सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा
स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)
पृष्ठ 283, कुल 872 में से
संदर्भ में पढ़ेंअ० २]
निदानस्थानम्
२३५
तत्र मारुतात् परिशुष्काकरणविवर्णानि विषममध्यानि कदम्बपुष्पगुण्डिकेरीनाडीमुकुलसूचीमुखाकृतानि च भवन्ति; तैरुपद्रुतः सशूलं संहतमुपवेश्यते, कटीपृष्ठपार्श्वमेद-गुदनाभिप्रदेशेषु चास्य वेदना भवन्ति, गुल्माष्टीलाप्लीहो-दराणि चास्य तन्निमित्तान्येव भवन्ति, कृष्णत्वङ्गन्खनयनदशनवदनमूत्रपूरीषश्च पुरुषो भवति ॥१०॥
वातजन्य अर्श—
वायु के कारण अर्श परिशुष्क (खाव रहित), अरुण वर्ण (लाल काले रंग के), नाना प्रकार के वर्णोंवाले, बीच में से नीचे ऊँचे, कदम्बपुष्प, गुण्डिकेरी (तालु रोग भेद या बन कार्पासी के फूल के समान), नाड़ी (नील) और मुकुल (डोडी) के समान एवं सूई (तीक्ष्ण मुख) के समान मुखवाले होते हैं। इन उपद्रवों से पीड़ित मनुष्य शूल के साथ कठिन मल का त्याग करता है। कटि, पीठ, पार्श्व, मेद (शिशन), गुदा, नाभि प्रदेश में इसकी वेदना होती है। अर्शरोग के कारण ही इस पुरुष को गुल्म, अष्टीला, प्लीहोदर हो जाते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें