सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सुश्रुत संहिता

Sushruta Samhita

महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा

स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished872 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

सुश्रुत संहिता आयुर्वेद के तीन प्रमुख ग्रन्थों (बृहत्त्रयी) में से एक है और प्राचीन भारतीय शल्य-चिकित्सा का आधार-ग्रन्थ माना जाता है। इसके उपदेष्टा काशिराज दिवोदास धन्वन्तरि और श्रोता उनके शिष्य सुश्रुत बताए जाते हैं। ग्रन्थ में शल्य-कर्म के यन्त्र और शस्त्र, व्रण (घाव) की चिकित्सा, अस्थि-भंग, नासिका-सन्धान जैसी शल्य-विधियाँ, शरीर-रचना, विष-चिकित्सा और रोगों के निदान का विस्तृत वर्णन है।

परम्परागत रूप से संहिता के छह भाग हैं:

  • सूत्रस्थान, निदानस्थान और शारीरस्थान
  • चिकित्सास्थान और कल्पस्थान
  • उत्तरतन्त्र, जिसमें नेत्र, कर्ण, नासा और अन्य रोगों का वर्णन है

यह संस्करण मूल संस्कृत के साथ श्री अत्रिदेव (अत्रिदेव गुप्त) के हिन्दी अनुवाद सहित है और मोतीलाल बनारसीदास से जुड़ा है। स्कैन की गई प्रति पर १९६५ में एक आयुर्वेद विद्यार्थी का नाम लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह संस्करण तब तक छप चुका था। लगभग ८७२ पृष्ठों का यह ग्रन्थ आयुर्वेद के विद्यार्थियों और चिकित्सा के इतिहास के अध्येताओं के काम का है।

पृष्ठ 274–293, कुल 872 में से
पृष्ठ 274 स्कैन

२२६

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १

आशुकारी ( शीघ्रकारी ), प्रकृति में रहने पर भी बार बार गति करता है। इस वायु के स्थान पक्वाधान ( पक्वाशय-बृहदं ) और गुदा हैं।

वि० मन्तव्य—पक्वाधान—मलाशय और गुदा वायु का प्रधान स्थान है, अर्थात् उनमें विकार उत्पन्न होने पर ही वायु के विकार उत्पन्न होते हैं और उनके शुद्ध रहने पर वायु भी शुद्ध-शान्त रहता है ॥ ५-८ ॥

देहे विचरतस्तस्य लक्षणानि निबोध मे ॥ ९ ॥

दोषधात्वमिसमतां संप्राप्तिं विषयेषु च ।

क्रियाणामानुलोम्यं च करोत्यकुपितोऽनिलः ॥ १० ॥

( इन्द्रियाथोपसंप्राप्तिं दोषधात्वग्न्यवैष्टतम् ।

क्रियाणामानुलोम्यं च कुर्याद्वायुरदूषितः ॥ १० ॥ )

शरीर के अन्दर गति करती हुई वायु के लक्षणों ( मुख से कहे ) को सुनो—दोष एवं धातु तथा अग्नि की समानावस्था में रखना, शब्द-स्पर्श-रूप-रस और गन्ध ( विषयों ) में मन को इन्द्रियों के साथ संयुक्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 275 स्कैन

अ० १ ]

निदानस्थानम्

२२७

का प्राणन-करता है । इसका प्रभाव श्वास क्रिया पर है । श्वास क्रिया से ही भाषित आदि की प्रवृत्ति होती है ॥१५॥

आमपकाशयचरः समानो बह्विसङ्गतः ।

सोऽन्तं पचति तज्जांश्च विशेषान्विचिनक्ति हि ॥१६॥

गुल्मानिसादातीसारप्रभृतीन् कुष्ठते गदान् ।

समान वायु—पच्यमान आहार के आशय स्थान आमाशय में, बहि (जठराग्नि) से संगत (पार्श्व में) रहती है१ । यह समान वायु अन्न का पाचन करती है, तथा अन्न से उत्पन्न होने वाले रस, द्रोण, मूत्र, मलों को पृथक् करती है और विकृत होने पर—गुल्म, अग्निसाद (अग्निमान्द्य), अतीसार आदि रोगों को उत्पन्न करती है ।

वि० मन्तव्य—समान—सं-सम्यक् आसमन्तात् अनिति इति समानः । इसका प्रभाव-अधिकार पाचन क्रिया पर है ॥

कृत्स्नदेहचरो व्यानो रससंवहन्तोद्यतः ॥१७॥

स्वेदासृक्खावणश्चापि पञ्चधा चेष्टयत्यपि ।

कुद्वक्ष कुष्ठते रोगान् प्रांयशः सर्वदेहगान् ॥१८॥

व्यान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 276 स्कैन

२२८

सुश्रुतसंहिता

[ ३० ]

वाली ग्रन्थियों को उत्पन्न करती है। शिरा में आश्रित वायु कुपित होकर-शिराशूल एवं शिराओं का संकोच एवं शिराओं में रक्त पूर्णता (High Blood Pressure) उपन्न करती है। स्नायु में स्थित वायु कुपित होकर-स्तम्भ (जड़ता) कम्पन, शूल और आक्षेप उत्पन्न करती है। सन्धियों में आश्रित वायु कुपित होकर-सन्धियों का नाश, शूल एवं सूजन उत्पन्न करती है। अस्थियों में आश्रित वायु के कुपित होने पर-अस्थिर शोष (tuberclosis of Bones) अस्थियों का टूटना अथवा अस्थियों में शूल होना है। मज्जा में स्थित वायु के कुपित होने पर, मज्जा का शोष तथा कभी भी शान्त न होनेवाली पीड़ा उत्पन्न करती है। शुक्र स्थान में स्थित वायु के कुपित होने पर, शुक्र की अप्रवृत्ति अथवा अति शीघ्र या बहुत देर में, ग्रथित-विवर्ण शुक्र का आना होता है ॥२५-२६॥

हस्तापादशिरोग्धातुस्तथा संचरति क्रमात् ।

व्याप्नुयाद्वाऽखिलं देहं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 277 स्कैन

अ० ११]

निदानस्थानम्

२२६

अन्यवाये' तथा स्थूले वातरक्तं प्रकृप्यति ॥४१॥

वातरक्त रोग का कारण—

मिथ्या—अनुचित आहार एवं विहार (काय-बाह्य-मन का व्यापार) से, रोग से, अश्व (मार्ग), प्रमदा (स्त्री), मद्य, और व्यायाम के अति सेवन से, ऋतु के विपरीत होने से सत्य के विपरीत होने से, स्नेहादि पंचकर्मों के अतियोग—अयोग या मिथ्या योग से, व्यवय (मैथुन) करने से, स्थूल एवं सुकुमार पुरुषों में वायु के कारण वातरक्त विशेष रूप में कुपित हो जाता है।

वि० मन्तव्य—वातरक्त रोग-वायु के रक्त के साथ मिलने तथा रक्त द्वारा आहत होने पर होता है ॥४१॥

हस्त्यश्वोष्ट्रैर्गच्छतोऽन्यैश्च वायुः

कोपं यातः कारणैः सेवितैः स्वैः ।

तीक्ष्णोष्णाम्लक्षारशाकादिभोज्यैः

संतापाद्यैर्भूयसा सेवितैश्च ॥४२॥

क्षिप्रं रक्तं दुष्टिमायाति तच्छ

वायोर्मागं संरुणद्वयाशु यातः ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 278 स्कैन

२३०

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १ ]

तदाक्षिपत्याशु मुहुर्मुहुर्देहं मुहुश्चरः ।

मुहुर्मुहुस्तदाक्षेपादाक्षेपक इति स्मृतः ॥५१॥

आक्षेपक—

जिस समय कुपित वायु सम्पूर्ण धमनियों में (नाडियों) में व्याप्त हो जाती है, उस समय वार वार गति करनेवाली वायु शरीर को बार-बार आकुंचन एवं प्रसारण करती है। बार-बार आक्षेप उत्पन्न करने से इसको आक्षेपक कहते हैं।

वि० मन्तव्य—आक्षेपक—इस रोग में बार-बार आक्षेपण-क्षतके लगना—गिर जाना होता है ॥५०, ५१॥

सोऽपतानकसंज्ञो यः पातयत्यन्तराऽन्तरा ।

कफान्वितो भृशं वायुस्तास्वेव यदि तिष्ठति ॥५२॥

स दण्डवत् स्तम्भयति कृच्छ्रो दण्डापतानकः ।

हनुग्रहस्तदाऽत्यर्थं सोऽन्तं कृच्छ्रान्विषेवते ॥५३॥

धनुस्तुल्यं नमेघस्तु स धनुःस्तम्भसंज्ञकः ।

अङ्गुलीगुल्फजठरहृदक्षोगलसंश्रितः ॥५४॥

स्नायुप्रतानमनिलो यदाऽऽक्षिपति वेगवान् ।

विष्टब्धाक्षः स्तब्धहनुर्भन्तपार्थः कफं वमन्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 279 स्कैन

अ० १]

निदानस्थानम्

२३१

होते हैं। कई कई मासों अथवा वर्षों पर और अन्तिम (तीसरे) दौरे में मृत्यु अवश्य हो जाती है। इस रोग का प्रभाव १३ से १५ दिन में समाप्त हो जाय या घट जाय तो ठीक अन्यथा जीवन भर रह जाता है। अर्द्धभाग में होने के कारण जीभ (बायीं) लड़खड़ा जाती है। यह रोग दक्षिण अथवा बारीराध भाग में होता है ॥६२॥

शुद्धवातहर्तं पक्षं कृच्छ्रसाध्यतमं विदुः।

साध्यमन्येन संस्पृष्टमसाध्यं क्षयहेतुकम् ॥६३॥

यदि वायु का कफादि के साथ संसर्ग न हो, केवल वायु के कारण ही पक्षाघात उत्पन्न हुआ हो तो वह कष्ट साध्य है। वायु का कफ आदि के साथ संसर्ग होने पर जो पक्षाघात उत्पन्न होता है, वह सुख साध्य है, धातु क्षय द्वारा कुपित वायु जन्म पक्षाघात रोग असाध्य है ॥६३॥

वायुरूढं व्रजेत् स्थानात् कुपितो हृदयं शिरः।

गङ्गो च पीडयत्यङ्गान्याक्षिपेन्नमयेच्छ सः ॥६४॥

निमीलिताक्षो निश्चेष्टः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 280 स्कैन

२३२

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १ ]

कठिन पदार्थों को खाने से, हृत्पे से, भार उठाने से (शिर पर), विषम या कठिन शय्या से, शिर, नासिका, ओठ, चिखु, ललाट (माथा), नेत्र की सन्धियों में स्थित वायु मुख को पीड़ित करके 'अर्दित' रोग को उत्पन्न करती है। इससे चेहरे का आधा भाग टेढ़ा बन जाता है, श्रीवा भी टेढ़ी हो जाती है शिर हिलता है, वाणी नहीं उठती, (साफ बोला नहीं जाता), नेत्र भ्रूणण्ड आदि विकृत हो जाते हैं। जिस पार्श्व में अर्दित होता है, उस पार्श्व की श्रीवा-चिखु (हनु) और दान्तों में पीड़ा होती है। अर्दित रोग में पूर्वरूप—रोम हर्ष (रोमांच), वेपथु (कम्पन), नेत्रों में मलिनता और (गदलापन) वायु की ऊपर की ओर गति, त्वचा में स्वर्णज्ञान का नाश, तोद (शूल), मन्वास्तम्भ और हनुग्रह उत्पन्न होता है। ये अर्दित रोग के पूर्वरूप हैं, ऐसा रोगविशारद कहते हैं।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 281 स्कैन

अ० २ ] ३०

निदानस्थानम्

२३३

पाद हर्ष—

जब दोनों पाँव में हर्ष ( झनझन ) उत्पन्न होता है, और दोनों पाँवों में स्पर्श का अभाव हो जाता है ( अन्दर से शीत ), उसको पादहर्ष कहते हैं, यह रोग कफ-वातके प्रकोप से उत्पन्न होता है ॥ ८१ ॥

अंसदेशस्थितो वायुः शोषयित्वांसवन्धनम् ।

सिराश्राङ्कुष्ठस्य तत्रस्थो जनयत्यववाहुकम् ॥ ८२ ॥

अंस प्रदेश में स्थित वायु स्कन्ध वन्धन ( अंस सन्धि की श्लेष्मा ) को सुखाकर अंस शोष रोग उत्पन्न करती है ! अंस देश में स्थित वायु = अंसप्रदेश की शिराओं का आकुंचन ( संकोच ) उत्पन्न करके अववाहुक रोग को उत्पन्न करती है ॥ ८२ ॥

यदा शब्दवहं स्रोतो वायुराद्युत्थ तिष्ठति ।

मुद्गः श्लेष्मान्वितो वाऽपि बाधिर्यं तेन जायते ॥ ८३ ॥

बाधिर्य—

जब केवल वायु अथवा कफ के साथ ( रक्त-पित्त के साथ भी ) संयुक्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 282 स्कैन

२२४

सुश्रुतसंहिता

[ अ० २

रक्त अथवा शुक्र के दुष्ट होने से गुदार्भकमात्र बीज के दूषित होने से जन्म के साथ ही उत्पन्न होती है।

वि० मन्तव्य—विधि भेद से अर्श २ प्रकार के होते हैं—
१—सहज, २—जन्मोत्तर कालज। पुनश्च—१—शुष्कार्श—वातज एवं कफज और २—आर्द्रार्श पित्तज एवं रक्तज ॥३॥

तत्रानात्मवतां यथोक्तैः प्रकोपपौर्विरुद्धाध्यजनस्त्री-प्रसङ्गोक्तदुकासनपृष्ठयानवेगविधारणादिभिर्विशेषैः प्रकुपिता दोषा एकत्रो द्विशः समस्ताः ओणतसंहिता वा यथोक्तं प्रस्तुताः प्रधानधमनीरनुप्रपद्याधो गत्वा गुदमाग्न्य प्रदूष्य गुदवलीमांसग्रोहाञ्जनयन्ति विशेषतो मन्दाग्नेः, तथा तृणकाष्ठोपल्लोष्टवस्त्रादिभिः शीतोदकसंस्पर्शनाद्वा कन्द्राः परिवृद्धिमासादयन्ति, तान्यर्शासीत्याचक्षते ॥ सामान्य कारण—

अजितेन्द्रिय पुरुषों में यथोक्त वात प्रकोपक कारणों ( बलवान् के साथ लड़ाई, रूक्ष, शीत, अमिताशन आदि ), से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 283 स्कैन

अ० २]

निदानस्थानम्

२३५

तत्र मारुतात् परिशुष्काकरणविवर्णानि विषममध्यानि कदम्बपुष्पगुण्डिकेरीनाडीमुकुलसूचीमुखाकृतानि च भवन्ति; तैरुपद्रुतः सशूलं संहतमुपवेश्यते, कटीपृष्ठपार्श्वमेद-गुदनाभिप्रदेशेषु चास्य वेदना भवन्ति, गुल्माष्टीलाप्लीहो-दराणि चास्य तन्निमित्तान्येव भवन्ति, कृष्णत्वङ्गन्खनयनदशनवदनमूत्रपूरीषश्च पुरुषो भवति ॥१०॥

वातजन्य अर्श—

वायु के कारण अर्श परिशुष्क (खाव रहित), अरुण वर्ण (लाल काले रंग के), नाना प्रकार के वर्णोंवाले, बीच में से नीचे ऊँचे, कदम्बपुष्प, गुण्डिकेरी (तालु रोग भेद या बन कार्पासी के फूल के समान), नाड़ी (नील) और मुकुल (डोडी) के समान एवं सूई (तीक्ष्ण मुख) के समान मुखवाले होते हैं। इन उपद्रवों से पीड़ित मनुष्य शूल के साथ कठिन मल का त्याग करता है। कटि, पीठ, पार्श्व, मेद (शिशन), गुदा, नाभि प्रदेश में इसकी वेदना होती है। अर्शरोग के कारण ही इस पुरुष को गुल्म, अष्टीला, प्लीहोदर हो जाते

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 284 स्कैन

२३६

सुश्रुतसंहिता

[ अ० १

कहा भी है—

बाह्य और मध्य वलि में स्थित अर्श रोग की वैद्य को चिकित्सा करनी चाहिये। अभ्यन्तर वलि में स्थित अर्श रोग का निराकरण करके—(असाध्य समझकर) चिकित्सा करनी चाहिये ॥१६॥

प्रकृपितास्तु दोषा मेदसमिप्रपन्ना मांसशोणिते प्रदूष्य कण्डू जनयन्ति। ततः कण्डूयन्तात् क्षतं समुपजायते, तस्मिंश्च क्षते दुष्टमांसजाः प्ररोहाः पिच्छिलरुधिरस्त्राविणो जायन्ते कूर्चकिनोऽभ्यन्तरमुपरिष्टाद्वा, ते तु शोको विनाश-यन्त्युपदन्ति च पुस्त्यं, योनिमभिप्रपन्नाः सुकुमारान् दुर्गन्धान् पिच्छिलरुधिरस्त्राविणश्चक्राकारान् करोराञ्जनयन्ति, ते तु योनिमुपदन्त्यार्तव च, नाभिमभिप्रपन्नाः सुकुमारान् दुर्गन्धान् पिच्छिलान् गण्डूपदमुखसदृशान् करोराञ्जनयन्ति। त एवोर्ध्वभागताः श्रोत्राक्षिघ्राणवदनेष्वर्शास्युपनिर्वर्तयन्ति, तत्र कर्णजेषु वाधियं शूलं पूतिकर्णता च, नेत्रजेषु वर्त्तावरोधो वेदना स्नावो दर्शनताश्च घ्राणजेषु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 285 स्कैन

अ० ३ ]

निदानस्थानम्

२३७

जिस समय अर्श में दोनों के लक्षण स्पष्ट दीखते हों, उस समय इसको संसर्ग जानना चाहिये। यह संसर्ग (मिश्रण) छेः प्रकार का है। यथा—वात-पित्त, वात-कफ, पित्त-कफ, वात-रक्त, पित्त-रक्त, कफ-रक्त, इनके लक्षणों को सूत्रस्थानोक्त वर्ण-वेदना के लक्षणों से जानना चाहिये१ ॥२२॥

त्रिदोषाण्यल्पलिक्लानि याप्यानि तु विनिर्दिशेत्।

द्वन्द्वजानि द्वितीययां बली यान्याश्रितानि च ॥२३॥

कृच्छ्रसाध्यानि तान्याहुः परिसंवत्सरणि च।

सन्निपातसमुत्थानि सहजानि तु वर्जयेत् ॥२४॥

वात-पित्त-कफ इन तीनों दोषों से उत्पन्न, अल्प लक्षणों-वाले अर्श याप्य हैं। द्वन्द्व (संसर्ग) जन्म) जन्म अथवा दूसरी बलि में आश्रित एवं एक साल पुराना अर्श रोग कष्ट साध्य है। सन्निपातजन्म एवं सहजन्म (जन्म के) अर्श सर्वथा असाध्य हैं।

सर्वाः स्थुर्वल्यो येषां दुर्नामभिरुपद्रुताः।

तैस्तु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 286 स्कैन

२३८

मुमुक्षुसंहिता

[ ३० ]

यथास्ववेदनावण दुष्टं सान्द्रमथाविलम् ।

पूर्वरूपेऽरमनः कृच्छ्रान्मूत्रं सूजति मानवः ॥६॥

वातादि दोष के अनुसार वेदना तथा मूत्र में वर्ण (रङ्ग), सान्द्र (घनता), आविल (गदलापन) होता है। अश्मरी रोग के पूर्वरूप में, रोगी कठिनाई से मूत्रत्याग करता है ॥६॥

अथ जातासु नाभिबस्तिसेवनीमेहनेऽवन्यतमस्मिन् मेहतो वेदना मूत्रधारासङ्गः सहधिरमूत्रता मूत्रविकिरणं गोमेदकप्रकाजमत्याविलं ससिकतं विसूजति, धावनलङ्घनप्लवनपृष्ठयानोष्णाध्वगमनैश्चास्य वेदना भवन्ति ॥ ७ ॥ सामान्य लक्षण—

अश्मरी के उत्पन्न होने पर मूत्र प्रवाहण के समय बस्ति (मूत्राशय), सेवनी (perinium) और मेहन इनमें से किसी एक में वेदना (पीड़ा), मूत्र मार्ग में अश्मरी के आने से मूत्र की धारा का निरोध, रक्त मिश्रित मूत्र का आना, अश्मरी के मार्ग से हट जाने पर मूत्र का रङ्ग गोमेदक मणि के समान अति आविल (बहुत गदला) होता है। सिकता (बालुका) मिश्रित मूत्र

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 287 स्कैन

अ० ३ ]

निदानस्थानम्

२३६

के बहुत अधिक न बढ़ने से सुख पूर्वक खींचकर बाहर निकाली जा सकती है। बड़े पुरुषों में शुक्राशमरी शुक्र के कारण से उत्पन्न होती है ॥ ११ ॥

मैथुनविद्यादातिमैथुनाद्वा शुक्रं चलिप्तमर्निगच्छद्भि-
मार्गगमनादनिलोडभिः संगृह्य मेदवृषणयोरन्तरे सहंरति,
संहृत्य चोपशोषयति; सा मूत्रमार्गमावृणोति, मूत्रक्रुच्छं
बस्तिवेदनां वृषणयोश्च श्वयश्रुमापादयति, पीडितमात्रे
च तस्मिन्नेव प्रदेशे प्रविलयमापद्यते; तां शुक्राशमरीमिति
विद्यात् ॥ १२ ॥

एकाएक मैथुन रोकने से, अथवा अति मैथुन के कारण
अपने स्थान से चलायमान शुक्रमार्ग से बाहर न आकर अथवा
विमार्ग ( उल्टे रास्ते ) में जाकर-वायु द्वारा, ऊपर-नीचे-
पाश्वरंथ दोनों धमनियों से एकत्रित होकर, मेद, वृषण के
मध्य ( बस्ति द्वार के नीचे, शुक्राशय ) में इकटठा, गोलाकार
बन जाता है। इसको एकत्रित करके वायु सुखा देती है। यह
शुक्र शुक्ररूपी अशमरी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 288 स्कैन

२४०

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ३ ]

मूत्राशय रूपी मलाधार ( किङ् रूप मल का आश्रय ) और प्राणों का श्रेष्ठ स्थान है, इस पक्वाशय में रहनेवाली मूत्र-वहा नाडियाँ मूत्रद्वारा वस्ति को सदा भरती रहती हैं, जिस प्रकार कि नदियाँ सागर को भरती हैं । इन नाडियों के हजारों मुख सूक्ष्म होने के कारण पता नहीं लगता । आमाशय तथा पक्वाशय के बीच से नाडियों द्वारा लाये हुए मूत्र के निःस्पन्द ( मन्द-मन्द क्षरण ) से जाग्रत एवं स्वप्नावस्था में ( रात दिन ) वस्ति भरती रहती है । जिस प्रकार कि नये घड़े को गले तक पानी में डुबोकर रखने पर पारशों से पानी रिस रिस कर घड़े को भर देता है, उसी प्रकार मूत्र द्वारा वस्ति भरती है । श्री घाणेकरजी का कहना है कि “यह वर्णन प्रत्यक्ष विरुद्ध अतएव अप्रामाणिक है” ।

वि० मन्तव्य—नाभि....पूर्वतै—इस पाठ में वस्ति के आकार तथा मूत्र निर्माण आदि का बहुत ही सुन्दर एवं युक्ति-युक्त वर्णन दिया गया है, परन्तु खेद है कि यह श्रीगणनाथ सेन जी तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 289 स्कैन

अ० ४] ३९

निदानस्थानम्

२४९

वि० मन्तव्य—मूत्र के साथ—वायु, पित्त एवं कफ की वृद्धों से छनकर वस्ति में आ जाते हैं, मूत्र में पीलापन पित्त का ही होता है, श्वेतता या लसीलापन कफ का ही होता है। वृद्धों के विकृत होने पर—शरीरोपयोगी अन्य धातुओं के उपादान भी रसमय रक्त में से छनकर मूत्र के साथ बहने लगते हैं। वृद्धों के विषय में आयुर्वेद बहुत कुछ जानकारी रखता है, यथा—मेदोवहानां क्षोतसां वृद्धौ मूल—रक्त में मिश्रित मेदस के उपादान को मूत्र के साथ न बहने देने का मूल-कारण वृद्ध है, अतएव शार्ङ्गधर में लिखा है कि—वृद्धौ पुष्टिकरी शोको जठरस्थस्य मेदसः ॥ २५, २६ ॥

मारुते प्रगुणे वस्तौ मूत्रं सम्यक् प्रवर्तते।

विकारा विविधाश्चापि प्रतिलोमे भवन्ति हि ॥२७॥

वस्ति में वायु के अनुकूल होने पर मूत्र भली प्रकार से प्रवृत्त होता है। वायु के प्रतिलोम होने पर नाना प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं ॥ २७ ॥

मूत्राधाताः

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 290 स्कैन

१४२

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ४१ ]

चोपादीन् वेदनाविशेषाञ्जनयति, अप्रतिक्रियमाणं च पाकमुपैति, व्रणश्चानिन्धाराभ्यामिव दहते, दुर्गन्धमुष्ण-मात्सावं स्तवति, उपेक्षितश्च वातमूत्रपुरीषरेतांसि विस्मृजति, तं भगन्दरमुष्टुप्रोविमित्याचक्षते ॥ ६ ॥

अपथ्य सेवन से पित्त प्रकृपित होकर वायु के द्वारा नीचे की ओर प्रेरित होकर पूर्व की भांति निश्चल बनकर लाल रङ्ग की पतली, ऊपर को उठी हुई ऊँट की श्रीवा के समान बीच में से दबी हुई पिङ्का उत्पन्न करता है। इसमें चोष ( जलन ) आदि वेदनायें होती हैं। चिकित्सा न करने पर यह पिङ्का पक जाती है। व्रण में, अग्नि एवं क्षार से पकने के समान वेदना होती है, जलन होती है। दुर्गन्ध युक्त गरम स्नायु बहता है, उपेक्षा करने पर व्रण में से वायु-मूत्र-मल-शुक्र बाहर आता है। इस भगन्दर को 'उष्टुप्रोव' कहते हैं ॥ ६ ॥

श्लेष्मा तु प्रकृपितः समीरणेनाथः प्रेरितः पूर्ववद-वस्थितः शुक्लावभासां स्थिरां कण्डुमतीं पिङ्कां जनयति,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 291 स्कैन

अ० ५]

निदानस्थानम्

२४३

सब ही भगन्दर वीर ( कष्टदायक ) एवं कुच्छ्रास्य हैं ।
इनमें से स्रिपातजन्य एवं क्षतजन्य ( आगन्तुज ) भगन्दर
असाध्य हैं ॥१३॥
इति सुश्रुतसंहितायां निदानस्थाने भगन्दरनिदानं
नाम चतुर्थोऽध्यायः ॥४॥

पञ्चमोऽध्यायः

अथातः कुष्ठनिदानं व्याख्यास्यामः ॥१॥

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

भगन्दर रोग के समान असाध्य कुष्ठ रोग के निदान की
व्याख्या करते हैं, जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने सुश्रुत के
लिये कहा था ॥१, २॥

मिथ्याहाराचारस्य विशेषाद् गुरुविरुद्धासात्म्याजी-
र्णाहिताशिः स्नेहपीतस्य वान्तस्य वा व्यायामप्राग्यधर्म-
सेविनो ग्राम्यानुपौदकमार्साणि वा पयसाऽभोक्षणमस्ततो
यो वा मज्जत्यस्मृष्माभितमः सहसा छर्दिवा प्रतिहन्ति,
तस्य पित्तश्लेष्माणी प्रकृपितौ परिगृह्यानिःलः प्रवृद्धस्ति-
यंग्माः सिराः संप्रपद्य समुद्धृत्य बाह्यमार्गं प्रति समन्ता-
द्विक्षिपति; यत्र यत्र च दोषो विक्षिप्रो निश्चरति तत्र
तत्र मण्डलानि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 292 स्कैन

२४४

सुश्रुतसंहिता

[ अ० ५ ]

क्षिप्रोत्थानप्रपाकभेदित्वानि क्रमिजन्म च सामान्यानि लिङ्गानि । श्लेष्मणा पुण्डरीकपत्रप्रकाशानि पोण्डरीकाणि, अतसोपुष्पवर्णानि ताम्राणि वा विसर्पणि पिडकावन्ति च ददुकुष्ठानि तयोद्वेयोरप्युत्सन्नता परिमण्डलता कण्डुश्चिरोत्थानत्वं चेति सामान्यानि रूपाणि ॥१॥

इनमें अरुण कुष्ठ—वायु के कारण से लाल (काला मिश्रित) झाँईवाला, पतला, फैलेनेवाला, तोद (चुभने की दर्द), मेद, स्वाप (स्पर्श शून्यता) युक्त होता है। पित्त के कारण उदुम्बर कुष्ठ—पके हुए गूल्ह के फल की आकृति एवं वर्ण (रङ्ग) वाला होता है, ऋष्यजिह्वा कुष्ठ—ऋष्य (हरिण मेद) की जीभ के समान खर (ककश) होता है, कपाल कुष्ठ—कृष्णकपालिका (काली मिट्टी) के समान होता है, काकणककुष्ठ—काकणान्तिका (गुञ्जा-रत्ती) के फल के समानाकार एवं बहुत लाल एवं काला होता है। इन चारों में ओष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 293 स्कैन

अ० ५।

निदानस्थानम्

२४९

आ जाती है। जिस समय यह विचर्चिका पांव में होती है, उस समय इसमें खाज, जलन और पीड़ा होती हो, तो इसको विपादिका कहते हैं।

किटिभ कुष्ठ—खावयुक्त वृत्त (गोल), घन (स्थिरकठिन) तीन कण्डुयुक्त, स्निग्धकृष्ण (उज्ज्वल कृष्ण) होता है ॥१३॥

यत् खावि वृत्तं घनमुग्रकण्डु
तत् स्निग्धकृष्णं किटिभं (मं) वदन्ति ।

साक्षावकण्डुपरिदाहकाभिः

पामाऽणुकाभिः पिडकाभिरूह्या ॥१४॥

स्फोटैः सदहैरति सैव कच्छूः

स्फिकृपाणिपादप्रभवेनिरूप्या ।

पामा—कुष्ठ में—छोटी छोटी बारीक पिडकायें उत्पन्न होती हैं। इन पिडकाओं से खाव बहता रहता है, इनमें खाज और जलन होती हैं। जिस समय यह पामा स्फिकू (नितम्ब), पाणि (हाथ) और पांव में उत्पन्न हो जाये और इनमें स्फोट (बड़े-बड़े छाले—पिडकायें नहीं) काले रङ्ग के उत्तरन् हो जायें इनमें जलन और खाज हो तो इसको “कच्छू” कहते हैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें