सुश्रुत संहिता
Sushruta Samhita
महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा
स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)
पृष्ठ 288, कुल 872 में से
संदर्भ में पढ़ें२४०
सुश्रुतसंहिता
[ अ० ३ ]
मूत्राशय रूपी मलाधार ( किङ् रूप मल का आश्रय ) और प्राणों का श्रेष्ठ स्थान है, इस पक्वाशय में रहनेवाली मूत्र-वहा नाडियाँ मूत्रद्वारा वस्ति को सदा भरती रहती हैं, जिस प्रकार कि नदियाँ सागर को भरती हैं । इन नाडियों के हजारों मुख सूक्ष्म होने के कारण पता नहीं लगता । आमाशय तथा पक्वाशय के बीच से नाडियों द्वारा लाये हुए मूत्र के निःस्पन्द ( मन्द-मन्द क्षरण ) से जाग्रत एवं स्वप्नावस्था में ( रात दिन ) वस्ति भरती रहती है । जिस प्रकार कि नये घड़े को गले तक पानी में डुबोकर रखने पर पारशों से पानी रिस रिस कर घड़े को भर देता है, उसी प्रकार मूत्र द्वारा वस्ति भरती है । श्री घाणेकरजी का कहना है कि “यह वर्णन प्रत्यक्ष विरुद्ध अतएव अप्रामाणिक है” ।
वि० मन्तव्य—नाभि....पूर्वतै—इस पाठ में वस्ति के आकार तथा मूत्र निर्माण आदि का बहुत ही सुन्दर एवं युक्ति-युक्त वर्णन दिया गया है, परन्तु खेद है कि यह श्रीगणनाथ सेन जी तथा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें