अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)
Amar Shaheed Ashfaqulla Khan: Personality & Works
अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ 'वारसी' (सम्पादक: बनारसीदास चतुर्वेदी) द्वारा
पृष्ठ 124, कुल 297 में से
संदर्भ में पढ़ेंउपरोक्त कथनों से स्पष्ट हो जाता है कि अशफाक उल्ला खां
दूरदर्शी मस्तिष्क के धनी थे और उस समय के क्रांतिकारियों में मानसिक
रूप से उनका स्थान ऊंचा था। अशफाक का विरोधात्मक स्वर व्यर्थ गया
और इस कार्य हेतु दस क्रांतिकारी युवकों का चयन कर लिया गया, जो
इस प्रकार है - पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चन्द्रशेखर आजाद, अशफाक
उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, मुकुन्दी लाल, मन्मथनाथ गुप्त, बनवारी
लाल, शचीन्द्र नाथ बख्शी, मुरारी लाल, कुन्दन लाल। राम प्रसाद
बिस्मिल इस योजना को क्रियान्वित करने वाले दल के नेता बने। अत्यन्त
गुप्त रूप से, पूरी सावधानी रखते हुए तेजी से तैयारियों होने लगीं। इसके
लिए लखनऊ से कुछ दूर काकोरी नामक स्थान का चयन भी कर लिया
गया।¹
- अशफाक उल्ला खाँ, भवान सिंह राणा, पृष्ठ -60
97