लक्ष्मण
  5. राम प्रसाद बिस्मिल उर्फ गया
  6. राम नारायण उर्फ जगदीश
  7. गेंदालाल दीक्षित उर्फ फूल
  8. गंगा सिंह उर्फ राम नाथ
  9. शिवकृष्ण उर्फ सेठ या महेन्द्र या शिव
  10. गोपीनाथ उर्फ महेश
  11. दम्भीलाल पाण्डे उर्फ राम लाल
  12. सिद्धगोपाल उर्फ थालपाल
  13. प्रभाकर पाण्डे उर्फ आदित्य
  14. चन्द्रधर जौहरी उर्फ गनपत
  15. राजाराम उर्फ गुट्टन या गुट्टा
  16. फतेहसिंह उर्फ भूदेव
  17. मुकुन्दी लाल उर्फ भंगड़ी या भारतवीर
  18. मैनपुरी जनपद का राजनैतिक इतिहास, चिन्तामणिशुक्ल पृष्ठ-63
    44