संग्रह पर लौटें







सेहत संजीवनी
Sehat Sanjivani
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)
DevanagariHindipublished104 पृष्ठ
महत्वपूर्ण रोगों के लक्षण
पृष्ठ 5स्थायी लिंक
महत्त्वपूर्ण रोगों के लक्षण
बवासीर के लक्षण
बवासीर दो तरह की होती है—खूनी और बादी।
- □ इसमें गुदा स्थान पर मस्से निकल आते हैं। मस्से यानी माँस के छोटे-छोटे अंकुर।
बादी बवासीर के लक्षण
- □ गुदा भारी लगती है।
- □ हाथ, पैर, मुख, गुदा, पसली आदि में दर्द होती है।
खूनी बवासीर के लक्षण
- □ गुदा के बीच मस्से हो जाते हैं और गुदा में खून चलता है।
- □ शरीर दुर्बल हो जाता है।
- □ अतिसार होता है।
- □ भोजन में अरुचि हो जाती है।
- □ प्यास बहुत सताने लगती है
भगन्दर रोग के लक्षण
- □ गुदा के पास में छोटा-सा फोड़ा हो जाता है। बाद में वो पककर
5
पृष्ठ 6स्थायी लिंक
पीड़ा देता है। फिर फूटने पर उसमें से लाल फेन बहता है, जिससे अनेक घाव हो जाते हैं। यही भगन्दर रोग को जन्म देता है।
शीतपित्त ( पित्ती उछलना ) के लक्षण
- ❑ शरीर में सूजन हो जाती है।
- ❑ लाल-लाल चकते (गोल दाग) निकल आते हैं।
- ❑ खुजली होती है।
अम्लपित्त के लक्षण
- ❑ शरीर भारी रहता है।
- ❑ खट्टी डकारें आती हैं।
- ❑ गले में जलन होती है।
- ❑ भोजन नहीं पचता है।
- ❑ भोजन में अरुचि हो जाती है।
वातपित्त ज्वर के लक्षण
- ❑ मुँह सूखता है।
- ❑ नींद अच्छी नहीं आती है।
- ❑ सारे शरीर में दर्द होती है।
- ❑ जँभाई अधिक आती है।
- ❑ शरीर में जलन महसूस होती है।
- ❑ भोजन में अरुचि लगती है।
- ❑ मूर्छा आती है।
पृष्ठ 7स्थायी लिंक
वातकफज्वर के लक्षण
- ❑ शरीर भारी-भारी लगता है।
- ❑ पेट में दर्द होती है।
- ❑ खौंसी होती है।
- ❑ नींद नहीं आती।
- ❑ भोजन में अरुचि हो जाती है।
कफपित्त ज्वर के लक्षण
- ❑ बार-बार प्यास लगती है।
- ❑ शरीर ठंडा रहता है।
- ❑ मुख कड़वा हो जाता है।
- ❑ आलस्य हो जाता है।
- ❑ खौंसी आती है।
- ❑ भोजन में अरुचि होती है।
कफज्वर के लक्षण
- ❑ पेशाब, आँखें, नाखून सब सफेद हो जाते हैं।
- ❑ आलस्य होता है और उसके कारण नींद भी अधिक आती है।
- ❑ शरीर भारी-सा लगने लगता है।
- ❑ भोजन करने का दिल नहीं करता है।
- ❑ मल-विसर्जन में कठिनाई होती है।
- ❑ खौंसी होती है।
पित्तज्वर के लक्षण
- ❑ अधिक प्यास सताती है।
पृष्ठ 8स्थायी लिंक
8
साहिब बन्दगी
- □ मुँह सूखने लगता है।
- □ अधिक पसीना आता है।
- □ पेशाब पीला आता है।
- □ आँखें भी पीली हो जाती हैं।
- □ उलटियाँ होती हैं।
- □ नींद नहीं आती है।
- □ आँखों में जलन के साथ दर्द होती है।
- □ होंठ सूखे रहते हैं।
- □ हृदय में जलन होती है।
- □ सिर गर्म रहता है।
- □ मुख कड़वा लगता है।
- □ शरीर में व्याकुलता होती है।
वातज्वर के लक्षण
- □ मुख, गला, होंठ आदि सूखने लगते हैं।
- □ शरीर में कंपन होती है।
- □ आलस्य रहता है।
- □ शरीर में ताप रहता है और पीड़ा का अनुभव होता है।
- □ मुँह का स्वाद फीका हो जाता है।
- □ पेट में दर्द होने लगता है।
- □ अधिक जंभाई आती है।
- □ नींद नहीं आती।
मूत्रकृच्छ्र के लक्षण
- □ लिंग, पेट, जाँघ में पीड़ा का अनुभव होता है।
पृष्ठ 9स्थायी लिंक
सेहत संजीवनी
9
- □ मूत्र बार-बार होता है।
- □ यदि लाल, पीला, गर्म मूत्र पीड़ा सहित आए तो पित्त-मूत्रकृच्छ होता है।
- □ यदि मूत्र में झाग आए, लिंग और पेडू भारी लगेँ, मूत्र त्याग में पीड़ा हो तो कफ-मूत्रकृच्छ होता है।
उपदंश के लक्षण
- □ मुख काला पड़ जाता है।
- □ पेशाब में कड़क होती है।
- □ भूख नहीं लगती है।
- □ ज्वर होता है।
श्वास रोग के लक्षण
- □ मल-मूत्र ठीक से नहीं होता है।
- □ रोगी लंबे-लंबे श्वास लेता है, जिसका स्वर दूर तक सुनाई देता है।
- □ अपफारा होता है।
कफोदर के लक्षण
- □ नींद बहुत आती है।
- □ भोजन का दिल नहीं करता।
- □ शरीर ठंडा और भारी रहता है।
- □ पीड़ा का अनुभव होता है।
- □ पेट आवाज करता है।
पृष्ठ 10स्थायी लिंक
10
साहिब बन्दगी
पित्तोदर के लक्षण
- ❑ चमड़ी पीली पड़ जाती है।
- ❑ मुँह कड़वा लगने लगता है।
- ❑ प्यास बहुत सताती है।
- ❑ पसीना भी बहुत आता है।
- ❑ सिर चकराता है।
- ❑ ज्वर हो जाता है।
वातोदर के लक्षण
- ❑ आँखें, नाखून, चमड़ी सब काले पड़ जाते हैं।
- ❑ शरीर भारी रहता है।
- ❑ रूखी खाँसी होती है।
- ❑ अफारा होता है।
- ❑ पेट से आवाज होती है।
कफपाण्डु रोग के लक्षण
- ❑ शरीर में सूजन हो जाती है।
- ❑ आलस्य होता है।
- ❑ शरीर भारी हो जाता है।
- ❑ मूत्र सफेद रंग का हो जाता है।
- ❑ नेत्र भी सफेद हो जाते हैं।
- ❑ मुख से बार-बार थूक निकलता है।
वातपाण्डुरोग के लक्षण
- ❑ मूत्र काला और लाल हो जाता है।
पृष्ठ 11स्थायी लिंक
सेहत संजीवनी
11
- ❑ अफारा होता है।
- ❑ त्वचा और नेत्र रूखे हो जाते हैं।
पित्तपांडु के लक्षण
- ❑ मल-मूत्र पीला हो जाता है।
- ❑ शरीर पीला पड़ जाता है।
- ❑ ज्वर होता है।
- ❑ मल पतला हो जाता है।
आमवात के लक्षण
- ❑ भोजन में अरुचि लगती है।
- ❑ शरीर भारी लगने लगता है।
- ❑ प्यास बहुत लगती है।
- ❑ बुखार हो जाता है।
- ❑ आलस्य आ जाता है।
- ❑ अंगों में सूजन हो जाती है।
Three decorative floral symbols, each consisting of a stylized flower or leaf pattern, arranged horizontally in a row.